Shuru
Apke Nagar Ki App…
विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात! बड़ी बसही में खुला नया पुलिस सहायता बूथ, SP अपर्णा रजत कौशिक ने किया लोकार्पण मिर्जापुर के बड़ी बसही में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नव-निर्मित पुलिस सहायता बूथ का लोकार्पण किया। इससे विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Shriyam News Network
विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात! बड़ी बसही में खुला नया पुलिस सहायता बूथ, SP अपर्णा रजत कौशिक ने किया लोकार्पण मिर्जापुर के बड़ी बसही में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नव-निर्मित पुलिस सहायता बूथ का लोकार्पण किया। इससे विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से बनाए दिए, मेला बना आकर्षण का केंद्र | मीरजापुर मीरजापुर में दो दिवसीय मण्डल स्तरीय दिव्यांगजन दीपावली मेले का भव्य आयोजन किया गया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा पंजीकृत संस्था माँ बलिराजी सेवा संस्था, मीरजापुर द्वारा विकास भवन में 06 एवं 07 नवम्बर 2026 को इस मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर किया। उन्होंने सभी स्टालों का भ्रमण कर बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों का अवलोकन किया और खरीददारी भी की। इस अवसर पर कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत पूर्व से चयनित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल व ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। CDO ने हरी झंडी दिखाकर ट्राईसाइकिल को रवाना किया। मेले में दिव्यांग बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाए गए गुल्लक, विभिन्न प्रकार के दिये, मूर्ति, कपड़े के फूलों की माला व सजावटी सामान प्रदर्शित किए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। स्पर्श राजकीय दृष्टि बालिका इण्टर कॉलेज व बचपन डे-केयर सेन्टर के बच्चों ने डिजाइनर दिये बनाकर सबका मन जीत लिया। कछवां निवासी दिव्यांग राजकुमार प्रजापति द्वारा स्वयं बनाए गए मिट्टी के दिये, डिजाइनर गिलास, घण्टी आदि भी मेले में खास रहे।1
- #धनत्रयोदशी #माँ_लक्ष्मी #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन3
- थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर उम्र करीब 65 वर्ष की मृत्यु तथा घर से चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई । मीरजापुर थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत ग्राम विक्सी में एक महिला जिनका नाम मलुई पत्नी स्व0 नगई प्रसाद निवासिनी विक्सी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर उम्र करीब 65 वर्ष की मृत्यु तथा घर से चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना अदलहाट पुलिस मय एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच किया गया तो घर में जबरन प्रवेश करने के कोई भी चिह्न नही पाये गये है तथा प्रवेश द्वारा भी सुरक्षित पाया गया । मृतका के कमरे तक पहुँचने का रास्ता/गैलरी अत्यन्त संकरी होना पायी गया जिसमें मृतका के दोनों नाती कथित घटना के समय गैलरी में सोए थे । जिन्हें बिना लाँघे मृतका के कमरे तक पहुँचना सम्भव नहीं है । यदि कोई व्यक्ति दोनों बच्चों को लाँघकर कमरे में गया होता, तो इसका एहसास बच्चों को आवश्य हुआ होता । किन्तु जांच के दौरान दोनों बच्चों से पूछताछ पर उनके द्वारा किसी प्रकार का शोरशराबा, जबरन घुसने का प्रयास या किसी आवाज सुनने की बात नही बतायी गयी । मृतका के चोरी आभुषणो के सम्बन्ध में पाया गया कि उसके कान व पैर के आभुषण सुरक्षित है तथा कथित चोरी के सम्बन्ध में कुछ नगद रूपये व एक अगुठी भी घर में ही बरामद हुई । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु स्वभाविक होने की बात बताई गयी है । अतः घटना की पुष्टी नही हुई, अंकित आरोप असत्य पाये गये । मौके पर कानून व्यवस्था कि स्थिति सामान्य है ।1
- विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात! बड़ी बसही में खुला नया पुलिस सहायता बूथ, SP अपर्णा रजत कौशिक ने किया लोकार्पण मिर्जापुर के बड़ी बसही में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नव-निर्मित पुलिस सहायता बूथ का लोकार्पण किया। इससे विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।1
