ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भुपालसागर थाना पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्यवाही। 261 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व 50 ग्राम अफीम जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार चित्तौड़गढ़, 2 मई 2026 को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भूपालसागर थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक ब्रेजा कार से 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा एवं 50 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ़ सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भुपालसागर घेवरचन्द के नेतृत्व में थाना भूपालसागर एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा बबराणा रडियारडी रोड पहुँच नाकाबंदी की गई। नाकाबन्दी बबराणा से आने वाली रोड से एक ब्रेजा गाडी आती हुई दिखाई दी। जो पुलिस व सरकारी वाहन को देखकर भाग गई। जिसका पीछा किया गया तो ब्रेजा कार चालक को घेरा देकर पकड़ा व खलासी सीट पर बैठा व्यक्ति अन्धेरा का फायदा उठाकर भाग गया। ब्रेजा गाडी संदिग्ध प्रतीत होने से नियमानुसार तलाशी की कार्यवाही की गई। तो ब्रेजा गाड़ी में काले रंग के 14 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व 50 ग्राम अवैध अफीम को जप्त किया गया। तथा चालक कल्लाराम गोदारा पिता भूराराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी नरसाली नाड़ी, बायतु जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थाना भोपाल सागर - थानाधिकारी घेवरचन्द,कास्टेबल ओमप्रकाश,अनिल,भवानी, राकेश,सुरेश,पीराराम, माधवलाल डीएसटी-हैड कांस्टेबल प्रमोद कुमार कांस्टेबल रतनसिंह,अमित कुमार अजय कुमार,बलराम, मनोज,शीशराम शामिल रहे।

- चित्तौड़गढ़, 2 मई 2026 को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भूपालसागर थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक ब्रेजा कार से 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा एवं 50 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ़ सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भुपालसागर घेवरचन्द के नेतृत्व में थाना भूपालसागर एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा बबराणा रडियारडी रोड पहुँच नाकाबंदी की गई। नाकाबन्दी बबराणा से आने वाली रोड से एक ब्रेजा गाडी आती हुई दिखाई दी। जो पुलिस व सरकारी वाहन को देखकर भाग गई। जिसका पीछा किया गया तो ब्रेजा कार चालक को घेरा देकर पकड़ा व खलासी सीट पर बैठा व्यक्ति अन्धेरा का फायदा उठाकर भाग गया। ब्रेजा गाडी संदिग्ध प्रतीत होने से नियमानुसार तलाशी की कार्यवाही की गई। तो ब्रेजा गाड़ी में काले रंग के 14 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व 50 ग्राम अवैध अफीम को जप्त किया गया। तथा चालक कल्लाराम गोदारा पिता भूराराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी नरसाली नाड़ी, बायतु जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थाना भोपाल सागर - थानाधिकारी घेवरचन्द,कास्टेबल ओमप्रकाश,अनिल,भवानी, राकेश,सुरेश,पीराराम, माधवलाल डीएसटी-हैड कांस्टेबल प्रमोद कुमार कांस्टेबल रतनसिंह,अमित कुमार अजय कुमार,बलराम, मनोज,शीशराम शामिल रहे।1
- आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगाकर प्रशासन से की कार्रवाई व मुआवजे की मांग -एनएच-70 पर इटावा थाना क्षेत्र में गणेशगंज के पास हुआ हादसा कोटा/ इटावा। एनएच-70 पर कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र में गणेशगंज के पास पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रनोदिया निवासी मजदूर घनश्याम महावर और उनकी भाभी उर्मिला बाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को करीब एक घंटे की देरी के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से इटावा अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार घनश्याम महावर अपनी भाभी उर्मिला बाई के साथ डोरली गांव मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान गणेशगंज क्षेत्र में इटावा की ओर तेज रफ्तार से आ रही पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने गणेशगंज मुख्य चौराहे को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आए दिन पत्थरों के ट्रैक्टरों से हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और पीड़ित मजदूर परिवार को तुरंत सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की।बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम पहुंची और लंबी समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों को जाम हटाने के लिए राजी किया। फिलहाल यातायात सामान्य हो गया है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज इटावा अस्पताल में चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोग लंबे समय से क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार को लेकर शिकायत करते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।1
