logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस।पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा की हत्या पर सभी पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के जलेसर-सादाबाद मार्ग स्थित नाले में मिले पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पंडित की हत्या के मामले में बुधवार को जनपद भर के पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मृतक पत्रकार ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था, लेकिन पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस सतर्कता दिखाती, तो संभवतः इस घटना को रोका जा सकता था। पत्रकारों ने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Cp 24 news
Cp 24 news
Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
3 hrs ago

हाथरस।पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा की हत्या पर सभी पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के जलेसर-सादाबाद मार्ग स्थित नाले में मिले पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पंडित की हत्या के मामले में बुधवार को जनपद भर के पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मृतक पत्रकार ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था, लेकिन पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस सतर्कता दिखाती, तो संभवतः इस घटना को रोका जा सकता था। पत्रकारों ने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के जलेसर-सादाबाद मार्ग स्थित नाले में मिले पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पंडित की हत्या के मामले में बुधवार को जनपद भर के पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मृतक पत्रकार ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था, लेकिन पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस सतर्कता दिखाती, तो संभवतः इस घटना को रोका जा सकता था। पत्रकारों ने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के जलेसर-सादाबाद मार्ग स्थित नाले में मिले पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पंडित की हत्या के मामले में बुधवार को जनपद भर के पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मृतक पत्रकार ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था, लेकिन पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस सतर्कता दिखाती, तो संभवतः इस घटना को रोका जा सकता था। पत्रकारों ने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
इस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • बैजनाथ वैली ब्रिज मरम्मत कार्य होने से वैकल्पिक मार्ग अयारतोली - मटे -तिलसारी-थापल में गड्ढों का जाल, यात्री परेशान. बैजनाथ क्षेत्र के काली माता मंदिर के समीप वैली ब्रिज के मरम्मत कार्य के कारण वाहन अयारतोली से मटे-तिलसारी-नरगवाड़ी, थापल-चनोली होते हुए गागरीगोल पहुंच रहे हैं। लेकिन इस वैकल्पिक मार्ग की स्थिति बेहद खराब होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढों से भरी यह सड़क अब खतरे की घंटी बन चुकी है। सड़क कहीं गड्ढों में तब्दील हो गई है, तो कहीं बड़ा हिस्सा टूट चुका है। डर-डरकर लोग इस रास्ते से सफर कर रहे हैं, जहां हर मोड़ पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।
    1
    बैजनाथ वैली ब्रिज मरम्मत कार्य  होने से वैकल्पिक मार्ग अयारतोली - मटे -तिलसारी-थापल में गड्ढों का जाल, यात्री परेशान.
बैजनाथ क्षेत्र के काली माता मंदिर के समीप वैली ब्रिज के मरम्मत कार्य के कारण वाहन अयारतोली से मटे-तिलसारी-नरगवाड़ी, थापल-चनोली होते हुए गागरीगोल पहुंच रहे हैं। लेकिन इस वैकल्पिक मार्ग की स्थिति बेहद खराब होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढों से भरी यह सड़क अब खतरे की घंटी बन चुकी है।
