logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटरियों पर कब्जा, सड़क बनी पार्किंग — सूरापुर बाजार में रोज लगता जाम राहगीर जाम में कैद — प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल क्षेत्र की सबसे पुरानी बाजार सूरापुर इन दिनों अतिक्रमण की मार झेल रही है। बाजार की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे के कारण आम राहगीरों को रोजाना भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि चौराहे से गुजरना लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं रह गया है। बाजार के ही कॉस्मेटिक व्यवसायी गोलू ने बताया कि पटरियों पर अतिक्रमण के लिए कोई बाहरी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है, बल्कि अधिकांश दुकानदारों ने ही अपने-अपने सामान को सड़क और पटरी तक फैला दिया है। इसके साथ ही चौराहे पर आने वाले लोगों की भीड़ और बेतरतीब ढंग से खड़ी सवारी गाड़ियां जाम की समस्या को और विकराल बना देती हैं। स्थिति उस समय और भी भयावह हो जाती है, जब बगल में स्थित पौराणिक धाम विजेथुआ में शनिवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे दिनों में सूरापुर बाजार में घंटों तक लंबा जाम लग जाता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थाई समस्या को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्रीपति मिश्र के पुत्र प्रमोद मिश्रा (मुन्ना जी), स्थानीय निवासी अमृत लाल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), व्यवसायी गोलू सहित कई राहगीरों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो सूरापुर बाजार में जाम की समस्या और विकराल हो जाएगी, जिससे आम जनता को रोजाना घंटों तक जाम में फंसकर परेशान होना पड़ेगा।

on 7 March
user_ई-रेडियो अवध
ई-रेडियो अवध
Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
on 7 March

पटरियों पर कब्जा, सड़क बनी पार्किंग — सूरापुर बाजार में रोज लगता जाम राहगीर जाम में कैद — प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल क्षेत्र की सबसे पुरानी बाजार सूरापुर इन दिनों अतिक्रमण की मार झेल रही है। बाजार की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे के कारण आम राहगीरों को रोजाना भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि चौराहे से गुजरना लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं रह गया है। बाजार के ही कॉस्मेटिक व्यवसायी गोलू ने बताया कि पटरियों पर अतिक्रमण के लिए कोई बाहरी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है, बल्कि अधिकांश दुकानदारों ने ही अपने-अपने सामान को सड़क और पटरी तक फैला दिया है। इसके साथ ही चौराहे पर आने वाले लोगों की भीड़ और बेतरतीब ढंग से खड़ी सवारी गाड़ियां जाम की समस्या को और विकराल बना देती हैं। स्थिति उस समय और भी भयावह हो जाती है, जब बगल में स्थित पौराणिक धाम विजेथुआ में शनिवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे दिनों में सूरापुर बाजार में घंटों तक लंबा जाम लग जाता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थाई समस्या को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्रीपति मिश्र के पुत्र प्रमोद मिश्रा (मुन्ना जी), स्थानीय निवासी अमृत लाल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), व्यवसायी गोलू सहित कई राहगीरों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो सूरापुर बाजार में जाम की समस्या और विकराल हो जाएगी, जिससे आम जनता को रोजाना घंटों तक जाम में फंसकर परेशान होना पड़ेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर के रानीपुर में स्थापित मात्र एक संस्था श्री कृष्णा क्लासेज लाया है एक दिवसीय परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म जो विगत बारह वर्षों से काम कर रही है अभी तक सौ प्लस चयन दे चुकी है चाहे उत्तर प्रदेश पुलिस दो हजार चौबीस पच्चीस में एक साथ दस चयन व बिहार पुलिस दो हजार चौबीस पच्चीस में दो बच्चियां व दो हजार पच्चीस में आर पी एफ एक बच्चा व अग्निवीर दो हजार पच्चीस में तीन बच्चों का एक वर्ष में एक साथ चयन दिया है क्षेत्र के सभी अभिभावक अथवा बच्चों जो दस प्लस बारह की परीक्षा दे चुके हो प्रयागराज व पटना जैसी सुविधाएं अब आपके शहर कादीपुर में एक बार संस्था को मौका जरूर दे।
    1
    जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर के रानीपुर में स्थापित मात्र एक संस्था श्री कृष्णा क्लासेज लाया है एक दिवसीय परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म जो विगत बारह वर्षों से काम कर रही है अभी तक सौ प्लस चयन दे चुकी है चाहे उत्तर प्रदेश पुलिस दो हजार चौबीस पच्चीस में एक साथ दस चयन व बिहार पुलिस दो हजार चौबीस पच्चीस में दो बच्चियां व दो हजार पच्चीस में आर पी एफ एक बच्चा व अग्निवीर दो हजार पच्चीस में तीन बच्चों का एक वर्ष में एक साथ चयन दिया है क्षेत्र के सभी अभिभावक अथवा बच्चों जो दस प्लस बारह की परीक्षा दे चुके हो प्रयागराज व पटना जैसी सुविधाएं अब आपके शहर कादीपुर में एक बार संस्था को मौका जरूर दे।
