logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरियाणा के रोहतक जिला के फरमाणा बादशाहपुर गांव में शनिवार को एक युवक का सिर कटा हुआ शव मिला है. खेत में धड़ और सिर अलग-अलग पड़े मिले. गर्दन से ऊपर का हिस्सा बुरी हालत में था. सिर से बाल उखाड़कर खाल भी खींची गई है. साथ ही आंख भी गायब हैं. चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. युवक की आधी कमर पर कट के निशान थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस भिजवा दिया है. फरमाणा बादशाहपुर गांव का 20 वर्षीय मोहित 2 दिन पहले लापता हुआ था. वह पड़ोस में ही एक शादी समारोह में गया था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा. परिजनों ने उसे ढूंढने की हर संभव जगह तलाश की. इसके बावजूद उनके हाथ कोई सुराग नहीं लगा. शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया. शनिवार सुबह करीब 8 बजे गांव में ही गेहूं के खेत में मोहित का शव मिला. इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया. पुलिस को भी सूचना दी गई.

18 hrs ago
user_Public Media news
Public Media news
Lakhisarai, Bihar•
18 hrs ago
0e21653a-cf41-4462-9304-169d354863f8

हरियाणा के रोहतक जिला के फरमाणा बादशाहपुर गांव में शनिवार को एक युवक का सिर कटा हुआ शव मिला है. खेत में धड़ और सिर अलग-अलग पड़े मिले. गर्दन से ऊपर का हिस्सा बुरी हालत में था. सिर से बाल उखाड़कर खाल भी खींची गई है. साथ ही आंख भी गायब हैं. चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. युवक की आधी कमर पर कट के निशान थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस भिजवा दिया है. फरमाणा बादशाहपुर गांव का 20 वर्षीय मोहित 2 दिन पहले लापता हुआ था. वह पड़ोस में ही एक शादी समारोह में गया था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा. परिजनों ने उसे ढूंढने की हर संभव जगह तलाश की. इसके बावजूद उनके हाथ कोई सुराग नहीं लगा. शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया. शनिवार सुबह करीब 8 बजे गांव में ही गेहूं के खेत में मोहित का शव मिला. इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया. पुलिस को भी सूचना दी गई.

More news from बिहार and nearby areas
  • रामगढ़ चौक से केवाईसी करवा कर जा रहे बुजुर्ग दंपत्ति सड़क दुर्घटना में हुआ घायल। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय शेखपुरा पथ में परसामा मोर के निकट सोमवार को रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर साइकिल से जा रहे बुजुर्ग दंपति को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों बुजुर्ग दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों के द्वारा 112 पर दी गई प्रशासन के द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए एस आई पांडव कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर 112 वहां से तुरंत सड़क पर घायल पड़ा दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में इलाज करवाया घायल की पहचान सरारी इमामनगर पंचायत के बड़हरा गांव निवासी स्वर्गीय नारायण पंडित के 65 वर्षीय पुत्र कपिल देव पंडित एवं कपिल देव पंडित की 62 वर्षीय पत्नी उमा देवी के रूप में हुई। घायल कपिल देव पंडित ने बताया कि रामगढ़ चौक से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर हम दोनों पति-पत्नी साइकिल से अपना घर बड़हरा जा रहे थे कि तभी परसामा मोर के निकट पीछे से तेज रफ्तार में सफेद रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे हम लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए एवं घायल हो गए।
    1
    रामगढ़ चौक से केवाईसी करवा कर जा रहे बुजुर्ग दंपत्ति सड़क दुर्घटना में हुआ घायल। 
