Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाथद्वारा में बड़ी मात्रा में तलवारें ज़ब्त,गुप्त कमरों में रखी थीं राजस्थान के नाथद्वारा से बड़ी चौकाने वाली खबर सामने आई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई में यह जखीरा बरामद किया गया।
Journalist Harish Yadav
नाथद्वारा में बड़ी मात्रा में तलवारें ज़ब्त,गुप्त कमरों में रखी थीं राजस्थान के नाथद्वारा से बड़ी चौकाने वाली खबर सामने आई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई में यह जखीरा बरामद किया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा संभाग के बारा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित सुमन पुत्र सत्यनारायण के रूप में हुई है, जो पताशे का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई, हालांकि मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।1
- कोटा | नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (महिला आरक्षण बिल) को शीघ्र लागू कराने की मांग को लेकर आज कोटा शहर में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया । अभियान के तहत महिलाओं ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू करने की मांग उठाई। इस दौरान महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया और उन्होंने नारे लगाए— “महिला विरोधी PM को ख़त लिख कर माँगिए अपना हक़” “महिला आरक्षण लागू करो — आज करो, अभी करो” “आधी आबादी, पूरा हक़” “अब नहीं तो कभी नहीं” महिलाओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर महिला आरक्षण बिल को टाल रही है, जो देश की आधी आबादी के अधिकारों के साथ अन्याय है। महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि अब महिलाओं को सिर्फ आश्वासन नहीं, उनका अधिकार चाहिए। देश की आधी आबादी को लंबे समय तक नजरअंदाज करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला आरक्षण बिल को लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है, और यदि इसमें और देरी की गई तो महिला कांग्रेस सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष को और तेज़ करेगी। महिलाएं अब चुप नहीं बैठेंगी—अपना हक लेकर रहेंगी। इस अभियान में शगुफ्ता पठान, लक्ष्मी वर्मा, शशि प्रभा, नसरीन खानम , विमला मीणा, संतोष शर्मा, पूजा नागरवाल, शबनम खान, शबनम अंसारी, अलिना पठान, विमला बाई सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं। अंत में सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जब तक महिला आरक्षण बिल लागू नहीं होगा, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।3
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिक एप का ताजा अपडेट। स्पीकर ओम बिरला ने आज अपने पार्लियामेंट ऑफिस में जनसुनवाई की सैकड़ो कोटा बूंदी के लोगों ने अपनी प्रतिवेदना दी और उन्हें उन्होंने टीवी निदान करने के लिए अपने हस्ताक्षरों से अपने कि निजी सहायक मनीष उपाध्याय को दी अखबार नवीसो से विभाग बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब में कोटा आता हूं मेरे प्राणों से प्यारी जनता मतदाता कार्यकर्ता की समस्या सुनता हूं निदान करता हूं। जनगणना के प्रश्न पर कहां की जनगणना होना चाहिए और हर व्यक्ति को अपने परिवार की पूरी जानकारी देना चाहिए। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल रमेश गांधी ने जब यह प्रश्न पूछा कि आप जब सांसद थे शिक्षा मंत्री के पीछे आप थैला उठा कर धूमतेथे। और शिक्षा मंत्री ने आपको 5 वर्ष चक्कर कटवाए समय ने करवट ली और आज आप स्पीकर है। और वही शिक्षा मंत्री आपके पीछे-पीछे घूमते हैं। स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता जी 30 अप्रैल को सेवानिवृत हुए। और 1 में मजदूर दिवस को उन्हें लोकसभा मंत्रालय से पुनः स्पीकर ओम बिरला काओएसडी नियुक्त किया गया। उनकी पुनः नियुक्ति पर डॉक्टर बद्री गोचर वरिष्ठ भाजपा नेता एव गुज़र गौड़ समाज के अध्यक्ष विशाल शर्मा राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। और स्पीकर ओम बिरला जी का आभार व्यक्त किया है।1
- राजस्थान के नाथद्वारा से बड़ी चौकाने वाली खबर सामने आई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई में यह जखीरा बरामद किया गया।1
