logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज लंभुआ तहसील में जिलाधिकारी इंद्रजीत कुमार सिंह द्वारा एक मंदिर की आधारशिला रखी गई बाबा विश्वनाथ के मंदिर की विधिवत पूजा कर स्थापना का जिलाधिकारी महोदय ने भूमि पूजन वैदिक मत्रों द्वारा संपन्न किया गया इस मौके पर जनपद के समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी मौजूद रहे वही लंभुआ के नायब तहसीलदार अभय राजपाल और नायब तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी जिनका अभी हाल ही में तहसीलदार पद के लिए पदोन्नति हुआ है तहसील के कानून को लेखपाल और समस्त स्टाफ और अधिवक्ता गण मौजूद रहे वहीं जनपद से मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह और अपर जिलाधिकारी रत्नप्रिया भी मौजूद थी मुख्य रूप से जिलाधिकारी ने पूजन के बाद फावड़े से मिट्टी खोदकर 5 ईंट रखकर कार्य को संपन्न किया और एक पेड़ मां के नाम को भी लगाकर एक अच्छा संदेश देने का प्रयास किया

16 hrs ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago
45083651-97be-4180-9d1e-7ba646874509
387db3bf-a6c4-4c3f-b742-b4f65a96d153

आज लंभुआ तहसील में जिलाधिकारी इंद्रजीत कुमार सिंह द्वारा एक मंदिर की आधारशिला रखी गई बाबा विश्वनाथ के मंदिर की विधिवत पूजा कर स्थापना का जिलाधिकारी महोदय ने भूमि पूजन वैदिक मत्रों द्वारा संपन्न किया गया इस मौके पर जनपद के समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी मौजूद रहे वही लंभुआ के नायब तहसीलदार अभय राजपाल और नायब तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी जिनका अभी हाल ही में तहसीलदार पद के लिए पदोन्नति हुआ है तहसील के कानून को लेखपाल और समस्त स्टाफ और अधिवक्ता गण मौजूद रहे वहीं जनपद से मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह और अपर जिलाधिकारी रत्नप्रिया भी मौजूद थी मुख्य रूप से जिलाधिकारी ने पूजन के बाद फावड़े से मिट्टी खोदकर 5 ईंट रखकर कार्य को संपन्न किया और एक पेड़ मां के नाम को भी लगाकर एक अच्छा संदेश देने का प्रयास किया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर में बंद स्कूल, कागजों में पढ़ाई जारी AAP सांसद संजय सिंह ने वीडियो शेयर कर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने जयसिंहपुर विधानसभा स्थित प्राथमिक विद्यालय राहिलपारा का औचक निरीक्षण किया और इसका एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है।सांसद सिंह ने आरोप लगाया कि यह विद्यालय सरकारी रिकॉर्ड में संचालित दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर इस पर ताले लटके हुए थे। संजय सिंह ने इस स्थिति को एक बड़ा 'फ्रॉड' करार दिया। उन्होंने कहा कि कागजों में बच्चों को शिक्षा देने की बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत में यह विद्यालय बंद हो चुका है और इसे अन्यत्र मर्ज कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कागजों पर फर्जी तरीके से स्कूल चलाने के पीछे सरकार की क्या मंशा है। विद्यालय की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए संजय सिंह ने बताया कि स्कूल का रसोई घर अब कबाड़खाना और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। कमरों में न बिजली है और न ही बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल का हैंडपंप भी खराब पड़ा है। संजय सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर को 'दारू का ठेका' और खंडहर बनने के लिए छोड़ दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के नारे पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है और 2047 तक विकसित भारत बनाने का दावा किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ बच्चों के स्कूल बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या स्कूलों को ताले में बंद करके और प्राथमिक शिक्षा को बदहाल करके ही 2047 का विकसित भारत बनेगा? संजय सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ इस तरह का मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के उन सभी स्कूलों की जांच हो जिन्हें कागजों पर चालू दिखाकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे, जिन्होंने स्कूल की बदहाली पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
    1
    सुल्तानपुर में बंद स्कूल, कागजों में पढ़ाई जारी
AAP सांसद संजय सिंह ने वीडियो शेयर कर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने जयसिंहपुर विधानसभा स्थित प्राथमिक विद्यालय राहिलपारा का औचक निरीक्षण किया और इसका एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है।सांसद सिंह ने आरोप लगाया कि यह विद्यालय सरकारी रिकॉर्ड में संचालित दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर इस पर ताले लटके हुए थे।
संजय सिंह ने इस स्थिति को एक बड़ा 'फ्रॉड' करार दिया। उन्होंने कहा कि कागजों में बच्चों को शिक्षा देने की बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत में यह विद्यालय बंद हो चुका है और इसे अन्यत्र मर्ज कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कागजों पर फर्जी तरीके से स्कूल चलाने के पीछे सरकार की क्या मंशा है।
विद्यालय की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए संजय सिंह ने बताया कि स्कूल का रसोई घर अब कबाड़खाना और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। कमरों में न बिजली है और न ही बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल का हैंडपंप भी खराब पड़ा है। संजय सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर को 'दारू का ठेका' और खंडहर बनने के लिए छोड़ दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के नारे पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है और 2047 तक विकसित भारत बनाने का दावा किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ बच्चों के स्कूल बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या स्कूलों को ताले में बंद करके और प्राथमिक शिक्षा को बदहाल करके ही 2047 का विकसित भारत बनेगा?
