Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ मारपीट में घायल का कोतवाली में हंगामा। जालौन ➡मारपीट में घायल का कोतवाली में हंगामा ➡कोतवाली में सिपाहियों से अभद्र व्यवहार ➡उरई कोतवाली में युवक ने कीह गाली-गलौज ➡युवक ने तोड़फोड़ करने का भी किया प्रयास ➡खुद को DIG पीआरओ का भाई बता रहा था ➡युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे थे BJP नेता
Dev Patel
जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ मारपीट में घायल का कोतवाली में हंगामा। जालौन ➡मारपीट में घायल का कोतवाली में हंगामा ➡कोतवाली में सिपाहियों से अभद्र व्यवहार ➡उरई कोतवाली में युवक ने कीह गाली-गलौज ➡युवक ने तोड़फोड़ करने का भी किया प्रयास ➡खुद को DIG पीआरओ का भाई बता रहा था ➡युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे थे BJP नेता
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस चौकी के पास खड़ी ट्रॉली चोरी, जांच में जुटी पुलिस जालौन। हदरुख पुलिस चौकी के पास से एक ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हदरुख निवासी प्रवीण सिंह की ट्रॉली जालौन रोड पर पुलिस चौकी के पास खड़ी थी। आरोप है कि बुधवार देर रात अज्ञात चोर ट्रॉली लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।1
- गोहनी गांव में घरों और दुकानों से अवैध देशी शराब बिक्री का दावा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप जालौन जनपद जालौन के ग्राम गोहनी में कथित तौर पर घरों और दुकानों से अवैध रूप से देशी शराब बेचे जाने के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कथित रूप से दुकान से देशी शराब खरीदता दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें शराब लेने के बाद दूसरा व्यक्ति दुकानदार से कहता है, एक लाल हमें दे दो। इसके बाद दुकानदार द्वारा कथित रूप से शराब दिए जाने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई स्थानों पर खुलेआम अवैध देशी शराब की बिक्री हो रही है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो इससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है और गांव का माहौल भी बिगड़ रहा है। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावों के आधार पर प्रकाशित की जा रही है। संबंधित विभागों की जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है तो यह अवैध शराब कारोबार पर बड़ा सवाल खड़ा करेगा। ध्यान रखें: वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए पोस्ट में यह उल्लेख अवश्य करें कि मामला वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावों के आधार पर है तथा जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। आपकी क्या राय है? क्या गांवों में अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #JalaunPolice #Uppolice #UPExcise #ExciseDepartment #DMJalaun #SPJalaun #JalaunAdministration #DistrictAdministration #IGRangeJhansi #DIGJhansi #CommissionerJhansiDivision #CMOfficeUP #myogioffice #InfoDeptUP #UPGovt #PoliceAction #ExciseRaid #IllegalLiquor #CrimeNews #Jalaun #Urai #Kalpi #Bundelkhand #BreakingNews #HindiNews #ViralVideo #SocialMedia1
- *➡️पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा जनपद के समस्त थानों को अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) उपलब्ध कराए गए।* पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के द्वारा जनपद के समस्त थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से *अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर)* उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य थानों में अग्नि सुरक्षा के मानकों को सुदृढ़ करना तथा किसी भी आकस्मिक आगजनी की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा मौजूद सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि उपलब्ध कराए गए सभी अग्निशमन यंत्रों को थानों के संवेदनशील, महत्वपूर्ण एवं आसानी से सुलभ स्थानों पर स्थापित किया जाए। साथ ही उनकी समय-समय पर सर्विसिंग, रिफिलिंग एवं कार्यशीलता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल एवं प्रभावी उपयोग किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी उपकरण सदैव कार्यशील स्थिति में रहें तथा उनकी वैधता अवधि समाप्त होने से पूर्व आवश्यक कार्रवाई कर ली जाए। जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा पुलिस अधोसंरचना को आधुनिक, सुरक्षित एवं संसाधन-संपन्न बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगी तथा आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता में भी वृद्धि करेगी। यह पहल सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने एवं जनहित में बेहतर पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- बिरहाना ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; दोनों पक्षों पहुंचे थाने, एक दूसरे पर लगाया आरोप सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर बिरहाना ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार कांधी गांव निवासी अजय गुप्ता बाइक से रसधान की ओर जा रहे थे। वहीं मुंगीसापुर निवासी जयवीर अपने साथी अंकित के साथ औरैया की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- "जब चौकी के साये में भी चोरी हो जाए, तो सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़िमी है!" "जब चौकी के साये में भी चोरी हो जाए, तो सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़िमी है!" जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में हदरुख पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि चोर अपना ट्रैक्टर लेकर आए, ट्रॉली जोड़ी और आराम से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई, लेकिन पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। क्या चोरों के हौसले बुलंद हैं या पुलिस का खौफ खत्म हो गया?1