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय शेखपुरा पथ में परसामा मोर के निकट सोमवार को रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर साइकिल से जा रहे बुजुर्ग दंपति को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों बुजुर्ग दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों के द्वारा 112 पर दी गई प्रशासन के द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए एस आई पांडव कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर 112 वहां से तुरंत सड़क पर घायल पड़ा दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में इलाज करवाया घायल की पहचान सरारी इमामनगर पंचायत के बड़हरा गांव निवासी स्वर्गीय नारायण पंडित के 65 वर्षीय पुत्र कपिल देव पंडित एवं कपिल देव पंडित की 62 वर्षीय पत्नी उमा देवी के रूप में हुई। घायल कपिल देव पंडित ने बताया कि रामगढ़ चौक से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर हम दोनों पति-पत्नी साइकिल से अपना घर बड़हरा जा रहे थे कि तभी परसामा मोर के निकट पीछे से तेज रफ्तार में सफेद रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे हम लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए एवं घायल हो गए।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • किऊल नदी पर बना अस्थायी पुल बना राहत का रास्ता, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा लखीसराय शहर के पुरानी बाजार महावीर स्थान स्थित किऊल नदी पर जिला प्रशासन के निर्देश पर अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया है। इस पुल के बन जाने से अब स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने लगी है। तथा सोमवार की पूर्वाहन 8:30 पर वैकल्पिक पुल पर लोगों का आवागमन देखा गया। दरअसल, केंद्रीय विद्यालय आने-जाने के लिए पहले लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता था, जिससे दूरी करीब 4 किलोमीटर तक बढ़ जाती थी। इसके अलावा कई लोगों को किऊल नदी के रेलवे पुल से होकर भी गुजरना पड़ता था, जो काफी असुविधाजनक और जोखिम भरा साबित होता था। लेकिन अब इस अस्थायी पुल के निर्माण से न सिर्फ केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी लखीसराय से किऊल आने-जाने का रास्ता आसान हो गया है। जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और इसे एक महत्वपूर्ण जनहितकारी कदम के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    किऊल नदी पर बना अस्थायी पुल बना राहत का रास्ता, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा
लखीसराय शहर के पुरानी बाजार महावीर स्थान स्थित किऊल नदी पर जिला प्रशासन के निर्देश पर अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया है। इस पुल के बन जाने से अब स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने लगी है। तथा सोमवार की पूर्वाहन 8:30 पर वैकल्पिक पुल पर लोगों का आवागमन देखा गया।
दरअसल, केंद्रीय विद्यालय आने-जाने के लिए पहले लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता था, जिससे दूरी करीब 4 किलोमीटर तक बढ़ जाती थी। इसके अलावा कई लोगों को किऊल नदी के रेलवे पुल से होकर भी गुजरना पड़ता था, जो काफी असुविधाजनक और जोखिम भरा साबित होता था।
लेकिन अब इस अस्थायी पुल के निर्माण से न सिर्फ केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी लखीसराय से किऊल आने-जाने का रास्ता आसान हो गया है।
जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और इसे एक महत्वपूर्ण जनहितकारी कदम के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • लखीसराय। मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निरंजन कुमार ने राज्य स्तर पर 7वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। साथ ही उन्होंने लखीसराय जिला में प्रथम स्थान हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है। निरंजन, के आर के उच्च विद्यालय, लखीसराय के छात्र हैं और उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। निरंजन कुमार के राजमिस्त्री पिता श्री बिरजू साव ने अपने पुत्र की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि निरंजन शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और उसने नियमित रूप से अपने लक्ष्य की ओर मेहनत की। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने के आर के मैदान में निरंजन कुमार को अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने निरंजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय के शिक्षकों ने भी निरंजन की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और अनुशासन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है। पूरे जिले में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का वातावरण है।