- कोटा/ इटावा। लगातार भीषण गर्मी और लू की चपेट में तप रहे इटावा क्षेत्र में देर रात से शुरू हुई बारिश ने आमजन को बड़ी राहत दी है। शनिवार को सुबह से ही धूल भरी तेज आंधी चलने के बाद आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ देर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चली आ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर रखा था। दिन में तापमान लगातार ऊंचा रहने और रात में भी उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत की सांस दी। सुबह से ही चली धूल भरी आंधी के बाद आसमान में काले बादलों के छाने से मौसम सुहावना हो गया। इसके कुछ देर बाद हल्की-हल्की फुहारें शुरू हो गईं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से परेशान लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेते नजर आए। बारिश से फसलों को भी फायदा कृषि कार्यों में लगे किसान भी इस बारिश से खुश नजर आए। गर्मी के कारण सूख रही फसलों को इस अनायास हुई बारिश से नई जान मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की भी सूचना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।4
- Post by VKH NEWS1
- शहर के रामपुरा स्थित गांधी चौक, पुरानी धान मंडी में आज श्री नरसिंह जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल मोमिया पंचायत के तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन पिछले 125 वर्षों से निरंतर इसी स्थान पर आयोजित होता आ रहा है। कार्यक्रम के अनुसार संध्याकाल सूर्यास्त के साथ ही शाम 6:45 बजे श्री नरसिंह धर्मशाला से भगवान नरसिंह के स्वरूप की शोभायात्रा प्रारंभ होगी। ढोल-नगाड़ों और घंटा-करताल के साथ भगवान का स्वरूप मंदिर से निकलकर मुख्य सड़क पर चौहान स्थल तक पहुंचेगा, जहां 20 फीट ऊंचे हिरण्यकश्यप के पुतले का वध किया जाएगा1
- कोटा। अखिल हाड़ौती सर्व समाज समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को विज्ञान नगर स्थित बीएसएनएल कॉलोनी के मैदान में 17वें सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह में हाड़ौती संभाग सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए सर्व समाज के 50 जोड़े एक ही पांडाल के नीचे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह के अटूट बंधन में बंधे। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर नव-दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राकेश जैन, विवेक राजवंशी, जगदीश जिंदल, राकेश बोयत, रेखा लखेरा, गजाला खान और चैन सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मेलन सामाजिक समरसता और एकता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह की यह परंपरा हमारी उस सोच को दर्शाती है जहाँ हम 'स्व' से ऊपर उठकर 'सर्व' की चिंता करते हैं। फिजूलखर्ची त्याग कर सादगी से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही असली मानवता है। उन्होंने समिति के अध्यक्ष अशोक पचेरवाल और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि 17 वर्षों से निरंतर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की चिंता करना और उनके बच्चों के हाथ पीले करना ईश्वर की सच्ची सेवा है। नागर ने सरकार के "सबका साथ, सबका विकास" के ध्येय को दोहराते हुए प्रदेश की प्रगति और ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे सुधारों का भी जिक्र किया। इस दौरान विवाह की रस्में पूरी भव्यता और शुद्धता के साथ संपन्न की गईं। समिति के अध्यक्ष अशोक पचेरवाल ने बताया कि गणेश स्थापना से लेकर तोरण, वरमाला और पाणिग्रहण संस्कार तक की समस्त रस्में विधि-विधान से पूरी हुईं। सम्मेलन स्थल पर हजारों लोगों के लिए प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से भी नव-विवाहित जोड़ों के सुखद भविष्य के लिए विशेष उपहार भेजे गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। समिति द्वारा नव-दंपतियों के नए जीवन की शुरुआत के लिए उपहारों की झड़ी लगा दी गई। प्रत्येक जोड़े को भेंट स्वरूप सोने का मंगलसूत्र, सोने के कान के टॉप्स, नाक की लौंग, चांदी की पायल, और चांदी की बिछिया प्रदान की गई। इसके साथ ही घरेलू उपयोग के लिए अलमारी, पलंग, बिस्तर, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, बर्तन, गैस सिलेंडर, टेबल और कुर्सी समेत विभिन्न आवश्यक सामग्री उपहार में दी गई। अंत में अशोक पचेरवाल ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में संयोजक रामप्रसाद पचेरवाल व सूरजमल, उप-संयोजक राजेश खोड़ा, रामप्रसाद कलौंसिया, प्रेम प्रकाश ढंढोरिया, जमना देवी, गीता यादव, सरोज, संगीता दास, कोटा जिला अध्यक्ष नितिन सक्सेना, कोटा शहर अध्यक्ष राजेश चाँवरिया, बूंदी जिला अध्यक्ष अर्जुन डाबोडिया, बारां जिला अध्यक्ष लेखराज डागर और झालावाड़ जिला अध्यक्ष भगवान दास गहलोत, देवेंद्र पचेरवाल, सिकंदर पवार, लोकेश मेघवाल, देवेंद्र मेघवाल, यश पचेरवाल, चिराग खरारिया, कबीर धूलिया, अंकित चौहान, अर्जुन नरवाल, अजय टॉक, अजय पचेरवाल, रामप्रसाद कलोसिया, राजेश खांड़ा, महेश घेंघट उपस्थित रहे।1