- कोटा संभाग के बारा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित सुमन पुत्र सत्यनारायण के रूप में हुई है, जो पताशे का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई, हालांकि मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।1
- कोटा | नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (महिला आरक्षण बिल) को शीघ्र लागू कराने की मांग को लेकर आज कोटा शहर में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया । अभियान के तहत महिलाओं ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू करने की मांग उठाई। इस दौरान महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया और उन्होंने नारे लगाए— “महिला विरोधी PM को ख़त लिख कर माँगिए अपना हक़” “महिला आरक्षण लागू करो — आज करो, अभी करो” “आधी आबादी, पूरा हक़” “अब नहीं तो कभी नहीं” महिलाओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर महिला आरक्षण बिल को टाल रही है, जो देश की आधी आबादी के अधिकारों के साथ अन्याय है। महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि अब महिलाओं को सिर्फ आश्वासन नहीं, उनका अधिकार चाहिए। देश की आधी आबादी को लंबे समय तक नजरअंदाज करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला आरक्षण बिल को लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है, और यदि इसमें और देरी की गई तो महिला कांग्रेस सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष को और तेज़ करेगी। महिलाएं अब चुप नहीं बैठेंगी—अपना हक लेकर रहेंगी। इस अभियान में शगुफ्ता पठान, लक्ष्मी वर्मा, शशि प्रभा, नसरीन खानम , विमला मीणा, संतोष शर्मा, पूजा नागरवाल, शबनम खान, शबनम अंसारी, अलिना पठान, विमला बाई सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं। अंत में सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जब तक महिला आरक्षण बिल लागू नहीं होगा, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।3
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिक एप का ताजा अपडेट। स्पीकर ओम बिरला ने आज अपने पार्लियामेंट ऑफिस में जनसुनवाई की सैकड़ो कोटा बूंदी के लोगों ने अपनी प्रतिवेदना दी और उन्हें उन्होंने टीवी निदान करने के लिए अपने हस्ताक्षरों से अपने कि निजी सहायक मनीष उपाध्याय को दी अखबार नवीसो से विभाग बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब में कोटा आता हूं मेरे प्राणों से प्यारी जनता मतदाता कार्यकर्ता की समस्या सुनता हूं निदान करता हूं। जनगणना के प्रश्न पर कहां की जनगणना होना चाहिए और हर व्यक्ति को अपने परिवार की पूरी जानकारी देना चाहिए। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल रमेश गांधी ने जब यह प्रश्न पूछा कि आप जब सांसद थे शिक्षा मंत्री के पीछे आप थैला उठा कर धूमतेथे। और शिक्षा मंत्री ने आपको 5 वर्ष चक्कर कटवाए समय ने करवट ली और आज आप स्पीकर है। और वही शिक्षा मंत्री आपके पीछे-पीछे घूमते हैं। स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता जी 30 अप्रैल को सेवानिवृत हुए। और 1 में मजदूर दिवस को उन्हें लोकसभा मंत्रालय से पुनः स्पीकर ओम बिरला काओएसडी नियुक्त किया गया। उनकी पुनः नियुक्ति पर डॉक्टर बद्री गोचर वरिष्ठ भाजपा नेता एव गुज़र गौड़ समाज के अध्यक्ष विशाल शर्मा राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। और स्पीकर ओम बिरला जी का आभार व्यक्त किया है।1
- राजस्थान के नाथद्वारा से बड़ी चौकाने वाली खबर सामने आई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई में यह जखीरा बरामद किया गया।1
- कोटा/ इटावा। लगातार भीषण गर्मी और लू की चपेट में तप रहे इटावा क्षेत्र में देर रात से शुरू हुई बारिश ने आमजन को बड़ी राहत दी है। शनिवार को सुबह से ही धूल भरी तेज आंधी चलने के बाद आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ देर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चली आ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर रखा था। दिन में तापमान लगातार ऊंचा रहने और रात में भी उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत की सांस दी। सुबह से ही चली धूल भरी आंधी के बाद आसमान में काले बादलों के छाने से मौसम सुहावना हो गया। इसके कुछ देर बाद हल्की-हल्की फुहारें शुरू हो गईं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से परेशान लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेते नजर आए। बारिश से फसलों को भी फायदा कृषि कार्यों में लगे किसान भी इस बारिश से खुश नजर आए। गर्मी के कारण सूख रही फसलों को इस अनायास हुई बारिश से नई जान मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की भी सूचना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।4
- Post by VKH NEWS1