संजय सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ इस तरह का मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के उन सभी स्कूलों की जांच हो जिन्हें कागजों पर चालू दिखाकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे, जिन्होंने स्कूल की बदहाली पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पत्नी व बच्चों के रहते पति प्रेमिका को साथ घर लेकर आया पत्नी के विरोध करने पर प्रेमिका व पति ने पत्नी को मारपीट कर छत से गिराया पति व प्रेमिका ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल पत्नी व बच्चों के रहते पति प्रेमिका को साथ घर लेकर आया पत्नी के विरोध करने पर प्रेमिका व पति ने पत्नी को मारपीट कर छत से गिराया पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सपहा छात गांव निवासनी रीना विश्वकर्मा ने पट्टी पुलिस को रविवार की दोपहर 3:00 बजे प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मेरी शादी 13 वर्ष पूर्व कोतवाली पट्टी क्षेत्र के सपहाछात गांव में में हुई थी मेरे एक लड़का शिवांश 11 वर्ष का है मेरी गृहस्थी ठीक-ठाक चल रही थी परंतु मेरा पति का संबंध सुल्तानपुर जनपद की एक औरत से हो गया उसेऔरत को लेकर के मेरा पति रविवार को घर आया इस बात का मैंने विरोध किया इस पर प्रेमिका व पति ने मिलकर मुझे मारा पीटा और छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिए जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    1
    पत्नी व बच्चों के रहते पति प्रेमिका को साथ घर लेकर आया पत्नी के विरोध करने पर प्रेमिका व पति  ने  पत्नी को मारपीट कर  छत से गिराया
पति व प्रेमिका ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल 
पत्नी व बच्चों के रहते पति प्रेमिका को साथ घर लेकर आया पत्नी के विरोध करने पर प्रेमिका व पति  ने  पत्नी को मारपीट कर  छत से गिराया 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सपहा छात गांव निवासनी रीना विश्वकर्मा ने पट्टी पुलिस को रविवार की दोपहर 3:00 बजे प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मेरी शादी 13 वर्ष पूर्व  कोतवाली पट्टी क्षेत्र के सपहाछात गांव में  में हुई थी मेरे एक लड़का शिवांश 11 वर्ष का है मेरी गृहस्थी ठीक-ठाक चल रही थी परंतु मेरा पति का संबंध सुल्तानपुर जनपद की एक औरत से हो गया उसेऔरत को लेकर के मेरा पति रविवार को घर आया इस बात का मैंने विरोध किया इस पर प्रेमिका व पति ने मिलकर मुझे मारा पीटा और छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिए जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन* *80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन* लंबे समय बात हमे आज के ही दिन स्वतंत्रता प्राप्त हुई,यह भारत माता के महान सपूतों बलिदानियों के त्याग तपस्या का परिणाम है। यह सत्य है कि अंतर्विरोधों और षड्यंत्र के कारण यह देश गुलाम हुआ,लेकिन मन मस्तिष्क से हमारे देश ने कभी भी इसे स्वीकार नही किया। देश के अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग समय मे संघर्ष और आंदोलन हुए। 1857 का प्रथम स्वतन्त्र समर सामूहिक रूप से पहला महत्वपूर्ण पड़ाव था।
    1
    *80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन*
*80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन*
लंबे समय बात हमे आज के ही दिन स्वतंत्रता प्राप्त हुई,यह भारत माता के महान सपूतों बलिदानियों के त्याग तपस्या का परिणाम है।
यह सत्य है कि अंतर्विरोधों और षड्यंत्र के कारण यह देश गुलाम हुआ,लेकिन मन मस्तिष्क से हमारे देश ने कभी भी इसे स्वीकार नही किया।
देश के अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग समय मे संघर्ष और आंदोलन हुए।
1857 का प्रथम स्वतन्त्र समर सामूहिक रूप से पहला महत्वपूर्ण पड़ाव था।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    20 hrs ago
  • इन्दिरा चौक बदलापुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन बदलापुर, 15 अगस्त 2026। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को बदलापुर क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। ऐतिहासिक बदलापुर चौराहा (इंदिरा चौक) पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया गया। इसके बाद संग्राम बालिका इंटर कॉलेज एवं ठाकुर शिवमूर्ति सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी सहभागिता की गई। समारोह के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने राष्ट्रगान के साथ अपने स्वरचित देशभक्ति गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। गीत की प्रस्तुति से समारोह में देशभक्ति का माहौल और भी गहरा हो गया तथा उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक उनके साथ सुर मिलाया। समारोह में देश की एकता, अखंडता, शांति, समृद्धि और गौरव को बनाए रखने तथा देशहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठा।
    1
