Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहटा में मिशन सिविक सेंस: नुक्कड़ नाटक से लोगों को दिया स्वच्छता और जिम्मेदारी का संदेश बिहटा के यमुनापुर में ‘मिशन सिविक सेंस’ के तहत जागरूकता एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में आईआईटी पटना के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय लोगों को स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना और कानून व नियमों के पालन की भावना विकसित करना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि वे अपने दैनिक जीवन में सिविक सेंस को अपनाकर समाज को बेहतर बनाने में योगदान दें।
Reporter Satyendra
बिहटा में मिशन सिविक सेंस: नुक्कड़ नाटक से लोगों को दिया स्वच्छता और जिम्मेदारी का संदेश बिहटा के यमुनापुर में ‘मिशन सिविक सेंस’ के तहत जागरूकता एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में आईआईटी पटना के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय लोगों को स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना और कानून व नियमों के पालन की भावना विकसित करना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि वे अपने दैनिक जीवन में सिविक सेंस को अपनाकर समाज को बेहतर बनाने में योगदान दें।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहटा के यमुनापुर में ‘मिशन सिविक सेंस’ के तहत जागरूकता एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में आईआईटी पटना के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय लोगों को स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना और कानून व नियमों के पालन की भावना विकसित करना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि वे अपने दैनिक जीवन में सिविक सेंस को अपनाकर समाज को बेहतर बनाने में योगदान दें।1
- नीरो की बंसी ट्रंप का डांस, राहुल फार्मूला मोदी+अडानी =मोडानी, भारत ने अहिंसा, एकता का संदेश दिया है मोदी, बीजेपी मांस मच्छी नहीं खाने देगी- ममता, ए नरेंदर दे सिलेंडर के साथ प्रदर्शन, ईरान की अमेरिका को धमकी घर में घुसकर मारेंगे.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- आरा में 70 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ सगे भाई गिरफ्तार, टाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गौसगंज मोहल्ले में छापेमारी कर की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे और इलाके में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। छापेमारी के दौरान उनके पास से करीब 70 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले में सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके। टाउन थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- Mukhiyajee Reporter | Patna अब मौसम बदल रहा है। हालांकि अभी भी सुबह और शाम में ठंड का असर है। यह जलवायु परिवर्तन का ही प्रभाव है कि अप्रैल का माह आ गया और दिन में वैशाख वाली गर्मी और रात में गुलाबी ठंड। देखिए इस वीडियो में गर्मी की वजह से दोपहर में डॉगी पाइप के फव्वारे संग किस कदर मस्ती कर रहा है।1
- Post by Vinay kumar4
- राजधानी पटना के देव नगर शाहपुर क्षेत्र में आयोजित 9 दिवसीय श्री राम कथा यज्ञ महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जन सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला,जहां दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस महोत्सव के मुख्य ब्राह्मण बरसाना से चलकर देवनगर आए हुए श्री सर्वेश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में कथावाचक श्रद्धेय श्री राघव जी महाराज द्वारा प्रतिदिन संध्या 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक भगवान श्री राम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा में श्री राम जन्मोत्सव,राम विवाह, वनवास, सीता हरण, राम रावण युद्ध और रामराज्य जैसे प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा वाचन के क्रम में पंडाल में जय श्री राम के जयखो से वातावरण भक्ति में बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने,पेयजल, प्रसाद वितरण एवं सुरक्षा की समुचित प्रबंध किए गए । महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों की भारी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।ल। यह कार्यक्रम 27 मार्च से कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ था जो 4 अप्रैल तक चलेगा। 5 अप्रैल को भंडार के साथ इस भव्य महोत्सव का समापन हो जाएगा। मुख्य अतिथि मंधाता सिंह पूर्व मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय पटना ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम से समाज में सद्भाव, नैतिकता और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम कुमार अध्यक्ष, नीरज कुमार कोषाध्यक्ष, गोपेंद्र कुमार संयोजक, पवन सिंह,अजय सिंह, रणजीत सिंह, सुधीर सिंह,विजय सिंह, जे के नारायण,रणविजय सिंह, संदीप सिंह एवं अन्य लोगों का काफी सराहनीय योगदान रहा है.4
- बिहटा (पटना): बिहटा थाना पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। 1