    1
    लखीसराय। मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निरंजन कुमार ने राज्य स्तर पर 7वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। साथ ही उन्होंने लखीसराय जिला में प्रथम स्थान हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है। निरंजन, के आर के उच्च विद्यालय, लखीसराय के छात्र हैं और उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
निरंजन कुमार के राजमिस्त्री पिता श्री बिरजू साव ने अपने पुत्र की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि निरंजन शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और उसने नियमित रूप से अपने लक्ष्य की ओर मेहनत की।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने के आर के मैदान में निरंजन कुमार को अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने निरंजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी निरंजन की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और अनुशासन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है। पूरे जिले में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का वातावरण है।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    20 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति दीक्षांत-सह-कंप्यूटर लैब उद्घाटन समारोह दिनांक 30 मार्च 2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नयागांव सिंघपुर, प्रखंड मटिहानी, जिला बेगूसराय में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के तकनीकी विकास एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया तथा शैक्षणिक सत्र के सफल समापन पर दीक्षांत समारोह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पंकज कुमार सिंह और उनकी माता जी (अध्यक्ष, केडीएस फाउंडेशन, हेमरा, बेगूसराय) के सहयोग से विद्यालय को 5 कंप्यूटर प्रदान किए गए। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना तथा उन्हें डिजिटल युग के अनुरूप सक्षम बनाना है। कंप्यूटर लैब की स्थापना से विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, इंटरनेट की जानकारी तथा विभिन्न डिजिटल कौशल सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में जिला परिषद सदस्य अंजनी कुमार सिंह, भूतपूर्व विधायक राजकुमार सिंह एवं शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ज्यादा भी दे दें, तो क्या होगा? अगर बच्चा अशिक्षित रहा, तो वह उसे बेच देगा, गलत रास्तों पर चल पड़ेगा, नशे की ओर बढ़ सकता है—जैसा कि आजकल हम देख भी रहे हैं।लेकिन अगर आपने कठिनाइयों के बावजूद उसे अच्छी शिक्षा दी, और जमीन जायदाद कम भी दिया तो वही बच्चा आपकी हर संपत्ति में चार चाँद लगा देगाI जरूरत पड़े तो 2-4 कट्ठा जमीन मत खरीदिए, लेकिन अपने बच्चों की पढ़ाई कभी मत रोकिए।के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज और राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए डॉ पंकज कुमार सिंह ने अभिवावकों को सिक्षा का महत्त्व बताते हुए कहा कि हम सभी जीवन में निवेश करते हैं। कोई जमीन खरीदता है, कोई घर बनाता है, कोई गाड़ी लेता है। लेकिन मैं आपसे एक सरल उदाहरण के माध्यम से बात रखना चाहता हूँ।शिक्षा ठीक वैसी ही है जैसे LIC का प्रीमियम।जैसे हम हर महीने प्रीमियम भरते हैं और समय आने पर हमें ब्याज सहित पूरा लाभ मिलता है, उसी प्रकार यदि हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं, तो भविष्य में वह कई गुना होकर हमें वापस मिलता है।