Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरली तरवा विधानसभा लम्भुआ में श्री मदभागवत कथा का आनन्द लेते हुए दूर दराज से आये भक्तगण
Ashok verma
मुरली तरवा विधानसभा लम्भुआ में श्री मदभागवत कथा का आनन्द लेते हुए दूर दराज से आये भक्तगण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुरली तरवा विधानसभा लम्भुआ में श्री मदभागवत कथा का आनन्द लेते हुए दूर दराज से आये भक्तगण2
- 🔥 हाइवे किनारे भीषण आग, दर्जनों पेड़ जलकर खाक लंभुआ, सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के राणा नगर पेट्रोल पम्प के पास हाइवे किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वन विभाग द्वारा लगाए गए दर्जनों पेड़ इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।2
- जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर के रानीपुर में स्थापित मात्र एक संस्था श्री कृष्णा क्लासेज लाया है एक दिवसीय परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म जो विगत बारह वर्षों से काम कर रही है अभी तक सौ प्लस चयन दे चुकी है चाहे उत्तर प्रदेश पुलिस दो हजार चौबीस पच्चीस में एक साथ दस चयन व बिहार पुलिस दो हजार चौबीस पच्चीस में दो बच्चियां व दो हजार पच्चीस में आर पी एफ एक बच्चा व अग्निवीर दो हजार पच्चीस में तीन बच्चों का एक वर्ष में एक साथ चयन दिया है क्षेत्र के सभी अभिभावक अथवा बच्चों जो दस प्लस बारह की परीक्षा दे चुके हो प्रयागराज व पटना जैसी सुविधाएं अब आपके शहर कादीपुर में एक बार संस्था को मौका जरूर दे।1
- जिला सुल्तानपुर ग्राम बर्वे सरकारी थाना दोस्तपुर1
- Post by अवधी बयार1
- वाराणसी *अमूल डेयरी के बाहर मजदूरों का हंगामा, 3 साल से वेतन न बढ़ने पर फूटा गुस्सा | महिला कर्मी भी शामिल* फूलपुर, वाराणसी। जनपद के फूलपुर क्षेत्र स्थित बनास अमूल डेयरी के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब बड़ी संख्या में मजदूर अपने वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे। यह डेयरी प्लांट, जिसका उद्घाटन कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, आज मजदूर असंतोष का केंद्र बनता नजर आया। मजदूरों का आरोप है कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके वेतन में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच वर्तमान वेतन में गुजर-बसर करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसी के चलते मजदूरों ने सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी शामिल रहीं, जिन्होंने अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। मजदूरों का कहना है कि कई बार प्रबंधन से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। वहीं, जब अमूल कंपनी के कुछ कर्मचारी बाहर आकर मजदूरों से बातचीत करने पहुंचे, तो कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आ पाया। इससे मजदूरों में नाराजगी और बढ़ गई है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।1
- दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक रोक कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक की हुई मौत, घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर । अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहीया निवासी पंकज शुक्ला बाईक से शाम के समय अन्य दो साथियों संग चंडिका देवी धाम दर्शन करने जा रहा था।जैसे ही रैबी रजानीपुर स्थित सुनसान जगह पर बाईक पर आए हमलावरों ने बाईक रोक युवक को मारी गोली। गोली लगने से पंकज शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी दीपक भूकर, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा समेत भारी पुलिस मौजूद , पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर जानकारी लेते हुए मातहतों को दिए आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया।1
- जयसिंहपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’: डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, जमीनी विवादों पर संयुक्त टीम को निर्देश सुलतानपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और न्यायपूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील जयसिंहपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जमीन से जुड़े विवादों पर सख्ती दिखाते हुए निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे। उन्होंने कहा कि इससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए समय-सीमा तय करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।2