logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीन बैठकों में अनुपस्थित पदाधिकारियों पर होगी कार्यवाही: गौरव सिरोठिया भाजपा अनूपपुर की जिला बैठक संपन्न अनूपपुर। संगठन द्वारा तय कार्यक्रमों का सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए। प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख तक मंडल, 7 से 10 तारीख तक जिला बैठक इसके बाद शक्ति केंद्र और बूथ की बैठकें नियमित रूप से होना आवश्यक है। जिले में भाजपा संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं, लेकिन जो पदाधिकारी बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहते हैं, उन पर निगरानी रखी जाए। यदि कोई पदाधिकारी तीन बैठकों में अनुपस्थित रहता है तो उसे पद से मुक्त किया जाए। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को प्राथमिकता दिए जाने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी कार्य को मंडल अध्यक्ष के माध्यम से ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला कार्यालय में रविवार को जिला बैठक को भाजपा के संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुए कहीं। बैठक में जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, उमरिया जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी दिलीप पांडे, जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला तथा सिद्धार्थ शिव सिंह की उपस्थिति रहें। बैठक में आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग सहित संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिम्मेदारियों का करें निर्वहन भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें और संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें। सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों को अपने-अपने मंडलों में नियमित प्रवास करना चाहिए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच सके। प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी दिलीप पांडे ने कहा कि 19 एवं 20 मई को अमरकंटक में आयोजित होने वाले दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा समय पर पंजीयन कराएं। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Rajesh Shukla
Rajesh Shukla
Salesperson अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
d7cc37d2-afef-4918-883f-19ea521db26e

तीन बैठकों में अनुपस्थित पदाधिकारियों पर होगी कार्यवाही: गौरव सिरोठिया भाजपा अनूपपुर की जिला बैठक संपन्न अनूपपुर। संगठन द्वारा तय कार्यक्रमों का सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए। प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख तक मंडल, 7 से 10 तारीख तक जिला बैठक इसके बाद शक्ति केंद्र और बूथ की बैठकें नियमित रूप से होना आवश्यक है। जिले में भाजपा संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं, लेकिन जो पदाधिकारी बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहते हैं, उन पर निगरानी रखी जाए। यदि कोई पदाधिकारी तीन बैठकों में अनुपस्थित रहता है तो उसे पद से मुक्त किया जाए। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को प्राथमिकता दिए जाने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी कार्य को मंडल अध्यक्ष के माध्यम से ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला कार्यालय में रविवार को जिला बैठक को भाजपा के संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुए कहीं। बैठक में जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, उमरिया जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी दिलीप पांडे, जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला तथा सिद्धार्थ शिव सिंह की उपस्थिति रहें। बैठक में आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग सहित संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिम्मेदारियों का करें निर्वहन भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें और संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें। सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों को अपने-अपने मंडलों में नियमित प्रवास करना चाहिए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच सके। प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी दिलीप पांडे ने कहा कि 19 एवं 20 मई को अमरकंटक में आयोजित होने वाले दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा समय पर पंजीयन कराएं। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शहडोल में ओवरलोड रेत वाहनों से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कें जर्जर हो गई हैं। ग्रामीणों ने अवैध रेत परिवहन पर रोक और सड़कों की मरम्मत की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
    1
    शहडोल में ओवरलोड रेत वाहनों से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कें जर्जर हो गई हैं। ग्रामीणों ने अवैध रेत परिवहन पर रोक और सड़कों की मरम्मत की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शहडोल के अमेज़न डिलीवरी बॉयज़ ने अपनी परेशानियों को उजागर किया है। उनका कहना है कि उन्हें न तो पेट्रोल भत्ता मिलता है और न ही ई-पीएफ का लाभ, जबकि वे वेंडर के माध्यम से कंपनी के लिए काम करते हैं।
    1
    शहडोल के अमेज़न डिलीवरी बॉयज़ ने अपनी परेशानियों को उजागर किया है। उनका कहना है कि उन्हें न तो पेट्रोल भत्ता मिलता है और न ही ई-पीएफ का लाभ, जबकि वे वेंडर के माध्यम से कंपनी के लिए काम करते हैं।
    user_Molu patel
    Molu patel
    Online works and accounted with manageme सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बुढ़ार थाना प्रभारी पर एक ग्रामीण का गला दबाने और पत्रकारों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। यह घटना एक सड़क दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद के दौरान हुई।
    1
    मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बुढ़ार थाना प्रभारी पर एक ग्रामीण का गला दबाने और पत्रकारों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। यह घटना एक सड़क दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद के दौरान हुई।
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मलमाथर गांव में बिजली विभाग की टीम पर हमला, बकाया वसूली के दौरान हंगामा का वीडियो वायरल... गोहपारू क्षेत्र के मलमाथर गांव में बकाया बिजली बिल की वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान गोहपारू जेई भी मौके पर मौजूद थे। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं पर कई वर्षों से बिजली बिल बकाया था। विभाग द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जब बिल जमा नहीं किया गया, तब अधिकारियों के निर्देश पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने टीम गांव पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान उपभोक्ताओं ने, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, विभागीय कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ते-बढ़ते कथित तौर पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले के बाद विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    2
    मलमाथर गांव में बिजली विभाग की टीम पर हमला, बकाया वसूली के दौरान हंगामा का वीडियो वायरल...
