logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व प्रधान राम अवतार यादव के निधन पर शिवपाल सिंह यादव ने जताया शोक मलाजनी स्थित कृष्णा होटल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना जसवंतनगर। रविवार सुबह ग्राम केवाला निवासी पूर्व प्रधान एवं भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम अवतार यादव के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव मलाजनी स्थित कृष्णा होटल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार बबलू शाक्य, कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव, सुनील कुमार यादव, गोपाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राम अवतार यादव के निधन पर गहरा दुख जताया।

11 hrs ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

पूर्व प्रधान राम अवतार यादव के निधन पर शिवपाल सिंह यादव ने जताया शोक मलाजनी स्थित कृष्णा होटल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना जसवंतनगर। रविवार सुबह ग्राम केवाला निवासी पूर्व प्रधान एवं भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम अवतार यादव के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव मलाजनी स्थित कृष्णा होटल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार बबलू शाक्य, कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव, सुनील कुमार यादव, गोपाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राम अवतार यादव के निधन पर गहरा दुख जताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्व प्रधान राम अवतार यादव के निधन पर शिवपाल सिंह यादव ने जताया शोक मलाजनी स्थित कृष्णा होटल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना जसवंतनगर। रविवार सुबह ग्राम केवाला निवासी पूर्व प्रधान एवं भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम अवतार यादव के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव मलाजनी स्थित कृष्णा होटल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार बबलू शाक्य, कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव, सुनील कुमार यादव, गोपाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राम अवतार यादव के निधन पर गहरा दुख जताया।
    1
    पूर्व प्रधान राम अवतार यादव के निधन पर शिवपाल सिंह यादव ने जताया शोक
मलाजनी स्थित कृष्णा होटल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना

