सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहारनपुर के जिलाधिकारी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक एवं भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को गिरफ्तार कर लिया। थाना सदर बाजार पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद शांतिभंग की धाराओं में चालान किया और उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस अब सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और उसमें की गई कथित टिप्पणियों की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, हुदा जरीवाला के खिलाफ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में हुदा जरीवाला ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा सहारनपुर के डीएम के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में उन्होंने दोनों अधिकारियों को कथित तौर पर ‘क्रिमिनल’ बताया और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर तीखी एवं भड़काऊ बातें कहीं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से इलाके में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका थी।सर्किट हाउस में पुलिस से हुई थी बहस जरीवाला की गिरफ्तारी से पहले सोमवार को सर्किट हाउस में भी हंगामे जैसी स्थिति बनी थी। वह सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ अंदर जाने की जिद कर रही थीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया तो उनकी पुलिस से बहस हो गई। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने और मौके से हटाने की कोशिश की, लेकिन वह विरोध करती रहीं। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पूर्व में की गई कथित टिप्पणियों को भी कार्रवाई का आधार बनाया गया।मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में लगातार मुखर थींकलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद हुदा जरीवाला इस मुद्दे को लेकर लगातार विरोध दर्ज करा रही थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट से सामने आए वीडियो में प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप है कि विरोध दर्ज कराने के दौरान मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसे पुलिस ने अशोभनीय और भड़काऊ माना। पुलिस का कहना है कि वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की वास्तविकता, उनकी पूरी सामग्री तथा उसमें इस्तेमाल किए गए शब्दों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लंदन के मीडिया संस्थान में कर चुकी हैं कामपुलिस के मुताबिक हुदा जरीवाला दिल्ली की रहने वाली हैं। वह पूर्व में लंदन के एक मीडिया संस्थान में एंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं और वर्तमान में खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताती हैं। सहारनपुर में कलेक्ट्रेट मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के दौरान वह सार्वजनिक रूप से अपना विरोध दर्ज करा रही थीं।एसएसपी बोले- साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाईएसएसपी अभिन्दन सिंह ने बताया कि अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की तहरीर के आधार पर हुदा जरीवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और उसमें की गई टिप्पणियों की जांच की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह1
- हरियाणा के राज्यपाल ने वीर नारियों को किया सम्मानित, सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सामूहिक प्रयास का किया आह्वान पंचकूला में आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरियाणा की ओर से वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। राज्यपाल ने वीर नारियों को सम्मानित करते हुए उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया। साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। वीओ पंचकूला में आयोजित वीर नारी सम्मान समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने देश के वीर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखने और उनके परिवारों का सम्मान करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान, कल्याण और पुनर्वास की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान राज्यपाल ने वीर नारियों को सम्मानित किया और उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनमें वन रैंक वन पेंशन का कार्यान्वयन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है। प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा की गौरवशाली सैन्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के असंख्य सैनिकों ने अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के साथ देश की सेवा की है। उन्होंने विशेष रूप से रेजांग ला युद्ध में अहीरवाल क्षेत्र के सैनिकों के वीरतापूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने जिस साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। राज्यपाल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के बजट में 58.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और बजट आवंटन बढ़ाकर 178.14 करोड़ रुपये किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि यह राज्य सरकार की सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने ‘पूर्व सैनिक गौरव स्मारिका’ और ‘विकास की बुलंद उड़ान’ नामक दो पुस्तकों का विमोचन भी किया। समारोह में हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरियाणा के प्रेसिडेंट कर्नल गोपाल सिंह, राज्यसभा के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. वत्स, परिषद के नेशनल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मेजर जनरल आर.पी.एस. भदौरिया, हरियाणा के प्रांत संचालक प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. जे.पी. शर्मा, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, उपायुक्त सतपाल शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- टोपरा कलां में भारी बरसात, जीरी की फसल खराब होने का डर रादौर क्षेत्र के गांव टोपरा कलां में सोमवार को हुई भारी बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने के कारण जीरी की फसल खराब होने का डर किसानों को सताने लगा है।👍👍👍👍 टोपरा कलां में भारी बरसात, जीरी की फसल खराब होने का डर रादौर क्षेत्र के गांव टोपरा कलां में सोमवार को हुई भारी बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने के कारण जीरी की फसल खराब होने का डर किसानों को सताने लगा है।1
- घुमंतु प्रजाति के विकास के लिए चेयरमैन ओमपाल यमुनानगर के दौरे पर शनिवार को घुमंतु प्रजाति विकास बोर्ड के चेयरमैन ओमपाल ने यमुनानगर में विभिन्न बस्तियों जाकर घुमंतु प्रजाति के लोगों के दस्तावेज जाचें और कमियाँ पाये जाने पर नियमानुसार ठीक करवाने के लिए संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए1
- यमुनानगर के पार्कर पैलेस में हुआ कांग्रेस का ब्लॉक अधिवेशन। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी। यमुनानगर के पार्कर पैलेस में हुआ कांग्रेस का ब्लॉक अधिवेशन। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी।1
- लखनऊ- चिनहट थाना क्षेत्र के कामता में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी। डिवाइडर पर चढ़ते समय फॉर्च्यूनर का टायर फटने की बात सामने आई। राहगीरों ने कार के अंदर एक युवती को कथित तौर पर बेहोशी की हालत में देखा। युवती के अधूरे कपड़ों में होने की बात से मौके पर सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना देने की तैयारी के बीच भीड़ बढ़ती देख युवक कार लेकर फरार हो गया। फॉर्च्यूनर का नंबर UP 40 BF 0381 बताया जा रहा है। फटे टायर के बावजूद युवक कार लेकर क्यों भागा, उठ रहे सवाल। कार में मिली युवती कौन थी और हादसे के बाद युवक कहां फरार हुआ, जांच का विषय।।1
- शाहाबाद मारकंडा के गांव बिजडपुर स्थित प्रसिद्ध जग ज्योति धाम में महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को दिया माता-पिता की सेवा करने का संदेश, शाहाबाद मारकंडा के गांव बिजडपुर स्थित प्रसिद्ध जग ज्योति धाम में महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को दिया माता-पिता की सेवा करने का संदेश,1
- मोरनी में तेज बारिश का असर, सड़कों पर पानी और पहाड़ी रास्तों पर बढ़ा खतरा मोरनी में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही तेज बारिश का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते कई जगह सड़कें और पहाड़ी रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोरनी एक पहाड़ी और पर्यटन क्षेत्र होने के कारण यहां बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और रास्तों के बाधित होने का खतरा भी बढ़ जाता है। खराब मौसम के बीच लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाते समय गति कम रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा होने की स्थिति भी बन सकती है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील है कि मौसम खराब होने पर नदी-नालों और तेज बहाव वाले पानी के पास जाने से बचें। फिलहाल मोरनी में बारिश का दौर जारी है और मौसम को देखते हुए प्रशासन तथा संबंधित विभागों की निगरानी जरूरी है। लोगों से अपील है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें और मौसम से जुड़ी आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें।3
- सेक्टर-11 के बार में झगड़े के बाद फायरिंग, गोली लगने से युवती घायल पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला बार में तड़के फायरिंग से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद हुई फायरिंग में एक युवती को गोली लग गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1