logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुना के चांचौड़ा थाना अंतर्गत बीनागंज चौकी पुलिस ने सतर्कता पूर्वक कार्रवाई करते हुए एक टैक्सी वाहन से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन, एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण और चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी और उनकी टीम को मिली है। बीनागंज चौकी पुलिस को 20 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टैक्सी वाहन में घरेलू गैस सिलेंडरों का संदिग्ध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने संबंधित टैक्सी को रोककर उसकी जांच की, जिसमें से 10 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने जब टैक्सी चालक सलमान (पुत्र सलीम खान, निवासी बरबटपुरा बीनागंज) से सिलेंडरों के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। मामला संदिग्ध पाए जाने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने चालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस और खाद्य विभाग संयुक्त रूप से इस बात की विस्तृत जांच कर रहे हैं कि बरामद किए गए ये घरेलू गैस सिलेंडर कहां से लाए गए थे, इन्हें कहां ले जाया जा रहा था और इसके परिवहन के पीछे क्या उद्देश्य था।

1 day ago
user_पत्रकार राजा हतम वेग
पत्रकार राजा हतम वेग
Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
1 day ago

गुना के चांचौड़ा थाना अंतर्गत बीनागंज चौकी पुलिस ने सतर्कता पूर्वक कार्रवाई करते हुए एक टैक्सी वाहन से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन, एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण और चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी और उनकी टीम को मिली है। बीनागंज चौकी पुलिस को 20 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टैक्सी वाहन में घरेलू गैस सिलेंडरों का संदिग्ध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने संबंधित टैक्सी को रोककर उसकी जांच की,

