logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*➡️पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा जनपद के समस्त थानों को अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) उपलब्ध कराए गए।* पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के द्वारा जनपद के समस्त थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से *अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर)* उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य थानों में अग्नि सुरक्षा के मानकों को सुदृढ़ करना तथा किसी भी आकस्मिक आगजनी की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा मौजूद सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि उपलब्ध कराए गए सभी अग्निशमन यंत्रों को थानों के संवेदनशील, महत्वपूर्ण एवं आसानी से सुलभ स्थानों पर स्थापित किया जाए। साथ ही उनकी समय-समय पर सर्विसिंग, रिफिलिंग एवं कार्यशीलता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल एवं प्रभावी उपयोग किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी उपकरण सदैव कार्यशील स्थिति में रहें तथा उनकी वैधता अवधि समाप्त होने से पूर्व आवश्यक कार्रवाई कर ली जाए। जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा पुलिस अधोसंरचना को आधुनिक, सुरक्षित एवं संसाधन-संपन्न बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगी तथा आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता में भी वृद्धि करेगी। यह पहल सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने एवं जनहित में बेहतर पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

2 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *सिकंदरा कानपुर देहात- घाटमपुर मार्ग का 4 लेन होने का आगाज* जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा में फोर लाइन की मांग उठाई गई जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों में उत्साह की लहर देखने को मिली।आखिर वो सुबह आ ही गई ज़ब माननीय ने सड़क चौड़ीकरण की आवाज उठाई।सिकंदरा - घाटमपुर मार्ग है हाइवे 46 माननीय ने जनपद के विकास मे मील का पत्थर साबित होने वाली स्टेट हाइवे 46 के चौड़ीकरण की आवाज उठाई।एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने विधान परिषद मे उठाई आवाज। स्टेट हाइवे 46 के फोरलेन के साथ चौड़ीकरण का लाभ जनपद के अलावा कानपुर नगर और फतेहपुर को भी मिलेगा। *व्यापार के साथ साथ आम आदमी को भी मिलेगा लाभ लोगो की यात्रा भी होंगी सुगम। *दुर्घटनाओ पर भी लगेगा अंकुश*
    1
    *सिकंदरा कानपुर देहात- घाटमपुर मार्ग का 4 लेन होने का आगाज*
जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा में फोर लाइन की मांग उठाई गई जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों में उत्साह की लहर देखने को मिली।आखिर वो सुबह आ ही गई ज़ब माननीय ने सड़क चौड़ीकरण की आवाज उठाई।सिकंदरा - घाटमपुर मार्ग है हाइवे 46 माननीय ने जनपद के विकास मे मील का पत्थर साबित होने वाली स्टेट हाइवे  46 के चौड़ीकरण की आवाज उठाई।एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने विधान परिषद मे उठाई आवाज।
स्टेट हाइवे 46 के फोरलेन के साथ चौड़ीकरण का लाभ जनपद के अलावा कानपुर नगर और फतेहपुर को भी मिलेगा।
*व्यापार के साथ साथ आम आदमी को भी मिलेगा लाभ लोगो की यात्रा भी होंगी सुगम।
*दुर्घटनाओ पर भी लगेगा अंकुश*
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • "शक्ति संवाद" कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "शक्ति संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद की 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरूक करने के लिए "साइलेंट क्राइम" फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध घटना की जानकारी बिना संकोच तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय/महिला अपराध) स्नेहा तिवारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
    1
    "शक्ति संवाद" कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "शक्ति संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में जनपद की 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरूक करने के लिए "साइलेंट क्राइम" फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध घटना की जानकारी बिना संकोच तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय/महिला अपराध) स्नेहा तिवारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण GM इलाहाबाद ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण GM इलाहाबाद ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए
    1
    उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण GM इलाहाबाद ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए
उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण GM इलाहाबाद ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए
    user_Anil sharma
    Anil sharma
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🎤देखे पूरी खबर, झांसी-सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत..!!🖥️ 🔴झाँसी से बड़ी खबर 🔴 १. अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत हुई। २. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत। ३. अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई। तो वही दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी ने इस घटना पर बताया कि झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में अबान अहमद की मौत। दिनांक 06.08.2026 को समय करीब 10:30 बजे थाना पूँछ क्षेत्रान्तर्गत प्रयागराज से आ रही एक क्रेटा कार, जिसमें कुल 05 व्यक्ति सवार थे, तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में अबान पुत्र अतीक अहमद एवं सोनू पुत्र रजा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि जहद, उमर एवं अहजाम घायल हो गए। तीनों घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज, झाँसी में चल रहा है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। 📍व्यूरो रिपोर्ट: जनपद झाँसी से SONI NEWS 📍
    2
    🎤देखे पूरी खबर, झांसी-सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत..!!🖥️
🔴झाँसी से बड़ी खबर 🔴
१. अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत हुई।
२. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत।
३. अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई।
तो वही दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी ने इस घटना पर बताया कि 
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में अबान अहमद की मौत।
दिनांक 06.08.2026 को समय करीब 10:30 बजे थाना पूँछ क्षेत्रान्तर्गत प्रयागराज से आ रही एक क्रेटा कार, जिसमें कुल 05 व्यक्ति सवार थे, तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में अबान पुत्र अतीक अहमद एवं सोनू पुत्र रजा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि जहद, उमर एवं अहजाम घायल हो गए। तीनों घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज, झाँसी में चल रहा है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। 
📍व्यूरो रिपोर्ट: जनपद झाँसी से SONI NEWS 📍
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ मारपीट में घायल का कोतवाली में हंगामा। जालौन ➡मारपीट में घायल का कोतवाली में हंगामा ➡कोतवाली में सिपाहियों से अभद्र व्यवहार ➡उरई कोतवाली में युवक ने कीह गाली-गलौज ➡युवक ने तोड़फोड़ करने का भी किया प्रयास ➡खुद को DIG पीआरओ का भाई बता रहा था ➡युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे थे BJP नेता
    1
    जालौन
ब्रेकिंग न्यूज़ 
मारपीट में घायल का कोतवाली में हंगामा। 
जालौन
➡मारपीट में घायल का कोतवाली में हंगामा
➡कोतवाली में सिपाहियों से अभद्र व्यवहार
➡उरई कोतवाली में युवक ने कीह गाली-गलौज
➡युवक ने तोड़फोड़ करने का भी किया प्रयास
➡खुद को DIG पीआरओ का भाई बता रहा था
➡युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे थे BJP नेता
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.