जर्जर भवनों पर नगर निगम का बुलडोजर: रघुनाथ गंज वार्ड में डिस्मेंटल किया गया खतरनाक मकान, कमिश्नर बोलीं– जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता *जर्जर भवनों पर नगर निगम का बुलडोजर: रघुनाथ गंज वार्ड में डिस्मेंटल किया गया खतरनाक मकान, कमिश्नर बोलीं– जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता* कटनी। वर्षा ऋतु के दौरान जर्जर और खतरनाक भवनों से होने वाली संभावित जन-धन की हानि को रोकने के लिए नगर पालिक निगम कटनी का सख्त अभियान निरंतर जारी है। निगम प्रशासन द्वारा शहर में चिन्हित जोखिमपूर्ण भवनों का तकनीकी सर्वेक्षण कराकर उन्हें सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को रघुनाथ गंज वार्ड स्थित सुरेश माखीजा के अत्यंत जर्जर भवन को निगम की टीम ने सुरक्षा प्रबंधों के बीच डिस्मेंटल कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी हादसे से बचने के लिए आसपास बैरिकेडिंग कर आवागमन को नियंत्रित किया गया था। इस दौरान क्षेत्रीय उपयंत्री रवि हनौते, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित पूरा अतिक्रमण दस्ता मौके पर मौजूद रहा। *भवन स्वामी स्वयं कराएं मरम्मत या सहयोग करें: निगम आयुक्त* नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में आमजन की सुरक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे सभी खतरनाक भवन, जिनसे लोगों के जीवन व संपत्ति को खतरा है, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने भवन स्वामियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने जर्जर मकानों की मरम्मत कराएं या उन्हें सुरक्षित रूप से हटाने में निगम का सहयोग करें। *नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील* निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे बारिश के दौरान किसी भी क्षतिग्रस्त अथवा जर्जर भवन के आसपास अनावश्यक रूप से न खड़े हों। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी शहर के अन्य चिन्हित जर्जर भवनों के खिलाफ यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

- जर्जर भवनों पर नगर निगम का बुलडोजर: रघुनाथ गंज वार्ड में डिस्मेंटल किया गया खतरनाक मकान, कमिश्नर बोलीं– जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता *जर्जर भवनों पर नगर निगम का बुलडोजर: रघुनाथ गंज वार्ड में डिस्मेंटल किया गया खतरनाक मकान, कमिश्नर बोलीं– जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता* कटनी। वर्षा ऋतु के दौरान जर्जर और खतरनाक भवनों से होने वाली संभावित जन-धन की हानि को रोकने के लिए नगर पालिक निगम कटनी का सख्त अभियान निरंतर जारी है। निगम प्रशासन द्वारा शहर में चिन्हित जोखिमपूर्ण भवनों का तकनीकी सर्वेक्षण कराकर उन्हें सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को रघुनाथ गंज वार्ड स्थित सुरेश माखीजा के अत्यंत जर्जर भवन को निगम की टीम ने सुरक्षा प्रबंधों के बीच डिस्मेंटल कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी हादसे से बचने के लिए आसपास बैरिकेडिंग कर आवागमन को नियंत्रित किया गया था। इस दौरान क्षेत्रीय उपयंत्री रवि हनौते, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित पूरा अतिक्रमण दस्ता मौके पर मौजूद रहा। *भवन स्वामी स्वयं कराएं मरम्मत या सहयोग करें: निगम आयुक्त* नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में आमजन की सुरक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे सभी खतरनाक भवन, जिनसे लोगों के जीवन व संपत्ति को खतरा है, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने भवन स्वामियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने जर्जर मकानों की मरम्मत कराएं या उन्हें सुरक्षित रूप से हटाने में निगम का सहयोग करें। *नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील* निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे बारिश के दौरान किसी भी क्षतिग्रस्त अथवा जर्जर भवन के आसपास अनावश्यक रूप से न खड़े हों। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी शहर के अन्य चिन्हित जर्जर भवनों के खिलाफ यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।1