261176b6-1d51-4fe0-9529-b9f1bafd68be

जिसमें से 10 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने जब टैक्सी चालक सलमान (पुत्र सलीम खान, निवासी बरबटपुरा बीनागंज) से सिलेंडरों के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। मामला संदिग्ध पाए जाने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने चालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस और खाद्य विभाग संयुक्त रूप से इस बात की विस्तृत जांच कर रहे हैं कि बरामद किए गए ये घरेलू गैस सिलेंडर कहां से लाए गए थे, इन्हें कहां ले जाया जा रहा था और इसके परिवहन के पीछे क्या उद्देश्य था।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • ममता बनर्जी ने आज सुबह 'एकुशे जुलाई' मंच का दौरा कर वहां का निरीक्षण किया। कल रात तारामंडल के पास इस 'एकुशे जुलाई' मंच में तोड़फोड़ की गई थी। इस घटना के बाद वे कल रात भी वहां गई थीं और आज सुबह उन्हें एक बार फिर से मंच का निरीक्षण करते हुए देखा गया है।
    1
    ममता बनर्जी ने आज सुबह 'एकुशे जुलाई' मंच का दौरा कर वहां का निरीक्षण किया। कल रात तारामंडल के पास इस 'एकुशे जुलाई' मंच में तोड़फोड़ की गई थी। इस घटना के बाद वे कल रात भी वहां गई थीं और आज सुबह उन्हें एक बार फिर से मंच का निरीक्षण करते हुए देखा गया है।
    user_JONOMON KHOBOR
    JONOMON KHOBOR
    Guna, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • देह व्यापार आरोपी सीमा अहिरवार के घर पर चला बुलडोजर पुलिस-प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई देह व्यापार आरोपी सीमा अहिरवार के घर पर चला बुलडोजर पुलिस-प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई अशोकनगर में देह व्यापार और ब्लैकमेलिंग की मुख्य आरोपी सीमा अहिरवार के घर पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस, नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से मकान के सामने बने टीनशेड वाले एक मंजिला निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, 21 बाई 25 फीट के मकान के सामने बने इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। जिस परिसर में सीमा अहिरवार रहती थी, वहां दो मंजिला मकान के सामने यह टीनशेड बनाया गया था। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सीमा अहिरवार को दो अन्य महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में उसका दामाद भी इस अनैतिक कारोबार में शामिल पाया गया, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद जांच में ब्लैकमेलिंग के दो बड़े मामले भी सामने आए। एक मामले में विक्रांत जैन से अश्लील वीडियो के नाम पर करीब 51 लाख रुपए और कुछ प्लॉट हड़पने का आरोप है। वहीं, दूसरे पीड़ित ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर 16 लाख रुपए की ब्लैकमेलिंग किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, सीमा अहिरवार न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है, जबकि प्रशासन उसके मकान पर नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।
    1
    देह व्यापार आरोपी सीमा अहिरवार के घर पर चला बुलडोजर
पुलिस-प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई
देह व्यापार आरोपी सीमा अहिरवार के घर पर चला बुलडोजर
पुलिस-प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई
अशोकनगर में देह व्यापार और ब्लैकमेलिंग की मुख्य आरोपी सीमा अहिरवार के घर पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस, नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से मकान के सामने बने टीनशेड वाले एक मंजिला निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार, 21 बाई 25 फीट के मकान के सामने बने इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। जिस परिसर में सीमा अहिरवार रहती थी, वहां दो मंजिला मकान के सामने यह टीनशेड बनाया गया था। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सीमा अहिरवार को दो अन्य महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में उसका दामाद भी इस अनैतिक कारोबार में शामिल पाया गया, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
गिरफ्तारी के बाद जांच में ब्लैकमेलिंग के दो बड़े मामले भी सामने आए। एक मामले में विक्रांत जैन से अश्लील वीडियो के नाम पर करीब 51 लाख रुपए और कुछ प्लॉट हड़पने का आरोप है। वहीं, दूसरे पीड़ित ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर 16 लाख रुपए की ब्लैकमेलिंग किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, सीमा अहिरवार न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है, जबकि प्रशासन उसके मकान पर नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।
    user_Devesh Ojha patrakaar
    Devesh Ojha patrakaar
    Local News Reporter शाढ़ोरा, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    43 min ago
  • रिटेल बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। इस बड़ी तेजी के बाद सोने के दाम अब अपने रिकॉर्ड स्तर के बेहद करीब पहुंच गए हैं।
    1
    रिटेल बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। इस बड़ी तेजी के बाद सोने के दाम अब अपने रिकॉर्ड स्तर के बेहद करीब पहुंच गए हैं।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के अशोकनगर में देह व्यापार और ब्लैकमेलिंग की मुख्य आरोपी सीमा अहिरवार के मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। पुलिस, नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर JCB की मदद से 21 बाई 25 फीट के दो मंजिला मकान के सामने बने टीनशेड वाले एक मंजिला अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सीमा अहिरवार को दो अन्य महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान उसका दामाद भी इस अनैतिक कारोबार में शामिल पाया गया, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद की गई जांच में ब्लैकमेलिंग के दो बड़े मामले उजागर हुए। इनमें से एक मामले में पीड़ित विक्रांत जैन से अश्लील वीडियो के नाम पर करीब ₹51 लाख और कुछ प्लॉट हड़पने का आरोप है, वहीं दूसरे पीड़ित से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ₹16 लाख की ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी सीमा अहिरवार फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
    1
    मध्य प्रदेश के अशोकनगर में देह व्यापार और ब्लैकमेलिंग की मुख्य आरोपी सीमा अहिरवार के मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। पुलिस, नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर JCB की मदद से 21 बाई 25 फीट के दो मंजिला मकान के सामने बने टीनशेड वाले एक मंजिला अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सीमा अहिरवार को दो अन्य महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान उसका दामाद भी इस अनैतिक कारोबार में शामिल पाया गया, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तारी के बाद की गई जांच में ब्लैकमेलिंग के दो बड़े मामले उजागर हुए। इनमें से एक मामले में पीड़ित विक्रांत जैन से अश्लील वीडियो के नाम पर करीब ₹51 लाख और कुछ प्लॉट हड़पने का आरोप है, वहीं दूसरे पीड़ित से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ₹16 लाख की ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी सीमा अहिरवार फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
    user_Neeraj sharma
    Neeraj sharma
    Photographer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमारे ऋषि-मुनियों, वेदों, पुराणों और शास्त्रों के अनुसार बिना हरि की कृपा के मनुष्य को किसी भी युग में सुख, शांति और आनंद नहीं मिल सकता है। फिर भी मनुष्य काम, क्रोध, लोभ, मोह और मद रूपी शत्रुओं से दोस्ती कर परमात्मा को भूल जाता है और माया के अभिमान में खुद को ही भगवान समझने लगता है, जिसका फैसला अंततः पंच तत्व करते हैं। जब मनुष्य ऊपर देखता है तो संकट में पड़ता है, लेकिन यदि वह अपनी निगाह नीची और नीयत ऊपर रखकर धरती की ओर देखता है तो परमात्मा उसकी आत्मा पर कृपा अवश्य करते हैं। इसी सोच के साथ कहा गया है कि कर्मों की खेती अच्छी होने पर ही मीठे फल प्राप्त होते हैं। छबड़ा क्षेत्र में जब फसलें सूखने की कगार पर थीं, तब मनुष्य ने धरती की ओर देखकर सेवा का महत्व समझा। इसके बाद भुवाखेड़ी स्थित खाटूश्याम गौशाला की पहाड़ी से श्याम भक्तों और किसानों द्वारा लगाई गई पुकार को बाबा श्याम ने सुन लिया। इसी कृपा के फलस्वरूप यहाँ मेघ बरस पड़े हैं और 21 जुलाई की रात से ही लगातार धीमी और तेज वर्षा हो रही है, जिससे भक्तों में 'जय बाबा श्याम' का हर्ष व्याप्त है।
    4
    हमारे ऋषि-मुनियों, वेदों, पुराणों और शास्त्रों के अनुसार बिना हरि की कृपा के मनुष्य को किसी भी युग में सुख, शांति और आनंद नहीं मिल सकता है। फिर भी मनुष्य काम, क्रोध, लोभ, मोह और मद रूपी शत्रुओं से दोस्ती कर परमात्मा को भूल जाता है और माया के अभिमान में खुद को ही भगवान समझने लगता है, जिसका फैसला अंततः पंच तत्व करते हैं। जब मनुष्य ऊपर देखता है तो संकट में पड़ता है, लेकिन यदि वह अपनी निगाह नीची और नीयत ऊपर रखकर धरती की ओर देखता है तो परमात्मा उसकी आत्मा पर कृपा अवश्य करते हैं। इसी सोच के साथ कहा गया है कि कर्मों की खेती अच्छी होने पर ही मीठे फल प्राप्त होते हैं।