    इन्दिरा चौक बदलापुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन
बदलापुर, 15 अगस्त 2026। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को बदलापुर क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। ऐतिहासिक बदलापुर चौराहा (इंदिरा चौक) पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया गया। इसके बाद संग्राम बालिका इंटर कॉलेज एवं ठाकुर शिवमूर्ति सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी सहभागिता की गई।
समारोह के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने राष्ट्रगान के साथ अपने स्वरचित देशभक्ति गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। गीत की प्रस्तुति से समारोह में देशभक्ति का माहौल और भी गहरा हो गया तथा उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक उनके साथ सुर मिलाया।
समारोह में देश की एकता, अखंडता, शांति, समृद्धि और गौरव को बनाए रखने तथा देशहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठा।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सड़क हादसे में घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सड़क हादसे में घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अमेठी। चिलबिला-अंतु मार्ग पर 14 अगस्त को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल भेटुआ ब्लॉक के दूबेपुर निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार दूबे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। दुर्घटना के बाद अजय को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 15 अगस्त को अमेठी में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अजय ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। अजय अपने पीछे पत्नी कविता, छह वर्षीय बेटे अशित और एक वर्षीय बेटी अंशिका को छोड़ गए हैं। परिवार के मुताबिक, अजय ही घर के मुख्य सहारे थे। उनकी मौत से पत्नी और दोनों छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
    1
    सड़क हादसे में घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सड़क हादसे में घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अमेठी। चिलबिला-अंतु मार्ग पर 14 अगस्त को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल भेटुआ ब्लॉक के दूबेपुर निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार दूबे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
दुर्घटना के बाद अजय को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 15 अगस्त को अमेठी में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
अजय ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। अजय अपने पीछे पत्नी कविता, छह वर्षीय बेटे अशित और एक वर्षीय बेटी अंशिका को छोड़ गए हैं। परिवार के मुताबिक, अजय ही घर के मुख्य सहारे थे। उनकी मौत से पत्नी और दोनों छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *देखे प्रतापगढ़: थानेदार मनोज तोमर बने बच्चों के दोस्त, स्कूल पहुंचकर तिरंगे संग मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस*
    1
    *देखे प्रतापगढ़: थानेदार मनोज तोमर बने बच्चों के दोस्त, स्कूल पहुंचकर तिरंगे संग मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस*
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हजारों युवाओं ने बुलंद किया तिरंगा जयसिंहपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जय घोष सुल्तानपुर/जयसिंहपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुल्तानपुर जिले की जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए हजारों युवाओं ने यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का शानदार संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ग्राम पंचायत क्षेत्र निवासी सिद्धार्थ सिंह रघुवंशी, लोकप्रिय समाजसेवी एवं नेता तथा निषाद राज भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, वार्ड नंबर 10 के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। बाइक पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान सिद्धार्थ सिंह रघुवंशी ने कहा कि “चुनाव में जीत हो या हार, इससे मुझे कोई मतलब नहीं। मेरा उद्देश्य सदैव अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करना रहा है। क्षेत्र की समस्याओं में हमेशा आगे बढ़कर योगदान दिया है और आगे भी जनता के सुख-दुख में पूरी निष्ठा के साथ खड़ा रहूंगा।” उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। युवाओं की यह एकजुटता देश के प्रति उनके समर्पण और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। भव्य बाइक तिरंगा यात्रा ने जयसिंहपुर क्षेत्र में देशभक्ति की ऐसी छाप छोड़ी कि हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आया। 🇮🇳
    1
    हजारों युवाओं ने बुलंद किया तिरंगा जयसिंहपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जय घोष
