logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जय मां शेरावाली क्लब सब्जी मंडी रेणुकूट सोनभद्र संगगीत मय सुंदरकांड नवरात्रि के उपलक्ष्य में मृदुल गायक बीर बहादुर सिंह जी की सुमधुर आवाज में

11 hrs ago
user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
Dudhi, Sonbhadra•
11 hrs ago

जय मां शेरावाली क्लब सब्जी मंडी रेणुकूट सोनभद्र संगगीत मय सुंदरकांड नवरात्रि के उपलक्ष्य में मृदुल गायक बीर बहादुर सिंह जी की सुमधुर आवाज में

More news from Mahuli and nearby areas
  • पोलवा के पास एनएच-39 पर मिक्सर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया सीएचसी दुद्धी पोलवा के पास एनएच-39 पर मिक्सर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया सीएचसी दुद्धी
    1
    पोलवा के पास एनएच-39 पर मिक्सर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया सीएचसी दुद्धी
पोलवा के पास एनएच-39 पर मिक्सर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया सीएचसी दुद्धी
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    3 hrs ago
  • दुद्धी में राम वनवास की लीला का मंचन,मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से मांगे दो वरदान दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला में मंगलवार को प्रभु श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। राजा दशरथ की व्यथा, माता सीता और लक्ष्मण का वनगमन तथा अयोध्यावासियों का वियोग देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे। लीला में दिखाया गया कि श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच मंथरा ने कैकेयी को भड़काया। मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे ,भरत को राजगद्दी देना और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास देना। वचन का पालन करने के लिए बाध्य राजा दशरथ दुख से व्याकुल हो गए। पिता के वचन का सम्मान करते हुए प्रभु श्रीराम ने बिना विरोध वनवास स्वीकार कर लिया। माता सीता ने भी पति के साथ वन जाने का निश्चय किया। लक्ष्मण ने भाई की सेवा के लिए अयोध्या छोड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान उनकी पत्नी उर्मिला ने भी पति के निश्चय का सम्मान करते हुए उन्हें श्रीराम की सेवा में जाने का आशीर्वाद दिया। लक्ष्मण-उर्मिला के त्याग और प्रेम के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक किया। श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वन की ओर प्रस्थान करते ही राजा दशरथ पुत्र वियोग से व्याकुल हो उठे। इस प्रसंग ने दर्शकों को गहराई तक भावुक कर दिया।श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि अगले दिन दशरथ मरण और भरत मनावन तथा श्रीराम केवट संवाद की लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। लीला का संचालन और निर्देशन महंत देवेंद्र मिश्रा तथा व्यास विवेकानंद मिश्रा कर रहे हैं।
    4
    दुद्धी में राम वनवास की लीला का मंचन,मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से मांगे दो वरदान 

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला में मंगलवार को प्रभु श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। राजा दशरथ की व्यथा, माता सीता और लक्ष्मण का वनगमन तथा अयोध्यावासियों का वियोग देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे।
लीला में दिखाया गया कि श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच मंथरा ने कैकेयी को भड़काया। मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे ,भरत को राजगद्दी देना और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास देना। वचन का पालन करने के लिए बाध्य राजा दशरथ दुख से व्याकुल हो गए।
पिता के वचन का सम्मान करते हुए प्रभु श्रीराम ने बिना विरोध वनवास स्वीकार कर लिया। माता सीता ने भी पति के साथ वन जाने का निश्चय किया। लक्ष्मण ने भाई की सेवा के लिए अयोध्या छोड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान उनकी पत्नी उर्मिला ने भी पति के निश्चय का सम्मान करते हुए उन्हें श्रीराम की सेवा में जाने का आशीर्वाद दिया। लक्ष्मण-उर्मिला के त्याग और प्रेम के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक किया।
श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वन की ओर प्रस्थान करते ही राजा दशरथ पुत्र वियोग से व्याकुल हो उठे। इस प्रसंग ने दर्शकों को गहराई तक भावुक कर दिया।श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि अगले दिन दशरथ मरण और भरत मनावन तथा श्रीराम केवट संवाद की लीला का भव्य मंचन किया जाएगा।
लीला का संचालन और निर्देशन महंत देवेंद्र मिश्रा तथा व्यास विवेकानंद मिश्रा कर रहे हैं।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन हुई मां की संध्या पूजा और आरती मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल, मां के दर्शन-पूजन में जुटे श्रद्धालु विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा की संध्या पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मां के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित संध्या पूजा और आरती के दौरान मां दुर्गा की आराधना की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु मां की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के दिनों में क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में भी मां की आराधना को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। रिपोर्ट: जितेन्द्र प्रसाद भारत दृष्टि लाइव न्यूज़, विंढमगंज (सोनभद्र)