इसलिए मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ—चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न हों, शिक्षा का “प्रीमियम” भरना कभी मत छोड़िए। डॉ पंकज ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी पूंजी है—जो कभी घटती नहीं,जिसे कोई चुरा नहीं सकता,जिसे कोई छीन नहीं सकता,और जिसे कोई रिश्तेदार भी बेईमानी करके नहीं ले सकता। इसलिए अपने बच्चों को कुछ देना है, तो अच्छी शिक्षा की पूंजी दीजिए। अगर आप जीवन भर संघर्ष करके, अपने भाई, भतीजा चाचा गोतिया से बेईमानी कर रिश्तों में दरार डालकर 2-4 कट्ठा जमीन जमीन ज्यादा भी दे दें, तो क्या होगा? अगर बच्चा अशिक्षित रहा, तो वह उसे बेच देगा, गलत रास्तों पर चल पड़ेगा, नशे की ओर बढ़ सकता है—जैसा कि आजकल हम देख भी रहे हैं।लेकिन अगर आपने कठिनाइयों के बावजूद उसे अच्छी शिक्षा दी, और जमीन जायदाद कम भी दिया तो वही बच्चा आपकी हर संपत्ति में चार चाँद लगा देगाIम डॉ पंकज ने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि आप सभी यह बात भली-भांति जानते हैं। मैं एक किसान का बेटा हूँ। हमारे पिता और दादा की कोई बहुत बड़ी हैसियत नहीं थी, लोग उनको नौकर और पहलवान ही समझते थे और समझते हैं भी। या सबसे सटीक शब्द केयरटेकर ( देखभाल करने वाला, चौकीदार) लेकिन उन्होंने समय रहते शिक्षा का महत्व समझा और हमें पढ़ाया-लिखाया। आज उसी शिक्षा की बदौलत मैं आपके सामने खड़ा हूँ और समाज के उत्थान तथा बच्चों की शिक्षा में योगदान देने के योग्य बन पाया हूँ। अंत में बच्चों से मुखतिब होते हुए डॉ पंकज ने कहा कि बच्चों आपका काम बहुत सरल है—पढ़ना, खेलना, खाना और सोना। मन लगाकर पढ़िए, खूब खेलिए, अच्छा भोजन कीजिए, और गहरी नींद सोइए।इसके अलावा इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।न कुछ गलत देखना है, न सुनना है, न सोचना है।पढ़िए कुछ बनिए और अपने माता-पिता का नाम रोशन कीजिए, अपने गाँव और समाज का नाम ऊँचा कीजिए। डॉ पंकज ने ख्स्तौर से विद्द्यालय के प्रधानाचार्य को धन्यवाद देते हुए कहा की राजीव सर और स्वर्गीय राम सरोवर सिंह की प्रेरणा से ही ये सब संभव हो पायाI स्वर्गीय राम सरोवर सिंह को याद कर डॉ पंकज काफी भाबुक हो गए उन्होंने बताया कई सरोवर सर इस प्रोग्राम के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन भगवन को ये मंजूर नहीं था और सर को इस प्रोग्राम से कुछ दिन पहले ही भगवन ने अपनी शरण में ले लियाI उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास करते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकें। इस मौके पर डाइट शाहपुर के व्याख्याता श्री डॉ अर्जुन पासवान और श्री उमा रंजन जी तथा PTEC विष्णुपुर के उप प्राचार्य डॉ गौतम कुमार ने बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही दीक्षांत समारोह में वर्ग 1 से 8 के प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के अन्य शिक्षक श्रीमती जयमाला कुमारी श्रीमती संयोगिता कुमारी श्रीमती रोशनी कुमारी श्रीमती अमीषा कुमारी श्रीमती कांता कुमारी श्रीमती नेहा कुमारी श्रीमती कुमारी पूनम और श्रीमती बिंदा कुमारी ने सक्रिय रूप से विद्यालय के इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन में अपना अहम योगदान दिया। इस समारोह में गरिमामयी उपस्थित श्री राजकुमार सिंह माननीय पूर्व विधायक मटिहानी, श्री अंजनी कुमार सिंह जिला पार्षद ने समारोह में शिरकत कर समारोह बच्चों तथा शिक्षकों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया इस प्रकार यह समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा एवं तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। डॉ. पंकज कुमार सिंह सचिव, आईएमए सह अध्यक्ष, केडीएस फाउंडेशन हेमरा, बेगूसराय
    4
    प्रेस विज्ञप्ति
दीक्षांत-सह-कंप्यूटर लैब उद्घाटन समारोह
