मैरवा में डीआईजी का निरीक्षण: लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व त्योहारों पर सख्ती के निर्देश मैरवा में डीआईजी का निरीक्षण: लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व त्योहारों पर सख्ती के निर्देश मैरवा (सीवान)। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) मैरवा कार्यालय में शुक्रवार को सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने पहुंचकर विधि-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की। उनके आगमन पर एसपी पूरण कुमार झा, एसडीपीओ गौरी कुमारी, इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष राहुल कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। डीआईजी ने बैठक में लंबित कांडों की प्रगति, अनुसंधान की रफ्तार, वारंट व कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज करने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए नियमित वाहन चेकिंग और गश्ती बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। रिकॉर्ड संधारण, कांड डायरी लेखन, शिकायतों के निष्पादन और थाना स्तर पर जनसुनवाई व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने कहा कि वे नियमित निरीक्षण करते हैं और मैरवा में कार्य की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति तथा आगामी होली और रामनवमी को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई है। दो साल से अधिक समय से लंबित मामलों का एसपी व एसडीपीओ के साथ गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है, वहीं ताजा मामलों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर उन्होंने लोगों को जागरूक रहने की अपील की। पुलिस बल की कमी के सवाल पर कहा कि नई नियुक्ति और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्थिति में सुधार होगा। डीआईजी ने हाल में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को सक्रिय रहकर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

- Baliya darauli jag Parikrama1
- बिल्थरारोड। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश के एक सप्ताह बाद भी तहसील परिसर में बना सामुदायिक शौचालय बंद पड़ा हुआ। जिलाधिकारी की हनक स्थानीय अधिकारी के आगे बौनी पड़ गई है। ज्ञात हो कि बीते 19 फरवरी को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा तहसील का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बन्द पड़े शौचालय को देख संबंधित अधिकारी व उपजिलाधिकारी से तुरन्त शौचालय को खुलवाने का निर्देश दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी सीयर फैसल आलम ने जिलाधिकारी से कहा शौचालय तहसील को सुपुर्द कर दिया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम से तुरन्त खुलवाने के लिए कहा। किन्तु आदेश के एक सप्ताह बाद भी शौचालय में ताला बंद है। इस सम्बन्ध में तहसील के पूर्व मंत्री अधिवक्ता संघ राशिद कमाल पाशा का कहना है कि जिलाधिकारी साहब के सामने बंद पड़े शौचालय के बारे में कहा गया । उन्होंने संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी से शौचालय खुलवाने का निर्देश दिया। किन्तु जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी आजतक शौचालय का ताला नहीं खुला है । जिससे फरियादियों और अधिवक्ताओं को शौच करने में घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।3
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज उत्पाद पुलिस ने होली से पहले एक बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर में एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। वही पुलिस टीम को देखकर तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। उत्पाद अधीक्षक का अमृतेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें एक कार से 216 लीटर शराब बरामद किया गया है...1
- premi ne kaha mai tujhe ma banne layak nahi chhodunga1
- गोपालगंज - 11 टुकड़ों में बंटा था आस्था का श्रृंगार, कोर्ट के आदेश पर फिर लौटा थावे दुर्गा माँ श्रृंगार #gopalganj #news1
- जिस सरकार की आप शिकायत कर रहे हैं, अभी आपने ही तो उसे चुना है!! #bihar #BiharPolitics1
- संगठन सृजन अभियान: मैरवा में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर मैरवा (सीवान)। बिहार में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को मैरवा में जीरादेई विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों के गठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश के इंदौरा से विधायक और एआईसीसी पर्यवेक्षक मलेन्द्र राजन ने कहा कि अभियान का मुख्य लक्ष्य बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। नेतृत्व चयन की प्रक्रिया में सभी स्तर के नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य पर्यवेक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाना है। साथ ही जो कार्यकर्ता किसी कारण से निष्क्रिय हो गए हैं, उन्हें पुनः सक्रिय कर मुख्यधारा से जोड़ना भी प्राथमिकता में है। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश में कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठन सृजन अभियान से मैरवा क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।1
- ➡️ डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हुई साफ सफाई, ➡️ बिल्थरारोड तहसील परिसर में सुलभ शौचालय का नहीं खुला ताला। ➡️ ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप।2
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के मॉडल अस्पताल में उस समय अफरा-तफर मच गर्ड जब मंडल कारा से डलाज के लिए लाए गए एक बंदी ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बंदी ने न केवल अस्पताल प्रशासन को परेशान किया, बल्कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के भी पसीने छुड़ा दिए।। मौके पर मौजद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह कैदी किसी मामले में जेल में बंद था। उसकी तबीयत बिगडने पर जेल प्रशासन ने उसे डलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा था। अस्पताल पहुंचने के बाद बीमार हालत में लाए गए इस कैदी ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया।भागने की कोशिश कर पुलिसकर्मियों से उलझ गया...1