logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुंभकोट की 7 नंबर खान में गिरा ट्रैक्टर, गोताखोर लापता; सेना की टीम ने निकाला ट्रैक्टर रामगंजमंडी। कुंभकोट क्षेत्र की 7 नंबर खान में रविवार को एक ट्रैक्टर पानी में गिर गया। ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए चेचट क्षेत्र से गोताखोरों को बुलाया गया। सोमवार को गोताखोर पानी में उतरा, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन गोताखोर का पता नहीं चल सका। इसके बाद एनडीआरएफ टीम ने भी करीब पांच घंटे तक पानी में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार शाम करीब 7 बजे तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, जिसके बाद अंधेरा होने के कारण अभियान बंद कर दिया गया। बुधवार को सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर पानी में डूबे ट्रैक्टर को बाहर निकाल लिया। हालांकि, लापता गोताखोर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में तलाश अभियान जारी है।

12 hrs ago
user_पत्रकार सचिन वैष्णव
पत्रकार सचिन वैष्णव
रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
12 hrs ago

कुंभकोट की 7 नंबर खान में गिरा ट्रैक्टर, गोताखोर लापता; सेना की टीम ने निकाला ट्रैक्टर रामगंजमंडी। कुंभकोट क्षेत्र की 7 नंबर खान में रविवार को एक ट्रैक्टर पानी में गिर गया। ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए चेचट क्षेत्र से गोताखोरों को बुलाया गया। सोमवार को गोताखोर पानी में उतरा, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन गोताखोर का पता नहीं चल सका।

इसके बाद एनडीआरएफ टीम ने भी करीब पांच घंटे तक पानी में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार शाम करीब 7 बजे तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, जिसके बाद अंधेरा होने के कारण अभियान बंद कर दिया गया। बुधवार को सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर पानी में डूबे ट्रैक्टर को बाहर निकाल लिया। हालांकि, लापता गोताखोर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में तलाश अभियान जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भैंसरोड़गढ़ में विशाल तिरंगा यात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन। 13 अगस्त को निकाली जाएगी हर घर तिरंगा रैली। भैंसरोड़गढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर बुधवार, 12 अगस्त को भैंसरोड़गढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर तिरंगा यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन तक कार्यक्रम की सूचना पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में तिरंगे की शान में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भैंसरोड़गढ़ में भी सभी समुदायों के महिला-पुरुष, ग्रामीण, विभिन्न धर्म एवं सामाजिक संगठन, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं तथा विद्यालयों के विद्यार्थी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। विशाल तिरंगा यात्रा 13 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे पंचायत समिति मुख्यालय चौराहा, भैंसरोड़गढ़ से शुरू होकर गांधी चौक तक निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को अनेकता में एकता का संदेश दिया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, मंडल संयोजक नरेंद्र सिंह राठौड़, सह संयोजक भगवान सिंह गौड़, दिलीप वैष्णव श्रीपुरा, मंडल महामंत्री उमेश, जिला महिला सदस्य शिला शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शशि दैराश्री, भाजपा सदस्य मुरली दैराश्री, युवा नेता रविप्रताप गौड़, माथुर साहब, आदित्य सिंह, फारुख भाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि राष्ट्रहित और तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
    1
    भैंसरोड़गढ़ में विशाल तिरंगा यात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन। 13 अगस्त को निकाली जाएगी हर घर तिरंगा रैली। 
भैंसरोड़गढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर बुधवार, 12 अगस्त को भैंसरोड़गढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर तिरंगा यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। 
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन तक कार्यक्रम की सूचना पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में तिरंगे की शान में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में भैंसरोड़गढ़ में भी सभी समुदायों के महिला-पुरुष, ग्रामीण, विभिन्न धर्म एवं सामाजिक संगठन, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं तथा विद्यालयों के विद्यार्थी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
विशाल तिरंगा यात्रा 13 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे पंचायत समिति मुख्यालय चौराहा, भैंसरोड़गढ़ से शुरू होकर गांधी चौक तक निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को अनेकता में एकता का संदेश दिया जाएगा।
पोस्टर विमोचन के दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, मंडल संयोजक नरेंद्र सिंह राठौड़, सह संयोजक भगवान सिंह गौड़, दिलीप वैष्णव श्रीपुरा, मंडल महामंत्री उमेश, जिला महिला सदस्य शिला शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शशि दैराश्री, भाजपा सदस्य मुरली दैराश्री, युवा नेता रविप्रताप गौड़, माथुर साहब, आदित्य सिंह, फारुख भाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि राष्ट्रहित और तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कुंभकोट की 7 नंबर खान में गिरा ट्रैक्टर, गोताखोर लापता; सेना की टीम ने निकाला ट्रैक्टर रामगंजमंडी। कुंभकोट क्षेत्र की 7 नंबर खान में रविवार को एक ट्रैक्टर पानी में गिर गया। ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए चेचट क्षेत्र से गोताखोरों को बुलाया गया। सोमवार को गोताखोर पानी में उतरा, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन गोताखोर का पता नहीं चल सका। इसके बाद एनडीआरएफ टीम ने भी करीब पांच घंटे तक पानी में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार शाम करीब 7 बजे तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, जिसके बाद अंधेरा होने के कारण अभियान बंद कर दिया गया। बुधवार को सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर पानी में डूबे ट्रैक्टर को बाहर निकाल लिया। हालांकि, लापता गोताखोर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में तलाश अभियान जारी है।
    2
    कुंभकोट की 7 नंबर खान में गिरा ट्रैक्टर, गोताखोर लापता; सेना की टीम ने निकाला ट्रैक्टर
रामगंजमंडी। कुंभकोट क्षेत्र की 7 नंबर खान में रविवार को एक ट्रैक्टर पानी में गिर गया। ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए चेचट क्षेत्र से गोताखोरों को बुलाया गया। सोमवार को गोताखोर पानी में उतरा, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन गोताखोर का पता नहीं चल सका। इसके बाद एनडीआरएफ टीम ने भी करीब पांच घंटे तक पानी में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मंगलवार शाम करीब 7 बजे तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, जिसके बाद अंधेरा होने के कारण अभियान बंद कर दिया गया। बुधवार को सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर पानी में डूबे ट्रैक्टर को बाहर निकाल लिया। हालांकि, लापता गोताखोर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में तलाश अभियान जारी है।
    user_पत्रकार सचिन वैष्णव
    पत्रकार सचिन वैष्णव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.