दिनांक 30 मार्च 2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नयागांव सिंघपुर, प्रखंड मटिहानी, जिला बेगूसराय में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के तकनीकी विकास एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया तथा शैक्षणिक सत्र के सफल समापन पर दीक्षांत समारोह भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पंकज कुमार सिंह और उनकी माता जी (अध्यक्ष, केडीएस फाउंडेशन, हेमरा, बेगूसराय) के सहयोग से विद्यालय को 5 कंप्यूटर प्रदान किए गए। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना तथा उन्हें डिजिटल युग के अनुरूप सक्षम बनाना है। कंप्यूटर लैब की स्थापना से विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, इंटरनेट की जानकारी तथा विभिन्न डिजिटल कौशल सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में जिला परिषद सदस्य अंजनी कुमार सिंह, भूतपूर्व विधायक राजकुमार सिंह एवं शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
ज्यादा भी दे दें, तो क्या होगा? अगर बच्चा अशिक्षित रहा, तो वह उसे बेच देगा, गलत रास्तों पर चल पड़ेगा, नशे की ओर बढ़ सकता है—जैसा कि आजकल हम देख भी रहे हैं।लेकिन अगर आपने कठिनाइयों के बावजूद उसे अच्छी शिक्षा दी, और जमीन जायदाद कम भी दिया तो वही बच्चा आपकी हर संपत्ति में चार चाँद लगा देगाI
जरूरत पड़े तो 2-4 कट्ठा जमीन मत खरीदिए, लेकिन अपने बच्चों की पढ़ाई कभी मत रोकिए।के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज और राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए डॉ पंकज कुमार सिंह ने अभिवावकों को सिक्षा का महत्त्व बताते हुए कहा कि हम सभी जीवन में निवेश करते हैं। कोई जमीन खरीदता है, कोई घर बनाता है, कोई गाड़ी लेता है। लेकिन मैं आपसे एक सरल उदाहरण के माध्यम से बात रखना चाहता हूँ।शिक्षा ठीक वैसी ही है जैसे LIC का प्रीमियम।जैसे हम हर महीने प्रीमियम भरते हैं और समय आने पर हमें ब्याज सहित पूरा लाभ मिलता है, उसी प्रकार यदि हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं, तो भविष्य में वह कई गुना होकर हमें वापस मिलता है।इसलिए मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ—चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न हों, शिक्षा का “प्रीमियम” भरना कभी मत छोड़िए। डॉ पंकज ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी पूंजी है—जो कभी घटती नहीं,जिसे कोई चुरा नहीं सकता,जिसे कोई छीन नहीं सकता,और जिसे कोई रिश्तेदार भी बेईमानी करके नहीं ले सकता।
इसलिए अपने बच्चों को कुछ देना है, तो अच्छी शिक्षा की पूंजी दीजिए। अगर आप जीवन भर संघर्ष करके, अपने भाई, भतीजा चाचा गोतिया से बेईमानी कर रिश्तों में दरार डालकर 2-4 कट्ठा जमीन जमीन ज्यादा भी दे दें, तो क्या होगा? अगर बच्चा अशिक्षित रहा, तो वह उसे बेच देगा, गलत रास्तों पर चल पड़ेगा, नशे की ओर बढ़ सकता है—जैसा कि आजकल हम देख भी रहे हैं।लेकिन अगर आपने कठिनाइयों के बावजूद उसे अच्छी शिक्षा दी, और जमीन जायदाद कम भी दिया तो वही बच्चा आपकी हर संपत्ति में चार चाँद लगा देगाIम
डॉ पंकज ने अपने  जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि आप सभी यह बात भली-भांति जानते हैं। मैं एक किसान का बेटा हूँ। हमारे पिता और दादा की कोई बहुत बड़ी हैसियत नहीं थी, लोग उनको नौकर और पहलवान ही समझते थे और समझते हैं भी। या सबसे सटीक शब्द केयरटेकर ( देखभाल करने वाला, चौकीदार) लेकिन उन्होंने समय रहते शिक्षा का महत्व समझा और हमें पढ़ाया-लिखाया। आज उसी शिक्षा की बदौलत मैं आपके सामने खड़ा हूँ और समाज के उत्थान तथा बच्चों की शिक्षा में योगदान देने के योग्य बन पाया हूँ।
अंत में बच्चों से मुखतिब होते हुए डॉ पंकज ने कहा कि बच्चों आपका काम बहुत सरल है—पढ़ना, खेलना, खाना और सोना। मन लगाकर पढ़िए, खूब खेलिए, अच्छा भोजन कीजिए, और गहरी नींद सोइए।इसके अलावा इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।न कुछ गलत देखना है, न सुनना है, न सोचना है।पढ़िए कुछ बनिए और अपने माता-पिता का नाम रोशन कीजिए, अपने गाँव और समाज का नाम ऊँचा कीजिए। डॉ पंकज ने ख्स्तौर से विद्द्यालय के प्रधानाचार्य को धन्यवाद देते हुए कहा की राजीव सर और स्वर्गीय राम सरोवर सिंह की प्रेरणा से ही ये सब संभव हो पायाI स्वर्गीय राम सरोवर सिंह को याद कर डॉ पंकज काफी भाबुक हो गए उन्होंने बताया कई सरोवर सर इस प्रोग्राम के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन भगवन को ये मंजूर नहीं था और सर को इस प्रोग्राम से कुछ दिन पहले ही भगवन ने अपनी शरण में ले लियाI
उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास करते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकें। 
इस मौके पर डाइट शाहपुर के व्याख्याता श्री डॉ अर्जुन पासवान और श्री उमा रंजन जी तथा PTEC विष्णुपुर के उप प्राचार्य डॉ गौतम कुमार ने बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही दीक्षांत समारोह में वर्ग 1 से 8 के प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के अन्य शिक्षक श्रीमती जयमाला कुमारी श्रीमती संयोगिता कुमारी श्रीमती रोशनी कुमारी श्रीमती अमीषा कुमारी श्रीमती कांता कुमारी श्रीमती नेहा कुमारी श्रीमती कुमारी पूनम और श्रीमती बिंदा कुमारी ने सक्रिय रूप से विद्यालय के इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन में अपना अहम योगदान दिया। इस समारोह में गरिमामयी उपस्थित श्री राजकुमार सिंह माननीय पूर्व विधायक मटिहानी, श्री अंजनी कुमार सिंह जिला पार्षद ने समारोह में शिरकत कर समारोह बच्चों तथा शिक्षकों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया
इस प्रकार यह समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा एवं तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
डॉ. पंकज कुमार सिंह
सचिव, आईएमए
सह
अध्यक्ष, केडीएस फाउंडेशन
हेमरा, बेगूसराय
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • शेखपुरा डीएम ने एलपीजी गैस के बारे में दिए जानकारी
    1
    शेखपुरा डीएम ने एलपीजी गैस के बारे में दिए जानकारी
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • बतात्ते चलें कि Jamui के मलयपुर स्थित पुलिस लाइन में वार्षिक निरीक्षण के दौरान मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक Rakesh Kumar ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण से पूर्व आयोजित परेड की सलामी ली गई, जिसमें जिला बल की चार टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व सार्जेंट सुमित कुमार और दिवेश विक्रम ने किया। इस दौरान डीआईजी ने शस्त्रागार का गहन निरीक्षण करते हुए हथियारों के रख-रखाव और अभिलेखों की जांच की। साथ ही पुलिस मुख्यालय से आवंटित वाहनों की स्थिति, रख-रखाव और मरम्मत पर हुए खर्च की भी समीक्षा की गई। पुलिस लाइन परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां अपराध शाखा, लेखा शाखा सहित विभिन्न विभागों के रिकॉर्ड की जांच की गई। निरीक्षण के बाद डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि यह एक नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने माना कि कुछ कमियां पाई गई हैं, जिन्हें जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक Vishwajeet Dayal, साइबर डीएसपी राजन कुमार और मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 👉 बिहार और जमुई की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें City Channel Jamui के साथ। वीडियो को लाइक 👍, शेयर 🔁 और चैनल को सब्सक्राइब 🔔 जरूर करें। #JamuiNews #PoliceInspection #BiharNews #BreakingNews #PoliceUpdate #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #TrendingNews #CityChannelJamui
    1
    बतात्ते चलें कि Jamui के मलयपुर स्थित पुलिस लाइन में वार्षिक निरीक्षण के दौरान मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक Rakesh Kumar ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण से पूर्व आयोजित परेड की सलामी ली गई, जिसमें जिला बल की चार टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व सार्जेंट सुमित कुमार और दिवेश विक्रम ने किया।
इस दौरान डीआईजी ने शस्त्रागार का गहन निरीक्षण करते हुए हथियारों के रख-रखाव और अभिलेखों की जांच की। साथ ही पुलिस मुख्यालय से आवंटित वाहनों की स्थिति, रख-रखाव और मरम्मत पर हुए खर्च की भी समीक्षा की गई।
