logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ : रजिस्ट्री ऑफिस में इंतजार करता रहा खरीददार | प्लॉट दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी कर फरार हुआ जमीन का कारोबारी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में भोगईचा गांव निवासी आकाश पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में अहरौला कस्बे में मकान निर्माण के लिए जमीन खरीदने की इच्छा जताने पर मतलूबपुर निवासी इन्द्रभूषण सोनी ने अपने पिता शोभनाथ सेठ और चाचा सुधीर सेठ से मुलाकात कराई। आरोप है कि तीनों ने अहरौला कस्बे के आसपास की जमीन दिखाते हुए उसकी खतौनी और नक्शा दिखाया तथा 7.50 लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से सौदा तय किया। तहरीर के अनुसार, प्रार्थी ने विभिन्न तिथियों में बैंक खातों के माध्यम से कुल 7.50 लाख रुपये आरोपितों के खातों में स्थानांतरित कर दिए। रुपये मिलने के बाद आरोपित बैनामा कराने के लिए तहसील बूढ़नपुर ले गए, लेकिन काफी देर इंतजार कराने के बाद आवश्यक दस्तावेज नहीं लाए और बैनामा नहीं कराया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद कई बार रुपये वापस करने या बैनामा कराने की मांग की गई, लेकिन आरोपित लगातार टालमटोल करते रहे। तहरीर में यह भी दावा किया गया है कि रुपये लौटाने का आश्वासन देने की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। आरोप है कि 20 जुलाई 2026 को जब वह दोबारा रुपये मांगने आरोपितों के घर पहुंचा तो तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और रुपये भूल जाने की बात कही। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

11 hrs ago
user_JOURNALIST VIJAY KUMAR
JOURNALIST VIJAY KUMAR
Media company आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
4f29acb0-9c08-4239-8dde-0733f9b3aea0

