घायल की जान बचाने वाले रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा सम्मानित हमीरपुर। थाना सुमेरपुर क्षेत्र में बीती रात 5 अगस्त को हुए सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल लाए गए घायलों के उपचार के दौरान रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक घायल की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक घायल की अचानक हालत बिगड़ने पर उन्होंने तत्काल सीपीआर देकर उसकी सांसें बहाल कराने में सहयोग किया। उनके इस मानवीय और साहसिक कार्य की चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं मौजूद लोगों ने सराहना की। रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा के इस सराहनीय कार्य के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने उनके साहस, त्वरित निर्णय क्षमता, मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी पूरे विभाग के लिए प्रेरणा हैं और उनके कार्य से पुलिस की सकारात्मक एवं संवेदनशील छवि मजबूत होती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।
घायल की जान बचाने वाले रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा सम्मानित हमीरपुर। थाना सुमेरपुर क्षेत्र में बीती रात 5 अगस्त को हुए सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल लाए गए घायलों के उपचार के दौरान रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक घायल की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक घायल की अचानक हालत बिगड़ने पर उन्होंने तत्काल सीपीआर देकर उसकी सांसें बहाल कराने में सहयोग किया। उनके इस मानवीय और साहसिक कार्य की चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं मौजूद लोगों ने सराहना की। रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा के इस सराहनीय कार्य के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने उनके साहस, त्वरित निर्णय क्षमता, मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी पूरे विभाग के लिए प्रेरणा हैं और उनके कार्य से पुलिस की सकारात्मक एवं संवेदनशील छवि मजबूत होती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।
- बांदा के मवई बुजुर्ग में किसानों की बड़ी मांग! बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और कृषि विश्वविद्यालय की बाउंड्री बनने के बाद किसानों का आरोप है कि करीब 300 बीघा कृषि भूमि तक जाने का रास्ता बंद हो गया है। इससे बुआई, सिंचाई और खेतों तक आवागमन प्रभावित हो रहा है।1
- *➡️पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा जनपद के समस्त थानों को अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) उपलब्ध कराए गए।* पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के द्वारा जनपद के समस्त थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से *अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर)* उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य थानों में अग्नि सुरक्षा के मानकों को सुदृढ़ करना तथा किसी भी आकस्मिक आगजनी की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा मौजूद सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि उपलब्ध कराए गए सभी अग्निशमन यंत्रों को थानों के संवेदनशील, महत्वपूर्ण एवं आसानी से सुलभ स्थानों पर स्थापित किया जाए। साथ ही उनकी समय-समय पर सर्विसिंग, रिफिलिंग एवं कार्यशीलता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल एवं प्रभावी उपयोग किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी उपकरण सदैव कार्यशील स्थिति में रहें तथा उनकी वैधता अवधि समाप्त होने से पूर्व आवश्यक कार्रवाई कर ली जाए। जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा पुलिस अधोसंरचना को आधुनिक, सुरक्षित एवं संसाधन-संपन्न बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगी तथा आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता में भी वृद्धि करेगी। यह पहल सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने एवं जनहित में बेहतर पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- Post by Jitendra Kumar1
- पुलिस चौकी के पास खड़ी ट्रॉली चोरी, जांच में जुटी पुलिस जालौन। हदरुख पुलिस चौकी के पास से एक ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हदरुख निवासी प्रवीण सिंह की ट्रॉली जालौन रोड पर पुलिस चौकी के पास खड़ी थी। आरोप है कि बुधवार देर रात अज्ञात चोर ट्रॉली लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।1
- घायल की जान बचाने वाले रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा सम्मानित हमीरपुर। थाना सुमेरपुर क्षेत्र में बीती रात 5 अगस्त को हुए सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल लाए गए घायलों के उपचार के दौरान रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक घायल की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक घायल की अचानक हालत बिगड़ने पर उन्होंने तत्काल सीपीआर देकर उसकी सांसें बहाल कराने में सहयोग किया। उनके इस मानवीय और साहसिक कार्य की चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं मौजूद लोगों ने सराहना की। रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा के इस सराहनीय कार्य के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने उनके साहस, त्वरित निर्णय क्षमता, मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी पूरे विभाग के लिए प्रेरणा हैं और उनके कार्य से पुलिस की सकारात्मक एवं संवेदनशील छवि मजबूत होती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।1
- *➡️ जनपद कानपुर देहात की सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त कार्यवाही से आम जनमानस के 201 गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 30,08,900/-) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये।* जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निरंतर प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम तथा जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी संबंधी प्रार्थना पत्रों पर तकनीकी माध्यमों से प्रभावी कार्यवाही की गई । सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं सर्विलांस तकनीक के माध्यम से विभिन्न राज्यों, विभिन्न जनपदों तथा जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ट्रेस किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए । टीमों के सतत प्रयास एवं तकनीकी दक्षता के परिणामस्वरूप कुल 201 गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹ 30,08,900/-) बरामद किए गए । आज दिनांक 06.08.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा बरामद किये गये उक्त मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि जनपद पुलिस आधुनिक तकनीक एवं सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए नागरिकों की गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी हेतु निरंतर कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान सतत रूप से संचालित किए जाते रहेंगे । अपने गुमशुदा मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया । *बरामद किये गये मोबाइलों का विवरण-* कुल 201 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 30,08,900/- रूपये) *बरामद करने वाली पुलिस टीम-* सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क ।1
- बीच सड़क पर दो युवकों में जमकर मारपीट, करीब एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा बीच सड़क पर दो युवकों में जमकर मारपीट, करीब एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा जालौन के उरई शहर में राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे दो युवकों के बीच बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान राहगीरों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट और हंगामे से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।1