Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sachin Sa
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Sachin Sa1
- *▪️भीषण आग का तांडव: सेवढ़ा के इंटोदा ग्राम में 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक* सेवढ़ा क्षेत्र के ग्राम इंटोदा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि लगभग 200 से 300 बीघा में फैली गेहूं की पकी हुई फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। अज्ञात कारणों से भड़की आग आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाने की कोशिश की, तब तक तेज हवाओं के कारण लपटें काफी दूर तक फैल चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया, लेकिन तब तक किसानों का भारी नुकसान हो चुका था। किसानों पर दोहरी मार गौरतलब है कि इस क्षेत्र के किसान पहले ही कुदरत की मार झेल रहे थे। कुछ समय पहले हुई ओलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुँचाया था। जो फसल बची थी, उसे इस भीषण आग ने अपनी चपेट में ले लिया। पकी हुई फसल के इस तरह नष्ट होने से पीड़ित किसानों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मुआवजे की मांग सैकड़ों बीघा फसल जलने के बाद प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से उचित सर्वे करवकर1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अंबाह पीपल चौराहा के पास संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अंबाह क्षेत्र में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आज भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। यह पावन आयोजन पूज्य श्री श्री 108 करुदास महाराज जी के आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कथा के अंतिम दिन पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर रहा, जहां उपस्थित भक्तों ने भावपूर्वक कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खीर, पुंआ और आलू की सब्जी के प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे लोगों ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। साथ ही, हनुमान जी के सानिध्य में भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे अंबाह क्षेत्र में भक्ति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश प्रसारित किया।1
- ग्वालियर में धूमधाम से मनाई गई महात्मा ज्योतिराव की जयंती। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर पहुंचकर किया माल्यार्पण और नमन।1
- Post by रामू मोंगिया1
- Post by Zassu1
- भिंड में दबंगों का आतंक। दबंगों ने लगाई दुकानों में आग। 2 दुकानों में लगाई आग। सामान उधार न देने से नाराज दबंगो ने दुकानों को किया आग के हवाले। पान,बीड़ी एवं कोल्डड्रिंक की थी दोनों दुकानें। दुकानों में रखा समाना जलकर हुआ खाक। देर रात दुकान पर आकर दबंगों ने उधार माँगा था सामान,दुकानदार के मना करने से नाराज होकर दुकानों को किया आग के हवाले। गौहद बस स्टैंड का मामला। गौहद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी।1
- Post by Zassu1