आजमगढ़ : रजिस्ट्री ऑफिस में इंतजार करता रहा खरीददार | प्लॉट दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी कर फरार हुआ जमीन का कारोबारी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में भोगईचा गांव निवासी आकाश पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में अहरौला कस्बे में मकान निर्माण के लिए जमीन खरीदने की इच्छा जताने पर मतलूबपुर निवासी इन्द्रभूषण सोनी ने अपने पिता शोभनाथ सेठ और चाचा सुधीर सेठ से मुलाकात कराई। आरोप है कि तीनों ने अहरौला कस्बे के आसपास की जमीन दिखाते हुए उसकी खतौनी और नक्शा दिखाया तथा 7.50 लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से सौदा तय किया। तहरीर के अनुसार, प्रार्थी ने विभिन्न तिथियों में बैंक खातों के माध्यम से कुल 7.50 लाख रुपये आरोपितों के खातों में स्थानांतरित कर दिए। रुपये मिलने के बाद आरोपित बैनामा कराने के लिए तहसील बूढ़नपुर ले गए, लेकिन काफी देर इंतजार कराने के बाद आवश्यक दस्तावेज नहीं लाए और बैनामा नहीं कराया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद कई बार रुपये वापस करने या बैनामा कराने की मांग की गई, लेकिन आरोपित लगातार टालमटोल करते रहे। तहरीर में यह भी दावा किया गया है कि रुपये लौटाने का आश्वासन देने की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। आरोप है कि 20 जुलाई 2026 को जब वह दोबारा रुपये मांगने आरोपितों के घर पहुंचा तो तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और रुपये भूल जाने की बात कही। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हीरापट्टी की जर्जर सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, गड्ढों में पौधरोपण कर भारत रक्षा दल ने किया प्रदर्शन आजमगढ़ शहर के हीरापट्टी मोहल्ले में वर्षों से जर्जर और जलभराव से बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पानी से भरी गड्ढों वाली सड़क पर पौधरोपण कर नगरपालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि हीरापट्टी, आरजी बाग, शिवाजी नगर समेत कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इसी सड़क से फातिमा स्कूल, सेंट्रल स्कूल और शिब्ली कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके अलावा श्री चित्रगुप्त मंदिर भी इसी मार्ग पर स्थित है, लेकिन वर्षों से सड़क बदहाल होने के बावजूद जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका और प्रशासन को ज्ञापन व शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय के नगर क्षेत्र में सड़क की यह स्थिति जिम्मेदारों की लापरवाही और निकम्मेपन को दर्शाती है। फिलहाल प्रतीकात्मक विरोध किया गया है। यदि जिलाधिकारी से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में अजय सिन्हा एडवोकेट, जावेद अंसारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. धीर जी, द्वारिकाधीश पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, धनंजय अस्थाना, हिमांशु सिंह, सोनू मिश्रा, जश्निल कुमार, आलोक शर्मा, राजन अस्थाना सहित बड़ी संख्या में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    हीरापट्टी की जर्जर सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, गड्ढों में पौधरोपण कर भारत रक्षा दल ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़ शहर के हीरापट्टी मोहल्ले में वर्षों से जर्जर और जलभराव से बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पानी से भरी गड्ढों वाली सड़क पर पौधरोपण कर नगरपालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि हीरापट्टी, आरजी बाग, शिवाजी नगर समेत कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इसी सड़क से फातिमा स्कूल, सेंट्रल स्कूल और शिब्ली कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके अलावा श्री चित्रगुप्त मंदिर भी इसी मार्ग पर स्थित है, लेकिन वर्षों से सड़क बदहाल होने के बावजूद जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका और प्रशासन को ज्ञापन व शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय के नगर क्षेत्र में सड़क की यह स्थिति जिम्मेदारों की लापरवाही और निकम्मेपन को दर्शाती है। फिलहाल प्रतीकात्मक विरोध किया गया है। यदि जिलाधिकारी से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।
प्रदर्शन में अजय सिन्हा एडवोकेट, जावेद अंसारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. धीर जी, द्वारिकाधीश पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, धनंजय अस्थाना, हिमांशु सिंह, सोनू मिश्रा, जश्निल कुमार, आलोक शर्मा, राजन अस्थाना सहित बड़ी संख्या में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अखिलेश यादव कान खोलकर सुन लें!' Om Prakash Rajbhar Arun Rajbhar Om Prakash Rajbhar Arvind Rajbhar #OPRajbhar #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #RajbharStatement #NewsUpdateUPUK #UPNews #PoliticalNews #HindiNews #BreakingNews #BJPvsSP #RajbharAttackOnSP #YogiAdityanath #UPPoliticsNews #PoliticalWar #ViralPoliticalVideo #LatestUPNews #RajbharNews #AkhileshYadavNews #UttarPradeshPolitics #SBSP #AkhileshVsRajbhar #RajbharWarning
    1
    अखिलेश यादव कान खोलकर सुन लें!' Om Prakash Rajbhar
Arun Rajbhar Om Prakash Rajbhar Arvind Rajbhar 
#OPRajbhar #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #RajbharStatement #NewsUpdateUPUK #UPNews #PoliticalNews #HindiNews #BreakingNews #BJPvsSP #RajbharAttackOnSP #YogiAdityanath #UPPoliticsNews #PoliticalWar #ViralPoliticalVideo #LatestUPNews #RajbharNews #AkhileshYadavNews #UttarPradeshPolitics #SBSP #AkhileshVsRajbhar #RajbharWarning
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 आजमगढ़: ऑपरेशन दहन के तहत पवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" अभियान के तहत थाना पवई पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण कराया। कार्रवाई के दौरान 400 लीटर स्प्रिट शराब, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 100 क्यूआर कोड, पैकिंग मशीन, एल्कोहल मीटर, यूरिया, नौसादर सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान नष्ट किया गया। यह निस्तारण उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की उपस्थिति में किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल सहित पुलिस टीम मौजूद रही। अवैध शराब के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 📍 स्थान: पवई, आजमगढ़ #Azamgarh #Pawai #OperationDahan #UPPolice #AzamgarhPolice #CrimeNews #LiquorAction #TV24NewsExpress
    1
    🚨 आजमगढ़: ऑपरेशन दहन के तहत पवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" अभियान के तहत थाना पवई पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण कराया।
कार्रवाई के दौरान 400 लीटर स्प्रिट शराब, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 100 क्यूआर कोड, पैकिंग मशीन, एल्कोहल मीटर, यूरिया, नौसादर सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान नष्ट किया गया।
यह निस्तारण उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की उपस्थिति में किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
अवैध शराब के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
📍 स्थान: पवई, आजमगढ़
#Azamgarh #Pawai #OperationDahan #UPPolice #AzamgarhPolice #CrimeNews #LiquorAction #TV24NewsExpress
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • एयरगन से बंदर के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में एयरगन से बंदर के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में घोसी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी रघौली थाना घोसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 299, 3(5) तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एयरगन से गोली मारकर बंदर के बच्चे की मौत कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बंदर के बच्चे का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध घोसी थाने में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, कांस्टेबल अखिलेश सिंह तथा कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने वन्यजीवों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    3
    एयरगन से बंदर के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में एयरगन से बंदर के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में घोसी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी रघौली थाना घोसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 299, 3(5) तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने एयरगन से गोली मारकर बंदर के बच्चे की मौत कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बंदर के बच्चे का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार भी कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध घोसी थाने में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, कांस्टेबल अखिलेश सिंह तथा कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।
इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने वन्यजीवों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    user_Ghosi live
    Ghosi live
    Local News Reporter घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शनिवार को थाना आलापुर क्षेत्र स्थित चौहड़ा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट : बलराम सोनी आलापुर
    1
    अम्बेडकरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शनिवार को थाना आलापुर क्षेत्र स्थित चौहड़ा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट : बलराम सोनी आलापुर
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    1 hr ago
  • लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास" *MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव* कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। #MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist #BahujanKiAwaazAbdulRahman
    1
    लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास"
*MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव*  
कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। 

महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई।

डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।

#MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist

 #BahujanKiAwaazAbdulRahman
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by नवोदय वार्ता
    1
    Post by नवोदय वार्ता
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.