8 वर्ष की मासूम बच्ची अपने परिजनों को बिना बताए बस में बैठकर पहुंची सोहागपुर, पुलिस ने सकुशल नानी को किया सुपुर्द नर्मदापुरम - जिले के सोहागपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार एक बच्ची समाधि मंदिर कोठी बाजार नर्मदापुरम के पास की रहने वाली उम्र करीबन 8 वर्ष की अपने परिजनों को बिना बताए बस में बैठकर सोहागपुर आ गई थी एसडीओपी कार्यालय सोहागपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक नरेंद्र पटेल के द्वारा थाने पर सूचना दी गई बस स्टैंड पर यह बच्ची घूम रही है, तत्काल सोहागपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के द्वारा ड्यूटी में लगे आरक्षक विवेक के द्वारा बच्ची को थाने लाने कहा गया थाना पर बच्ची से पूछताछ की गई जिसने अपना नाम प्रियांशी विश्वकर्मा बताया जिसकी नानी गोपालपुर कलमेश्वरा में रहती है यह भी बताया श्यामा बाई विश्वकर्मा से संपर्क किया गया जो थाने उपस्थित आई प्रियांशी को उसकी नानी श्यामाबाई के सुपुर्द करते हुए हिदायत भी दी गई की बच्ची को अच्छे से रखें बच्ची के मां एवं पिता को भी बताएं ऐसे बच्चों को अकेला ना छोड़े घटना दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता । बच्ची प्रियांशी थाना पर करीबन 30 मिनट रही उससे बातचीत की गई पढ़ाई के बारे में पूछा गया सारी चीजें बताई, कुछ खाने के बारे में बात की तो कहा भूख लगी है तभी थाने में सहायक उपनिरीक्षक गणेश राय के द्वारा खाना एवं लड्डू भी उसे खिलाया गया है, बच्ची को सकुशल उसकी नानी के सुपुर्द किया गया है सभी परिजन अपने छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें सतर्क रहें सुरक्षित रहें ।
8 वर्ष की मासूम बच्ची अपने परिजनों को बिना बताए बस में बैठकर पहुंची सोहागपुर, पुलिस ने सकुशल नानी को किया सुपुर्द नर्मदापुरम - जिले के सोहागपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार एक बच्ची समाधि मंदिर कोठी बाजार नर्मदापुरम के पास की रहने वाली उम्र करीबन 8 वर्ष की अपने परिजनों को बिना बताए बस में बैठकर सोहागपुर आ गई थी एसडीओपी कार्यालय सोहागपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक नरेंद्र पटेल के द्वारा थाने पर सूचना दी गई बस स्टैंड पर यह बच्ची घूम रही है, तत्काल सोहागपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के द्वारा ड्यूटी में लगे आरक्षक विवेक के द्वारा बच्ची को थाने लाने कहा गया थाना पर बच्ची से पूछताछ की गई जिसने अपना नाम प्रियांशी विश्वकर्मा बताया जिसकी नानी गोपालपुर कलमेश्वरा में रहती है यह
भी बताया श्यामा बाई विश्वकर्मा से संपर्क किया गया जो थाने उपस्थित आई प्रियांशी को उसकी नानी श्यामाबाई के सुपुर्द करते हुए हिदायत भी दी गई की बच्ची को अच्छे से रखें बच्ची के मां एवं पिता को भी बताएं ऐसे बच्चों को अकेला ना छोड़े घटना दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता । बच्ची प्रियांशी थाना पर करीबन 30 मिनट रही उससे बातचीत की गई पढ़ाई के बारे में पूछा गया सारी चीजें बताई, कुछ खाने के बारे में बात की तो कहा भूख लगी है तभी थाने में सहायक उपनिरीक्षक गणेश राय के द्वारा खाना एवं लड्डू भी उसे खिलाया गया है, बच्ची को सकुशल उसकी नानी के सुपुर्द किया गया है सभी परिजन अपने छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें सतर्क रहें सुरक्षित रहें ।
- *नरसिंहपुर में सुअरों का आतंक! मक्का-गन्ने की फसल बर्बाद, अतिवृष्टि से सोयाबीन-उड़द भी प्रभावित | किसानों ने मांगा मुआवजा!* नरसिंहपुर। 7 सितंबर 2026 जिले में किसानों की फसलों को सुअरों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की शिकायत सामने आई है। किसानों का कहना है कि खेतों में सुअरों के झुंड पहुंचकर मक्का, गन्ना सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, इस वर्ष हुई अधिक बारिश के कारण भी किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के अनुसार अतिवृष्टि के चलते खेतों में जलभराव और फसलों में जड़ गलन एवं पीला मोजेक जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसका असर सोयाबीन, उड़द सहित अन्य फसलों पर पड़ रहा है। फसल नुकसान को लेकर किसानों ने कलेक्टर नरसिंहपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर स्थिति का उचित सर्वे कराने की मांग की है। किसानों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए और पात्र किसानों को नियमानुसार उचित क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा दिलाया जाए। किसानों का कहना है कि प्राकृतिक परिस्थितियों और जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान के कारण खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा जल्द सर्वे कराकर राहत उपलब्ध कराना किसानों के लिए महत्वपूर्ण होगा।1
