logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पनवाड़ी ब्लॉक सभागार में एसआईआर पर बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, एसडीएम कुलपहाड़ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के सभागार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों की जिम्मेदारियों, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का सही होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए बीएलओ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों ने बीएलओ से वार्तालाप कर उनका फीडबैक भी लिया तथा जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर समाधान बताए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के अंत में बीएलओ ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_Hari Singh
Hari Singh
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पनवाड़ी ब्लॉक सभागार में एसआईआर पर बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, एसडीएम कुलपहाड़ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के सभागार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों की जिम्मेदारियों, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का सही होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए बीएलओ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों ने बीएलओ से वार्तालाप कर उनका फीडबैक भी लिया तथा जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर समाधान बताए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के अंत में बीएलओ ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए आभार व्यक्त किया।

More news from Mahoba and nearby areas
  • #महोबा एम एल सी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने आज खनिज युनिवर्सिटी खोले जाने की मांग की। #ikvnews #महोबाइनसाइड #vairalvideo Nitendra Jha IndiaKhoz Vichar Mahoba Insight Jitendra Singh Sengar Mlc
    1
    #महोबा एम एल सी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने आज खनिज युनिवर्सिटी खोले जाने की मांग की।
#ikvnews 
#महोबाइनसाइड 
#vairalvideo
Nitendra Jha IndiaKhoz Vichar Mahoba Insight Jitendra Singh Sengar Mlc
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    17 hrs ago
  • जालौन में बीच सड़क पर मजनू की चप्पलों से पिटाई, युवती ने मजनू को धुना,
    1
    जालौन में बीच सड़क पर मजनू की चप्पलों से पिटाई, युवती ने मजनू को धुना,
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • “बांदा में ई-रिक्शा चोर गैंग का पर्दाफाश — पुलिस मुठभेड़ जैसी घेराबंदी में 2 गिरफ्तार, चोरी का रिक्शा बरामद!” उत्तर प्रदेश के बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहाँ कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है… पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। पूरा मामला काशीराम कॉलोनी इलाके का है… जहाँ पीड़ित साकिब ने पुलिस को सूचना दी थी कि 9 फरवरी की रात उसके घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए… जिसके बाद कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत… 12 फरवरी की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कनवारा बाईपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात कबूल कर ली… उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया ई-रिक्शा मौके से बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नौसाद और सुघर सिंह के रूप में हुई है… दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित मामलों और साथियों की भी जांच में जुटी हुई है…।
    1
    “बांदा में ई-रिक्शा चोर गैंग का पर्दाफाश — पुलिस मुठभेड़ जैसी घेराबंदी में 2 गिरफ्तार, चोरी का रिक्शा बरामद!”
उत्तर प्रदेश के बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहाँ कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है… पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।
पूरा मामला काशीराम कॉलोनी इलाके का है… जहाँ पीड़ित साकिब ने पुलिस को सूचना दी थी कि 9 फरवरी की रात उसके घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए… जिसके बाद कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत… 12 फरवरी की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कनवारा बाईपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया।
कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात कबूल कर ली… उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया ई-रिक्शा मौके से बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नौसाद और सुघर सिंह के रूप में हुई है… दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है,
फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित मामलों और साथियों की भी जांच में जुटी हुई है…।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • छतरपुर जिले के बिजावर में फाइलेरिया रोग की दबाओ का किया गया वितरण