    3
    श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन हुई मां की संध्या पूजा और आरती
मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल, मां के दर्शन-पूजन में जुटे श्रद्धालु
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा की संध्या पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मां के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित संध्या पूजा और आरती के दौरान मां दुर्गा की आराधना की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु मां की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
नवरात्रि के दिनों में क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में भी मां की आराधना को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है।
रिपोर्ट: जितेन्द्र प्रसाद भारत दृष्टि लाइव न्यूज़, विंढमगंज (सोनभद्र)
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जय मां शेरावाली क्लब सब्जी मंडी रेणुकूट सोनभद्र संगगीत मय सुंदरकांड नवरात्रि के उपलक्ष्य में मृदुल गायक बीर बहादुर सिंह जी की सुमधुर आवाज में
    1
    जय मां शेरावाली क्लब सब्जी मंडी रेणुकूट सोनभद्र संगगीत मय सुंदरकांड नवरात्रि के उपलक्ष्य में मृदुल गायक बीर बहादुर सिंह जी की सुमधुर आवाज में
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    11 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र सोनभद्र पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, चुनाव और विंध्य एक्सप्रेसवे को लेकर सरकार पर साधा निशाना ➡️ कार्यकर्ता सम्मेलन में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाए। ➡️ बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की, मतदाता सूची में नाम काटने-जोड़ने को लेकर सवाल उठाए। ➡️ जंतर-मंतर की घटना, बीजेपी-आरएसएस और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी तीखे आरोप लगाए। ➡️ विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी की बात कही। Sanjay Singh Arvind Kejriwal #Sonbhadra #SanjaySingh #AAP #VindhyaExpressway #facebook #reelsviral #copylink #nonfollowers #bigbossupdates #MaxTheMovie #styleoftheday #makeuphack #hairgrowthoil
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
सोनभद्र पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, चुनाव और विंध्य एक्सप्रेसवे को लेकर सरकार पर साधा निशाना
➡️ कार्यकर्ता सम्मेलन में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाए।
➡️ बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की, मतदाता सूची में नाम काटने-जोड़ने को लेकर सवाल उठाए।
➡️ जंतर-मंतर की घटना, बीजेपी-आरएसएस और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी तीखे आरोप लगाए।
➡️ विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी की बात कही। Sanjay Singh Arvind Kejriwal 
#Sonbhadra #SanjaySingh #AAP #VindhyaExpressway
#facebook  #reelsviral #copylink #nonfollowers #bigbossupdates
#MaxTheMovie
#styleoftheday
#makeuphack
#hairgrowthoil
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, नाली के बाहर दुकान लगाने पर होगी कार्रवाई,श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिया गया निर्णय चिनियां। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिनियां पुलिस प्रशासन ने शाम अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाई। बस स्टैंड स्थित ग्रामीण बैंक से लेकर प्लस टू विद्यालय के मुख्य गेट तक दोनों साइड के सभी दुकानदारों को अपनी दुकानें नाली की सीमा के अंदर ही लगाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी दुकानदार ने नाली से बाहर दुकान लगाकर सड़क पर अतिक्रमण किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि बस स्टैंड के समीप स्थित हनुमान मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है। पूजा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़क पर दुकानों के फैलाव से आवागमन बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। पुलिस प्रशासन और स्टूडेंट क्लब के सदस्यों ने दुकानदारों से निर्धारित सीमा के अंदर ही दुकान लगाने की अपील की, ताकि पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
    1
    दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, नाली के बाहर दुकान लगाने पर होगी कार्रवाई,श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिया गया निर्णय
चिनियां। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिनियां पुलिस प्रशासन ने शाम अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाई। बस स्टैंड स्थित ग्रामीण बैंक से लेकर प्लस टू विद्यालय के मुख्य गेट तक दोनों साइड के सभी दुकानदारों को अपनी दुकानें नाली की सीमा के अंदर ही लगाने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी दुकानदार ने नाली से बाहर दुकान लगाकर सड़क पर अतिक्रमण किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि बस स्टैंड के समीप स्थित  हनुमान मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है। पूजा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़क पर दुकानों के फैलाव से आवागमन बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। पुलिस प्रशासन और स्टूडेंट क्लब के सदस्यों ने दुकानदारों से निर्धारित सीमा के अंदर ही दुकान लगाने की अपील की, ताकि पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
