Shuru
Apke Nagar Ki App…
कटिहार के फलका की बेटी का कमाल: शांति शिवांगी बनी प्रखंड टॉपर, जिले में 8वां स्थान कटिहार जिला के अंतर्गत फलका प्रखंड के गोपालपट्टी गांव की रहने वाली किसान सलाहकार मनोज मंडल की पुत्री शांति शिवांगी ने मैट्रिक परीक्षा में 472 अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पूरे कटिहार जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है, वहीं फलका प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शांति शिवांगी की मेहनत, लगन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
बिहार संवाद कटिहार
कटिहार के फलका की बेटी का कमाल: शांति शिवांगी बनी प्रखंड टॉपर, जिले में 8वां स्थान कटिहार जिला के अंतर्गत फलका प्रखंड के गोपालपट्टी गांव की रहने वाली किसान सलाहकार मनोज मंडल की पुत्री शांति शिवांगी ने मैट्रिक परीक्षा में 472 अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पूरे कटिहार जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है, वहीं फलका प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शांति शिवांगी की मेहनत, लगन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
More news from बिहार and nearby areas
- barki bari ka hea1
- Post by Aßíf ælæm1
- RPIA राष्ट्रीय सचिव बसुकी नाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार भारतीय मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय सोनार संघ के राष्ट्रीय संरक्षण भारतीय पुलिस इंडिया रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय गो रक्षा संगठन प्रदेश अध्यक्ष बिहार सभी देशवासियों को बिहार वासियों को स्वस्थ रहें व्यस्त रहेंगे में कामना चाहता हूं1
- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आने के बाद इस बार बेहतरीन अंक लाकर छात्र एवम छात्राएं ने मचाया धमाल पूर्णिया के धमदाहा क्षेत्र के मीरगंज से मो. साहेब ने 448 अंक लाकर क्षेत्र मैं मचाया धमाल मां बाप का भी नाम रोशन किया1
- अशोक खरात कौन है..? 👇 अशोक खरात (उर्फ “कैप्टन”) महाराष्ट्र के नासिक से जुड़ा एक कथित ज्योतिषी/स्वयंभू बाबा बताया जा रहा।1
- कटिहार के मनिहारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवाबगंज निवासी जग्गा यादव (पिता- जाबून यादव) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को नवाबगंज निवासी कुंदन कुमार द्वारा मनिहारी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही जग्गा यादव एवं उसके सहयोगी पिछले तीन वर्षों से उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। बताया गया कि 16 नवंबर 2025 को आपसी समझौता वार्ता के दौरान सभी अभियुक्तों ने एकजुट होकर कुंदन कुमार के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग की, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना में उनके चाचा और चाची को भी गंभीर रूप से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 284/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2026 को झारखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी जग्गा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास पर एक नजर: जग्गा यादव के खिलाफ मनिहारी एवं प्राणपुर थाना में हत्या (धारा 302), हत्या का प्रयास (307), लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।2
- जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बस चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मरंगा मिल्की निवासी जुगेश यादव के रूप में हुई है। वह कौटिल्य बस का चालक था और पूर्णिया से रुपौली रूट पर बस चलाता था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जुगेश यादव ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उनका तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन था। परिजनों का आरोप है कि दिन में उसकी पहली पत्नी और उसका जीजा बस स्टैंड पहुंचकर जुगेश यादव से विवाद किया था तथा उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी समाप्त कर शाम में जब जुगेश यादव घर लौट रहा था, तभी घर से कुछ दूरी पहले रास्ता रोककर कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जुगेश को स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन उठाकर पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को प्रमुख कारण माना जा रहा है।1
- Post by Aßíf ælæm1