logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खुले नाले में गिरी बाइक, बच्ची और अभिभावक घायल नगर पालिका की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा हमीरपुर। शहर के वार्ड नंबर-4 (मेहरपुर) में नगर पालिका की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। खुले नाले में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार बच्ची और उसके अभिभावक भी नाले में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खुले नाले को लेकर कई बार समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुईं और नगर पालिका प्रशासन को भी अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद नाले को ढकने या सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि समय रहते नाले को ढक दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खुले नालों को ढकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की कार्रवाई नहीं हुई, तो नगर पालिका के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

16 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

खुले नाले में गिरी बाइक, बच्ची और अभिभावक घायल नगर पालिका की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा हमीरपुर। शहर के वार्ड नंबर-4 (मेहरपुर) में नगर पालिका की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। खुले नाले में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार बच्ची और उसके अभिभावक भी नाले में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खुले नाले को लेकर कई बार समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुईं और नगर पालिका प्रशासन को भी अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद नाले को ढकने या सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि समय रहते नाले को ढक दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खुले नालों को ढकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की कार्रवाई नहीं हुई, तो नगर पालिका के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • योगी जी देश देख रहा है दुनिया देख रही है 👀 #yogiji #bjp #hindu #reality #explorar
    1
    योगी जी देश देख रहा है दुनिया देख रही है 👀 #yogiji #bjp #hindu #reality #explorar
    user_News
    News
    Newspaper distribution Hamirpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • स्वतंत्रता दिवस में निकलने वाली ई रिक्शा तिरंगा यात्रा की बैठक संपन्न हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण में संपन्न हुई ई रिक्शा संघ की बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस पर निकलने वाली तिरंगा यात्रा पर गहन मंथन करके भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय किया गया। गुरुवार को ई रिक्शा संघ के अध्यक्ष धीरू यादव की अध्यक्षता में तपोभूमि प्रांगण में हुई बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस पर्व के अवसर पर निकलने वाली ई रिक्शा तिरंगा यात्रा और गहन विचार विमर्श करके इसे भव्य तरीके से निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ में आयोजित होने वाली ई रिक्शा तिरंगा यात्रा को कस्बे में इस वर्ष ऐतिहासिक मनाया जाएगा। इसकी अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में गुड्डू गुप्ता, हरिओम, अरविंद, विनोद कुमार, बृजकिशोर प्रजापति, अनिरुद्ध सिंह, भोला प्रसाद, बादल, अनिल कुमार, देशराज, मनोज कुमार आदि सैकड़ो ई रिक्शा चालक मौजूद रहे।
    1
    स्वतंत्रता दिवस में निकलने वाली ई रिक्शा तिरंगा यात्रा की बैठक संपन्न
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण में संपन्न हुई ई रिक्शा संघ की बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस पर निकलने वाली तिरंगा यात्रा पर गहन मंथन करके भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय किया गया।
गुरुवार को ई रिक्शा संघ के अध्यक्ष धीरू यादव की अध्यक्षता में तपोभूमि प्रांगण में हुई बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस पर्व के अवसर पर निकलने वाली ई रिक्शा तिरंगा यात्रा और गहन विचार विमर्श करके इसे भव्य तरीके से निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ में आयोजित होने वाली ई रिक्शा तिरंगा यात्रा को कस्बे में इस वर्ष ऐतिहासिक मनाया जाएगा। इसकी अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में गुड्डू गुप्ता, हरिओम, अरविंद, विनोद कुमार, बृजकिशोर प्रजापति, अनिरुद्ध सिंह, भोला प्रसाद, बादल, अनिल कुमार, देशराज, मनोज कुमार आदि सैकड़ो ई रिक्शा चालक मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • घाटमपुर में केनरा बैंक के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस घाटमपुर कस्बा स्थित कूष्मांडा देवी मंदिर के पास केनरा बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने आनन-फानन में घायल युवक को घाटमपुर के सरकारी अस्पताल पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।गाड़ी नंबर से शिनाख्त की कोशिश जारीमृतक युवक के पास से फिलहाल कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसका नाम और पता मालूम हो सके। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर UP 78 CY 1724 है। पुलिस अब इस गाड़ी नंबर और युवक के पास मिले मोबाइल फोन के रिकॉर्ड के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। वर्तमान में शव को घाटमपुर सरकारी अस्पताल में रखा गया है और परिजनों की तलाश की जा रही है
    1
    घाटमपुर में केनरा बैंक के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
घाटमपुर कस्बा स्थित कूष्मांडा देवी मंदिर के पास केनरा बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने आनन-फानन में घायल युवक को घाटमपुर के सरकारी अस्पताल पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।गाड़ी नंबर से शिनाख्त की कोशिश जारीमृतक युवक के पास से फिलहाल कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसका नाम और पता मालूम हो सके। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर UP 78 CY 1724 है। पुलिस अब इस गाड़ी नंबर और युवक के पास मिले मोबाइल फोन के रिकॉर्ड के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। वर्तमान में शव को घाटमपुर सरकारी अस्पताल में रखा गया है और परिजनों की तलाश की जा रही है
