Shuru
Apke Nagar Ki App…
*पचमा का गम, संवेदना का मरहम: पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल* महाराजगंज के पचमा में हुए हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक और सन्नाटे में धकेल दिया है। इस कठिन समय में अपनों को खोने और असहनीय पीड़ा झेल रहे पीड़ित परिवारों के आँसू पोंछने पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल पचमा पहुँचे। उन्होंने न केवल हर पीड़ित परिवार के बीच जाकर उनके दर्द को महसूस किया, बल्कि इंसानियत का फर्ज निभाते हुए तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान कीऔर इस मुश्किल दौर में साथ रहने का हौसला दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री के साथ सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, 318 सदर के भावी प्रत्याशी एडवोकेट सुरेंद्र भारती ,राकेश गुप्ता आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Gajendra gupta
*पचमा का गम, संवेदना का मरहम: पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल* महाराजगंज के पचमा में हुए हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक और सन्नाटे में धकेल दिया है। इस कठिन समय में अपनों को खोने और असहनीय पीड़ा झेल रहे पीड़ित परिवारों के आँसू पोंछने पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल पचमा पहुँचे। उन्होंने न केवल हर पीड़ित परिवार के बीच जाकर उनके दर्द को महसूस किया, बल्कि इंसानियत का फर्ज निभाते हुए तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान कीऔर इस मुश्किल दौर में साथ रहने का हौसला दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री के साथ सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, 318 सदर के भावी प्रत्याशी एडवोकेट सुरेंद्र भारती ,राकेश गुप्ता आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय के समक्ष किया पेश महराजगंज। निचलौल पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना निचलौल पुलिस टीम ने आज दिनांक 26.08.2026 को इनामी अभियुक्त रुपेश कन्नौजिया को गिरफ्तार किया। वह थाना निचलौल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0174/2026 धारा 333, 64, 351(3) बीएनएस के मामले में वांछित था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त रुपेश कन्नौजिया पुत्र राम अवतार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी कटका, थाना निचलौल जनपद महराजगंज का रहने वाला है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, कांस्टेबल आनंद यादव और शुभम वर्मा शामिल रहे।1
- गोरखपुर: छत से गिरकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम 😢 कैंपियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदही मन्नीपुर 🚨 गोरखपुर: छत से गिरकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम 😢 कैंपियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदही मन्नीपुर निवासी सामनवंत कुमार की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 📍 कैंपियरगंज, गोरखपुर 📰 Public Maharajganj News #PublicMaharajganj #Gorakhpur #UPNews #NewsUpdate #Accident #UttarPradesh #GorakhpurCity #Campierganj #Machhaligaon #DeadBody #Death #BreakingNews #LocalNews1
- आखिर कहां से आया डरवाने वाला दृश्य,रुह कांपाने वाली वीडियो! #नेपाल #भारत #टूरिस्ट #Maharajganj #UttarPradesh #CMYogiAdityanath #DM #police #reelsviralシ #BJPGovernment #आपदा1
- पचमा में पीड़ित परिवारों से मिले सपा पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, की आर्थिक मदद1
- महराजगंज में सागौन के कथित अवैध कटान पर उठे सवाल, बिना परमिट कटान का आरोप महराजगंज। भैसहिया के पास त्रिमोहानी क्षेत्र में सागौन की लकड़ी के कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि सागौन के पेड़ों की कटाई के लिए कोई वैध परमिट मौजूद नहीं था। मामले को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले में वन दरोगा विपुल मिश्र से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में खबर लिखे जाने तक कटान से संबंधित वन विभाग का कोई आधिकारिक बयान या स्पष्ट पक्ष सामने नहीं आ सका। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि कटान अवैध था तो जुर्माना किस आधार पर लगाया गया और इसकी प्रक्रिया क्या रही? वहीं, यदि कटान नियमानुसार हुआ था तो संबंधित परमिट और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सामने क्यों नहीं आई? स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को मौके की जांच कर कटे हुए पेड़ों की संख्या, कटान की अनुमति/परमिट, जुर्माने की राशि तथा अब तक की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। उठ रहे हैं ये सवाल क्या सागौन कटान के लिए वैध परमिट जारी किया गया था? यदि परमिट नहीं था तो कटान कैसे हुआ? जुर्माना किस आधार पर लगाया गया? जुर्माने की राशि कितनी है और किसके विरुद्ध लगाई गई? मौके पर वन विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई? क्या मामले में कोई वन अपराध दर्ज किया गया है? कथित अवैध कटान के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी? खबर लिखे जाने तक मौके पर किसी नई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी और वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था। नोट: यह रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर सामने आए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित वन विभाग/अधिकारी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।1
- घुघली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई नगर इकाई का गठन | व्यापारी एकता का संकल्प महराजगंज के घुघली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई नगर इकाई का भव्य गठन हुआ। दीपक कश्यप को नगर अध्यक्ष, प्रिंस जायसवाल को महामंत्री, सचिन कुमार वैश्य को कोषाध्यक्ष और आदित्य अग्रहरि को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में व्यापारी एकता, सदस्यता अभियान और व्यापारी हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ ‘लखनऊ चलो’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।1
- देवरिया में भाजपा नेता आपस में भिड़े पूरी ख़बर कमेंट में Abhi Vlog Deoria #DeoriaPolice #Dmdeoria Superintendent of Police Deoria MYogiAdityanath1
- मुजुरी में धूमधाम से निकला बरावफात का जुलूस, पुलिस रही अलर्ट महराजगंज पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी कस्बे में बुधवार को बरावफात का जुलूस बड़ी ही अकीदत और इबादत के साथ निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन और भाईचारे का पैगाम दिया।त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिले के अधिकारी एसडीएम सदर और सीओ सदर अंकुर गौतम, थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। जुलूस के दौरान पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कई जगहों पर मिलाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। भीड़भाड़ को देखते हुए महिला सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सहयोग किया। पुलिस की सतर्कता से कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई और जुलूस सकुशल संपन्न हुआ।1
- नेपाल में कागज की तरह ब्रिज बह गया, हजारों लोग इस हादसे में लापता हो गए, बुधवार को सुबह नौ बजे आई भयानक तस्वीरें #नेपाल #Maharajganj #police #BJPGovernment #DM #CMYogiAdityanath #UttarPradesh #reelsviralシ नेपाल में कागज की तरह ब्रिज बह गया, हजारों लोग इस हादसे में लापता हो गए, बुधवार को सुबह नौ बजे आई भयानक तस्वीरें #नेपाल #Maharajganj #police #BJPGovernment #DM #CMYogiAdityanath #UttarPradesh #reelsviralシ1