जसवंतनगर। रविवार सुबह ग्राम केवाला निवासी पूर्व प्रधान एवं भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम अवतार यादव के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव मलाजनी स्थित कृष्णा होटल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार बबलू शाक्य, कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव, सुनील कुमार यादव, गोपाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राम अवतार यादव के निधन पर गहरा दुख जताया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जसवंतनगर। कस्बा जसवंतनगर की चर्चित शिव गौर क्लीनिक एक बार फिर विवादों में घिर गई है। ग्राम सिसहाट निवासी अरविंद यादव पुत्र सुदामा सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने क्लीनिक के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और गलत उपचार का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के अनुसार अरविंद यादव की तबीयत खराब होने पर उन्हें जसवंतनगर स्थित शिव गौर क्लीनिक ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान उन्हें इंजेक्शन लगाए गए। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान ही मरीज की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जब परिजनों ने डॉक्टर से लगाए गए इंजेक्शन और दवाओं के बारे में जानकारी मांगी तो कथित तौर पर उन्हें बताया गया कि इंजेक्शन और अन्य सामग्री कचरे में फेंक दी गई है और संभवतः पानी में बह गई होगी। परिजन मरीज को लेकर सैफई पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने करीब एक घंटे पहले ही मौत होने की बात बताई। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक पर डॉक्टर के पिता ने भी उनसे मरीज को वहां से ले जाने की बात कही और कहा कि उन्हें जो करना है, कर लें। मृतक के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका यह भी आरोप है कि शिव गौर क्लीनिक को लेकर पूर्व में भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। परिजनों का दावा है कि इस वर्ष क्लीनिक के खिलाफ यह छठा-सातवां मामला है। लगातार लगाए जा रहे आरोपों के बाद अब लोगों की नजर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर है। सवाल उठ रहा है कि यदि क्लीनिक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं तो विभाग द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई। फिलहाल पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    जसवंतनगर। कस्बा जसवंतनगर की चर्चित शिव गौर क्लीनिक एक बार फिर विवादों में घिर गई है। ग्राम सिसहाट निवासी अरविंद यादव पुत्र सुदामा सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने क्लीनिक के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और गलत उपचार का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
परिजनों के अनुसार अरविंद यादव की तबीयत खराब होने पर उन्हें जसवंतनगर स्थित शिव गौर क्लीनिक ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान उन्हें इंजेक्शन लगाए गए। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान ही मरीज की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जब परिजनों ने डॉक्टर से लगाए गए इंजेक्शन और दवाओं के बारे में जानकारी मांगी तो कथित तौर पर उन्हें बताया गया कि इंजेक्शन और अन्य सामग्री कचरे में फेंक दी गई है और संभवतः पानी में बह गई होगी।
परिजन मरीज को लेकर सैफई पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने करीब एक घंटे पहले ही मौत होने की बात बताई। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक पर डॉक्टर के पिता ने भी उनसे मरीज को वहां से ले जाने की बात कही और कहा कि उन्हें जो करना है, कर लें।
मृतक के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका यह भी आरोप है कि शिव गौर क्लीनिक को लेकर पूर्व में भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। परिजनों का दावा है कि इस वर्ष क्लीनिक के खिलाफ यह छठा-सातवां मामला है।
लगातार लगाए जा रहे आरोपों के बाद अब लोगों की नजर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर है। सवाल उठ रहा है कि यदि क्लीनिक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं तो विभाग द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई। फिलहाल पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Rahul Yadav   jaswant Nagar
    Rahul Yadav jaswant Nagar
    जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण इटावा में कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना ऊसराहार क्षेत्र के सरसई नावर स्थित हजारी महादेव मंदिर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों के निर्धारित रूट, प्रवेश-निकास व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रकाश, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी गई। डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए रूट व्यवस्था प्रभावी रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात सुचारु रखने और भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा। मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी व निगरानी व्यवस्था प्रभावी रखने तथा आकस्मिक स्थिति से निपटने की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पुलिस-प्रशासन आपसी समन्वय से लगातार भ्रमण और निगरानी करेगा। इटावा पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।
    1
    कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
इटावा में कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना ऊसराहार क्षेत्र के सरसई नावर स्थित हजारी महादेव मंदिर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों के निर्धारित रूट, प्रवेश-निकास व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रकाश, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी गई। डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए रूट व्यवस्था प्रभावी रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात सुचारु रखने और भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा। मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी व निगरानी व्यवस्था प्रभावी रखने तथा आकस्मिक स्थिति से निपटने की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पुलिस-प्रशासन आपसी समन्वय से लगातार भ्रमण और निगरानी करेगा। इटावा पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर लिया बुराइयों से आजादी का संकल्प भिण्ड। भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया रहे।कार्यक्रम की शुरुआत माधोगंज हाट किला रोड स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए किला रोड, गायत्री नगर और बजरिया होते हुए गोल मार्केट स्थित गांधी मार्केट पहुंचे। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की।सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा कि लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के बाद देश आजाद हुआ। वर्ष 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। आज देश को सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, जातिवाद और नशे जैसी बुराइयों से मुक्त कराने के लिए एकजुट होकर नई लड़ाई लड़ने की जरूरत है जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भावना के साथ देश को आजाद कराया, आज उसी एकता और अखंडता की रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से आम जनता परेशान है।यात्रा को वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, मनोज देपुरिया, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, संतोष त्रिपाठी और हलीम पठान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र भदौरिया, विवेक पचौरी, कल्लू भारौली, महेश जाटव, हरनारायण शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति कुशवाह, दीपू दुबे, मनीष शिवहरे, राजवीर खन्ना, अजय जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर लिया बुराइयों से आजादी का संकल्प
भिण्ड। भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया रहे।कार्यक्रम की शुरुआत माधोगंज हाट किला रोड स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए किला रोड, गायत्री नगर और बजरिया होते हुए गोल मार्केट स्थित गांधी मार्केट पहुंचे। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की।सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा कि लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के बाद देश आजाद हुआ। वर्ष 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। आज देश को सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, जातिवाद और नशे जैसी बुराइयों से मुक्त कराने के लिए एकजुट होकर नई लड़ाई लड़ने की जरूरत है जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भावना के साथ देश को आजाद कराया, आज उसी एकता और अखंडता की रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से आम जनता परेशान है।यात्रा को वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, मनोज देपुरिया, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, संतोष त्रिपाठी और हलीम पठान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र भदौरिया, विवेक पचौरी, कल्लू भारौली, महेश जाटव, हरनारायण शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति कुशवाह, दीपू दुबे, मनीष शिवहरे, राजवीर खन्ना, अजय जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गांव में तलब न होने के कारण गांव की गलियों में पानी भरने की समस्या श्रीमान प्रधान जी और sdm महोदय जी हमारे गांव की समस्या का निवारण करें
    1
    गांव में तलब न होने के कारण गांव की गलियों में पानी भरने की समस्या
श्रीमान प्रधान जी और sdm महोदय जी हमारे गांव की समस्या का निवारण करें
    user_Bijendra
    Bijendra
    बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिक्षकों से मारपीट: दबंग पर पुलिस का शिकंजा औंछा सूरजपुर प्राथमिक विद्यालय मामले में मुकदमा दर्ज, दबिश जारी शिक्षकों से मारपीट: दबंग पर पुलिस का शिकंजा औंछा सूरजपुर प्राथमिक विद्यालय मामले में मुकदमा दर्ज, दबिश जारी मैनपुरी पुलिस ने औंछा के प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर में शिक्षकों से मारपीट के मामले में सख्त कार्रवाई की है। कुरावली सीओ सच्चिदानंद सिंह और औंछा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह ने घटना का संज्ञान लिया है। पीड़ित शिक्षकों की शिकायत पर, पुलिस ने सूरजपुर निवासी अवधेश मिश्रा और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद औंछा पुलिस सक्रिय हो गई है। सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अराजक तत्वों में हड़कंप है। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "कानून को हाथ में लेने वाले और सरकारी कर्मचारियों, विशेषकर शिक्षकों के साथ अभद्रता करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। औंछा क्षेत्र में गुंडागर्दी और अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून तोड़ने वालों को जेल भेजा जाएगा।" पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की शिक्षक समाज में सराहना की जा रही है।
    1
    शिक्षकों से मारपीट: दबंग पर पुलिस का शिकंजा

