Shuru
Apke Nagar Ki App…
आवारा कुत्तों की शिकायत करने पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को थाना अयोध्या नगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
AM NEWS
आवारा कुत्तों की शिकायत करने पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को थाना अयोध्या नगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by AM NEWS1
- कोई सुनवाई नहीं हुई है1
- थाना-अयोध्यानगर भोपाल// आवारा कुत्तो की शिकायत करने पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियो को थाना अयोध्यानगर पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार । - आरोपी ने स्ट्रीट डॉग को हटाने के लिए नगर निगम में शिकायत करने वाली कालोनी की दो महिलाओं पर किया था तलवार से जानलेवा हमला। - आरोपी घटना करके हो गया था फरार, जिससे कालोनी एवं आसपास के लोगों में आरोपी और परिवार के विरुद्ध बढ गया था जन आक्रोश। - पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला एवं आरोपियों को 24 घंटे के भीतर विभिन्न स्थानों से दबिश देकर किया गिरफ्तार। - डीसीपी जोन-2, श्री विवेक सिंह (भापुसे) के लगातार निर्देशन में पुलिस की त्वरित कार्रवाई। - भोपाल शहर में चाकूबाजी, तलवारबाजी और गुंडागर्दी करने वालों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई हेतु भोपाल पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भापुसे) द्वारा दिए गए है सख्त आदेश। नगरीय क्षेत्र भोपाल मे चाकूबाजी, तलवारबाजी और गुंडागर्दी करने वालों आरोपियों पर त्वरित एवं सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी (IPS) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह (IPS) एवं अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (IPS) के मार्गदर्शन मे थाना अयोध्यानगर पुलिस ने कांता श्रवण कालोनी वासियो के द्वारा कालोनी मे उत्पात मचा रहे आवारा कुत्तो को पकड़वाने के लिये नगर निगम में शिकायत करने पर कालोनी की महिलाओ पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियो को त्वरित और तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है । घटना का विवरण- दिनांक 17-18.02.2026 को श्रवण कान्ता स्टेट कालोनी अयोध्या नगर भोपाल रहवासियो की शिकायत पर नगर निगम भोपाल की टीम कालोनी के आवारा कुत्तो को उठाकर ले गई थी जिसको लेकर कालोनी के लोगो से अशोक सिह चौहान के परिवार का विवाद चल रहा था, इसी बात को लेकर दिनांक 19.02.2026 के सुबह 08.30 बजे के लगभग शारदा कुँज के रहने वाला पैटलवर अशोक सिह चौहान अपने साथी के तलवार लेकर श्रवण कान्ता स्टेट कालोनी पहुचे और कालोनी के रहवासियों को कुत्तो की बात को लेकर धमकी और बहुत ही गंदी गंदी गालियां देते हुए, कालोनी रहवासी श्रीमति वन्दना सेन, और श्रीमति लक्ष्मी ठाकुर पर जान से मारने की नीयत से तलवार से हमला कर वहा से भाग गये । हमले में दोनो महिलाये बुरी तरह घायल हो गई जिनको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवा गया। रिपोर्ट पर अपराध धारा 109(2),296ए, 351(2),3(5) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिरो को सक्रिय किया गया एवं तकनिकी सहायता प्राप्त करते हुए प्रकरण में फरार आरोपी अशोक सिंह चौहान एवं नफीस अंसारी को अलग अलग स्थानों से घेराबंदी कर पकड़ा एवं अपराध में प्रयुक्त लोहे की तलवार को बरामद करने मे सफलता प्राप्त की । आरोपी – 1. अशोक सिंह चौहान पिता इंद्रपाल सिंह चौहान उम्र 55 वर्ष पता म.न. 34, फेस-02, किरण नगर पिपलानी जिला भोपाल। शिक्षा- बी.काम. व्यवसाय - निलंबित शासकीय कर्मचारी। आपराधिक रिकार्ड- 01. अप.क्र. 68/16 धारा 294, 323, 506, 326, 34 भादवि थाना पिपलानी भोपाल 02. अप.क्र. 854 /18 धारा 294, 323, 506 भादवि थाना पिपलानी भोपाल 03. अप.क्र. 13/19 धारा 294,323, 506,34, इजाफा 324 भादवि थाना पिपलानी भोपाल 04. अप.क्र. 76/26 धारा 109(2), 296 (ए),351 (2), 3 (5) बी.एन.एस. थाना अयोध्यानगर भोपाल आरोपी – 2. नफीस अंसारी पिता अब्दुल मजीद उर्फ कल्लू खाँ उम्र 28 वर्ष पता ग्राम मीरपुरा तहसील आष्टा जिला सिहोर शिक्षा- अनपढ़ व्यवसाय- अशोक सिंह चौहान के आष्टा स्थित पैट्रोल पम्प पर मजदूरी करता हैं । सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, उनि. विजय सिंह करचुली, उनि. रामराज सिंह बघेल, प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्र.आर.2233 रूपेश सिंह जादौन, प्रआर.2638 सुदीप राजपूत, प्रआर.3330 अतुल सिंह, प्र.आर.2307 दिनेश मिश्रा, म.प्र.आर.1703 रोशनी जैन, आर.1055 प्रदीप दामले, आर.3040 अजय कुमार, म.आर. 3871 मोनिका जयसवाल, आर.3514 राजेश अन्नोटिया, आर.3581 सतीश यादव, आर जीवन, आर मनमोहन, आर हतेन्द्र, आर.3424 अम्बरीश तिवारी, आर.3848 जितेन्द्र जाट, आर.4361 राहुल जाट, आर. 3457 भूपेन्द्र उईके, आर.4064 जितेन्द्र सिंह ( सायवर सेल ) की सराहनीय भूमिका रही ।3
- जिला सीहोर तहसील श्यामपुर पोस्ट दोराहा पंचायत बरखेड़ा खरीद की सड़क है प्रधानमंत्री जो की 2 साल से खराब पड़ी है बहुत सारी दिक्कतें आती है आसपास के सभी गांव वालों को शिकायत भी करी पर अभी तक कुछ नहीं हुआ उसका1
- प्रदेश भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 का आयोजन किया गया। प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी शामिल हुए।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा पूरी खबर अवश्य देखें2
- कैलाश विजयवर्गीय पर फूटा कोंग्रेसियो का गुस्सा। कहा औकात हम दिखाएंगे । कल विधानसभा मे देर शाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सिंगरौली में अदानी को कॉल ब्लॉक को आवंटन के ऊपर मुद्दा उठाया उस मुद्दे के चलते मंत्री कैलाश विजय वर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार में तीखी बहस हो गई इस बहस में कैलाश विजयवर्गीय ने उमंग सिंघार को औकात में रहने की बात की जिससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंची इसी बात पर पूरे प्रदेश भर में औकात की बात क्यों की गई इसके चलते कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेसियों द्वारा पूरे प्रदेश भर में आज पुतला दहन किया गया यह घटना भोपाल की है जहां कैलाश विजयवर्गीय के बंगले के बाहर कांग्रेसियों ने जब पुतला दहन किया तब पुलिस में और कांग्रेसियों में झूमा झटकी हो गई और उसके बाद कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया।1
- Post by AM NEWS1