- कटनी नगर//- गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 📰 गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर दद्दाधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब भव्य सजावट और गुरु वंदना से भक्तिमय हुआ दद्दाधाम परिसर कटनी। गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर दद्दाधाम में श्रद्धालुओं और शिष्यों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु अपने-अपने गुरुदेव के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दद्दाधाम पहुंचते रहे। पूरे धाम परिसर को आकर्षक सजावट, स्वागत द्वार, बैनरों और धार्मिक संदेशों से भव्य रूप दिया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक आभा से सराबोर नजर आया। वीडियो में दद्दाधाम के प्रवेश मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, गुरु पूर्णिमा के स्वागत बैनर तथा सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं दिखाई दे रही हैं। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित कर देश, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान सेवा कार्यों में लगे स्वयंसेवकों ने आने वाले भक्तों का स्वागत किया और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा। गुरुपूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर दद्दाधाम में श्रद्धा, भक्ति और गुरु वंदना का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों का क्रम चलता रहा और बड़ी संख्या में भक्तों ने गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया।1
- तहसीलदार से हुआ आज तक न्यूज़ के संवाददाता का सामना फिर क्या हुआ देखिए पूरी न्यूज़ तिलक कॉलेज में सीट वृद्धि को लेकर एनएसयूआई के विद्यार्थियों ने किया हंगामा जिसके तहत तहसीलदार साहब एवं प्राचार्य जी ने आश्वासन दिया।1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *दुनियां का सबसे मंहगा आम, 1 किलो वजन के मात्र 4 मियाजाकी आम ₹2.11 लाख में बिके।* सूरत के कारोबारी प्रवीण गुप्ता ने यह आम अपनी मां के लिए खरीदे है। संदीप चौधरी से एक किलो मियाजाकी आम का सौदा पहले साढ़े ₹3 लाख रूपये में तय हुआ था, किसान ने यह जानकर कि आम मां की खातिर खरीदे जा रहे है, यह डील ₹2.11 लाख की कर दी. संदीप चौधरी के बाग में मियाजाकी किस्म के अभी 40 पेड़ है. जापान की मियाजाकी प्रजाति दुनियां की सबसे मंहगी आम की नस्ल है।इसके गहरे लाल रंग और अनोखे आकार के कारण इसे 'एग ऑफ द सन' या सूरज का अंडा भी कहा जाता है। यह दुर्लभ जापानी नस्ल का आम सहारनपुर के थरोली गांव के बाग में उगाया गया है।1
- दतिया की जनता प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्य के साथ1
- चौकी बिलहरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक व्दारा दी गई बाइट चौकी बिलहरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक व्दारा दी गई बाइट1
- कटनी जिला अस्पताल में मेडिकल वेस्ट की बड़ी लापरवाही, नाली में पड़े मिले इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन व सिरिंज कटनी जिला अस्पताल में मेडिकल वेस्ट की बड़ी लापरवाही, नाली में पड़े मिले इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन व सिरिंज कटनी – शहर के जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल की नाली में बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन व सिरिंज पड़ी मिली, जिससे संक्रमण फैलने और आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। मेडिकल नियमों के अनुसार अस्पतालों से निकलने वाले जैव-चिकित्सा अपशिष्ट (बायोमेडिकल वेस्ट) का वैज्ञानिक तरीके से पृथक संग्रहण एवं निर्धारित स्थान पर सुरक्षित निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। लेकिन तस्वीरों में दिखाई दे रही स्थिति अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस प्रकार की संक्रमित सामग्री खुले में या नालियों में पड़ी रहती है तो इससे सफाईकर्मियों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ आवारा पशुओं को भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। विशेष रूप से बच्चों के संपर्क में आने पर दुर्घटना और गंभीर बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए तथा अस्पताल में मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।4