- महाकाल की राजसी सवारी निकली धूमधाम से। उज्जैन के संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने किया पूजन। महाकाल की राजसी सवारी निकली धूमधाम से। उज्जैन के संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने किया पूजन।1
- इटारसी में प्रशासनिक रफ्तार! पुलिया निर्माण के 12 दिन पूरे, अब रास्ता खोलने और गड्ढे भरने की मांग | Itarsi Update इटारसी में वायरल वीडियो का असर ऐसा हुआ कि प्रशासन ने ताबड़तोड़ काम तो कर दिया, लेकिन जनता की मुश्किलें अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं! गोल्डन गार्डन के सामने वाली पुलिया को बने 12 दिन हो चुके हैं—कंक्रीट पक्की होने के लिए 8-10 दिन बंद रहना लाजिमी था, लेकिन अब वक्त आ गया है कि बैरिकेड्स हटाकर रास्ता खोला जाए और वहाँ पड़ा मलबा साफ किया जाए। वहीं दूसरी तरफ, न्यास कॉलोनी में भी वीडियो वायरल होने के बाद रातों-रात पाइपलाइन तो बदल दी गई, लेकिन खुदा हुआ गड्ढा वैसे ही खुला छोड़ दिया गया है, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। 'इटारसी अपडेट' के इस खास रिपोर्ट में देखिए कैसे शानदार काम के बाद भी छोटी-छोटी लापरवाहियां जनता को परेशान कर रही हैं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें! #ItarsiUpdate #ItarsiNews #NagarpalikaItarsi #ItarsiPulya #MadhyaPradeshNews #LocalNews #ItarsiUpdates #PublicIssues इटारसी में प्रशासनिक रफ्तार! पुलिया निर्माण के 12 दिन पूरे, अब रास्ता खोलने और गड्ढे भरने की मांग | Itarsi Update इटारसी में वायरल वीडियो का असर ऐसा हुआ कि प्रशासन ने ताबड़तोड़ काम तो कर दिया, लेकिन जनता की मुश्किलें अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं! गोल्डन गार्डन के सामने वाली पुलिया को बने 12 दिन हो चुके हैं—कंक्रीट पक्की होने के लिए 8-10 दिन बंद रहना लाजिमी था, लेकिन अब वक्त आ गया है कि बैरिकेड्स हटाकर रास्ता खोला जाए और वहाँ पड़ा मलबा साफ किया जाए। वहीं दूसरी तरफ, न्यास कॉलोनी में भी वीडियो वायरल होने के बाद रातों-रात पाइपलाइन तो बदल दी गई, लेकिन खुदा हुआ गड्ढा वैसे ही खुला छोड़ दिया गया है, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। 'इटारसी अपडेट' के इस खास रिपोर्ट में देखिए कैसे शानदार काम के बाद भी छोटी-छोटी लापरवाहियां जनता को परेशान कर रही हैं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें! #ItarsiUpdate #ItarsiNews #NagarpalikaItarsi #ItarsiPulya #MadhyaPradeshNews #LocalNews #ItarsiUpdates #PublicIssues1
- रातापानी टाइगर रिजर्व से बाहर निकलकर ओबेदुल्लागंज के पास बरेली-जबलपुर नेशनल हाईवे (NH-45) पर टाइगर (बाघ) का मूवमेंट देखा गया है। हाल ही में ओबेदुल्लागंज टोल प्लाजा और बंसल कॉलेज के पास रात के समय इस बाघ को सड़क पार करते और चहलकदमी करते हुए देखा गया। इस मार्ग से गुजर रहे राहगीरों (बरेली जा रहे एक परिवार) ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा और वन विभाग के निर्देशयह पूरा क्षेत्र रातापानी अभयारण्य से सटा हुआ है, इसलिए यहाँ अक्सर वन्यजीवों का मूवमेंट बना रहता है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरों और डॉग स्क्वॉड की मदद से बाघ की ट्रैकिंग कर रही है। प्रशासन ने इस मार्ग और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए निम्नलिखित सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं ओबेदुल्लागंज से मंडीदीप हाईवे पर रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक टाइगर दिखा। इसे निशिता पेट्रोल पंप और राजहंस ढाबे के पास देखा गया। वाहन चालकों ने इसका वीडियो भी बनाया। यह घटना पास के एक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसमें टाइगर मंडीदीप की ओर जाता दिख रहा है। टाइगर दिखने की डीएफओ हेमंत रैकवार, एसडीओ शिवहरे और दाहोद रेंज अधिकारी राम गोविंद राय के निर्देश पर टीम लगातार तलाशी कर रही है। टीम को बंसल कॉलेज और सीमेंट कंक्रीट फैक्ट्री के पास टाइगर के पंजों के निशान मिले हैं।1
