Shuru
Apke Nagar Ki App…
जाट महासभा महापंचायत का आयोजन भोपाल में किया गया पूरी खबर अवश्य देखे
Pradesh Prasar
जाट महासभा महापंचायत का आयोजन भोपाल में किया गया पूरी खबर अवश्य देखे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भोपाल। नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोलार के मंदाकिनी चौराहे पर व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कारोबार बंद होने के विरोध में व्यापार की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना है कि सीलिंग कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि वर्षों से चल रही दुकानों पर कार्रवाई से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए समान नीति की मांग की है। साथ ही सीलिंग रोककर मिश्रित भू-उपयोग समेत स्थायी नीति बनाने की मांग की है।1
- सीलिंग के विरोध में कोलार बंद! व्यापारियों का हल्लाबोल, निकली ‘व्यापार की अर्थी’ | Bhopal News भोपाल के कोलार क्षेत्र में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद रखा। कोलार व्यापारी महासंघ के आह्वान पर कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक दुकानें और बड़े प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारियों ने दोपहर में प्रतीकात्मक रूप से ‘व्यापार की अर्थी’ निकालकर विरोध जताया। व्यापारियों का आरोप है कि सीलिंग कार्रवाई से छोटे और मध्यम दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने निगम पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।1
- भोपाल जिले में खाद्य पदार्थों की जांच तेज, निरीक्षण, नमूना संग्रहण तथा रैपिड किट द्वारा प्राथमिक परीक्षण किया गया खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत भोपाल जिले में खाद्य पदार्थों की जांच, निरीक्षण, नमूना संग्रहण तथा रैपिड किट द्वारा प्राथमिक परीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 01 सितंबर 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर नमूनों का संकलन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई एवं नमूनों का संकलन फ्रेशको डेयरी (गांधी मार्केट, पिपलानी, भेल): प्रतिष्ठान पर रैपिड किट के माध्यम से गाय का दूध, भैंस का दूध एवं मिक्स मिल्क के कुल 5 नमूनों की मौके पर जांच की गई। हाउस नंबर 230 (केरवा रोड, मेंडोरी): इस परिसर से काजू एवं कढ़ाई पनीर का नमूना संकलित किया गया। मथुरा डेयरी (कोटरा सुल्तानाबाद): टीम द्वारा किट के माध्यम से मौके पर दूध की प्रारंभिक जांच की गई एवं दूध का नमूना लिया गया। कृष्णा डेयरी (कोलाार रोड): किट द्वारा मौके पर दूध का परीक्षण किया गया तथा मिश्रित दूध का नमूना संकलित किया गया। कोहेफिजा स्थित डेयरी: नगर निगम द्वारा पूर्व में सील पाए जाने के कारण यहां जांच की कार्रवाई संपादित नहीं हो सकी। रैपिड परीक्षण एवं जनजागरूकता उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों पर उपस्थित विक्रेताओं एवं ग्राहकों को खाद्य पदार्थों व दुग्ध उत्पादों की प्रारंभिक जांच संबंधी जानकारी दी गई तथा मौके पर टेस्टिंग किट के जरिए दूध की शुद्धता का परीक्षण किया गया। संकलित सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।3
- *भोपाल के बस स्टैंड की बदहाली* *सिंधी कॉलोनी स्थित बेरसिया बस स्टैंड की तस्वीरें देखकर सवाल उठना लाजमी है—क्या ये किसी गांव की सड़क है? नहीं! यह राजधानी भोपाल का बस स्टैंड है* बसों की आवाजाही के बीच *कीचड़ से लबालब सड़क, जगह-जगह बड़े गड्ढे और उनमें भरा गंदा पानी* यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। स्थानीय क्षेत्र में सिंधी कॉलोनी और पुतलीघर के आसपास बस स्टॉप मौजूद हैं। राजधानी की सड़कों को स्मार्ट सिटी का चेहरा दिखाने वाले जिम्मेदार अफसरों से सवाल—बस स्टैंड की इस बदहाली का जिम्मेदार कौन तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं विकास की हकीकत। *अब देखना है—नगर निगम और संबंधित विभाग कब जागता है?**1
- *भोपाल में बढ़ते अपराध और यातायात नियमों पर पुलिस का शिकंजा*, कमिश्नर संजय कुमार ने दिए सख्त निर्देश नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, शहरभर में विशेष चेकिंग अभियान जारी भोपाल। राजधानी भोपाल में अपराधों की रोकथाम और शहर की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सख्त कदम उठाए हैं। कमिश्नर के निर्देश पर पूरे शहर में पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों और शहर के अलग-अलग इलाकों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। खास तौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की नजर है। बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, बिना जरूरी दस्तावेजों के वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का साफ संदेश है कि सड़क पर नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, चेकिंग अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी प्रभावी नजर रखना है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश के बाद भोपाल पुलिस लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि कानून का पालन करने वालों की सुरक्षा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाईदोनों पर विशेष फोकस रहेगा। भोपाल पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, जरूरी दस्तावेज साथ रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। *भोपाल1
- रायसेन जिला जेल में गोलीकांड की घटना सामने आई है। हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी नीलेश ने कथित तौर पर कट्टे से जेल प्रहरी दिग्विजय पर फायर कर दिया। गोली लगने से प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल एम्स रेफर किया गया है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रायसेन जिला जेल में गोलीकांड की घटना सामने आई है। हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी नीलेश ने कथित तौर पर कट्टे से जेल प्रहरी दिग्विजय पर फायर कर दिया। गोली लगने से प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल एम्स रेफर किया गया है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।1
- आदित्य बिरला ग्रुप ज्वेलरी शोरूम इंद्रियां का भव्य शुभारंभ भोपाल में किया गया4
- 💙 हाथ में नीला झंडा, दिल में स्वाभिमान है, बहुजन की एकता ही हमारी पहचान है। न झुकेंगे किसी के आगे, न डरेंगे किसी तूफ़ान से, जय भीम की गूँज रहेगी, भारत के हर इंसान में। 💙 जय भीम 💙 | जय बहुजन ✊ 💙 #haathmeinneelajhanda, #dilmeinswabhimanhai, 💙 haath mein neela jhanda, 💙 हाथ में नीला झंडा, दिल में स्वाभिमान है, बहुजन की एकता ही हमारी पहचान है। न झुकेंगे किसी के आगे, न डरेंगे किसी तूफ़ान से, जय भीम की गूँज रहेगी, भारत के हर इंसान में। 💙 जय भीम 💙 | जय बहुजन ✊ 💙 #haathmeinneelajhanda, #dilmeinswabhimanhai, 💙 haath mein neela jhanda,1
- मध्य प्रदेश—उज्जैन उज्जैन में किन्नर अखाड़े की अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का जलती चिता से कथित तौर पर मानव मांस निकालकर खाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह इसे गर्म और स्वादिष्ट बताती नजर आ रही हैं। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर अघोरी किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। FIR के बाद सामने आए एक नए वीडियो में उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते हुए कथित तौर पर धमकी भी दी है।1