सड़क कहीं गड्ढों में तब्दील हो गई है, तो कहीं बड़ा हिस्सा टूट चुका है। डर-डरकर लोग इस रास्ते से सफर कर रहे हैं, जहां हर मोड़ पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल बुधवार को 17वें दिन भी जारी रही। शक्ति सदन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, आवास विकास, पेयजल निगम और जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स शामिल हुए। महासंघ के तत्वाधान में चल रहे तृतीय चरण के आंदोलन के तहत आयोजित कार्यक्रम में अभियंताओं ने 27 सूत्रीय मांगों के पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय दोहराया। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर रवि दानी ने की। धरना-सभा में वक्ताओं ने कहा कि मांगों की अनदेखी के चलते उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हड़ताल के कारण विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अभियंताओं की प्रमुख मांगों में समयबद्ध एसीपी के तहत ग्रेड पे वृद्धि, विभागों में पदोन्नति के अवसर, पेयजल एवं जल संस्थान का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, आईटी भत्ता, फील्ड स्टाफ की नियुक्ति और गैर तकनीकी कार्यों से मुक्ति शामिल हैं। इस दौरान प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता द्वारा जारी पत्र को लेकर अभियंताओं ने नाराजगी जताई और विभाग परिसर में उनके खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही संबंधित पत्र पर खेद जताते हुए संशोधित समर्थन पत्र जारी करने की मांग की गई। विरोध-प्रदर्शन में जीएस मेहरा, ललित मोहन बिष्ट, हिमांशु जोशी, विपिन चंद तिवारी, प्रफुल्ल जोशी, केजी गोस्वामी, कैलाश चंद्र, आरपी टम्टा, प्रदीप कुमार जोशी, वीरेंद्र मेहता, अंकित सिंह, सूरज सिंह रावत, हितांशी नैलवाल और मनोज नाथ सहित अन्य अभियंता मौजूद रहे।
    1
    अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल बुधवार को 17वें दिन भी जारी रही। शक्ति सदन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, आवास विकास, पेयजल निगम और जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स शामिल हुए।
महासंघ के तत्वाधान में चल रहे तृतीय चरण के आंदोलन के तहत आयोजित कार्यक्रम में अभियंताओं ने 27 सूत्रीय मांगों के पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय दोहराया। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर रवि दानी ने की।
धरना-सभा में वक्ताओं ने कहा कि मांगों की अनदेखी के चलते उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हड़ताल के कारण विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अभियंताओं की प्रमुख मांगों में समयबद्ध एसीपी के तहत ग्रेड पे वृद्धि, विभागों में पदोन्नति के अवसर, पेयजल एवं जल संस्थान का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, आईटी भत्ता, फील्ड स्टाफ की नियुक्ति और गैर तकनीकी कार्यों से मुक्ति शामिल हैं।
इस दौरान प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता द्वारा जारी पत्र को लेकर अभियंताओं ने नाराजगी जताई और विभाग परिसर में उनके खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही संबंधित पत्र पर खेद जताते हुए संशोधित समर्थन पत्र जारी करने की मांग की गई। 
विरोध-प्रदर्शन में जीएस मेहरा, ललित मोहन बिष्ट, हिमांशु जोशी, विपिन चंद तिवारी, प्रफुल्ल जोशी, केजी गोस्वामी, कैलाश चंद्र, आरपी टम्टा, प्रदीप कुमार जोशी, वीरेंद्र मेहता, अंकित सिंह, सूरज सिंह रावत, हितांशी नैलवाल और मनोज नाथ सहित अन्य अभियंता मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    33 min ago
  • लापरवाही पर DM सख्त, वेतन रोकने के आदेश बैठक में प्रशासन का कड़ा एक्शन, अधिकारियों में हड़कंप
    1
    लापरवाही पर DM सख्त, वेतन रोकने के आदेश बैठक में प्रशासन का कड़ा एक्शन, अधिकारियों में हड़कंप
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • बंदरो की बढ़ती आबादी और आंतक को लेकर क्या बोले DFO टिहरी पुनीत तोमर
    1
    बंदरो की बढ़ती आबादी और आंतक को लेकर क्या बोले DFO टिहरी पुनीत तोमर
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • बिजनौर जनपद बिजनौर के जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान रिश्वत लेते हुए पकड़े गए आज दोपहर बरेली की टीम ने आकर जिलाधिकारी से संपर्क कर विकास भवन में छापा मारा और ग्राम विकास अधिकारी शुभम सुंदरपुर निवासी से 20000 की रिश्वत लेते हुए जिला पंचायत अधिकारी गिरफ्तार कर लिए गए बरेली की टीम रिजवान जिला पंचायत राज अधिकारी को अपने साथ बीच में बिठाकर ले गई
    1
    बिजनौर 
जनपद बिजनौर के जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान रिश्वत लेते हुए पकड़े गए आज दोपहर बरेली की टीम ने आकर जिलाधिकारी से संपर्क कर विकास भवन में छापा मारा और ग्राम विकास अधिकारी शुभम सुंदरपुर निवासी से 20000 की रिश्वत लेते हुए जिला पंचायत अधिकारी गिरफ्तार कर लिए गए बरेली की टीम रिजवान जिला पंचायत राज अधिकारी को अपने साथ बीच में बिठाकर ले गई