पुलिस लाइन परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां अपराध शाखा, लेखा शाखा सहित विभिन्न विभागों के रिकॉर्ड की जांच की गई।
निरीक्षण के बाद डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि यह एक नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने माना कि कुछ कमियां पाई गई हैं, जिन्हें जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक Vishwajeet Dayal, साइबर डीएसपी राजन कुमार और मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
👉 बिहार और जमुई की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें City Channel Jamui के साथ।
वीडियो को लाइक 👍, शेयर 🔁 और चैनल को सब्सक्राइब 🔔 जरूर करें।
#JamuiNews #PoliceInspection #BiharNews #BreakingNews #PoliceUpdate #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #TrendingNews #CityChannelJamui
    user_Pinkey Kumari
    Pinkey Kumari
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    3 hrs ago
  • Jamui जिला प्रशासन ने पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल की है। रविवार, 29 मार्च को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने Panchbhoor Waterfall तक दुर्गम रास्तों से पैदल यात्रा कर विकास की संभावनाओं का आकलन किया। यह झरना Giddheshwar Hills की पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित है, जहां घने जंगल, पथरीले रास्ते और संकरी पगडंडियां इस इलाके को रोमांचक बनाती हैं। प्रशासनिक टीम ने न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया, बल्कि बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों और वनवासियों से संवाद कर झरने तक पहुंचने के लिए सुरक्षित और सुगम मार्ग के चयन पर चर्चा की। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में शांति बहाली, बिजली और सौर ऊर्जा जैसी सुविधाओं को लेकर संतोष जताया। कभी नक्सल प्रभावित रहे इस इलाके में अब भयमुक्त वातावरण को लेकर लोगों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान झरने के विभिन्न स्तरों का जायजा लिया गया, जहां तीसरे स्तर पर स्वच्छ और शीतल जल के बीच चट्टानों का मनमोहक दृश्य पर्यटन के लिए बेहद उपयुक्त पाया गया। प्रशासन ने इस स्थल को एक प्रमुख इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में जरूरी कदम उठाने के संकेत दिए हैं। साथ ही, पर्यटकों से इस प्राकृतिक धरोहर की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने की अपील की गई है। 👉 जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें City Channel Jamui के साथ। वीडियो को लाइक 👍, शेयर 🔁 और चैनल को सब्सक्राइब 🔔 जरूर करें। Hashtags: #JamuiNews #Tourism #PanchbhoorWaterfall #EcoTourism #BiharNews #TravelIndia #Nature #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #TrendingNews
    1
    Jamui जिला प्रशासन ने पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल की है। रविवार, 29 मार्च को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने Panchbhoor Waterfall तक दुर्गम रास्तों से पैदल यात्रा कर विकास की संभावनाओं का आकलन किया।
यह झरना Giddheshwar Hills की पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित है, जहां घने जंगल, पथरीले रास्ते और संकरी पगडंडियां इस इलाके को रोमांचक बनाती हैं। प्रशासनिक टीम ने न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया, बल्कि बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का भी जायजा लिया।
अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों और वनवासियों से संवाद कर झरने तक पहुंचने के लिए सुरक्षित और सुगम मार्ग के चयन पर चर्चा की। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में शांति बहाली, बिजली और सौर ऊर्जा जैसी सुविधाओं को लेकर संतोष जताया।
