Shuru
Apke Nagar Ki App…
महंगाई और गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के विरोध में फतेहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका रामगंजमंडी के फतेहपुर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पंचायत समिति सदस्य पूजा मेहरा के नेतृत्व में किया गया। इस धरना-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे पूजा मेहरा ने बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है और सरकार को इस पर तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति शामिल रही।
Aajam Choudhary
महंगाई और गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के विरोध में फतेहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका रामगंजमंडी के फतेहपुर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पंचायत समिति सदस्य पूजा मेहरा के नेतृत्व में किया गया। इस धरना-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे पूजा मेहरा ने बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है और सरकार को इस पर तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति शामिल रही।
- Shivani Chaturvadiलाडपुरा, कोटा, राजस्थान👏3 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- रामगंजमंडी के फतेहपुर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पंचायत समिति सदस्य पूजा मेहरा के नेतृत्व में किया गया। इस धरना-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे पूजा मेहरा ने बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है और सरकार को इस पर तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति शामिल रही।1
- मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है पंचायत कि अनदेखी ग्रामीणों के लिए परेशानी बनी लाखों रुपए हर महीने स्वच्छता पर खर्च करने के बाद नालियां चोक हैं ग्रामीण खुद नालियों को साफ कर रहे वहीं गांव में लगी सीमेंट कि टंकियां कचरें से भरी हुई गौ माता उनमें मुंह मार रहीं हैं वहीं लाखों रुपए से बनीं सरकारी बिल्डिंग दुर्दशा का शिकार हों रहीं हैं सरकारी बिल्डिंगो में झाड़ू बबूल से टसी है पंचायत के जिम्मेदारों को इस समस्या को लेकर कही बाहर अवगत कराया मगर किसी ने भी इन कि हार संभाल नहीं लीं7
- कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना गणेश नगर स्थित मकान नंबर 632 की है। यहां बृजेश कुमारी शर्मा (50) का शव घर के अंदर मिला। महिला घर में अकेली रहती थी। नीचे किरायेदार रहते हैं। रविवार सुबह दूध सप्लाई करने वाले व्यक्ति के आने पर घटना का पता चला। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एफएसएल और मोबाइल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। कैश और मकान के कागज गायब मिले मृतका के बेटे राकेश शर्मा ने बताया- सुबह कुछ लोगों को घर के आसपास देखा गया था। उनका कहना है कि दो युवक और एक महिला घर पर आए थे। बाद में वहां से जल्दी निकलते हुए दिखाई दिए। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि घर से कुछ नकदी और मकान से जुड़े कागजात गायब हैं। सबूत जुटाए जा रहे आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया- महिला संदिग्ध अवस्था में मिली है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर डिजिटल और भौतिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या प्राकृतिक मृत्यु। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।2
- नीरज श्री क्रेशर पर एक संवेदनशील मामला सामने आया, जहां एक गाय ने शनिवार सुबह नवजात बछड़े को जन्म देने के बाद उसे अपनाया नहीं गाय न तो बछड़े को दूध पिला रही थी और न ही उसके पास जा रही थी, जिससे बछड़े की जान पर खतरा भी मंडरा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्रेशर स्टाफ हेमराज गुर्जर, कमलेश गुर्जर, और कृष्णपाल ठेकेदार ने दिन भर बछड़े पर नजर रखी और शाम को गो सेवादल हॉस्पिटल, रलायता को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए एक दिन के नवजात बछड़े का सुरक्षित रेस्क्यू किया। गो सेवादल हॉस्पिटल के आकाश महर और मंगल गोस्वामी ने बताया कि बछड़ा फिलहाल सुरक्षित है और उसकी देखभाल की जा रही है। साथ ही टीम द्वारा उसकी मां को भी जल्द ही हॉस्पिटल लाने की तैयारी की जा रही है, ताकि दोनों को उचित संरक्षण और देखभाल मिल सके। जानकारी के अनुसार गौसेवा दल हॉस्पिटल पिछले 15 वर्ष से सेवा प्रदान कर रहा है1
- Post by हिन्दी दैनिक दो गज दूरी1
- बकानी:-कस्बे मे गुर्जर गौड़ ब्राम्हण समाज ने गणगौर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया बकानी :- कस्बे में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने गणगौर पर्व के अवसर पर कस्बे में ईसर जी और गौरा माता की शोभा यात्रा का आयोजन किया गौत्तम समाज महिला मंडल की अध्यक्ष दीप्ती शर्मा ने बताया कि महिला मंडल की और समाज के मंदिर पर गणगौर महोत्सव के तहत गौत्तम समाज के मंदिर के पास स्थित गौत्तम भवन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने भाग लिया। जोशी मोहल्ले में समाज के मंदिर से गणगौर की भव्य शोभायात्रा ढोल ढमाकों के साथ साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। शोभा यात्रा में महिला मंडल के सभी सदस्य नाचते व गीत गाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का समापन समाज के मंदिर पर किया गया। ,समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।2
- मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि खबर मंदसौर: बिजली विभाग की कथित गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गरीब परिवारों से सख्ती, की गई महिलाओं से अभद्र व्यवहार के आरोप रोती-बिलखती रही महिला जिसका वीडियो सामने आया मामला शामगढ़–सुवासरा क्षेत्र के कोटड़ी गांव का बताया जा रहा है!1
- कनवास क्षेत्र में धूलेट से नयागांव तक 46 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण में भारी अनियमितता और घटिया गुणवत्ता के आरोप लगाए हैं। नाराज ग्रामीणों ने खुद ही सड़क का डामरीकरण हाथों से उखाड़कर विरोध जताया। ग्रामीणों के अनुसार सड़क कुछ ही समय में खराब होने लगी है।1