हमीरपुर :एनएच-34 पर भीषण हादसा: रोडवेज बस और ऑयल टैंकर की टक्कर, तीन की मौत, 19 घायल सुमेरपुर (हमीरपुर)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर बुधवार को सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुण्डौरा स्थित शिव मंदिर के पास महोबा डिपो की रोडवेज बस और ऑयल टैंकर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन के अनुसार दुर्घटना के समय बस में 24 यात्री सवार थे। हादसे में बस चालक निसार, टैंकर चालक तथा महोबा निवासी 65 वर्षीय नंदकिशोर नायक की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को कानपुर रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस की कमी होने पर प्रशासन ने निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र भिजवाया। हादसे में कानपुर नगर निवासी रजनी यादव अपनी छह वर्षीय बेटी लाडो के साथ बांदा जा रही थीं। दोनों घायल हुईं और उनका उपचार कराया गया। वहीं सुमेरपुर के चांदथोक मोहल्ला निवासी अनूप सिंह, उनकी पत्नी लवली सिंह और दो वर्षीय पुत्र अर्नव भी दुर्घटना में घायल हो गए। अनूप सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौदहा क्षेत्र के बिहरका गांव निवासी लेखपाल छत्रपाल भी बस में सवार थे। उन्होंने बताया कि बस अपनी लेन में चल रही थी, तभी सामने से आए टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की सिपाही आदर्श मिश्रा ने CPR देकर जान बचाई। घायल की हालत बिगड़ने पर सिपाही ने बिना देर किए तत्काल CPR देना शुरू किया। CPR के बाद घायल की सांसें सामान्य हुईं सिपाही की सूझबूझ और तत्परता की लोगों ने सराहना की। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। प्रशासन ने घायलों के परिजनों को सूचना देने के साथ अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था भी कराई। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
हमीरपुर :एनएच-34 पर भीषण हादसा: रोडवेज बस और ऑयल टैंकर की टक्कर, तीन की मौत, 19 घायल सुमेरपुर (हमीरपुर)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर बुधवार को सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुण्डौरा स्थित शिव मंदिर के पास महोबा डिपो की रोडवेज बस और ऑयल टैंकर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन के अनुसार दुर्घटना के समय बस में 24 यात्री सवार थे। हादसे में बस चालक निसार, टैंकर चालक तथा महोबा निवासी 65 वर्षीय नंदकिशोर नायक की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को कानपुर रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस की कमी होने पर प्रशासन ने निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र भिजवाया। हादसे में कानपुर नगर निवासी रजनी यादव अपनी छह वर्षीय बेटी लाडो के साथ बांदा जा रही थीं। दोनों घायल हुईं और उनका उपचार कराया गया। वहीं सुमेरपुर के चांदथोक मोहल्ला निवासी अनूप सिंह, उनकी पत्नी लवली सिंह और दो वर्षीय पुत्र अर्नव
भी दुर्घटना में घायल हो गए। अनूप सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौदहा क्षेत्र के बिहरका गांव निवासी लेखपाल छत्रपाल भी बस में सवार थे। उन्होंने बताया कि बस अपनी लेन में चल रही थी, तभी सामने से आए टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की सिपाही आदर्श मिश्रा ने CPR देकर जान बचाई। घायल की हालत बिगड़ने पर सिपाही ने बिना देर किए तत्काल CPR देना शुरू किया। CPR के बाद घायल की सांसें सामान्य हुईं सिपाही की सूझबूझ और तत्परता की लोगों ने सराहना की। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। प्रशासन ने घायलों के परिजनों को सूचना देने के साथ अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था भी कराई। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
- ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर डॉक्टर व स्टॉप नर्स पर केश दर्ज, ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर डॉक्टर व स्टॉप नर्स पर केश दर्ज, गलत इलाज का आरोप लगाकर परिजनों ने की थी शिकायत, मौत के बाद शव लेने से परिजनों ने किया था इंकार, मृतक के पिता ने डॉक्टर और गुर्गों पर लगाया था मारपीट का आरोप, पेट में तेज दर्ज होने पर युवक को अस्पताल में कराया गया था भर्ती, डॉक्टर अदिति श्रीवास्तव, अस्पताल स्टॉप और अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा4
- बांदा के मवई बुजुर्ग में किसानों की बड़ी मांग! बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और कृषि विश्वविद्यालय की बाउंड्री बनने के बाद किसानों का आरोप है कि करीब 300 बीघा कृषि भूमि तक जाने का रास्ता बंद हो गया है। इससे बुआई, सिंचाई और खेतों तक आवागमन प्रभावित हो रहा है।1
