logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहकारी दुर्घटना बीमा योजना से पीड़ित परिवार को मिला संबल, 10 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान दुर्घटना में मृत किसान की पत्नी को जिला कलक्टर ने सौंपी चेक की प्रतिकृति दौसा। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के तहत संचालित सहकारी दुर्घटना बीमा योजना पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने दुर्घटना में मृत एक काश्तकार सदस्य की पत्नी को 10 लाख रुपए की बीमा सहायता राशि का लाभ प्रदान करते हुए चेक की प्रतिकृति सौंपी। दौसा केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि खेड़ली ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के काश्तकार सदस्य सूरजपुरा तहसील के मीणा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय प्रभुदयाल मीना की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके उपरांत उनकी धर्मपत्नी मोटा देवी को सहकारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई। जिला कलक्टर ने मोटा देवी को सहायता राशि की चेक प्रतिकृति देकर परिवार को संबल प्रदान किया। मुख्य प्रबंधक ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से किसानों के हित में सहकारिता विभाग के माध्यम से अल्पकालीन फसली ऋण लेने वाले ऋणी सदस्यों का सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमा कराया जाता है। इसके अंतर्गत प्रति सदस्य 298.01 रुपये का प्रीमियम जमा कर बीमा कंपनी के माध्यम से बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत किसी भी प्रकार की दुर्घटना में किसान की मृत्यु होने पर परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि राज्य सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ा जाए और उसे योजनाओं का पूरा लाभ मिले। उन्होंने किसानों एवं आमजन से सहकारिता से जुड़े रहने, समय पर ऋण लेने और चुकाने की अपील करते हुए कहा कि इससे सहकारी बीमा योजनाओं सहित अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहेगा।

on 11 March
user_Ganesh Yogi
Ganesh Yogi
Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
on 11 March
ac8e08d6-07bb-4661-8a7a-08d59d56a31d

More news from Rajasthan and nearby areas
  • दौसा। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में रिज़र्व पुलिस लाइन दौसा में कल शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः 07:00 बजे पुलिस लाइन, दौसा में आयोजित होने वाले परेड एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
    4
    दौसा। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में रिज़र्व पुलिस लाइन दौसा में कल शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः 07:00 बजे पुलिस लाइन, दौसा में आयोजित होने वाले परेड एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar Saini
    8
    Post by Mukesh Kumar Saini
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • प्रेस नोट 16 अप्रैल, 2026 *मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित,खाद्य कारोबार पर रोक* जयपुर द्वितीय। 16 अप्रैल। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर गत दिनों गौरव टावर स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की गई थी। सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने उपयोग में लिए जा रहे खाद्य तेल का टी पी सी (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित मानक 25 से बहुत अधिक पाया गया था जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।मौके से लिया गया यूज्ड कुकिंग ऑयल का नमूना जांच रिपोर्ट में अनसेफ पाया गया था। उक्त फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया था अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम द्वारा निर्धारित अवधि के पश्चात् पुनः निरीक्षण करने पर भी आउटलेट में अनेक कमियां पाई गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एक्ट की धारा 32 के अंतर्गत जनहित में फर्म का फूड लाइसेंस निलंबित कर किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार करने पर पाबंदी लगा दी गई है। फर्म द्वारा आउटलेट पर एवं ऑनलाइन प्लेटफार्म पर खाद्य सामग्री का बेचान नहीं किया जा सकता। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।
    1
    प्रेस नोट
16 अप्रैल, 2026
*मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित,खाद्य कारोबार पर रोक*
जयपुर द्वितीय। 16 अप्रैल। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर गत दिनों गौरव  टावर स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की गई थी।
सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने उपयोग में लिए जा रहे खाद्य तेल का टी पी सी (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित  मानक 25 से बहुत अधिक पाया गया था जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।मौके से लिया गया  यूज्ड कुकिंग ऑयल का नमूना जांच रिपोर्ट में अनसेफ पाया गया था।
