Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raushan Akela
- Vinod Kumarबिहटा, पटना, बिहार👏3 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Raushan Akela1
- Post by एनामुल हक1
- छपरा के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीबीपी कैंप के सामने बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी परिजनों को आज सुबह तब मिली, जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेया गांव निवासी विकास सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अमित प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमित प्रकाश सिंह प्राइवेट नौकरी कर अपने घर परिवार का भरण पोषण करते थे अपने व्यवहार तथा सामाजिक योगदान के कारण क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आईटीबीपी कैंप के जवानों को हस्तक्षेप करना पड़ा और भीड़ को हटाया गया। स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां कानूनी प्रक्रिया जारी है। परिजनों का आरोप है कि यदि आईटीबीपी कैंप के बाहर ड्यूटी पर तैनात जवान घायल अमित प्रकाश सिंह को रात में ही तत्काल अस्पताल पहुंचा देते, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया है और पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। | Road Accident | Road Seafty | Local News Bihar | Chapra News | Chapra jila | ITBP | #RoadAccident #RoadSeafty #LocalNewsBihar #BreakingNews #Chapranews #Chaprajila #Sarannews1
- 👉कृप्या संबंधित नंबर प्रयोग करने वाले साइबर अपराधी की जानकारी होने पर कृपया हमें कमेंट करें या BBNMEDIALIVE TEAM से संपर्क करें । लाखों की ठगी करने वाला , अंतर-जिला साइबर अपराधी सक्रिय, छपरा–सिवान–गोपालगंज में फैलाया जाल । छपरा/सिवान/गोपालगंज: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छपरा, सिवान और गोपालगंज जिले में एक अंतर-जिला साइबर अपराधी द्वारा लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लोगों को विभिन्न बहानों—लॉटरी, ऑनलाइन निवेश, बैंक अपडेट और नौकरी के नाम पर—अपने जाल में फंसाकर ठगी करता है। सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध व्यक्ति सिवान जिले के पुलिस लाइन क्षेत्र के आसपास का रहने वाला है , जिसका नाम अदीब हुसैन है , जिसका मोबाइल नंबर 773972638 , 9470703270 है और लगातार अपना मोबाइल नंबर बदलकर लोगों से संपर्क करता है। कई पीड़ितों ने दावा किया है कि आरोपी पहले विश्वास जीतता है, फिर बैंक डिटेल या ओटीपी लेकर रकम उड़ा देता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें अनजान कॉल या मैसेज पर बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी भी लालच भरे ऑफर से सावधान रहें। संदिग्ध नंबरों की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर सेल को दें। जिन लोगों को इस संदिग्ध अपराधी के बारे में कोई पुख्ता जानकारी मिले, वे संबंधित थाने या साइबर क्राइम सेल से संपर्क करें। आपकी एक सूचना कई लोगों को ठगी से बचा सकती है। #साइबर_अपराध #CyberCrime #छपरा_न्यूज #सिवान_समाचार #गोपालगंज_अपडेट #ऑनलाइन_ठगी #डिजिटल_फ्रॉड #सावधान_रहें #बिहार_न्यूज #CrimeAlert1
- #दारू चालू करवाने वाले नेता पागल हो गए हैं, घरेलू हिंसा, एक्सीडेंट, मर्डर शुरू हो जाएगा #shorts #atvnetwork #bihar #शराब #शराबबंदी1
- 🎨 DPS International School, आरा द्वारा होली महोत्सव एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन आरा के DPS International School द्वारा होली के पावन अवसर पर भव्य होली महोत्सव एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फूड फेस्टिवल में बच्चों ने अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। पारंपरिक पकवानों से लेकर आधुनिक डिशेज तक, हर स्टॉल पर रचनात्मकता और स्वाद का अनोखा संगम देखने को मिला। अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के प्रयास की खूब सराहना की। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने होली से जुड़े गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन और उत्साहपूर्ण बना दिया। रंगों के इस त्योहार पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी कला व कौशल दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। 🌸 होली के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी को रंगों और खुशियों से भरी शुभकामनाएं दीं। 🌸1
- ये कोई बादल नहीं है पुनपुन गंगा नदी मे गंदा पानी गिरने से बना झाग है स्वच्छ नमामिगंगे का खुला पोल ऐ है हमारे स्वच्छ गंगा का तस्बीर है सरकार के सभी वादे फैल है #ApnaCityTakNews #FatuhaPunpunNadi #GanaNadi #BiharSrkar #patnacity1
- Post by एनामुल हक1