    1
    छतरपुर जिले के बिजावर में फाइलेरिया रोग की दबाओ का किया गया वितरण
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer नौगांव, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • #Apkiawajdigital सहारनपुर (संवाददाता) — उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कथित तौर पर किए जा रहे 'हाफ एनकाउंटर' (आधे एनकाउंटर) के तरीकों पर अब न्यायिक जांच की रोशनी पड़ रही है। सहारनपुर जिले के देवबंद कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (एसीजेएम/एसीजीएम) परविंदर सिंह ने खुद देवबंद जेल पहुंचकर एनकाउंटर में घायल होकर आए कैदियों से सीधी पूछताछ की। इस दौरान कैदियों ने पुलिस के तरीके की चौंकाने वाली जानकारी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जज परविंदर सिंह कैदियों से पूछते नजर आ रहे हैं कि गोली कैसे लगी? दो कैदियों ने जवाब दिया कि पुलिस ने उन्हें जमीन पर लिटाया, फिर पैर पर कपड़ा रखकर गोली मार दी। एक कैदी ने दावा किया कि उसे जंगल में ले जाकर पैर में गोली मारी गई और पूरा एनकाउंटर फर्जी था। कैदियों का कहना था कि यह "हाफ एनकाउंटर" था, जिसमें अपराधी को मारने की बजाय घायल करके छोड़ दिया जाता है—संभवतः पुलिस की परफॉर्मेंस दिखाने या प्रमोशन के लिए। यह घटना इलाहाबाद हाईकोर्ट की उस टिप्पणी के ठीक एक सप्ताह बाद हुई है, जिसमें कोर्ट ने यूपी पुलिस के एनकाउंटर तरीकों पर कड़ी नाराजगी जताई थी और कहा था कि ऐसे मामले जांच के लायक हैं। हाईकोर्ट ने "लंगड़ा ऑपरेशन" (पैर में गोली मारकर अपराधी को छोड़ना) पर भी सवाल उठाए थे। एसीजेएम परविंदर सिंह ने जेल में कैदियों को लाइन में खड़ा कर एक-एक करके उनकी आपबीती सुनी। कैदियों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें उठाकर ले गई, फर्जी मुठभेड़ दिखाकर घायल किया और फिर जेल भेज दिया। एक कैदी ने बताया, "मैं कोर्ट की तारीख पर जा रहा था, पुलिस ने रास्ते में पकड़ा और हाफ एनकाउंटर कर दिया।" इस वीडियो के वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यूपी में पिछले कुछ वर्षों में "हाफ एनकाउंटर" के कई मामले सामने आए हैं, जहां अपराधियों को जान से मारने की बजाय पैरों में गोली मारकर छोड़ दिया जाता है। सोशल मीडिया पर लोग इसे पुलिस की "परफॉर्मेंस" और "प्रमोशन पॉलिसी" से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जांच जारी होने की संभावना है। यह घटना न्याय व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही पर नए सवाल खड़े कर रही है। क्या यूपी में एनकाउंटर अब "नियंत्रित हिंसा" का रूप ले चुके हैं ? वीडियो देखकर जनता में आक्रोश !
    1
    #Apkiawajdigital
सहारनपुर (संवाददाता) — उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कथित तौर पर किए जा रहे 'हाफ एनकाउंटर' (आधे एनकाउंटर) के तरीकों पर अब न्यायिक जांच की रोशनी पड़ रही है। सहारनपुर जिले के देवबंद कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (एसीजेएम/एसीजीएम) परविंदर सिंह ने खुद देवबंद जेल पहुंचकर एनकाउंटर में घायल होकर आए कैदियों से सीधी पूछताछ की। इस दौरान कैदियों ने पुलिस के तरीके की चौंकाने वाली जानकारी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में जज परविंदर सिंह कैदियों से पूछते नजर आ रहे हैं कि गोली कैसे लगी? दो कैदियों ने जवाब दिया कि पुलिस ने उन्हें जमीन पर लिटाया, फिर पैर पर कपड़ा रखकर गोली मार दी। एक कैदी ने दावा किया कि उसे जंगल में ले जाकर पैर में गोली मारी गई और पूरा एनकाउंटर फर्जी था। कैदियों का कहना था कि यह "हाफ एनकाउंटर" था, जिसमें अपराधी को मारने की बजाय घायल करके छोड़ दिया जाता है—संभवतः पुलिस की परफॉर्मेंस दिखाने या प्रमोशन के लिए।
यह घटना इलाहाबाद हाईकोर्ट की उस टिप्पणी के ठीक एक सप्ताह बाद हुई है, जिसमें कोर्ट ने यूपी पुलिस के एनकाउंटर तरीकों पर कड़ी नाराजगी जताई थी और कहा था कि ऐसे मामले जांच के लायक हैं। हाईकोर्ट ने "लंगड़ा ऑपरेशन" (पैर में गोली मारकर अपराधी को छोड़ना) पर भी सवाल उठाए थे।
एसीजेएम परविंदर सिंह ने जेल में कैदियों को लाइन में खड़ा कर एक-एक करके उनकी आपबीती सुनी। कैदियों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें उठाकर ले गई, फर्जी मुठभेड़ दिखाकर घायल किया और फिर जेल भेज दिया। एक कैदी ने बताया, "मैं कोर्ट की तारीख पर जा रहा था, पुलिस ने रास्ते में पकड़ा और हाफ एनकाउंटर कर दिया।"
इस वीडियो के वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यूपी में पिछले कुछ वर्षों में "हाफ एनकाउंटर" के कई मामले सामने आए हैं, जहां अपराधियों को जान से मारने की बजाय पैरों में गोली मारकर छोड़ दिया जाता है। सोशल मीडिया पर लोग इसे पुलिस की "परफॉर्मेंस" और "प्रमोशन पॉलिसी" से जोड़कर देख रहे हैं।
पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जांच जारी होने की संभावना है। यह घटना न्याय व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही पर नए सवाल खड़े कर रही है। क्या यूपी में एनकाउंटर अब "नियंत्रित हिंसा" का रूप ले चुके हैं ? वीडियो देखकर जनता में आक्रोश !