उक्त फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया था अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम द्वारा निर्धारित अवधि के पश्चात्  पुनः निरीक्षण करने पर भी आउटलेट में अनेक कमियां पाई गई।
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एक्ट की धारा 32 के अंतर्गत जनहित में  फर्म का फूड लाइसेंस निलंबित कर किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार करने पर पाबंदी लगा दी गई है। फर्म द्वारा आउटलेट पर एवं ऑनलाइन प्लेटफार्म पर  खाद्य सामग्री का बेचान नहीं किया जा सकता। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सरकारी जिला अस्पताल #रामकरण जोशी हाॅस्पिटल #दौसा में रात्रि में नाइट डयूटी पर आया एक कुत्ता अस्पताल प्रशासन की अनियमितता व लापरवाही कुछ ऐसी ही घटना अभी कुछ दिन पहले कुंडल के एक अस्पताल में हुई थी जहाँ एक सांड डयूटी करने अस्पताल पहुंचा था |
    1
    सरकारी जिला अस्पताल #रामकरण जोशी हाॅस्पिटल #दौसा में रात्रि में नाइट डयूटी पर आया एक  कुत्ता 
अस्पताल प्रशासन की अनियमितता व लापरवाही 
कुछ ऐसी ही घटना अभी कुछ दिन पहले कुंडल के एक अस्पताल में हुई थी जहाँ एक सांड डयूटी करने अस्पताल पहुंचा था |
    user_Jitendra kumar
    Jitendra kumar
    बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • हमारे तिगगडा गांव में सड़क खराब हुई पड़ी है ठीक करने के लिए निवेदन है कि हमारी सड़क को जल्द से जल्द सही किया जाए
    1
    हमारे तिगगडा गांव में सड़क खराब हुई पड़ी है ठीक करने के लिए निवेदन है कि हमारी सड़क को जल्द से जल्द सही किया जाए
    user_Rahul Kumar bairwa
    Rahul Kumar bairwa
    Solar Panel Technician बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • लालसोट की शान बनी साहू जी कुल्फी लालसोट। भीषण गर्मी के बीच ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित साहू जी कुल्फी भंडार लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। यहां की शुद्ध दूध से बनी कुल्फी और स्वादिष्ट रबड़ी का जायका दूर-दूर तक मशहूर है। लालसोट विधायक रामविलास डूंगरपुर ने भी यहां कुल्फी का स्वाद लिया और इसे जयपुर जैसा लजीज बताया। शाम 5 से 10 बजे तक खुलने वाली इस दुकान पर रोजाना सैकड़ों लोग कुल्फी का आनंद लेने पहुंचते हैं।
    2
    लालसोट की शान बनी साहू जी कुल्फी
लालसोट। भीषण गर्मी के बीच ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित साहू जी कुल्फी भंडार लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। यहां की शुद्ध दूध से बनी कुल्फी और स्वादिष्ट रबड़ी का जायका दूर-दूर तक मशहूर है।
लालसोट विधायक  रामविलास डूंगरपुर ने भी यहां कुल्फी का स्वाद लिया और इसे जयपुर जैसा लजीज बताया।
शाम 5 से 10 बजे तक खुलने वाली इस दुकान पर रोजाना सैकड़ों लोग कुल्फी का आनंद लेने पहुंचते हैं।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 🟥 लालसोट बड़ी खबर 📍 दौलतपुरा ग्राम पंचायत में अनोखा मामला लालसोट क्षेत्र की दौलतपुरा ग्राम पंचायत में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक पेंटर को पेंटिंग (रंगाई-पुताई) के काम के पैसे नहीं मिले, जिससे नाराज़ होकर उसने अपने ही किए गए काम पर दोबारा पुताई कर दी। बताया जा रहा है कि पेंटर ने कई बार भुगतान की मांग की, लेकिन जब उसे समय पर पैसे नहीं मिले तो उसने गुस्से में आकर पूरी पेंटिंग को दोबारा ढक दिया। 👉 इस घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। 👉 लोग इसे भुगतान विवाद का अनोखा तरीका बता रहे हैं। #Lalsot #Dausa #Daulatpura #BreakingNews #RajasthanNews #ViralNews #VkNewsRajasthan
    1
    🟥 लालसोट बड़ी खबर
📍 दौलतपुरा ग्राम पंचायत में अनोखा मामला
लालसोट क्षेत्र की दौलतपुरा ग्राम पंचायत में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है।
यहां एक पेंटर को पेंटिंग (रंगाई-पुताई) के काम के पैसे नहीं मिले, जिससे नाराज़ होकर उसने अपने ही किए गए काम पर दोबारा पुताई कर दी।
बताया जा रहा है कि पेंटर ने कई बार भुगतान की मांग की, लेकिन जब उसे समय पर पैसे नहीं मिले तो उसने गुस्से में आकर पूरी पेंटिंग को दोबारा ढक दिया।
👉 इस घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है।
👉 लोग इसे भुगतान विवाद का अनोखा तरीका बता रहे हैं।
#Lalsot #Dausa #Daulatpura #BreakingNews #RajasthanNews #ViralNews #VkNewsRajasthan
    user_Ankit_chharedaya
    Ankit_chharedaya
    Local News Reporter लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर दौसा पुलिस अधीक्षक सागर बोले पुलिस की ड्यूटी अपने आप में चुनौती और इन चुनौतियों से डटकर मुकाबला करना ही पुलिस का असली कार्य करना होता हैं
    1
    राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर दौसा पुलिस अधीक्षक सागर बोले पुलिस की ड्यूटी अपने आप में चुनौती और इन चुनौतियों से डटकर मुकाबला करना ही पुलिस का असली कार्य करना होता हैं
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.