कभी नक्सल प्रभावित रहे इस इलाके में अब भयमुक्त वातावरण को लेकर लोगों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान झरने के विभिन्न स्तरों का जायजा लिया गया, जहां तीसरे स्तर पर स्वच्छ और शीतल जल के बीच चट्टानों का मनमोहक दृश्य पर्यटन के लिए बेहद उपयुक्त पाया गया।
प्रशासन ने इस स्थल को एक प्रमुख इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में जरूरी कदम उठाने के संकेत दिए हैं। साथ ही, पर्यटकों से इस प्राकृतिक धरोहर की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने की अपील की गई है।
👉 जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें City Channel Jamui के साथ।
वीडियो को लाइक 👍, शेयर 🔁 और चैनल को सब्सक्राइब 🔔 जरूर करें।
Hashtags:
#JamuiNews #Tourism #PanchbhoorWaterfall #EcoTourism #BiharNews #TravelIndia #Nature #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #TrendingNews
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • रामगढ़ चौक पर पीने के लिए पानी का है हाहाकार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय से महज 500 गज पर अवस्थित रामगढ़ चौक जहां की लखीसराय सिकंदरा लखीसराय शेखपुरा एवं रामगढ़ चौक से शर्मा के आवागमन का मुख्य चौक है एवं अगल-बगल के लगभग सैकड़ो गांव का बाजार भी अवस्थित है फिर भी सात निश्चय नल जल योजना का लाभ लोगों को आज तक नहीं मिल रहा है प्रतिदिन रामगढ़ चौक पर सैकड़ो लोगों का आवागमन यात्रा एवं बाजार को लेकर होता है लेकिन वहां एक भी जगह पर सार्वजनिक पीने की पानी की व्यवस्था नल जल योजना के तहत नहीं की गई है जिसके कारण गर्मी प्रारंभ होते ही लोगों को काफी परेशानी हो रही है साथ ही साथ पूरे रामगढ़ चौक में एक भी सार्वजनिक सामूहिक शौचालय भी नहीं है बच्चे बूढ़े एवं महिलाओं को काफी परेशानी होती है इस संबंध में रामगढ़ चौक के ग्रामीण भगवान साव सुबोध कुमार मुन्ना साब प्रकाश साव गणेश कुमार आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि रामगढ़ चौक प्रखंड ग्राम पंचायत बिल्लों में पड़ता है लेकिन आज तक यहां मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिला है ना ही सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है वही इस संबंध में रामगढ़ चौक प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की पीएचईडी विभाग के द्वारा नल जल का कार्य किया गया है उसे स्पष्टीकरण किया जाएगा उन्होंने बताया कि सामुदायिक मॉडल शौचालय हेतु जगह चिन्हित कर ली गई है जल्द ही सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा।
    1
    रामगढ़ चौक पर पीने के लिए पानी का है हाहाकार। 
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय से महज 500 गज पर अवस्थित रामगढ़ चौक जहां की लखीसराय सिकंदरा लखीसराय शेखपुरा एवं रामगढ़ चौक से शर्मा के आवागमन का मुख्य चौक है एवं अगल-बगल के लगभग सैकड़ो गांव का बाजार भी अवस्थित है फिर भी सात निश्चय नल जल योजना का लाभ लोगों को आज तक नहीं मिल रहा है प्रतिदिन रामगढ़ चौक पर सैकड़ो लोगों का आवागमन यात्रा एवं बाजार को लेकर होता है लेकिन वहां एक भी जगह पर सार्वजनिक पीने की पानी की व्यवस्था नल जल योजना के तहत नहीं की गई है जिसके कारण गर्मी प्रारंभ होते ही लोगों को काफी परेशानी हो रही है साथ ही साथ पूरे रामगढ़ चौक में एक भी सार्वजनिक सामूहिक शौचालय भी नहीं है बच्चे बूढ़े एवं महिलाओं को काफी परेशानी होती है इस संबंध में रामगढ़ चौक के ग्रामीण भगवान साव सुबोध कुमार मुन्ना साब प्रकाश साव गणेश कुमार आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि रामगढ़ चौक प्रखंड ग्राम पंचायत बिल्लों में पड़ता है लेकिन आज तक यहां मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिला है ना ही सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है वही इस संबंध में रामगढ़ चौक प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की पीएचईडी विभाग के द्वारा नल जल का कार्य किया गया है उसे स्पष्टीकरण किया जाएगा उन्होंने बताया कि सामुदायिक मॉडल शौचालय हेतु जगह चिन्हित कर ली गई है जल्द ही सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.