Shuru
Apke Nagar Ki App…
“बाल विवाह पर रोक—हम सबकी जिम्मेदारी" #BhilwaraPolice #RajasthanPolice
Jalampura AC morcha adhyaks D.
“बाल विवाह पर रोक—हम सबकी जिम्मेदारी" #BhilwaraPolice #RajasthanPolice
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by Bharu jaat duriya1
- Post by Dev karan Mali1
- RAS में चौथा स्थान हासिल कर रविन्द्रसिंह चारण ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, संघर्ष और मेहनत बनी सफलता की कुंजी शनिवार शाम 5,बजे मिली जानकारी अनुसार ब्यावर जिले के निमाज निवासी रविन्द्रसिंह चारण ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और मित्रों ने मिठाइयां बांटकर व स्वागत कर खुशी का इजहार किया। रविन्द्रसिंह की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास की कहानी छिपी है। उन्होंने दूसरी बार RAS मेन्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। बताया जा रहा है कि उन्होंने उच्च अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है, साथ ही अखिल भारतीय स्तर पर भी बेहतर रैंक प्राप्त की है। गौरतलब है कि रविन्द्रसिंह पहले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर कार्यरत थे। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। इससे पहले वे RAS परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके थे, लेकिन कम अंक मिलने के कारण उन्हें राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) कैडर आवंटित हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा पूरी लगन से तैयारी कर सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रविन्द्रसिंह की सफलता आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है कि मेहनत और दृढ़ निश्चय से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बेकाबू ट्रेलर ने दो वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग ब्यावर।शहर के मसूदा रोड स्थित लसाडिया टोल टैक्स पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक बेकाबू ट्रेलर ने दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो और एक पिकअप कैंपर मसूदा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप कैंपर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने सभी वाहनों को सदर थाने में खड़ा करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- आज के इस वीडियो में हम आपको पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, ब्यावर में आयोजित एक विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की झलकियाँ दिखाएंगे। विद्यालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सहयोग से एक महत्वपूर्ण मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को आग से बचाव और तेल पाइपलाइन की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।1
- लसाड़िया टोल पर जोरदार एक्सीडेंट | ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो चकनाचूर, पिकअप पलटी#breakingnews #ajmernewsupdate #beawarnews #1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1