कोटा: बारा के 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा कोटा संभाग के बारा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित सुमन पुत्र सत्यनारायण के रूप में हुई है, जो पताशे का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई, हालांकि मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कोटा: बारा के 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा कोटा संभाग के बारा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित सुमन पुत्र सत्यनारायण के रूप में हुई है, जो पताशे का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई, हालांकि मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
- आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगाकर प्रशासन से की कार्रवाई व मुआवजे की मांग -एनएच-70 पर इटावा थाना क्षेत्र में गणेशगंज के पास हुआ हादसा कोटा/ इटावा। एनएच-70 पर कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र में गणेशगंज के पास पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रनोदिया निवासी मजदूर घनश्याम महावर और उनकी भाभी उर्मिला बाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को करीब एक घंटे की देरी के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से इटावा अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार घनश्याम महावर अपनी भाभी उर्मिला बाई के साथ डोरली गांव मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान गणेशगंज क्षेत्र में इटावा की ओर तेज रफ्तार से आ रही पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने गणेशगंज मुख्य चौराहे को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आए दिन पत्थरों के ट्रैक्टरों से हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और पीड़ित मजदूर परिवार को तुरंत सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की।बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम पहुंची और लंबी समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों को जाम हटाने के लिए राजी किया। फिलहाल यातायात सामान्य हो गया है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज इटावा अस्पताल में चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोग लंबे समय से क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार को लेकर शिकायत करते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।1
- ब्रेकिंग न्यूज अटल पथ, CC सड़क और निर्माणाधीन पुलियाओं का जायजा लिया। कनवास-दरा रोड से कॉलेज तक नई सड़क और कुकड़ाखेड़ी से गुंजारा बाईपास निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ विशेष चर्चा की। मंत्री नागर ने स्पष्ट किया कि किसी भी गांव में कीचड़ नहीं होना चाहिए। अधिकारियों को पानी की निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध करने को कहा। जहाँ पानी निकासी (डिस्पोजल) की व्यवस्था नहीं है, वहाँ बाहरी एजेंसियों को बुलाकर पानी को जमीन में रिचार्ज कराने के निर्देश दिए। विधानसभा क्षेत्र में जलभराव वाले पॉइंट्स चिह्नित कर पानी के डिस्पोजल की परमानेंट व्यवस्था करने की योजना बनाई। पीडब्ल्यूडी चौकी दरा, कनवास चौराहे और कुकड़ाखेड़ी में ग्रामीणों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं। मिसिंग लिंक सड़कों (दांता से नालोदी) और विभिन्न ग्रेवल मार्गों के निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता को परखा। धुलेट चौराहे पर स्वागत के बाद मंत्री ने बारिश के बीच भी निरीक्षण कार्य जारी रखा।7
- कोटा। पिछले तीन चार दिन से चल रहे अंधड और बारिश ने वैवाहिक सम्मेलनों की शान में गुस्ताखी की। वैवाहिक सम्मेलनों में टेंट कनात उड गये तो कहीं खाना खराब हो गया। ज्यादातर सम्मेलन गावों के खेतों में हुए जिससे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।1
