logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नारायणपुर से ओरछा को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति पहली ही बारिश के बाद जर्जर हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण इस मार्ग पर आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। सड़क की बदहाली का सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों और मरीजों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें इस मार्ग से गुजरते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

13 hrs ago
user_DEVWRAT TANDIYA
DEVWRAT TANDIYA
भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
13 hrs ago

नारायणपुर से ओरछा को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति पहली ही बारिश के बाद जर्जर हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण इस मार्ग पर आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। सड़क की बदहाली का सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों और मरीजों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें इस मार्ग से गुजरते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • नारायणपुर से ओरछा को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति पहली ही बारिश के बाद जर्जर हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण इस मार्ग पर आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। सड़क की बदहाली का सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों और मरीजों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें इस मार्ग से गुजरते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    नारायणपुर से ओरछा को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति पहली ही बारिश के बाद जर्जर हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण इस मार्ग पर आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है।

सड़क की बदहाली का सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों और मरीजों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें इस मार्ग से गुजरते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • कांकेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल, जिसका क्रमांक CG 05 AM 5697 है, उसे भी बरामद कर लिया गया है। यह मोटरसाइकिल पुराना बस स्टैंड स्थित ताज होटल के सामने से चोरी की गई थी। घटना का विवरण यह है कि 9 जुलाई 2026 को प्रार्थी मो. आशिफ ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह होटल के सामने अपनी बाइक खड़ी कर अंदर गए थे, लेकिन वापस लौटने पर वाहन गायब मिला। पुलिस ने अपराध क्रमांक 233/2026 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शासकीय शराब दुकान पंडरीपानी के पास से ग्राम किरगापरी निवासी 38 वर्षीय महेश दुग्गा को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मोहम्मद मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। इसमें निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू सहित थाना सिटी कोतवाली की टीम की भूमिका रही। कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर देने की अपील की है।
    1
    कांकेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल, जिसका क्रमांक CG 05 AM 5697 है, उसे भी बरामद कर लिया गया है। यह मोटरसाइकिल पुराना बस स्टैंड स्थित ताज होटल के सामने से चोरी की गई थी।

घटना का विवरण यह है कि 9 जुलाई 2026 को प्रार्थी मो. आशिफ ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह होटल के सामने अपनी बाइक खड़ी कर अंदर गए थे, लेकिन वापस लौटने पर वाहन गायब मिला। पुलिस ने अपराध क्रमांक 233/2026 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शासकीय शराब दुकान पंडरीपानी के पास से ग्राम किरगापरी निवासी 38 वर्षीय महेश दुग्गा को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मोहम्मद मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। इसमें निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू सहित थाना सिटी कोतवाली की टीम की भूमिका रही। कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर देने की अपील की है।
    user_A Darshan
    A Darshan
    अंतागढ़, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में मोबाइल पर PUBG गेम खेलने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। यहाँ गेम खेलने से मना करने पर दो लोगों के साथ मारपीट की गई है। इस घटना के संबंध में संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
    1
    कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में मोबाइल पर PUBG गेम खेलने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। यहाँ गेम खेलने से मना करने पर दो लोगों के साथ मारपीट की गई है। इस घटना के संबंध में संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    11 min ago
  • धमतरी जिले के अर्जुनी के पास एक चलती बस में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। बैलाडीला से रायपुर जा रही कांकेर बस में यात्रा के दौरान युवक अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक की नाक से खून बह रहा था, और बस रोकर देखने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई। घटना के बाद मृतक के साथ यात्रा कर रहा उसका साथी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    4
    धमतरी जिले के अर्जुनी के पास एक चलती बस में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। बैलाडीला से रायपुर जा रही कांकेर बस में यात्रा के दौरान युवक अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक की नाक से खून बह रहा था, और बस रोकर देखने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई।

घटना के बाद मृतक के साथ यात्रा कर रहा उसका साथी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    user_Devendra Kumar Mishra
    Devendra Kumar Mishra
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कांकेर सांसद भोजराज नाग नारायणपुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित नक्सलगढ़ बिनागुंडा पहुंचे। यह वही गांव है जहां पिछले वर्ष 2025 में 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराने के कारण नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत को मौत की सजा दी थी। सांसद भोजराज नाग इस स्थान पर बाइक से पहुंचे और उसी जगह बैठकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया जहां शिक्षा दूत को सजा दी गई थी। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं स्थानीय भाषा में सुनीं और उन्हीं के साथ उसी भाषा में चर्चा भी की। अपने बीच पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को पाकर ग्रामीण बेहद खुश नजर आए और उन्होंने गांव के विकास के साथ-साथ सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी।
    1
    कांकेर सांसद भोजराज नाग नारायणपुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित नक्सलगढ़ बिनागुंडा पहुंचे। यह वही गांव है जहां पिछले वर्ष 2025 में 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराने के कारण नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत को मौत की सजा दी थी। सांसद भोजराज नाग इस स्थान पर बाइक से पहुंचे और उसी जगह बैठकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया जहां शिक्षा दूत को सजा दी गई थी।

सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं स्थानीय भाषा में सुनीं और उन्हीं के साथ उसी भाषा में चर्चा भी की। अपने बीच पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को पाकर ग्रामीण बेहद खुश नजर आए और उन्होंने गांव के विकास के साथ-साथ सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी।
    user_रौशन ठाकुर
    रौशन ठाकुर
    नारायणपुर, नारायणपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • कोंडागांव जिले में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 13 से 18 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत टीकाकरण से वंचित रह गई सभी पात्र बालिकाओं को निःशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। इस कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में विशेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी लाभार्थियों का पंजीकरण U-WIN पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों या निर्धारित टीकाकरण सत्रों में ले जाकर इस निःशुल्क सुरक्षा कवच का लाभ सुनिश्चित करें।
    1
    कोंडागांव जिले में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 13 से 18 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत टीकाकरण से वंचित रह गई सभी पात्र बालिकाओं को निःशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी।

इस कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में विशेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी लाभार्थियों का पंजीकरण U-WIN पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों या निर्धारित टीकाकरण सत्रों में ले जाकर इस निःशुल्क सुरक्षा कवच का लाभ सुनिश्चित करें।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बलरामपुर जिला मुख्यालय के बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम भवन में नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आदिम जाति, कृषि एवं कृषक कल्याण, मछली पालन तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम और सरगुजा संसदीय क्षेत्र के सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पुष्पगुच्छ देकर नवनियुक्त एल्डरमैनों का अभिनंदन किया। समारोह में लाला लकड़ा, गोपाल मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता और सीमा सोनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद इन सभी ने नगर के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि नगर के समग्र विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने एल्डरमैनों को निर्देश दिए कि वे पारदर्शिता, समर्पण और टीम भावना के साथ काम करें ताकि बलरामपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सके। वहीं, सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि एल्डरमैन का दायित्व जनता के विश्वास और विकास की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर व एसडीएम अभिषेक गुप्ता, सीएमओ दीपक एक्का सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।
    1
    बलरामपुर जिला मुख्यालय के बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम भवन में नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आदिम जाति, कृषि एवं कृषक कल्याण, मछली पालन तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम और सरगुजा संसदीय क्षेत्र के सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पुष्पगुच्छ देकर नवनियुक्त एल्डरमैनों का अभिनंदन किया।

समारोह में लाला लकड़ा, गोपाल मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता और सीमा सोनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद इन सभी ने नगर के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि नगर के समग्र विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने एल्डरमैनों को निर्देश दिए कि वे पारदर्शिता, समर्पण और टीम भावना के साथ काम करें ताकि बलरामपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सके। वहीं, सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि एल्डरमैन का दायित्व जनता के विश्वास और विकास की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर व एसडीएम अभिषेक गुप्ता, सीएमओ दीपक एक्का सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।
    user_ANIL XALXO
    ANIL XALXO
    Farmer राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    19 min ago
  • उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन और एसडीओपी मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई थाना कांकेर द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सुभाष वार्ड स्थित चिकन मार्केट के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद प्रधान आरक्षक गीतेश्वर कुलदीप के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन चार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में सुभाष वार्ड निवासी सरजू यादव (40), अन्नपूर्णापारा निवासी विनोद कुमार साहू (35), एम.जी. वार्ड निवासी रवि सारथी (25) और संजयनगर निवासी शिवा सारथी (41) शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,900 और जुआ फड़ से ₹2,000 की नकदी बरामद की है। इसके साथ ही 52 पत्ती ताश और पुराना अखबार भी जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 235/2026 अंतर्गत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई की गई है। कांकेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास संदिग्ध या अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें, जहाँ सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन और एसडीओपी मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई थाना कांकेर द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सुभाष वार्ड स्थित चिकन मार्केट के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद प्रधान आरक्षक गीतेश्वर कुलदीप के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन चार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में सुभाष वार्ड निवासी सरजू यादव (40), अन्नपूर्णापारा निवासी विनोद कुमार साहू (35), एम.जी. वार्ड निवासी रवि सारथी (25) और संजयनगर निवासी शिवा सारथी (41) शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,900 और जुआ फड़ से ₹2,000 की नकदी बरामद की है। इसके साथ ही 52 पत्ती ताश और पुराना अखबार भी जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 235/2026 अंतर्गत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

कांकेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास संदिग्ध या अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें, जहाँ सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_A Darshan
    A Darshan
    अंतागढ़, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.