औंछा सूरजपुर प्राथमिक विद्यालय मामले में मुकदमा दर्ज, दबिश जारी
शिक्षकों से मारपीट: दबंग पर पुलिस का शिकंजा
औंछा सूरजपुर प्राथमिक विद्यालय मामले में मुकदमा दर्ज, दबिश जारी
मैनपुरी पुलिस ने औंछा के प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर में शिक्षकों से मारपीट के मामले में सख्त कार्रवाई की है। कुरावली सीओ सच्चिदानंद सिंह और औंछा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह ने घटना का संज्ञान लिया है।
पीड़ित शिक्षकों की शिकायत पर, पुलिस ने सूरजपुर निवासी अवधेश मिश्रा और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद औंछा पुलिस सक्रिय हो गई है। सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अराजक तत्वों में हड़कंप है।
थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "कानून को हाथ में लेने वाले और सरकारी कर्मचारियों, विशेषकर शिक्षकों के साथ अभद्रता करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। औंछा क्षेत्र में गुंडागर्दी और अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून तोड़ने वालों को जेल भेजा जाएगा।"
पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की शिक्षक समाज में सराहना की जा रही है।
    user_Arjun Singh पत्रकार
    Arjun Singh पत्रकार
    पत्रकार घिरोर, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *उत्तर प्रदेश* *डिप्टी रेंजर डांस कर रहा है और बाकी कर्मचारी ताली बजा रहे हैं*। आगरा का बताया जा रहा ये वीडियो। डिप्टी रेंजर नाच रहे हैं। साथ वाले कर्मचारी भी मजे ले रहे हैं। वर्दी में बैठा एक कर्मचारी ग्लास में क्या पी रहा है आप ख़ुद देख लीजिये। *उत्तर प्रदेश* *डिप्टी रेंजर डांस कर रहा है और बाकी कर्मचारी ताली बजा रहे हैं*। आगरा का बताया जा रहा ये वीडियो। डिप्टी रेंजर नाच रहे हैं। साथ वाले कर्मचारी भी मजे ले रहे हैं। वर्दी में बैठा एक कर्मचारी ग्लास में क्या पी रहा है आप ख़ुद देख लीजिये।
    1
    *उत्तर प्रदेश* 

 *डिप्टी रेंजर डांस कर रहा है और बाकी कर्मचारी ताली बजा रहे हैं*। 

आगरा  का बताया जा रहा ये वीडियो। डिप्टी रेंजर नाच रहे हैं। साथ वाले कर्मचारी भी मजे ले रहे हैं। वर्दी में बैठा एक कर्मचारी ग्लास में क्या पी रहा है आप ख़ुद देख लीजिये।
*उत्तर प्रदेश* 
*डिप्टी रेंजर डांस कर रहा है और बाकी कर्मचारी ताली बजा रहे हैं*। 
आगरा  का बताया जा रहा ये वीडियो। डिप्टी रेंजर नाच रहे हैं। साथ वाले कर्मचारी भी मजे ले रहे हैं। वर्दी में बैठा एक कर्मचारी ग्लास में क्या पी रहा है आप ख़ुद देख लीजिये।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.