गाजियाबाद में ऑपरेशन प्रहार के तहत, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.180 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, गाजियाबाद :- थाना मसूरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त, साकिब पुत्र बाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से कुल 1 किलो 180 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी सोनू यादव के साथ मिलकर दिल्ली से गांजा मंगवाता था और उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगीरों को बेचता था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मामले में शामिल दूसरे वांछित अभियुक्त सोनू यादव की तलाश जारी है। पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
गाजियाबाद में ऑपरेशन प्रहार के तहत, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.180 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, गाजियाबाद :- थाना मसूरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त, साकिब पुत्र बाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से कुल 1 किलो 180 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी सोनू यादव के साथ मिलकर दिल्ली से गांजा मंगवाता था और उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगीरों को बेचता था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मामले में शामिल दूसरे वांछित अभियुक्त सोनू यादव की तलाश जारी है। पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
- गाजियाबाद में प्रोपर्टी विवाद में दो पक्षों में चली गोली, एक शख्स गोली लगने से हुआ ख्याल गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से गोली चलने की बात सामने आई है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस फायरिंग की वजह और घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपियों की पहचान करने में लगी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले में तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद कॉलोनी में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।1
- गाजियाबाद में ऑपरेशन प्रहार के तहत, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.180 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, गाजियाबाद :- थाना मसूरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त, साकिब पुत्र बाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से कुल 1 किलो 180 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी सोनू यादव के साथ मिलकर दिल्ली से गांजा मंगवाता था और उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगीरों को बेचता था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मामले में शामिल दूसरे वांछित अभियुक्त सोनू यादव की तलाश जारी है। पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।1
- नमस्कार जय माता दी यह वीडियो पितृ लोक से आई है श्राद्ध पक्ष में आपको क्या करना है पितरों को मुक्ति मिलेगी आपके पास जो भी ग्रुप है सभी जगह इस वीडियो को शेयर करें1
- बहुत गलती कर रहा है सरकारी विभाग इनको जेल होना चाहिए इस केस के जवाब चाहिए1
- हत्या और लूट के मामलों में शामिल गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई। जनपद बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में हत्या और लूट जैसी घटनाओं में शामिल पंजीकृत गैंग D-305/26 के तीन अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, यानी गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, उक्त गैंग के सदस्य पूर्व में हत्या और लूट की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। इसी के मद्देनजर गैंग के तीन अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।इस संबंध में श्री शिवम आशुतोष, एएसपी/सीओ सिटी-03, बरेली ने पुलिस की कार्रवाई और प्रकरण से संबंधित जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपराध एवं आपराधिक गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।1
- पथरा बाजार थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान। सिद्धांतनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पथरा बाजार पुलिस एवं एंटी थेफ्ट टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले औजार एवं 12,600 रुपये की नकदी बरामद की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।” बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज की बाइट।1
- गाजियाबाद में 1 अक्टूबर से बिना वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल गाजियाबाद जनपद में वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है 1 अक्टूबर 2026 से बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र वाले वाहनों को पेट्रोल डीजल नहीं दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे 30 सितंबर से पहले अपने वाहनों की प्रदूषण सर्टिफिकेट की वैधता जांच करा लें। यदि प्रमाण पत्र समाप्त हो चुका है या जल्द समाप्त होने वाला है तो समय रहते उसका नवीनीकरण करा लें। जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि एक अक्टूबर से जिन वाहनों की प्रदूषण सर्टिफिकेट वैध नहीं होगी उन्हें पेट्रोल पंप से ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा इस व्यवस्था को लागू करने के लिए जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर एक विशेष ऐप डाउनलोड कराया गया है पेट्रोल पंप पर वाहन का नंबर स्कैन करने के बाद ऐप के माध्यम से तत्काल यह जानकारी मिल जाएगी कि संबंधित वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र वैध है या नहीं। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामी 30 सितंबर तक अपने दस्तावेजों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर लें ताकि एक अक्टूबर से पेट्रोल या डीजल लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट के वाहन चलाने पर केवल पेट्रोल डीजल नहीं मिलने की समस्या ही नहीं होगी, बल्कि वाहनों के चालान की कार्रवाई भी की जाएगी इसके लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि एक अक्टूबर से बिना वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट वाले वाहनों को ईंधन उपलब्ध न कराया जाए। गाजियाबाद जिला पूर्ति विभाग की इस व्यवस्था का उद्देश्य वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण रखना और वाहन स्वामियों को अपने वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र समय से बनवाने के लिए जागरूक करना है।1
- खाद्य सुरक्षा विभाग का मोदीनगर में बड़ा छापा, 27 लाख के अमानक फूड सप्लीमेंट सील। गाजियाबाद :- मोदीनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जीटी रोड स्थित मोदी स्टील कंपाउंड के जीएस फार्मब्यूटर परिसर में छापेमारी कर अधिकारियों ने भ्रामक दावों के तहत करीब 27 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अमानक फूड सप्लीमेंट जब्त किए हैं। जांच के दौरान 'मैक्सविडा न्यूट्रास्यूटिकल्स' नाम के पैकेज्ड उत्पाद पर "व्होलसम डेली न्यूट्रिएंट फॉर एडल्ट का भ्रामक और मानक-विरोधी दावा अंकित पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के इस गंभीर उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 400 ग्राम के 7,794 डिब्बे, जिनका कुल वजन करीब 3,117 किलोग्राम है, मौके पर ही सील कर दिए। जब्त किए गए इस पूरे स्टॉक की बाजार कीमत 27 लाख 24 हजार 258 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के तहत टीम ने 'फूड फॉर स्पेशल डाइटरी यूज और 'न्यूट्रास्यूटिकल्स' श्रेणी के कुल तीन नमूने लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- जवाबी कार्रवाई चाहता हूं जो वीडियो मैंने 10 सीटर कर भेजा है इस पर कोई कार्रवाई नहीं होता है कभी भी ऑनलाइन पुलिस वाला ना अधिकारियों को जेल होता है दम को भी बड़ा ही हारामी है बिजली विभाग वाले विभाग 10 साल की जेल होना चाहिए इन सबको जितने भी इस अधिकारी हैं उन सबको 10-10 साल की जेल होना चाहिए1