- कमला मेमोरियल स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, राम-सीता और हनुमान की झांकी ने मोहा मन; रंगोली व दीया प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा कमला मेमोरियल स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, राम-सीता और हनुमान की झांकी ने मोहा मन; रंगोली व दीया प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा मीरजापुर। धौरूपुर स्थित कमला मेमोरियल स्कूल में शुक्रवार, 6 नवंबर को दीपावली के पावन अवसर पर भव्य दीपावली उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, दीपों की रोशनी और बच्चों की उमंग से जगमगा उठा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्सव के तहत रंगोली प्रतियोगिता, दीया मेकिंग प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और फूलों से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। वहीं, मिट्टी के दीयों को सुंदर ढंग से सजाकर विद्यार्थियों ने भारतीय कला एवं परंपरा की खूबसूरती प्रस्तुत की। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बने रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम, माता सीता और भक्त हनुमान की भव्य झांकी रही। बाल कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। इसके साथ ही बच्चों ने मनमोहक नृत्य और मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आशीष कुमार यादव ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में ज्ञान, सद्भाव, प्रेम और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। प्रधानाचार्य गायत्री यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने पटाखों से दूरी बनाकर दीपों, मिठाइयों और खुशियों के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर स्नेहलता श्रीवास्तव, रजनी जायसवाल, अमित मिश्रा, अंकित मिश्रा, अंजेश मौर्या सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। उत्सव का समापन खुशियों, उमंग और दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।4
- भदोही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर ने धनतेरस दीपावली पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी भदोही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर ने धनतेरस दीपावली पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी1
- #धनत्रयोदशी #माँ_लक्ष्मी #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- वृंदावन के कथावाचक डॉ. इंद्रदेव महाराज पर यौन शोषण का आरोप, ठाणे में जीरो FIR दर्ज - मामला वृंदावन ट्रांसफर, महाराज ने बताया धन उगाही की साजिश वृंदावन / ठाणे: वृंदावन के सेवाधाम आश्रम के कथावाचक डॉ. इंद्रदेव महाराज पर एक महिला ने यौन शोषण, अश्लील वीडियो कॉल और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा थाने में 28 अक्टूबर को जीरो FIR दर्ज की गई है। क्या है आरोप? पीड़िता का आरोप है कि उसने संत से दीक्षा ली थी और अपनी पारिवारिक परेशानी बताई थी। इसके बाद संत ने उसे फोन, मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए परेशान करना शुरू किया। महिला का दावा है कि उसे वृंदावन स्थित राधा किशोरी सेवाधाम आश्रम में बुलाया गया, जहां कमरे में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की गई। वीडियो में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि संत खुद को भगवान बताते हैं और पूजा करवाने की बात कहते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में घटना दिसंबर 2023 की बताई गई है, जब महिला अपनी बेटियों के साथ आश्रम पहुंची थी। वहीं महिला ने अपने बयान में 4 नवंबर 2025 की घटना का भी जिक्र किया है। 8 महीने तक भटकी, फिर हुई FIR पीड़िता के मुताबिक, न्याय के लिए उसने करीब 8 महीने तक संघर्ष किया। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश महिला आयोग, अखाड़ा परिषद और महाराष्ट्र कमिश्नर कार्यालय को पत्र लिखे। बाद में वकील के माध्यम से पुलिस चौकी में शिकायत पहुंची, जिसके बाद FIR दर्ज हुई। मामले में भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई की अगुवाई में भी शिकायत कराई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, काशीमीरा पुलिस स्टेशन में बलात्कार और आपराधिक धमकी की धाराओं के तहत जीरो FIR दर्ज की गई है। किन धाराओं में केस? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BNS की धारा 351(2), 69, 75 और 79 के तहत केस दर्ज हुआ है। चूंकि अपराध का मुख्य स्थान उत्तर प्रदेश का वृंदावन क्षेत्र है, इसलिए महाराष्ट्र पुलिस ने मामला आगे की जांच के लिए वृंदावन पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया है। मथुरा पुलिस के अनुसार, सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया है कि मुकदमा अभी वृंदावन थाने में ट्रांसफर की प्रक्रिया में है। दूसरा पक्ष क्या बोला? डॉ. इंद्रदेव महाराज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे धन उगाही की कोशिश करार दिया है। वहीं अखाड़ा परिषद ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई होगी। पीड़िता की मांग पीड़िता की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, सभी पीड़िताओं को न्याय मिले और आरोपी पर जल्द कार्रवाई कर गिरफ्तारी की जाए। उसने धर्म के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये और संपत्ति लूटने का भी आरोप लगाया है। डिस्क्लेमर: यह खबर पीड़िता के आरोपों, उसके वीडियो बयान और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है। मामला अभी जांच के अधीन है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और अदालत के फैसले के बाद ही हो सकेगी।1