logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक : मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत • किसी प्रकार की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील • खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि भारत में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और देश व प्रदेश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं। इससे पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति निरंतर बनी हुई है और किसी प्रकार की रुकावट की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सहित पूरे देश में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मंत्री श्री राजपूत ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पीएनजी कनेक्शन लेने का भी आग्रह किया, जिससे एलपीजी पर निर्भरता कम हो और स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश के बॉटलिंग प्लांटों में घरेलू एवं कॉमर्शियल एलपीजी का पर्याप्त भंडार बनाए रखा गया है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं द्वारा की गई बुकिंग के अनुरूप एलपीजी सिलेंडरों का निरंतर वितरण किया जा रहा है। वहीं कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकता क्रम और आवंटन प्रतिशत के आधार पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सतत रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार का अवरोध नहीं है। उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए सभी प्लांट अतिरिक्त समय तक कार्य कर रहे हैं तथा जिला स्तर तक बॉटलिंग प्लांट और वितरकों के पास उपलब्धता एवं वितरण की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी ऑयल कंपनियों के पास पेट्रोल और डीजल (एमएस/एचएसडी) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल पंपों) पर भी पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। कंपनियों के डिपो से पेट्रोल और डीजल की लगातार आपूर्ति की जा रही है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। बढ़ी हुई मांग को देखते हुए ऑयल कंपनियों के डिपो अतिरिक्त समय तक कार्य कर रहे हैं जिससे मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 2,110 स्थानों पर जांच की गई है, जिसमें 2,933 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए तथा 9 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अतिरिक्त 391 पेट्रोल पंपों की जांच की गई, जिसमें एक प्रकरण दर्ज कर एफआईआर कराई गई है। प्रदेश के सभी जिला आपूर्ति नियंत्रकों और ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को पेट्रोल पंपों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाओं द्वारा घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन से संबंधित मांग एवं शिकायतों के पंजीयन और उनके निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। प्रदेश के जिन शहरों में पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहां पाइपलाइन के आसपास के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अन्य जिलों में पाइपलाइन विस्तार के बाद पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही सीजीडी संस्थाओं को विभिन्न अनुमतियां प्राप्त करने के लिए सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इन संस्थाओं द्वारा संबंधित शहरों के लिए दूरभाष नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर उपभोक्ता संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इनमें अवंतिका गैस लिमिटेड द्वारा पीथमपुर, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर के लिए संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि गैल गैस लिमिटेड द्वारा देवास, रायसेन, शाजापुर और सीहोर के लिए संपर्क सुविधा दी गई है। इसी प्रकार नवेरिया गैस लिमिटेड द्वारा धार, थिंक गैस द्वारा भोपाल, राजगढ़ और शिवपुरी, आईओसीएल द्वारा गुना, मऊगंज, रीवा, अशोकनगर और मुरैना, बीपीसीएलद्वारा मैहर, सतना, शहडोल, सीधी और सिंगरौली तथा गुजरात गैस लिमिटेड द्वारा उज्जैन, देवास, इंदौर, रतलाम और झाबुआ क्षेत्रों के लिए दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ता अपनी मांग या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल और डीजल की खरीद करें तथा अनावश्यक संग्रह से बचें। ऑयल कंपनियों ने भी यह स्पष्ट किया है कि एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और सीएनजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

5 hrs ago
user_Deepak Kumar bairagi
Deepak Kumar bairagi
Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
0c33e53f-3538-4484-9b02-393d0bfe38a7

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिला सीहोर अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही l वर्तमान में डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर इत्यादि के अवैध भंडारण के बारे में सतर्कता रखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- इसी सतर्कता के चलते कल दिनांक 29 मार्च 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना पर आरोपी का चद्दर का टपरा (शेड) इन्दौर भोपाल रोड, जावर से से अवैध डीजल भंडारण पाए जाने पर आरोपी गणों के विरुद्ध मौके पर प्राप्त डीजल 4825 लीटर जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है जप्त किया गया तथा थाना जावर में अपराध दर्ज किया जाकर विवेचना मे लिया गया। जप्त मशरूका— 4825 लीटर डीजल मूल्य लगभग 400000 रू., (छोटे बडे ड्रम कुल 32)
    1
    जिला सीहोर
अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही l
वर्तमान में डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर इत्यादि के अवैध भंडारण के बारे में सतर्कता रखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- इसी सतर्कता के चलते कल दिनांक 29 मार्च 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना पर आरोपी का चद्दर का टपरा (शेड) इन्दौर भोपाल रोड, जावर से से अवैध डीजल भंडारण पाए जाने पर आरोपी गणों के विरुद्ध मौके पर प्राप्त डीजल 4825 लीटर जिसकी कीमत करीब 4  लाख  रुपए है जप्त किया गया तथा थाना जावर में अपराध दर्ज किया जाकर  विवेचना मे लिया गया।
जप्त मशरूका—  4825 लीटर डीजल मूल्य लगभग 400000 रू., (छोटे बडे ड्रम कुल 32)