- Post by VKH NEWS1
- आभार धन्यवाद साधुवाद समस्त ओसवाल श्री सुमित नाथ दादा के भक्तों को। अत्यंत हर्ष के साथ मुझे उद्घोष करना पड़ रहा है। 5 दिन का वेदी प्रतिष्ठा कलश और ध्वजा का समारोह स्टेशन क्षेत्र के और उसे 10,15 किलोमीटर दूर के सजती बनधुओ की कड़ी मेहनत दूर दृष्टि और पक्के इरादे से यह आयोजन बहुत सफल और हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ है। लेकिन मुझे समाज का अदनासा सेवक होने के नाते और मैं अंतर्राष्ट्रीय वेदी प्रतिष्ठा समारोह नेपाल मुंबई दिल्ली मध्य प्रदेश गुजरात कई प्रात में कवरेज करने जाता हूं। लेकिन इस प्रतिष्ठा समारोह में बेटों ने पिता को को आधा किलो सोना पहन कर गौरांवित किया। और उन्होंने मीडिया को भरपूर लिफाफे बाट कर अपने नाम की शोहरत कमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भास्कर पत्रिका के संपादक और उनके पैपर के संपादक को पांच हजार का लिफाफा थमा कर मीडिया मैनेजमेंट कर केवल केवल हर्ष सिह जीतूसिह और चालाक चतुर राजेश चतर का नाम पैसों की दम छपवाया। बेटो ने पैसे मीडिया पर लुटाये किन्तु वह अपने पिता श्री सोहन सिंह जी को भी भूल गए स्वर्गीय ओम सिंह जी को भी भूल गए। इस मंदिर की रीड की हड्डी महेंद्र कुमार पोंगलिया सुरेंद्र कुमार भंडारी जी स्वर्गीय सुरेंद्र मेहता जी और उनकी अर्धांगिनी श्रीमती मधु मेहता और श्रीमती प्रवीणा सिंघवी हीरालाल इंदू गांधी और पोगलिया परिवार के तीन चार मुखिया जो वर्षों से सुमित नाथ दादा की पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। जव दो-तीन घर स्टेशन पर हुआ करथे उनमें से पोंगलिया जी का घर और भंडारी जी के परिवार को ओम सिंह जी ने इस छोटे से चैतालय से जोड़ा था उन लोगों की भक्ति की समर्पण भावना को भी यह लोग भूल गए। वही गिरीश खजांची कभी एक दिन पेपर में नाम नहीं दिया । जव यह चैतालय एक छोटे से भवन में था वहां भगवान सुमित नाथ जी विराजमान थे। माता पिता के वादे को उनके आज्ञाकारी श्रवण कुमार रूपी ओम सिंह जी ने जी जान लगाकर इस मंदिर को भव्य बनाने की इच्छा थी भव्य मंदिर बने वह दादा सुमित नाथजी वहां विराजे वेदी प्रतिष्ठा हो। यह उनका सपना था लेकिन उनके परिवार की मुखिया बड़ी ताई जी श्रीमती कुसुम खजांची मीनू खजांची तथा खजांची परिवार और भी कई दर्जनों परिवार के मुखिया इस मंदिर में लाखों रुपए का दान कर इस वेदी प्रतिष्ठा को सफल बनाने में उन्होंने तन मन धन से। योगदान दिया उनका 5 दिन में से एक दिन भी एक शब्द का नाम नहीं दिया इसलिए मुझे यह तीखी पाती समाज के नाम लिखना पड़ रही है। मुझ जैसे अंतिम छोर पर बैठे हुए बीपीएल के आदमी ने ना रोजगार है ना काम है। उसके बाद भी मेरी अर्धांगिनी ने इस प्राण प्रतिष्ठा वेदी में एक बूंद धन की डाली है। मैं निरंतर 5 दिन से अपना पूरा समय दे रहा हु ₹100 लाइव समाचारों का टेलीकास्ट कर प्रोग्राम का कवरेज किया। जिसे लाखो लोगों ने देखा निहारा और तारीफ की । पत्रिका भास्कर छोटे-मोटे अखबारों को कार्यक्रम के मुखियओ ने पांच ₹5000 के लिफाफे दिए समाचार अपने नाम से छपवाए मुझे ₹5 का नोट भी नहीं दे पाए क्या यह समाज सेवा करेंगे। और क्या यह समाज का हित करेंगे। मैं इस मंदिर से 20, 25 साल से जुड़ा हुआ हूं आता बहुत कम हूं। लेकिन इस मंदिर चार दिवारी से जोड़ने का श्रेय स्वगीय ओम सिंह जी खजांची जी भाई साहब को जाता है। उन्होंने जब बीमार पड़े थे। मुझसे कहा था गांधी साहब मंदिर की वेदी प्रतिष्ठा ध्वजारोहण हो तो आप तन मन धन से कार्य करना। उनके वचन को निभाने के कारण मैंने अपना अमूल्य समय पहली बार जिंदगी में वोलियां आदरणीय मनोज जी हरण जिनका मैं बहुत दीवाना हूं। जिनकी जीव्या पर मां सरस्वती और मां लक्ष्मी दोनों एक साथ बिराजती हैं। गाय के