logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संगठन सृजन अभियान: मैरवा में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर संगठन सृजन अभियान: मैरवा में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर मैरवा (सीवान)। बिहार में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को मैरवा में जीरादेई विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों के गठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश के इंदौरा से विधायक और एआईसीसी पर्यवेक्षक मलेन्द्र राजन ने कहा कि अभियान का मुख्य लक्ष्य बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। नेतृत्व चयन की प्रक्रिया में सभी स्तर के नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य पर्यवेक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाना है। साथ ही जो कार्यकर्ता किसी कारण से निष्क्रिय हो गए हैं, उन्हें पुनः सक्रिय कर मुख्यधारा से जोड़ना भी प्राथमिकता में है। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश में कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठन सृजन अभियान से मैरवा क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

2 hrs ago
user_Hindustan tv
Hindustan tv
Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
2 hrs ago

संगठन सृजन अभियान: मैरवा में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर संगठन सृजन अभियान: मैरवा में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर मैरवा (सीवान)। बिहार में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को मैरवा में जीरादेई विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों के गठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश के इंदौरा से विधायक और एआईसीसी पर्यवेक्षक मलेन्द्र राजन ने कहा कि अभियान का मुख्य लक्ष्य बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। नेतृत्व चयन की प्रक्रिया में सभी स्तर के नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य पर्यवेक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाना है। साथ ही जो कार्यकर्ता किसी कारण से निष्क्रिय हो गए हैं, उन्हें पुनः सक्रिय कर मुख्यधारा से जोड़ना भी प्राथमिकता में है। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश में कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठन सृजन अभियान से मैरवा क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • मैरवा में बाइक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा! वाहन चेकिंग में 2 गिरफ्तार, निशानदेही पर 12 चोरी की बाइक बरामद 📍 मैरवा, सीवान मैरवा थाना क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। इजिलिस मोड़ के पास चल रहे विशेष वाहन जांच अभियान में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। कागजात की जांच में बाइक चोरी का मामला सामने आया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने गिरोह के साथ मिलकर कई बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें 6 बाइक मैरवा थाना क्षेत्र से और 5 बाइक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से बरामद हुईं। कुछ बाइक सीमावर्ती जिलों और उत्तर प्रदेश की भी बताई जा रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज अंसारी और विशाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 पर दें।
    1
    मैरवा में बाइक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा!
वाहन चेकिंग में 2 गिरफ्तार, निशानदेही पर 12 चोरी की बाइक बरामद
📍 मैरवा, सीवान
मैरवा थाना क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। इजिलिस मोड़ के पास चल रहे विशेष वाहन जांच अभियान में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। कागजात की जांच में बाइक चोरी का मामला सामने आया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने गिरोह के साथ मिलकर कई बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
इनमें 6 बाइक मैरवा थाना क्षेत्र से और 5 बाइक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से बरामद हुईं। कुछ बाइक सीमावर्ती जिलों और उत्तर प्रदेश की भी बताई जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज अंसारी और विशाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 पर दें।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    36 min ago
  • Insan ho ya Janwar Pyar sabhi ko chahie
    1
    Insan ho ya Janwar Pyar sabhi ko chahie
    user_Mukesh kumar chaubey
    Mukesh kumar chaubey
    Photographer दरौली, सीवान, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by जनसत्ता NEWS@
    1
    Post by जनसत्ता NEWS@
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    1 hr ago
  • बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील में कार्यरत सफाईकर्मी नंदलाल रावत उर्फ नंदू 55 वर्ष तहसील के तीसरे मंजिल पर अंदर से बंद एक कमरे मृत पाए जाने से तहसील कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार के सुबह से तहसील के ऊपर के कमरे से नहीं निकले तो तहसील के एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया किन्तु दरवाजा नहीं खुला। रोशनदान से देखने पर पता चला कि उसमें अचेत पड़े है। जिसकी सूचना कर्मचारी उपजिलाधिकारी और उभांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी शरद चौधरी,नायब तहसीलदार रौशन सिंह, चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार, एसआई सुमित त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर दरवाजे की सिटकनी को तोड़कर अन्दर गए सफाई नंदलाल अचेत पड़ा था। साथ ही सीएचसी सीयर के डाक्टर विक्रम सेन सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल सिंह भी पहुंच गए। जांच के बाद डाक्टर ने नंदू को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कर्मचारियों ने नंदू के गांव बांसडीह उनके परिजनों को दी। बताया जाता है कि नंदू का एक लड़का है ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदलाल उर्फ नंदू तहसील स्थापना वर्ष 1994 से ही कार्यरत था।
    4
    बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील में कार्यरत सफाईकर्मी नंदलाल रावत उर्फ नंदू 55 वर्ष तहसील के तीसरे मंजिल पर अंदर से बंद एक कमरे मृत पाए जाने से  तहसील कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार के सुबह से तहसील के ऊपर  के कमरे से नहीं निकले तो  तहसील के एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया किन्तु दरवाजा नहीं खुला। रोशनदान से देखने पर पता चला कि उसमें अचेत पड़े है। जिसकी सूचना कर्मचारी उपजिलाधिकारी और उभांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही  उपजिलाधिकारी शरद चौधरी,नायब तहसीलदार रौशन सिंह, चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार, एसआई सुमित त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर दरवाजे की सिटकनी को तोड़कर अन्दर गए सफाई नंदलाल अचेत पड़ा था। साथ ही सीएचसी सीयर के डाक्टर विक्रम सेन सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल सिंह भी पहुंच गए।  जांच के बाद डाक्टर ने नंदू को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कर्मचारियों ने नंदू के गांव बांसडीह उनके परिजनों को दी। बताया जाता है कि नंदू का एक लड़का है ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदलाल उर्फ नंदू तहसील स्थापना वर्ष 1994 से ही कार्यरत था।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज उत्पाद पुलिस ने होली से पहले एक बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर में एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। वही पुलिस टीम को देखकर तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। उत्पाद अधीक्षक का अमृतेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें एक कार से 216 लीटर शराब बरामद किया गया है...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  :  गोपालगंज उत्पाद पुलिस ने होली से पहले एक बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर में एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। वही पुलिस टीम को देखकर तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। उत्पाद अधीक्षक का अमृतेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें एक कार से 216 लीटर शराब बरामद किया गया है...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    6 hrs ago
  • premi ne kaha mai tujhe ma banne layak nahi chhodunga
    1
    premi ne kaha mai tujhe ma banne layak nahi chhodunga
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    6 hrs ago
  • गोपालगंज - 11 टुकड़ों में बंटा था आस्था का श्रृंगार, कोर्ट के आदेश पर फिर लौटा थावे दुर्गा माँ श्रृंगार #gopalganj #news
    1
    गोपालगंज - 11 टुकड़ों में बंटा था आस्था का श्रृंगार, कोर्ट के आदेश पर फिर लौटा थावे दुर्गा माँ श्रृंगार
#gopalganj #news
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    9 hrs ago
  • मैरवा में डीआईजी का निरीक्षण: लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व त्योहारों पर सख्ती के निर्देश मैरवा (सीवान)। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) मैरवा कार्यालय में शुक्रवार को सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने पहुंचकर विधि-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की। उनके आगमन पर एसपी पूरण कुमार झा, एसडीपीओ गौरी कुमारी, इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष राहुल कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। डीआईजी ने बैठक में लंबित कांडों की प्रगति, अनुसंधान की रफ्तार, वारंट व कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज करने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए नियमित वाहन चेकिंग और गश्ती बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। रिकॉर्ड संधारण, कांड डायरी लेखन, शिकायतों के निष्पादन और थाना स्तर पर जनसुनवाई व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने कहा कि वे नियमित निरीक्षण करते हैं और मैरवा में कार्य की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति तथा आगामी होली और रामनवमी को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई है। दो साल से अधिक समय से लंबित मामलों का एसपी व एसडीपीओ के साथ गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है, वहीं ताजा मामलों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर उन्होंने लोगों को जागरूक रहने की अपील की। पुलिस बल की कमी के सवाल पर कहा कि नई नियुक्ति और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्थिति में सुधार होगा। डीआईजी ने हाल में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को सक्रिय रहकर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
    1
    मैरवा में डीआईजी का निरीक्षण: लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व त्योहारों पर सख्ती के निर्देश
मैरवा (सीवान)। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) मैरवा कार्यालय में शुक्रवार को सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने पहुंचकर विधि-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की। उनके आगमन पर एसपी पूरण कुमार झा, एसडीपीओ गौरी कुमारी, इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष राहुल कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।
डीआईजी ने बैठक में लंबित कांडों की प्रगति, अनुसंधान की रफ्तार, वारंट व कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज करने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए नियमित वाहन चेकिंग और गश्ती बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। रिकॉर्ड संधारण, कांड डायरी लेखन, शिकायतों के निष्पादन और थाना स्तर पर जनसुनवाई व्यवस्था की भी जानकारी ली गई।
मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने कहा कि वे नियमित निरीक्षण करते हैं और मैरवा में कार्य की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति तथा आगामी होली और रामनवमी को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई है। दो साल से अधिक समय से लंबित मामलों का एसपी व एसडीपीओ के साथ गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है, वहीं ताजा मामलों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर उन्होंने लोगों को जागरूक रहने की अपील की। पुलिस बल की कमी के सवाल पर कहा कि नई नियुक्ति और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्थिति में सुधार होगा।
डीआईजी ने हाल में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को सक्रिय रहकर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.