सुल्तानपुर/जयसिंहपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुल्तानपुर जिले की जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए हजारों युवाओं ने यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का शानदार संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
ग्राम पंचायत क्षेत्र निवासी सिद्धार्थ सिंह रघुवंशी, लोकप्रिय समाजसेवी एवं नेता तथा निषाद राज भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, वार्ड नंबर 10 के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। बाइक पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
यात्रा के दौरान सिद्धार्थ सिंह रघुवंशी ने कहा कि “चुनाव में जीत हो या हार, इससे मुझे कोई मतलब नहीं। मेरा उद्देश्य सदैव अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करना रहा है। क्षेत्र की समस्याओं में हमेशा आगे बढ़कर योगदान दिया है और आगे भी जनता के सुख-दुख में पूरी निष्ठा के साथ खड़ा रहूंगा।”
उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। युवाओं की यह एकजुटता देश के प्रति उनके समर्पण और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है।
भव्य बाइक तिरंगा यात्रा ने जयसिंहपुर क्षेत्र में देशभक्ति की ऐसी छाप छोड़ी कि हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आया। 🇮🇳
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सुल्तानपुर में युवक की करंट लगने से मौत; गांव के ट्यूबवेल पर नहाते समय हुआ हादसा सुल्तानपुर के गोसाइगंज थाना क्षेत्र के कनोली गांव में एक 20 वर्षीय युवक की ट्यूबवेल पर नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार, 15 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे हुई। मृतक की पहचान जियालाल के पुत्र शिवबालक के रूप में हुई है। वह गांव में ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान कर रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से शिवबालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सुल्तानपुर में युवक की करंट लगने से मौत; गांव के ट्यूबवेल पर नहाते समय हुआ हादसा
सुल्तानपुर के गोसाइगंज थाना क्षेत्र के कनोली गांव में एक 20 वर्षीय युवक की ट्यूबवेल पर नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार, 15 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे हुई।
मृतक की पहचान जियालाल के पुत्र शिवबालक के रूप में हुई है। वह गांव में ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान कर रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से शिवबालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • खुले कुएं में गिरे बछड़े को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला खुले कुएं में गिरे बछड़े को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला अमेठी। इन्हौना थाना क्षेत्र के पीपरी अहमदाबाद गांव में दो बछड़ों के आपस में लड़ने के दौरान एक बछड़ा खुले कुएं में जा गिरा। बछड़े के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही इन्हौना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने वन विभाग के शकील अहमद को भी घटनास्थल पर बुलाया। इसके बाद हाइड्रा मशीन की मदद से कुएं में फंसे बछड़े को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बछड़े को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित था। बचाव अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। बछड़े की जान बचाने पर ग्रामीणों ने इन्हौना पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाई। थाना अध्यक्ष समेत पूरी पुलिस टीम के इस मानवीय प्रयास की ग्रामीणों ने प्रशंसा की।
    1
    खुले कुएं में गिरे बछड़े को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला
खुले कुएं में गिरे बछड़े को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला
अमेठी। इन्हौना थाना क्षेत्र के पीपरी अहमदाबाद गांव में दो बछड़ों के आपस में लड़ने के दौरान एक बछड़ा खुले कुएं में जा गिरा। बछड़े के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही इन्हौना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने वन विभाग के शकील अहमद को भी घटनास्थल पर बुलाया। इसके बाद हाइड्रा मशीन की मदद से कुएं में फंसे बछड़े को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया।
कई घंटे की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बछड़े को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित था। बचाव अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
बछड़े की जान बचाने पर ग्रामीणों ने इन्हौना पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाई। थाना अध्यक्ष समेत पूरी पुलिस टीम के इस मानवीय प्रयास की ग्रामीणों ने प्रशंसा की।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.