हेडलाइन: नासिक में ‘गॉडमैन’ का बड़ा भंडाफोड़: रिमोट से चलने वाला नकली सांप बरामद, 14 दिन की न्यायिक हिरासत सब-हेडलाइन: अलौकिक शक्तियों का दावा कर लोगों को करता था गुमराह, पुलिस जांच में खुला राज नासिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खारत का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के दौरान उसके ऑफिस से लगभग 20 फीट लंबा रिमोट कंट्रोल से चलने वाला नकली सांप बरामद किया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी इस नकली सांप का इस्तेमाल लोगों को अपनी तथाकथित अलौकिक शक्तियों का विश्वास दिलाने के लिए करता था। वह खुद को चमत्कारी शक्ति वाला व्यक्ति बताकर भोले-भाले लोगों को डराता और प्रभावित करता था। गंभीर आरोपों में गिरफ्तारी अशोक खारत पर दुष्कर्म सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल उसे नासिक रोड सेंट्रल जेल में रखा गया है, जहां आगे की जांच जारी है। पुलिस क्या कह रही है? पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से लोगों को अंधविश्वास के जाल में फंसा रहा था। अब उसके खिलाफ सबूत मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। समाज के लिए चेतावनी यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि अंधविश्वास और झूठे दावों के जरिए लोगों को कैसे गुमराह किया जाता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के चमत्कार या अलौकिक शक्तियों के दावों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। निष्कर्ष: नासिक का यह मामला अंधविश्वास के खिलाफ एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। जरूरत है जागरूक रहने की, ताकि कोई भी व्यक्ति ऐसे धोखे का शिकार न बने। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH

- नमस्कार, मैं हूं हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पोड़ीडीही गांव के पास एक खेत में आम के पेड़ से प्रेमी जोड़े के शव लटके हुए मिले। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय गीतांजलि नेताम और 20 वर्षीय मानेस मरकाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना स्थल युवती के पिता की जमीन बताई जा रही है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रेम प्रसंग और पारिवारिक दबाव की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।1
- मड़कापार पंचायत सचिव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल : किया गया रेफर जनपद पंचायत किरनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़कापार के पंचायत सचिव यशवंतराव मलाये सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार मंगलवार, 31 मार्च 2026 को पंचायत सचिव यशवंतराव मलाये ओटेकसा निवासी, अपनी मोटरसाइकिल से रिसेवाड़ा पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे तभी बम्हनवाड़ा के समीप लांजी की ओर से आ रहे फोर व्हीलर वाहन ने यशवंतराव मलाये की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में यशवंतराव मलाये के पैर और एक हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।1
- खबर आज 1 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे की है ,थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रामकुमार साय (37) की हत्या उसकी ही पत्नी, बड़े भाई और एक रिश्तेदार ने मिलकर की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अक्सर शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था।1
- मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़ी बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन का नामांतरण कर करीब 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी छगनलाल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि जमीन पहले ही 1975 में खरीदी जा चुकी थी, लेकिन नामांतरण नहीं हुआ था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने दोबारा पंजीयन कराया। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेज भी जप्त किए हैं।1
- सबसे बड़े शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा जानकीबन बिपतरा कवर्धा।।JankiBan Shivmandir #ktnews #kawardha #reels #कवर्धा #reelsinstagram1
- baniya para sthit Shri Radha Krishna Mandir mein 108 bar Hanuman chalisa Hanuman jayanti mahapaur ATI harsolas se manaya Gaya1
- नमस्कार... मैं हूँ आपकी Richa Dubey और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव में देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मौके पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं और हत्यारे द्वारा इस्तेमाल किया गया होली का मुखौटा भी बरामद हुआ है। रंजिश हो, साजिश हो या लूट का मामला... अभी तक हत्या का साफ कारण पुलिस को नहीं मिला है। FSL टीम को बुलाया गया है। गांव में अभी भी तनाव और डर का माहौल है। पुलिस का कहना है — जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। The Chhattisgarh लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। आपको क्या लगता है — ये लूट थी या पुरानी दुश्मनी? कमेंट में जरूर बताएं। अपडेट्स के लिए चैनल को अभी Subscribe करें और Bell Icon दबाएं। धन्यवाद।1
- ❤️❤️❤️❤️🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️7
- बिजली ऑफिस चौक चकरभाठा के पास अनियंत्रित कार के नीचे फसे दो गायों की छतौना गौ सेवा धाम की टीम ने किया रेस्क्यू आज गुरुवार की सुबह 11:00 बजे गौ सेवा धाम छतौना के सेवक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार की रात 9:00 बजे के करीब गौ सेवा धाम छतौना को सूचना मिली की बिजली ऑफिस चौक चकरभाठा के पास एक अनियंत्रित कार चालक ने चौक पर बैठे दो गायों के ऊपर कार चढ़ा दी है और दोनों गाय कार के नीचे फंस गए है रेस्क्यू करना होगा सूचना मिलते हैं गौ सेवा धाम छतौना की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची यहां लोगो की भीड़ लगी थी दो गौ वंश कार के नीचे फंसे हुए थे काफी दूर तक गयो को घसीटा गया था जिसके बाद उपस्थित लोगों की मदद से कार को उठाकर दोनो गायों को बाहर निकला गया इस दुर्घटना में दोनों गायों के पैर पेट और पीठ में गंभीर चोटे आई थी जिसकी वजह से कार चालक भाग नहीं पाया और बताया की चौक पर बैठी गायों को ओ देख नही पाया जिसकी वजह से दोनो गाय नीचे फस गई कार चालक ने अपनी गलती मानी और उन्होंने दोनों गायों का इलाज करवाया इसके बाद दोनों घायल गायों को देख रेख और इलाज के लिए गौ सेवा धाम छतौना ले जाया गया है जहां दोनों घायल गायों का इलाज जारी है आपको बता दे की क्षेत्र में एक्सीडेंटल गायों की सेवा के लिए प्रसिद्ध गौ सेवा धाम छतौना के द्वारा एक्सीडेंटल लावारिस गायों की मदद कर इलाज की जाती है जिनके कार्यों की छेत्र में काफी प्रशंसा की जाती है क्योंकि यह गौ सेवा धाम छतौना यूवायो की एक टीम है जिसमे ऐसे लोग सामिल है जो गौ वंश प्रेमी है जो बेजुबान एक्सीडेंटल गौ वंश की निशुल्क सेवा के लिए दिन हो या रात हमेशा तत्पर रहते है1