- इटारसी न्यूज़ विहिप का स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रखण्ड इटारसी में भारत माता की आरती के साथ संपन्न इटारसी न्यूज़ विश्व हिन्दू परिषद स्थापना के 62 वर्ष पूर्ण होने पर प्रखंड इटारसी के न्यास कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। संगठन की रीति नीति के अनुसार बैठक प्रारंभ हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मध्यभारत प्रांत के सह मंत्री आदरणीय जितेंद्र सिंह जी चौहान ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना,उसके संघर्षों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सनातन समाज को संगठित एवं जागरूक रहने का आह्वान किया उन्होंने उपस्थित सनातन समाज को उनके कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आगामी कार्यों के लिए प्रेरणादायी एवं ओजस्वी उद्बोधन दिया। प्रांत सह मंत्री ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना एवं सामाजिक कुप्रथाओं जैसे छुआछूत,भेदभाव को समाप्त कर सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज जागरण करना है। विश्व हिंदू परिषद लगभग 50 देश में समाज सेवा का काम कर रहा है। विहिप जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष जी दुबे ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस पर परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को हुई थी,उस दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व था। श्रीकृष्ण के अवतार के कालखण्ड में देश की परिस्थिति और परिषद के स्थापना के समय देश की स्थिति में अनूठा साम्य दिखता है। 62 वर्ष की यह गौरवशाली यात्रा है। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना मुंबई के पवई स्थित चिन्मय मिशन के सांदीपनि आश्रम में हुई थी । उक्त आयोजन में मुख्य रूप से जिला विधि प्रमुख अनिल शुक्ला,जिला कोषाध्यक्ष अरुण गालर,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया,जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप यदुवंशी,नगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा,सह संयोजक संदीप चौरे,नगर सुरक्षा प्रमुख राज श्रीवास,मातृशक्ति मंजू बाथरी, सुरेन्द्र सिंह तोमर,देवेन्द्र उपाध्याय,तेज सिंह राजपूत,पं राजेश तिवारी,शैलेश योना,हरी सिंह,आदित्य श्रीवास,अनमोल श्रीवास,राहुल ठाकुर, वंश यादव एवं जितेंद्र साहू के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु एवं आमजन उपस्थित रहे। समापन मंत्र के उपरांत भारत माता की सामूहिक आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।3
- भारत सरकार द्वारा संचालित श्रम एवं रोजगार मंत्रालय असंगठित कामगारों के लिए पेंशन योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का कैंप आज महेंद्र सिंह किलेदार वार्ड के सामने ओवर ब्रिज के नीचे मां काली मंदिर के पास में लगाया गया। इस योजना में 15 व्यक्तियों ने लाभ उठाया। यह योजना 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु तक के लिए थी। इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद 3000 रूपये प्रति माह की पेंशन मिलेगी। यदि पेंशन धारक की मृत्यु हो जाती तो उसके पति या पत्नी को पेंशन का 50% पारिवारिक पेंशन के रूप में मिलेगा।1
- *चारा लेने गए 20 वर्षीय युवक की करंट से मौत, खेत में बिछे तार को लेकर परिजनों ने सतीश पर लगाए गंभीर आरोप!* *देखिए पोलखोल न्यूज़ की खास रिपोर्ट, मृतक युवक के परिजनों ने क्या लगाए आरोप?* नरसिंहपुर! 7 सितंबर 2026 (म.प्र.)। महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ब्चई फैक्ट्री में कर्मचारियों ने वेतन, ओवरटाइम और मजदूरी भुगतान को लेकर गंभीर शिकायतें सामने रखी हैं। कर्मचारियों की ओर से दिए गए शिकायत-पत्र में आरोप लगाया गया है कि कई कर्मचारियों को पिछले चार-पांच महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। शिकायत में कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन और एचआर विभाग से जुड़े अधिकारियों पर वेतन की मांग करने पर कथित रूप से डराने-धमकाने तथा दबाव में काम करवाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों में बकाया वेतन का पूरा भुगतान करने, शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी दर के अनुसार वेतन देने और ओवरटाइम का नियमानुसार भुगतान करने की मांग की है। इसके साथ ही कर्मचारियों का बीमा कराने की भी मांग रखी गई है। शिकायत में बोनस को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पूरे महीने के बजाय आधे महीने का बोनस दिया जाता है, जबकि रिकॉर्ड में पूरे महीने की एंट्री किए जाने की बात कही गई है। कर्मचारियों ने प्रत्येक माह वेतन भुगतान की निश्चित तारीख तय कर उसी दिन भुगतान किए जाने की मांग भी रखी है। शिकायतकर्ताओं ने फैक्ट्री संचालक एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही श्रमिकों से जुड़े कार्यालय के एक अधिकारी के संबंध में भी जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है। कर्मचारियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर बकाया वेतन एवं अन्य वैधानिक देयकों का नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि शिकायत पर श्रम विभाग और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।1
- नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, रेत घाट का पुल डूबाः प्रशासन ने नाव संचालन पर रोक लगाई; सुरक्षा के लिए जवान तैनात, बरगी बांध के 13 गेट खुले1
- इटारसी खेड़े पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़ा घायल, दोहरी मानसिकता पर बड़ा सवाल और राहत की खबर डिस्क्रिप्शन (Description): क्या हम सिर्फ अपने स्वार्थ और लालच के लिए गौ माता को पालते हैं? इटारसी के खेड़े क्षेत्र में हुई एक हृदयविदारक घटना ने इस कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है, जहाँ एक अज्ञात वाहन चालक ने सड़क पर घूम रही गाय के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहत भरी खबर: इस मामले में खेड़ा निवासी राकेश यादव ने मानवता दिखाते हुए आगे बढ़कर इस घायल बछड़े का इलाज करवा दिया है। अब बछड़े की स्थिति में सुधार है, लेकिन इसकी बेहतर देखभाल और सुरक्षा के लिए इसे एक सुरक्षित स्थान की आवश्यकता है। अपील: हम क्षेत्र के सभी गौ रक्षकों, पशु प्रेमियों और गौशाला संचालकों से अपील करते हैं कि यदि कोई इस बछड़े को अपने संरक्षण में लेना चाहता है, तो वह तुरंत खेड़े पर संपर्क कर सकता है, ताकि इसकी अच्छे से देखभाल हो सके। इसके साथ ही, स्थानीय प्रशासन से माँग है कि खेड़े क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा मवेशियों के लिए एक व्यवस्थित गौशाला का इंतज़ाम किया जाए। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में वाहन चालकों से भी निवेदन है कि अपने वाहन धीमी गति से चलाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #KhedaItarsi #CowRescue #AnimalWelfare #MadhyaPradeshNews इटारसी खेड़े पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़ा घायल, दोहरी मानसिकता पर बड़ा सवाल और राहत की खबर डिस्क्रिप्शन (Description): क्या हम सिर्फ अपने स्वार्थ और लालच के लिए गौ माता को पालते हैं? इटारसी के खेड़े क्षेत्र में हुई एक हृदयविदारक घटना ने इस कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है, जहाँ एक अज्ञात वाहन चालक ने सड़क पर घूम रही गाय के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहत भरी खबर: इस मामले में खेड़ा निवासी राकेश यादव ने मानवता दिखाते हुए आगे बढ़कर इस घायल बछड़े का इलाज करवा दिया है। अब बछड़े की स्थिति में सुधार है, लेकिन इसकी बेहतर देखभाल और सुरक्षा के लिए इसे एक सुरक्षित स्थान की आवश्यकता है। अपील: हम क्षेत्र के सभी गौ रक्षकों, पशु प्रेमियों और गौशाला संचालकों से अपील करते हैं कि यदि कोई इस बछड़े को अपने संरक्षण में लेना चाहता है, तो वह तुरंत खेड़े पर संपर्क कर सकता है, ताकि इसकी अच्छे से देखभाल हो सके। इसके साथ ही, स्थानीय प्रशासन से माँग है कि खेड़े क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा मवेशियों के लिए एक व्यवस्थित गौशाला का इंतज़ाम किया जाए। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में वाहन चालकों से भी निवेदन है कि अपने वाहन धीमी गति से चलाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #KhedaItarsi #CowRescue #AnimalWelfare #MadhyaPradeshNews1