चारे के लिए ₹2000 की स्वेच्छा से वोली वोलीथी। वही मेरी अर्धांगिनी श्रीमति इंदिरा जैन ने 15 हजार रुपए की बोलियां बोल दी। जो हमारी हैसियत से बाहर थी। लेकिन कोई बात नहीं। उसके बाद सबका मुंह देखकर सम्मान किया गया हमारा मुंह का चेहरा गरीबों की कालिक से पूता होने के कारण हमें समाज के यह धन्ना सेठ मात्र समाज में भीड़ बढ़ाने ने का औजार हथियार मानते हैं। कल कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। अगले सप्ताह में मीटिंग रखी जाएगी और एक-एक पैसे का हिसाब मांगा जाएगा। उसका श्वेत पत्र जारी करवाया जाएगा। हर घर भिजवाए जाएगा महाराज ने और मनोज जी हरण जी इनके गुण काफी गाये। राहुल चोरड़िया अगर हर्ष को नहीं मिलते। तो वह कुछ नहीं कर पाते सारा श्रेय इस वेदी प्रतिष्ठा का। प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से राहुल चोरड़िया उनके परिवार और उनके इष्ट मित्रों ने जो 5 दिन मेहनत की है। और कार्यक्रम को आदुतिय भव्य बनाया है। उनका भी नाम समाचार पत्रों में इन दोनों भाइयों ने नहीं दिया नहीं दिया। पुनः क्षमा याचना के साथ। यह तीखी पाती यह तीखा पत्र मैं समाज की अदालत में रख रहा हूं। अगर मेरी बात में दम ना हो तो मैं कभी भी मंदिर की चौखट नहीं चडूगा और हर गिज अब यह दादा सुमित नाथ का मंदिर गरीब से गरीब समाज के व्यक्ति की बात को सुनेगा और न्याय करेगा।3
- चित्तौड़गढ़, 2 मई 2026 को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भूपालसागर थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक ब्रेजा कार से 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा एवं 50 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ़ सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भुपालसागर घेवरचन्द के नेतृत्व में थाना भूपालसागर एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा बबराणा रडियारडी रोड पहुँच नाकाबंदी की गई। नाकाबन्दी बबराणा से आने वाली रोड से एक ब्रेजा गाडी आती हुई दिखाई दी। जो पुलिस व सरकारी वाहन को देखकर भाग गई। जिसका पीछा किया गया तो ब्रेजा कार चालक को घेरा देकर पकड़ा व खलासी सीट पर बैठा व्यक्ति अन्धेरा का फायदा उठाकर भाग गया। ब्रेजा गाडी संदिग्ध प्रतीत होने से नियमानुसार तलाशी की कार्यवाही की गई। तो ब्रेजा गाड़ी में काले रंग के 14 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व 50 ग्राम अवैध अफीम को जप्त किया गया। तथा चालक कल्लाराम गोदारा पिता भूराराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी नरसाली नाड़ी, बायतु जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थाना भोपाल सागर - थानाधिकारी घेवरचन्द,कास्टेबल ओमप्रकाश,अनिल,भवानी, राकेश,सुरेश,पीराराम, माधवलाल डीएसटी-हैड कांस्टेबल प्रमोद कुमार कांस्टेबल रतनसिंह,अमित कुमार अजय कुमार,बलराम, मनोज,शीशराम शामिल रहे।1
- संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के प्रवास पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने शक्तिनगर स्थित कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। स्पीकर बिरला ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं सीधे लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष रखीं।1
- कोटा रिटायर्ड फौजी की हत्या का मामला, मृतक की पत्नी के प्रेमी उसके साथी ने की गला दबाकर की थी हत्या, रात में की हत्या, सुबह गुपचुप करना चाहते थे दाह संस्कार, लेकिन पड़ोसियों के शक से उठा हत्याकांड से पर्दा, पुलिस ने मृतक मनोज शर्मा की पत्नी दीपिका को किया गिरफ्तार, आरके पुरम थाना इलाके के आंवली रोजड़ी क्षेत्र का मामला1
- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 1 मई को रैली निकालते हुए सीटू कार्यालय पर झंडा फहराने के लिए जाते जेके फैक्ट्री के मजदूर...1