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर व्यूरो रिपोर्ट हमीरपुर के सरीला में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है ।
    1
    हमीरपुर व्यूरो रिपोर्ट हमीरपुर के सरीला में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है ।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sarila, Hamirpur•
    4 hrs ago
  • #Apkiawajdigital अलीगढ़: दामाद के साथ भागने वाली सास अब बहनोई संग फरार, 2 लाख रुपये व जेवरात भी साथ ले गई अलीगढ़ (संवाददाता) — उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र में पिछले साल अप्रैल में सुर्खियां बटोरने वाली सास-दामाद की प्रेम कहानी अब एक नए और चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गई है। करीब 10 महीने पहले बेटी की शादी से मात्र 10-12 दिन पहले अपनी बेटी के होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हुई महिला (सपना देवी/अनीता देवी) अब राहुल को छोड़कर अपने बहनोई के साथ भाग गई है। राहुल ने दादों थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि महिला 6 फरवरी को अचानक गायब हो गई। आरोप है कि जाते समय उसने उनके पास से लगभग 2 लाख रुपये नकद और कुछ जेवरात भी साथ ले लिए। राहुल ने बताया कि दोनों पिछले 10 महीने से बिहार के सीतामढ़ी जिले में साथ रह रहे थे और पति-पत्नी की तरह जीवन व्यतीत कर रहे थे। लेकिन कुछ समय से महिला अपने बहनोई से गुप्त रूप से संपर्क में थी। झगड़े के बाद वह बहनोई के साथ चली गई। राहुल ने पुलिस को बताया, "सास से प्यार करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। काश मैं बेटी से ही शादी कर लेता।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला बिहार का बताकर शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, क्योंकि घटना सीतामढ़ी से जुड़ी है। वहीं, महिला ने थाने पहुंचकर राहुल पर उल्टे आरोप लगाए हैं। उसने दावा किया कि राहुल ने उसे बंधक बनाकर रखा, मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। महिला ने कहा कि अब वह अकेले रहना चाहती है और अपने किए पर पछतावा है। यह मामला अप्रैल 2025 में शुरू हुआ था, जब महिला ने घर छोड़कर राहुल के साथ बिहार चली गई थी। दोनों ने पुलिस के सामने अपना प्यार जताया था और साथ रहने की अनुमति मिली थी। लेकिन अब रिश्तों का यह खेल "एक को छोड़ दूसरा, दूसरे को छोड़ तीसरा" वाली कहावत पर खरा उतरता दिख रहा है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। यह घटना इलाके में तीखी चर्चा का विषय बनी !
    1
    #Apkiawajdigital
अलीगढ़: दामाद के साथ भागने वाली सास अब बहनोई संग फरार, 2 लाख रुपये व जेवरात भी साथ ले गई
अलीगढ़ (संवाददाता) — उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र में पिछले साल अप्रैल में सुर्खियां बटोरने वाली सास-दामाद की प्रेम कहानी अब एक नए और चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गई है। करीब 10 महीने पहले बेटी की शादी से मात्र 10-12 दिन पहले अपनी बेटी के होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हुई महिला (सपना देवी/अनीता देवी) अब राहुल को छोड़कर अपने बहनोई के साथ भाग गई है।
राहुल ने दादों थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि महिला 6 फरवरी को अचानक गायब हो गई। आरोप है कि जाते समय उसने उनके पास से लगभग 2 लाख रुपये नकद और कुछ जेवरात भी साथ ले लिए। राहुल ने बताया कि दोनों पिछले 10 महीने से बिहार के सीतामढ़ी जिले में साथ रह रहे थे और पति-पत्नी की तरह जीवन व्यतीत कर रहे थे। लेकिन कुछ समय से महिला अपने बहनोई से गुप्त रूप से संपर्क में थी। झगड़े के बाद वह बहनोई के साथ चली गई।
राहुल ने पुलिस को बताया, "सास से प्यार करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। काश मैं बेटी से ही शादी कर लेता।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला बिहार का बताकर शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, क्योंकि घटना सीतामढ़ी से जुड़ी है।
वहीं, महिला ने थाने पहुंचकर राहुल पर उल्टे आरोप लगाए हैं। उसने दावा किया कि राहुल ने उसे बंधक बनाकर रखा, मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। महिला ने कहा कि अब वह अकेले रहना चाहती है और अपने किए पर पछतावा है।
यह मामला अप्रैल 2025 में शुरू हुआ था, जब महिला ने घर छोड़कर राहुल के साथ बिहार चली गई थी। दोनों ने पुलिस के सामने अपना प्यार जताया था और साथ रहने की अनुमति मिली थी। लेकिन अब रिश्तों का यह खेल "एक को छोड़ दूसरा, दूसरे को छोड़ तीसरा" वाली कहावत पर खरा उतरता दिख रहा है।
पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। यह घटना इलाके में तीखी चर्चा का विषय बनी !
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by राजेंद्र पाल
    3
    Post by राजेंद्र पाल
    user_राजेंद्र पाल
    राजेंद्र पाल
    अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पन्ना में गुनौर तहसील में धान में पानी पानी डालते वीडियो हुआ वायरल शासन की लापरवाही
    1
    पन्ना में गुनौर तहसील में धान में पानी पानी डालते वीडियो हुआ वायरल शासन की लापरवाही
    user_सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.