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमीरपुर :एनएच-34 पर भीषण हादसा: रोडवेज बस और ऑयल टैंकर की टक्कर, तीन की मौत, 19 घायल सुमेरपुर (हमीरपुर)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर बुधवार को सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुण्डौरा स्थित शिव मंदिर के पास महोबा डिपो की रोडवेज बस और ऑयल टैंकर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन के अनुसार दुर्घटना के समय बस में 24 यात्री सवार थे। हादसे में बस चालक निसार, टैंकर चालक तथा महोबा निवासी 65 वर्षीय नंदकिशोर नायक की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को कानपुर रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस की कमी होने पर प्रशासन ने निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र भिजवाया। हादसे में कानपुर नगर निवासी रजनी यादव अपनी छह वर्षीय बेटी लाडो के साथ बांदा जा रही थीं। दोनों घायल हुईं और उनका उपचार कराया गया। वहीं सुमेरपुर के चांदथोक मोहल्ला निवासी अनूप सिंह, उनकी पत्नी लवली सिंह और दो वर्षीय पुत्र अर्नव भी दुर्घटना में घायल हो गए। अनूप सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौदहा क्षेत्र के बिहरका गांव निवासी लेखपाल छत्रपाल भी बस में सवार थे। उन्होंने बताया कि बस अपनी लेन में चल रही थी, तभी सामने से आए टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की सिपाही आदर्श मिश्रा ने CPR देकर जान बचाई। घायल की हालत बिगड़ने पर सिपाही ने बिना देर किए तत्काल CPR देना शुरू किया। CPR के बाद घायल की सांसें सामान्य हुईं सिपाही की सूझबूझ और तत्परता की लोगों ने सराहना की। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। प्रशासन ने घायलों के परिजनों को सूचना देने के साथ अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था भी कराई। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    2
    हमीरपुर :एनएच-34 पर भीषण हादसा: रोडवेज बस और ऑयल टैंकर की टक्कर, तीन की मौत, 19 घायल
सुमेरपुर (हमीरपुर)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर बुधवार को सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुण्डौरा स्थित शिव मंदिर के पास महोबा डिपो की रोडवेज बस और ऑयल टैंकर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
प्रशासन के अनुसार दुर्घटना के समय बस में 24 यात्री सवार थे। हादसे में बस चालक निसार, टैंकर चालक तथा महोबा निवासी 65 वर्षीय नंदकिशोर नायक की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को कानपुर रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस की कमी होने पर प्रशासन ने निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र भिजवाया।
हादसे में कानपुर नगर निवासी रजनी यादव अपनी छह वर्षीय बेटी लाडो के साथ बांदा जा रही थीं। दोनों घायल हुईं और उनका उपचार कराया गया। वहीं सुमेरपुर के चांदथोक मोहल्ला निवासी अनूप सिंह, उनकी पत्नी लवली सिंह और दो वर्षीय पुत्र अर्नव भी दुर्घटना में घायल हो गए। अनूप सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मौदहा क्षेत्र के बिहरका गांव निवासी लेखपाल छत्रपाल भी बस में सवार थे। उन्होंने बताया कि बस अपनी लेन में चल रही थी, तभी सामने से आए टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला।
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की सिपाही आदर्श मिश्रा ने CPR देकर जान बचाई।
घायल की हालत बिगड़ने पर सिपाही ने बिना देर किए तत्काल CPR देना शुरू किया।
CPR के बाद घायल की सांसें सामान्य हुईं
सिपाही की सूझबूझ और तत्परता की लोगों ने सराहना की।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। प्रशासन ने घायलों के परिजनों को सूचना देने के साथ अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था भी कराई। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हमीरपुर - नेशनल हाईवे 34 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, डीजल से भरे टैंकर ट्रक से टकराई महोबा डिपो की बस,!! नेशनल हाईवे 34 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, डीजल से भरे टैंकर ट्रक से टकराई महोबा डिपो की बस, भीषण सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर मची चीख पुकार, भीषण टक्कर में ड्राइवर सहित तीन की हुई मौत, भीषण टक्कर के दौरान लगभग दो दर्जन के आसपास रोडवेज बस में बैठी सवारियां भी हुई घायल, मृतक ड्राइवर सहित सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया, प्राथमिक उपचार के बाद लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को कानपुर हैलट किया गया रेफर, घायलों को जायजा लेने जिला अस्पताल पहुंचे डीएम अभिषेक गोयल व पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित आलाधिकारी मौके पर मौजूद, मामला थाना सुमेरपुर इलाके के कुंडौरा गांव के पास nh 34 का ।
    4
    हमीरपुर - नेशनल हाईवे 34 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, डीजल से भरे टैंकर ट्रक से टकराई महोबा डिपो की बस,!!
नेशनल हाईवे 34 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 
डीजल से भरे टैंकर ट्रक से टकराई महोबा डिपो की बस,
भीषण सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर मची चीख पुकार,
भीषण टक्कर में ड्राइवर सहित तीन की हुई मौत,
भीषण टक्कर के दौरान लगभग दो दर्जन के आसपास रोडवेज बस में बैठी सवारियां भी हुई घायल,
मृतक ड्राइवर सहित सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया, 
प्राथमिक उपचार के बाद लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को कानपुर हैलट किया गया रेफर,
घायलों को जायजा लेने जिला अस्पताल पहुंचे डीएम अभिषेक गोयल व पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित आलाधिकारी मौके पर मौजूद,
मामला थाना सुमेरपुर इलाके के कुंडौरा गांव के पास nh 34 का ।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.