गोहपारू क्षेत्र के मलमाथर गांव में बकाया बिजली बिल की वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान गोहपारू जेई भी मौके पर मौजूद थे।
विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं पर कई वर्षों से बिजली बिल बकाया था। विभाग द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जब बिल जमा नहीं किया गया, तब अधिकारियों के निर्देश पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने टीम गांव पहुंची थी।
आरोप है कि इसी दौरान उपभोक्ताओं ने, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, विभागीय कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ते-बढ़ते कथित तौर पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले के बाद विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Classified ads newspaper publisher गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मनेन्द्रगढ़ शहर में अचानक बदले मौसम के कारण तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन थम सा गया। इस अचानक बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं घंटों बिजली गुल रहने से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया और नागरिकों को भारी परेशानी हुई। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ, और मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है।
    1
    मनेन्द्रगढ़ शहर में अचानक बदले मौसम के कारण तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन थम सा गया। इस अचानक बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं घंटों बिजली गुल रहने से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया और नागरिकों को भारी परेशानी हुई। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ, और मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • पुश्तैनी हुनर से आजीविका, मधुमक्खी संरक्षण के साथ शहद विक्रय कर रहा बिहार का समूह डिंडोरी जिला मुख्यालय में इन दिनों बिहार से आया एक विशेष समूह अपने पारंपरिक हुनर के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह समूह शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाकर शहद संग्रहण एवं विक्रय का कार्य कर रहा है। खास बात यह है कि समूह वर्षों पुराने अनुभव और सावधानी के साथ यह कार्य करता है, जिससे मधुमक्खियों के आक्रामक होने और किसी प्रकार की जनहानि की संभावना कम हो जाती है। समूह के सदस्यों ने बताया कि छत्ता हटाने से पहले विशेष मंत्र पढ़ा जाता है। उनका मानना है कि इससे मधुमक्खियां शांत रहती हैं और कार्य सुरक्षित ढंग से पूरा हो जाता है। वर्तमान में समूह को डिंडोरी की न्यू पुलिस लाइन क्षेत्र में बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा उपायों के साथ वहां छत्ते हटाने का कार्य किया गया। समूह के सदस्य मनोज मंडल, राजू कुमार मंडल, चंदन कुमार मंडल और सुरेश मंडल ने बताया कि शहद संग्रहण और विक्रय उनका पुश्तैनी व्यवसाय है। वे बिहार से निकलकर मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में पहुंचते हैं और प्राकृतिक शहद का संग्रहण कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि इस कार्य में अनुभव, धैर्य और प्रकृति के प्रति सम्मान बेहद जरूरी होता है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस समूह के कार्य को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। प्राकृतिक तरीके से शहद संग्रहण और वर्षों पुराने पारंपरिक ज्ञान को जीवित रखे यह समूह आत्मनिर्भरता और मेहनत की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया है।
    1
    पुश्तैनी हुनर से आजीविका, मधुमक्खी संरक्षण के साथ शहद विक्रय कर रहा बिहार का समूह
डिंडोरी जिला मुख्यालय में इन दिनों बिहार से आया एक विशेष समूह अपने पारंपरिक हुनर के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह समूह शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाकर शहद संग्रहण एवं विक्रय का कार्य कर रहा है। खास बात यह है कि समूह वर्षों पुराने अनुभव और सावधानी के साथ यह कार्य करता है, जिससे मधुमक्खियों के आक्रामक होने और किसी प्रकार की जनहानि की संभावना कम हो जाती है।
समूह के सदस्यों ने बताया कि छत्ता हटाने से पहले विशेष मंत्र पढ़ा जाता है। उनका मानना है कि इससे मधुमक्खियां शांत रहती हैं और कार्य सुरक्षित ढंग से पूरा हो जाता है। वर्तमान में समूह को डिंडोरी की न्यू पुलिस लाइन क्षेत्र में बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा उपायों के साथ वहां छत्ते हटाने का कार्य किया गया।
समूह के सदस्य मनोज मंडल, राजू कुमार मंडल, चंदन कुमार मंडल और सुरेश मंडल ने बताया कि शहद संग्रहण और विक्रय उनका पुश्तैनी व्यवसाय है। वे बिहार से निकलकर मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में पहुंचते हैं और प्राकृतिक शहद का संग्रहण कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि इस कार्य में अनुभव, धैर्य और प्रकृति के प्रति सम्मान बेहद जरूरी होता है।
