दतिया जिले की भांडेर तहसील स्थित 33 केवी टीवी टावर सब स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। लाइन सुधार कार्य के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो जाने से आउटसोर्स कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में कर्मचारी करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गया। गंभीर हालत में उसे पहले भांडेर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दबोह जिला भिंड निवासी धर्मेंद्र जाटव (35) पिछले दो वर्षों से सब स्टेशन पर आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह 33 केवी लाइन पर सुधार कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन चालू हो गई और वह तेज करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

- मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने ग्वालियर के रायरू में किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी और अव्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर किसानों को 'ठगने' का आरोप लगाया। कांग्रेस ने किसानों के हक की लड़ाई मजबूती से जारी रखने का संकल्प दोहराया।1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले में नरवाई जलाने से हाईवे पर घना धुआँ छा गया है। इससे दृश्यता घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बढ़ गया है। जिले में 50 से अधिक घटनाएँ होने के बावजूद, प्रशासन की सुस्त कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।1
- 🚨 बबीना | हनी गैस एजेंसी पर सवाल मौके पर मौजूद हमारे एक पत्रकार साथी की के कैमरे में कुछ ऐसे दृश्य कैद हुए, जिसने लोगों को चौंका दिया वीडियो में खाली सिलेंडरों की आड़ में भरे हुए गैस सिलेंडर रखे दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनता को गैस की कमी बताई जाती है, जबकि अंदर भरे सिलेंडर मौजूद रहते हैं। 📢अब लोगों ने मामले की जांच की मांग उठाई है।2
- आज दिनांक 08.05.2026 थाना उल्दन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पठाकरखा के जंगलों में एक महिला का शव जली हुई अवस्था में प्राप्त *आज दिनांक 08.05.2026 थाना उल्दन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पठाकरखा के जंगलों में एक महिला का शव जली हुई अवस्था में प्राप्त होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना उल्दन पुलिस व फॉरेन्सिक टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवाया गया है। अज्ञात मृतका के शव की शिनाख्त व घटना के अनावरण हेतु पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा की जा रही अग्रेतर कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति सिंह की वीडियो बाइट-*1
- झांसी। ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की बढ़ी मुश्किलें, देर रात रॉयल सिटी से पकड़े गए सिंडिकेट में नगरा निवासी युवती निशा खान, यशस्वी द्विवेदी के कब्जे से एक करोड़ से अधिक के सोने के बिस्किट, 11 लाख के चांदी के जेवरात, 18 लाख की नकदी, एक लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन बरामद। सिंडिकेट में शामिल सिपाही रजत पुलिस सेवा से बर्खास्त, सुमित साहू, प्रभात अग्रवाल आदि की तलाश शुरू। इस गिरोह में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय के शामिल होने के मिले साक्ष्य। less1
- झाँसी की रॉयल सिटी में पकड़े गए सट्टा रैकेट में भी आया आशीष उपाध्याय का नाम, छापे में पकड़ी गई दो युवतियों में निशा खान नगरा व यशस्वी द्विवेदी छनियापुरा झाँसी झांसी। ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की बढ़ी मुश्किलें, देर रात रॉयल सिटी से पकड़े गए सिंडिकेट में नगरा निवासी युवती निशा खान, यशस्वी द्विवेदी के कब्जे से एक करोड़ से अधिक के सोने के बिस्किट, 11 लाख के चांदी के जेवरात, 18 लाख की नकदी, एक लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन बरामद। सिंडिकेट में शामिल सिपाही रजत पुलिस सेवा से बर्खास्त, सुमित साहू, प्रभात अग्रवाल आदि की तलाश शुरू। इस गिरोह में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय के शामिल होने के मिले साक्ष्य।1
- मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे छात्रों को दूसरा अवसर दिया गया है। आज से शुरू हुई इस द्वितीय परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे स्वयं को साबित करने का नया मौका बताते हुए आत्मविश्वास से परीक्षा देने की अपील की।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में मिट्टी मिला और गीला अनाज खरीदने का बड़ा मामला सामने आया है। कलेक्टर ने छह खरीदी केंद्र प्रभारियों और एक सर्वेयर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जा सकती है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है।1
- दतिया जिले में जनगणना और सर्वे कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शिकायत मिलते ही एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लेकर काम दोबारा शुरू कराया। प्रशासन ने बाधा डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है और टीम को सुरक्षा दी जा रही है।1