    user_Prashant Yadav
    Prashant Yadav
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • Post by अवधी बयार
    1
    Post by अवधी बयार
    user_अवधी बयार
    अवधी बयार
    Photographer कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मुरली तरवा विधानसभा लम्भुआ में श्री मदभागवत कथा का आनन्द लेते हुए दूर दराज से आये भक्तगण
    2
    मुरली तरवा विधानसभा लम्भुआ में श्री मदभागवत कथा का आनन्द लेते हुए दूर दराज से आये भक्तगण
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • जिला सुल्तानपुर ग्राम बर्वे सरकारी थाना दोस्तपुर
    1
    जिला सुल्तानपुर ग्राम बर्वे सरकारी थाना दोस्तपुर
    user_Lannkadhipati Ravan
    Lannkadhipati Ravan
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🔥 हाइवे किनारे भीषण आग, दर्जनों पेड़ जलकर खाक लंभुआ, सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के राणा नगर पेट्रोल पम्प के पास हाइवे किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वन विभाग द्वारा लगाए गए दर्जनों पेड़ इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    2
    🔥 हाइवे किनारे भीषण आग, दर्जनों पेड़ जलकर खाक
लंभुआ, सुल्तानपुर।
लंभुआ क्षेत्र के राणा नगर पेट्रोल पम्प के पास हाइवे किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वन विभाग द्वारा लगाए गए दर्जनों पेड़ इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक रोक कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक की हुई मौत, घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर । अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहीया निवासी पंकज शुक्ला बाईक से शाम के समय अन्य दो साथियों संग चंडिका देवी धाम दर्शन करने जा रहा था।‌जैसे ही रैबी रजानीपुर स्थित सुनसान जगह पर बाईक पर आए हमलावरों ने बाईक रोक युवक को मारी गोली। गोली लगने से पंकज शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी दीपक भूकर, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा समेत भारी पुलिस मौजूद , पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर जानकारी लेते हुए मातहतों को दिए आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया।
    1
    दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक रोक कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक की हुई मौत, घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर ।
अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहीया निवासी पंकज शुक्ला  बाईक से शाम के समय अन्य दो साथियों संग चंडिका देवी धाम दर्शन करने जा रहा था।‌जैसे ही
रैबी रजानीपुर स्थित सुनसान जगह पर बाईक पर आए हमलावरों ने बाईक रोक युवक को मारी गोली।
गोली लगने से पंकज शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर  एसपी दीपक भूकर, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा समेत भारी पुलिस मौजूद ,
पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर जानकारी लेते हुए मातहतों को दिए आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 min ago
  • Post by Dushyant Kumar Journalist
    1
    Post by Dushyant Kumar Journalist
    user_Dushyant Kumar Journalist
    Dushyant Kumar Journalist
    City Star अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 min ago
  • जयसिंहपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’: डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, जमीनी विवादों पर संयुक्त टीम को निर्देश सुलतानपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और न्यायपूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील जयसिंहपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जमीन से जुड़े विवादों पर सख्ती दिखाते हुए निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे। उन्होंने कहा कि इससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए समय-सीमा तय करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।
    2
    जयसिंहपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’: डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, जमीनी विवादों पर संयुक्त टीम को निर्देश
सुलतानपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और न्यायपूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील जयसिंहपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जमीन से जुड़े विवादों पर सख्ती दिखाते हुए निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे। उन्होंने कहा कि इससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए समय-सीमा तय करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.