छबड़ा क्षेत्र में जब फसलें सूखने की कगार पर थीं, तब मनुष्य ने धरती की ओर देखकर सेवा का महत्व समझा। इसके बाद भुवाखेड़ी स्थित खाटूश्याम गौशाला की पहाड़ी से श्याम भक्तों और किसानों द्वारा लगाई गई पुकार को बाबा श्याम ने सुन लिया। इसी कृपा के फलस्वरूप यहाँ मेघ बरस पड़े हैं और 21 जुलाई की रात से ही लगातार धीमी और तेज वर्षा हो रही है, जिससे भक्तों में 'जय बाबा श्याम' का हर्ष व्याप्त है।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    16 hrs ago
  • राजस्थान के बारां जिले के छीपाबड़ौद में महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'ट्रांसफॉर्मेटिव लीगल लिटरेसी एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम' के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बारां के आदेशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, छीपाबड़ौद की ओर से आयोजित किया गया था। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पैनल अधिवक्ता कुंज बिहारी नागर ने रालसा द्वारा प्रेषित बुकलेट का अध्ययन करते हुए छात्र-छात्राओं को नशाखोरी, नशे के दुष्परिणामों और युवाओं में इसके बढ़ते चलन के प्रति आगाह किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन साइबर सुरक्षा से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होने वाले साइबर दुर्व्यवहार से बचने के व्यावहारिक उपाय भी बताए और उन्हें नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज वैष्णव ने छात्र-छात्राओं को इस तरह के विधिक शिविरों की महत्ता से अवगत कराया और उन्हें जीवन में नशाखोरी व साइबर दुर्व्यवहार से बचने की सलाह दी। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के निदेशक पृथ्वीराज सिंह खींची, पैरा लीगल वॉलेंटियर अटल लववंशी, गौरव सिंगारिया और समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
    4
    राजस्थान के बारां जिले के छीपाबड़ौद में महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'ट्रांसफॉर्मेटिव लीगल लिटरेसी एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम' के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बारां के आदेशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, छीपाबड़ौद की ओर से आयोजित किया गया था।

शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पैनल अधिवक्ता कुंज बिहारी नागर ने रालसा द्वारा प्रेषित बुकलेट का अध्ययन करते हुए छात्र-छात्राओं को नशाखोरी, नशे के दुष्परिणामों और युवाओं में इसके बढ़ते चलन के प्रति आगाह किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन साइबर सुरक्षा से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होने वाले साइबर दुर्व्यवहार से बचने के व्यावहारिक उपाय भी बताए और उन्हें नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज वैष्णव ने छात्र-छात्राओं को इस तरह के विधिक शिविरों की महत्ता से अवगत कराया और उन्हें जीवन में नशाखोरी व साइबर दुर्व्यवहार से बचने की सलाह दी। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के निदेशक पृथ्वीराज सिंह खींची, पैरा लीगल वॉलेंटियर अटल लववंशी, गौरव सिंगारिया और समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश पुलिस में डिजिटल बदलाव होने जा रहा है। इस नए बदलाव के तहत अब पुलिसकर्मियों को मोबाइल ऐप के जरिए छुट्टियां मिल सकेंगी।
    1
    मध्य प्रदेश पुलिस में डिजिटल बदलाव होने जा रहा है। इस नए बदलाव के तहत अब पुलिसकर्मियों को मोबाइल ऐप के जरिए छुट्टियां मिल सकेंगी।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का आमरण अनशन और प्रदर्शन 21वें दिन भी लगातार जारी रहा।
    1
    पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का आमरण अनशन और प्रदर्शन 21वें दिन भी लगातार जारी रहा।
    user_Ranjana
    Ranjana
    Tailoring Assistant अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.