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • आगामी चारधाम यात्रा और सीजन के दौरान धर्मनगरी में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने में जुट गया है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में नगरनिगम अधिकारियों ने आज मध्य हरिद्वार क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया।इस दौरान कुछ स्थानों पर विपक्ष के पार्षदों ने कार्रवाई का विरोध किया हालांकि निगम टीम ने किसी की नहीं सुनी।अब अतिक्रमण मुक्त स्थान पर पुनः अतिक्रमण न हो इसकी जिम्मेदारी सफाई निरीक्षकों को सोंपी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि आनेवाले दिनों में सावन कांवड़ मेले तक करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार आएंगे, उनके लिए व्यवस्थाएं बनाया जाना जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, बाजारों में अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण विरोधी अभियान कनखल, ज्वालापुर हरिद्वार में लगातार जारी रहेगा। (- कुमार दुष्यंत)
    1
    आगामी चारधाम यात्रा और सीजन के दौरान धर्मनगरी में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने में जुट गया है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में नगरनिगम अधिकारियों ने आज मध्य हरिद्वार क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया।इस दौरान कुछ स्थानों पर विपक्ष के पार्षदों ने कार्रवाई का विरोध किया हालांकि निगम टीम ने किसी की नहीं सुनी।अब अतिक्रमण मुक्त स्थान पर पुनः अतिक्रमण न हो इसकी जिम्मेदारी सफाई निरीक्षकों को सोंपी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि आनेवाले दिनों में सावन कांवड़ मेले तक करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार आएंगे, उनके लिए व्यवस्थाएं बनाया जाना जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, बाजारों में अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण विरोधी अभियान कनखल, ज्वालापुर हरिद्वार में लगातार जारी रहेगा।
(- कुमार दुष्यंत)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • दिनांक-08 अप्रैल 2026 को बैजनाथ तिराहे के पास स्थित बैली ब्रीज के मरम्मत के दौरान यातायात प्लान समय प्रातः 05.00 बजे से समाप्ति तक। 1- बैजनाथ बागेश्वर मार्ग पर बैजनाथ तिराहे के पास स्थित बैली ब्रिज से सभी प्रकार का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा । 2- बागेश्वर से अल्मोडा / हल्द्वानी को बाया बैजनाथ से जाने वाले समस्त वाहन (ट्रक, रोडवेज, केमू व समस्त छोटे वाहन) बाया ताकुला अथवा गिरीछिना मार्ग से जायेगें । 3- अल्मोडा/हलद्वानी से बाया बैजनाथ बागेश्वर आने वाले समस्त वाहन (ट्रक, रोडवेज, केमू व समस्त छोटे वाहन) बाया ताकुला अथवा गिरीछिना मार्ग से बागेश्वर आयेगें । 4- अल्मोडा/हलद्वानी से बाया बैजनाथ ग्वालदम जाने वाले समस्त वाहन बैजनाथ तिराहे से ग्वालदम मार्ग को जायेंगे। 5- बागेश्वर मार्ग से बैजनाथ को आने वाले छोटे वाहन व दोपहिया वाहन कनस्यारी पुल से डायवर्ट होकर बाया बण्ड, मटेना मार्ग से अस्पताल तिराहे से जायेगें । 6- बैजनाथ से बागेश्वर मार्ग को जाने वाले छोटे वाहन व दोपहिया वाहन बैजनाथ तिराहे से अयारतोली मार्ग होते हुये मटे तिलसारी, डिग्री कालेज मार्ग से भौरा पुल से बागेश्वर मार्ग की ओर जायेगें ।
    1
    दिनांक-08 अप्रैल 2026 को बैजनाथ तिराहे के पास स्थित बैली ब्रीज के मरम्मत के दौरान यातायात प्लान समय प्रातः 05.00 बजे से समाप्ति तक।
1-      बैजनाथ बागेश्वर मार्ग पर बैजनाथ तिराहे के पास स्थित बैली ब्रिज से सभी प्रकार का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा ।
2-      बागेश्वर से अल्मोडा / हल्द्वानी को बाया बैजनाथ से जाने वाले समस्त वाहन (ट्रक, रोडवेज, केमू व समस्त छोटे वाहन) बाया ताकुला अथवा गिरीछिना मार्ग से जायेगें ।
3-      अल्मोडा/हलद्वानी से बाया बैजनाथ बागेश्वर आने वाले समस्त वाहन (ट्रक, रोडवेज, केमू व समस्त छोटे वाहन) बाया ताकुला अथवा गिरीछिना मार्ग से बागेश्वर आयेगें ।
4-      अल्मोडा/हलद्वानी से बाया बैजनाथ ग्वालदम जाने वाले समस्त वाहन बैजनाथ तिराहे से ग्वालदम मार्ग को जायेंगे।
5-      बागेश्वर मार्ग से बैजनाथ को आने वाले छोटे वाहन व दोपहिया वाहन कनस्यारी पुल से डायवर्ट होकर बाया बण्ड, मटेना मार्ग से अस्पताल तिराहे से जायेगें ।
6-      बैजनाथ से बागेश्वर मार्ग को जाने वाले छोटे वाहन व दोपहिया वाहन बैजनाथ तिराहे से अयारतोली मार्ग होते हुये मटे तिलसारी, डिग्री कालेज मार्ग से भौरा पुल से बागेश्वर मार्ग की ओर जायेगें ।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.