- *शराब के नशे में मारपीट कर हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल डंडा बरामद* *[बांदा ब्रेकिंग]* *शराब के नशे में मारपीट कर हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल डंडा बरामद* थाना मटौंध और एसओजी की संयुक्त टीम ने शराब के नशे में अवैध संबंधों को लेकर मारपीट कर हत्या करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। *क्या था मामला* गौरतलब है कि 03.08.2026 को थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम दुरेंडी में एक प्लाट में धर्मेन्द्र अपने 2 साथियों के साथ शराब पी रहा था। नशे की हालत में गाली-गलौज और विवाद के बाद दोनों साथियों ने धर्मेन्द्र के साथ मारपीट की और डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई मुलायम की तहरीर पर थाना मटौंध में मु0अ0सं0 154/26 धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। *गिरफ्तारी* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में आज 04.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को खदान तिराहे, केन नदी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त 01 डंडा पहले ही बरामद किया जा चुका था। *गिरफ्तार अभियुक्त* 1. संजू पुत्र बसंता निवासी ग्राम दुरेंडी, थाना मटौंध 2. सागर पुत्र रणवीर निवासी ग्राम दुरेंडी, थाना मटौंध *बरामदगी* 1. 01 अदद डंडा - आलाकत्ल 2. 01 आधार कार्ड पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।1
- घाटमपुर में केनरा बैंक के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस घाटमपुर कस्बा स्थित कूष्मांडा देवी मंदिर के पास केनरा बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने आनन-फानन में घायल युवक को घाटमपुर के सरकारी अस्पताल पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।गाड़ी नंबर से शिनाख्त की कोशिश जारीमृतक युवक के पास से फिलहाल कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसका नाम और पता मालूम हो सके। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर UP 78 CY 1724 है। पुलिस अब इस गाड़ी नंबर और युवक के पास मिले मोबाइल फोन के रिकॉर्ड के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। वर्तमान में शव को घाटमपुर सरकारी अस्पताल में रखा गया है और परिजनों की तलाश की जा रही है1
- घायल की जान बचाने वाले रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा सम्मानित हमीरपुर। थाना सुमेरपुर क्षेत्र में बीती रात 5 अगस्त को हुए सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल लाए गए घायलों के उपचार के दौरान रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक घायल की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक घायल की अचानक हालत बिगड़ने पर उन्होंने तत्काल सीपीआर देकर उसकी सांसें बहाल कराने में सहयोग किया। उनके इस मानवीय और साहसिक कार्य की चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं मौजूद लोगों ने सराहना की। रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा के इस सराहनीय कार्य के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने उनके साहस, त्वरित निर्णय क्षमता, मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी पूरे विभाग के लिए प्रेरणा हैं और उनके कार्य से पुलिस की सकारात्मक एवं संवेदनशील छवि मजबूत होती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।1
- अक्सर कहा जाता है कि बेटियां परिवार का मान बढ़ाती हैं, लेकिन महोबा अक्सर कहा जाता है कि बेटियां परिवार का मान बढ़ाती हैं, लेकिन महोबा1
- 📚 तैइया का संविलियन विद्यालय बना डिजिटल शिक्षा की मिसाल 🏫 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष मित्र त्रिपाठी के विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षिक व्यवस्थाओं की सराहना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था, सभी कक्षाओं में फर्नीचर, अनुशासित समय-सारिणी और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणादायक शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। आधुनिक शिक्षा और नवाचार की दिशा में 📚 तैइया का संविलियन विद्यालय बना डिजिटल शिक्षा की मिसाल 🏫 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष मित्र त्रिपाठी के विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षिक व्यवस्थाओं की सराहना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था, सभी कक्षाओं में फर्नीचर, अनुशासित समय-सारिणी और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणादायक शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। आधुनिक शिक्षा और नवाचार की दिशा में यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभर रहा है।1
- खुले नाले में गिरी बाइक, बच्ची और अभिभावक घायल नगर पालिका की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा हमीरपुर। शहर के वार्ड नंबर-4 (मेहरपुर) में नगर पालिका की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। खुले नाले में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार बच्ची और उसके अभिभावक भी नाले में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खुले नाले को लेकर कई बार समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुईं और नगर पालिका प्रशासन को भी अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद नाले को ढकने या सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि समय रहते नाले को ढक दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खुले नालों को ढकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की कार्रवाई नहीं हुई, तो नगर पालिका के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।1