Shuru
Apke Nagar Ki App…
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों "महाशियां दी टोर बखरी" गाना हर दिल और हर जुबान पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा यह गीत लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर लगातार वायरल हो रहे इस गाने ने जम्मू-कश्मीर में अपनी एक खास पहचान बना ली है।
Till The End News
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों "महाशियां दी टोर बखरी" गाना हर दिल और हर जुबान पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा यह गीत लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर लगातार वायरल हो रहे इस गाने ने जम्मू-कश्मीर में अपनी एक खास पहचान बना ली है।
More news from जम्मू और कश्मीर and nearby areas
- देश में परीक्षा सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और पारदर्शी, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने के लिए श्री नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में 'High Powered Task Force on Examination Reforms' का गठन किया गया है। देशभर में परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने और इसे भविष्य के अनुरूप बनाने की दिशा में इस कदम को एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।1
- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल की स्ट्रिंगमो सिस्टर्स ने भारतीय सेना के समर्थन में एक बेहद भावुक और आत्मा को छू लेने वाली श्रद्धांजलि प्रस्तुत की है। देशभक्ति, भावना और ऊर्जा से भरपूर यह प्रस्तुति किसी की भी आँखों में आँसू ला देने वाली है। यह प्रस्तुति हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट जज्बे को दिल से दिया गया एक सलाम है।1
- चंबा के उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने रविवार को पांगी के किलाड़ में चल रहे क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पांगी क्षेत्र से जुड़े जनहित के विभिन्न मुद्दों और अनशनकारियों की समस्याओं को विस्तार से सुना। उपायुक्त ने प्रदर्शनकारियों से अपना क्रमिक अनशन समाप्त कर प्रशासन के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन जनसमस्याओं के निवारण के लिए गंभीरता से काम करेगा और संबंधित विभागों के माध्यम से जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल पांगी के अध्यक्ष सतीश कुमार राणा और महामंत्री शक्ति कुमार ठाकुरवान ने उपायुक्त के सामने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं रखीं। उन्होंने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। उपायुक्त ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया और कहा कि जनहित के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए जाएंगे।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JKPCC) के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पार्टी नेताओं ने इस घटनाक्रम को शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग कर रहे छात्रों की बड़ी जीत बताया है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए एक उच्च स्तरीय (हाई-पावर्ड) टास्क फोर्स का ऐलान किया है। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व नंदन नीलेकणि करेंगे।1
- कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऊना जिले के टाहलीवाल स्थित प्रेस क्लब भवन में प्रेस क्लब हरोली द्वारा श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने की। समारोह में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को शॉल, हिमाचली टोपी, पौधे और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए ब्यास देव का भी अभिनंदन किया गया। संबोधन के दौरान पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने शहीदों के त्याग को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और उपस्थित लोगों के बीच लगभग 100 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हिमोत्कर्ष के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर तथा टाहलीवाल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने भी शहीदों की शौर्यगाथा को याद करते हुए समाज से शहीद परिवारों के सहयोग और सम्मान के लिए आगे आने की अपील की। समारोह में शहीद जोगिंदर सिंह (हरोली), शहीद परमवीर सिंह (बीटन), शहीद संजीव कुमार (दुलेहड़), शहीद हरमेश सिंह (बीड़दवाल), शहीद बुट्टा राम (बीटन) और शहीद कुलिंद्र सिंह (बीटन) के परिजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजना राणा, प्रेस क्लब हरोली के मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम, अध्यक्ष नारायण प्रभाकर, महासचिव नवीन महेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर, उपाध्यक्ष नितिश शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।1
- जम्मू-कश्मीर में इन दिनों "महाशियां दी टोर बखरी" गाना हर दिल और हर जुबान पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा यह गीत लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर लगातार वायरल हो रहे इस गाने ने जम्मू-कश्मीर में अपनी एक खास पहचान बना ली है।1
- जम्मू-कश्मीर में पोशाना के पास भूस्खलन होने के कारण प्रसिद्ध मुगल रोड बंद हो गया है। रास्ते पर हुए भूस्खलन की वजह से सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है।1