    user_Hemant Kumar.  (7294972353)
    Hemant Kumar. (7294972353)
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • नवरात्र दशहरा पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने नगर में किया ब्राह्मण रात्रि में नवरात्र एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रात्रि में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, ट्रक चालकों एवं वाहनों की चेकिंग कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* नवरात्र एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के हेतु *दिनांक 13/14.10.2026* की रात्रि में *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा *थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों* का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान हिन्दुआरी (रॉबर्ट्सगंज) क्षेत्र में सड़क पर *आवागमन करने वाले एवं सड़क किनारे खड़े ट्रकों की चेकिंग* की गई। ट्रक चालकों से पूछताछ करते हुए उनके *ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच* की गई। साथ ही वाहनों की भी चेकिंग की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान *ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं PRV-112 के कर्मचारियों* की ड्यूटी चेक की गई तथा उनकी सतर्कता एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर सतर्क रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *सोनभद्र पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जनपद में निरंतर चेकिंग/भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी रखी जा रही है।*
    1
    नवरात्र दशहरा पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने नगर में किया ब्राह्मण रात्रि में 
नवरात्र एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रात्रि में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, ट्रक चालकों एवं वाहनों की चेकिंग कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
नवरात्र एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के हेतु *दिनांक 13/14.10.2026* की रात्रि में *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा *थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों* का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान हिन्दुआरी (रॉबर्ट्सगंज) क्षेत्र में सड़क पर *आवागमन करने वाले एवं सड़क किनारे खड़े ट्रकों की चेकिंग* की गई। ट्रक चालकों से पूछताछ करते हुए उनके *ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच* की गई। साथ ही वाहनों की भी चेकिंग की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान *ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं PRV-112 के कर्मचारियों* की ड्यूटी चेक की गई तथा उनकी सतर्कता एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर सतर्क रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*सोनभद्र पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जनपद में निरंतर चेकिंग/भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी रखी जा रही है।*
    user_Rajendra Tyagi
    Rajendra Tyagi
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जहरीले सांप के डसने से युवक गंभीर, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में मंगलवार शाम घर के अंदर टॉर्च निकालने गए एक युवक को अलमारी के नीचे छिपे जहरीले सांप ने डस लिया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पतरिया महुली निवासी रंजीत कुमार (20) पुत्र कल्लू, शाम करीब 6 बजे घर की बत्ती गुल होने पर टॉर्च लेने के लिए अलमारी की तरफ गए थे। जैसे ही उन्होंने हाथ बढ़ाया,नीचे छिपे जहरीले सांप ने उन्हें पैर में डस लिया। परिजनों की सूचना पर तुरंत 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी विजय मौर्य और चालक अजीत ने मरीज को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी चिकित्सक डॉ.सुनील कुमार के देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया । चिकित्सक ने बताया कि पीड़ित का इलाज जारी है।चिकित्सक के मुताबिक फिलहाल रंजीत की स्थिति स्थिर है, और उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।
    2
    जहरीले सांप के डसने से युवक गंभीर, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में मंगलवार शाम घर के अंदर टॉर्च निकालने गए एक युवक को अलमारी के नीचे छिपे जहरीले सांप ने डस लिया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पतरिया महुली निवासी रंजीत कुमार (20) पुत्र कल्लू, शाम करीब 6 बजे घर की बत्ती गुल होने पर टॉर्च लेने के लिए अलमारी की तरफ गए थे। जैसे ही उन्होंने हाथ बढ़ाया,नीचे छिपे जहरीले सांप ने उन्हें पैर में डस लिया।
परिजनों की सूचना पर तुरंत 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी विजय मौर्य और चालक अजीत ने मरीज को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।
सीएचसी चिकित्सक डॉ.सुनील कुमार के देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया । चिकित्सक ने बताया कि पीड़ित का इलाज जारी है।चिकित्सक के मुताबिक फिलहाल रंजीत की स्थिति स्थिर है, और उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.