स्थानीय लोगों के बीच भी इस समूह के कार्य को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। प्राकृतिक तरीके से शहद संग्रहण और वर्षों पुराने पारंपरिक ज्ञान को जीवित रखे यह समूह आत्मनिर्भरता और मेहनत की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया है।
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • टिहकी निवासी राहुल द्विवेदी और अतुल तिवारी जी का एक्सीडेंट है या और कुछ ये है अभी जांच का विषय है मै पुलिस प्रशासन से मांग करूंगा उसमें सही जांच होनी चाहिए सच सामने आना चाहिए
    1
    टिहकी निवासी राहुल द्विवेदी और अतुल तिवारी जी का एक्सीडेंट है या और कुछ ये है अभी जांच का विषय है मै पुलिस प्रशासन से मांग करूंगा उसमें सही जांच होनी चाहिए सच सामने आना चाहिए
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डिंडोरी जिला मुख्यालय में पिछले लगभग 6 माह से लगातार संचालित हो रहा “मैया अभियान” अब केवल एक स्वच्छता कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। नर्मदा तट स्थित घाटों पर आयोजित इस अभियान में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। हर सप्ताह आयोजित होने वाले इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर न केवल घाटों की साफ-सफाई करते हैं, बल्कि समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया स्वयं अभियान में शामिल होकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ श्रमदान करती नजर आती हैं। नगरीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी नियमित रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कर रहे हैं। कलेक्टर डिंडोरी द्वारा लगातार लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और “स्वच्छ डिंडोरी, सुंदर डिंडोरी” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की जा रही है। मैया अभियान ने जिले में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया है, जिससे आमजन भी प्रेरित होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सफाई अभियान में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया, एसडीएम रामबाबू देवगंज, नगर पालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डिंडोरी जिला मुख्यालय में पिछले लगभग 6 माह से लगातार संचालित हो रहा “मैया अभियान” अब केवल एक स्वच्छता कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है।
नर्मदा तट स्थित घाटों पर आयोजित इस अभियान में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। हर सप्ताह आयोजित होने वाले इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर न केवल घाटों की साफ-सफाई करते हैं, बल्कि समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं।
कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया स्वयं अभियान में शामिल होकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ श्रमदान करती नजर आती हैं। नगरीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी नियमित रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कर रहे हैं।
कलेक्टर डिंडोरी द्वारा लगातार लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और “स्वच्छ डिंडोरी, सुंदर डिंडोरी” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की जा रही है। मैया अभियान ने जिले में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया है, जिससे आमजन भी प्रेरित होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
सफाई अभियान में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया, 
एसडीएम रामबाबू देवगंज, नगर पालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Neeraj rajak
    Neeraj rajak
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डिंडोरी जिला मुख्यालय के पुल घाट में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 'आरोह ग्रीष्मकालीन समर कैंप' का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों बच्चों ने एरोबिक जुम्बा, योगा और स्वास्थ्य गतिविधियों में भाग लिया। यह कैंप बच्चों को सेहत, आत्मसुरक्षा और नर्मदा संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा, जो 5 मई से 5 जून तक चलेगा।
    1
    डिंडोरी जिला मुख्यालय के पुल घाट में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 'आरोह ग्रीष्मकालीन समर कैंप' का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों बच्चों ने एरोबिक जुम्बा, योगा और स्वास्थ्य गतिविधियों में भाग लिया। यह कैंप बच्चों को सेहत, आत्मसुरक्षा और नर्मदा संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा, जो 5 मई से 5 जून तक चलेगा।
    user_Ram prakash mishra
    Ram prakash mishra
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.