Shuru
Apke Nagar Ki App…
अवैध जुआ-सट्टा पर नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ जेल भेजा गया नीमच। थाना नीमच सिटी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ निवासी बघाना को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 को बरुखेड़ा श्मशान घाट के पास दबिश देकर तीन जुआरियों को पकड़कर 25,500 रुपये, ताश के पत्ते और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि कालु दस्सा वहां अवैध रूप से नाल काटकर जुआ खिलाता था। आरोपी फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया। उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है।
मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
अवैध जुआ-सट्टा पर नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ जेल भेजा गया नीमच। थाना नीमच सिटी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ निवासी बघाना को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 को बरुखेड़ा श्मशान घाट के पास दबिश देकर तीन जुआरियों को पकड़कर 25,500 रुपये, ताश के पत्ते और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि कालु दस्सा वहां अवैध रूप से नाल काटकर जुआ खिलाता था। आरोपी फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया। उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- 2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- यूरोप में आग का तांडव... स्पेन में इमरजेंस फ्रांस में 50 हजार लोग रेस्क्यू किए गए पेरिस | यूरोप इस समय इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। स्पेन और फ्रांस में रिकॉर्डतोड हीटवेव के कारण जंगलों में भयानक आग लग गई है। स्पेन में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। फ्रांस में 50 हजार और स्पेन में 20 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आग से अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है।1
- मंदसौर पुलिस का बड़ा एक्शन मानपुरा में अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़; 10 राउंड फायरिंग के बाद कार व भारी मात्रा में केमिकल जब्त मंदसौर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मंदसौर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद मीणा के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस टीम वह साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मानपुरा गांव में एक खेत पर चल रही अवैध एमडी (MD) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को मानपुरा गांव में एक खेत के टीन शेड के अंदर अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स बनाए जाने की सटीक सूचना मिली थी। जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी, तो वहां मौजूद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों के बीच लगभग **10 राउंड फायर** हुए, जिसके बाद आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे पुलिस ने मौके से 110 गाम एमडी वह 327 किलोगाम के लगभग एमडी बनाने का केमिकल जप्त किया है इससे लगभग 100 से 150 किलोग्राम एमडी तैयारकी जा सकती है इसके साथ ही पुलिस ने ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण एक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो-एन कार को जब्त कर तीन आरोपी दिलीप वह गोविंद निवासी मानपुर वह पिटु सिंह निवासी बजरंगगढ़ राजस्थान तीनों फरार आरोपियों के खिलाफ **एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट मैं मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है1
- MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कर चर्चा की । MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कर चर्चा की ।1
- मन्दसौर जिला अस्पताल में SDP मशीन की माँग: 11 अगस्त से शिवसेना (UBT) का अनिश्चितकालीन धरना मन्दसौर जिला चिकित्सालय में सिंगल डोनर प्लेटलेट (SDP) मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की माँग को लेकर शिवसेना (UBT) आगामी 11 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने जा रही है। यह आंदोलन शिवसेना (UBT) के मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व में शहर के गांधी चौराहे पर किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व 13 मई को भी शिवसेना (UBT) द्वारा इस संबंध में गांधी चौराहे पर व्यापक प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था। संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि निर्धारित समय में माँग पूरी नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने और लंबे समय बाद भी जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल में SDP मशीन की व्यवस्था नहीं किए जाने पर संगठन ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। राज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जब तक जिला अस्पताल में जनता के हित के लिए SDP मशीन की स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक शिवसैनिकों के साथ उनका यह अनिश्चितकालीन धरना निरंतर जारी रहेगा।1
- नीमच के नागोरी पेट्रोल पंप पर बड़ा विवाद बच्ची पर चढ़ाई कार मारपीट में एक घायल भविष्य न्यूज़ 24 नीमच बच्ची के ऊपर चडाई कार1