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महामहोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ मना। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर से हुआ प्रारंभ। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पुरानी सब्जी मंडी, प्रगति गली, बुधवारा, मानस भवन होते हुए सुभाष चौक एवं चार बत्ती चौराहे पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा, सकल समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष द्वय श्री कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, देवकरन पहलवान आदि ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, निर्मल जैन, कैलाश जैन (चित्रलोक), अजीत जैन, सुनील सेठी, मुकेश बडजातियां, गोपी सेठी, शरद जैन, मनोज सुपर जैन, विजय जैन, श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष श्री पवन सुराणा आदि का स्वागत सम्मान कर रथ में विराजमान श्रीजी को श्रीफल अर्पित कर दर्शन लाभ लिया । पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा नगर धर्ममय हो गया। विशेष आकर्षण के रूप में मातृशक्ति एक समान रंग की पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुई, वहीं युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की। शोभायात्रा किला मंदिर पर पहुंचीं वहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा व पूजन हुई। मुनि महाराज की धर्म देशना पश्चात् जैन धर्मशाला में समाज जनों का सहभोज हुआ।
    1
    प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महामहोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ मना। शोभायात्रा  का शुभारंभ श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर से हुआ प्रारंभ। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पुरानी सब्जी मंडी, प्रगति गली, बुधवारा, मानस भवन होते हुए सुभाष चौक एवं चार बत्ती चौराहे पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा, सकल समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष द्वय श्री कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, देवकरन पहलवान आदि ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, निर्मल जैन, कैलाश जैन (चित्रलोक), अजीत जैन, सुनील सेठी, मुकेश बडजातियां, गोपी सेठी, शरद जैन, मनोज सुपर जैन, विजय जैन, श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष श्री पवन सुराणा आदि का स्वागत सम्मान कर रथ में विराजमान श्रीजी को श्रीफल अर्पित कर दर्शन लाभ लिया ।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा नगर धर्ममय हो गया।
विशेष आकर्षण के रूप में मातृशक्ति एक समान रंग की पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुई, वहीं युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की।
शोभायात्रा किला मंदिर पर पहुंचीं वहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा व पूजन हुई। मुनि महाराज की धर्म देशना पश्चात् जैन धर्मशाला में समाज जनों का सहभोज हुआ।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    19 hrs ago
  • Post by Sajid Pathan
    1
    Post by Sajid Pathan
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • कांग्रेसियों ने काटाफोड मे धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,बाईक एवं गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकालकर जताया विरोध कन्नौद,कांटाफोड़ मे प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार दोपहर 2 बजे कांटाफोड़ ब्लाक कांग्रेस द्वारा गैस टंकी की किल्लत बढ़ती महंगाई बिजली की दरो में वृद्धि गेहूं की खरीदी समय पर नहीं होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना आंदोलन कर राज्यपाल के नाम थाना परिसर मे पहुंचकर तहसीलदार राजाराम कन्नौजे को ज्ञापन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी के एस परस्ते उपस्थित थे।जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा कांग्रेस नेता राजेश होलानी निर्मल पुरोहित ने बताया की गैस की टंकी की भारी किल्लत है इस कारण आम आदमी परेशान है लंबी लंबी लाइन लगाकर कई दिनों तक परेशान होने के बावजूद रसोई गैस नहीं मिल रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली के बिल भी अंधाधुन बढ़ोतरी के साथ आ रहे हैं साथ ही बिजली की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि की गई जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ा जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेसियों ने सेवा सरकारी संस्थाओं की ऋण वसूली एवं विद्युत मंडल के द्वारा बिलों की वसूली स्थगित करने सहित विभिन्न मांगों के संबंध मे धरना आंदोलन कर ज्ञापन दिया। आंदोलन के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश पटेल ब्रजमोहन तिवारी रामेश्वर शर्मा योगेश पाटोदी धर्मेन्द्र मालवीया जितेंद्र तिवारी अभिषेक भट्ट पप्पू बारवाल अभिषेक जोशी आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन निर्मल पुरोहित ने किया तथा आभार धर्मेंद्र मालवीया ने माना।कांग्रेसियों ने नगर के गांधी चौराहे से बस स्टेंड तक रैली निकाली जिसमें गैस सिलेंडर तथा बाईक को हाथ ठेले पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
    4
    कांग्रेसियों ने काटाफोड मे धरना प्रदर्शन कर  राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,बाईक एवं गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकालकर जताया विरोध 
कन्नौद,कांटाफोड़ मे प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार दोपहर 2 बजे कांटाफोड़ ब्लाक कांग्रेस द्वारा  गैस टंकी की किल्लत बढ़ती महंगाई बिजली की दरो में वृद्धि गेहूं की खरीदी समय पर नहीं होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना आंदोलन कर राज्यपाल के नाम थाना परिसर मे पहुंचकर  तहसीलदार राजाराम कन्नौजे को ज्ञापन दिया। 
इस दौरान थाना प्रभारी के एस परस्ते उपस्थित थे।जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा कांग्रेस नेता राजेश होलानी निर्मल पुरोहित ने बताया  की गैस की टंकी की भारी किल्लत है इस कारण आम आदमी परेशान है लंबी लंबी लाइन लगाकर कई दिनों तक परेशान होने के बावजूद रसोई गैस नहीं मिल रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली के बिल भी अंधाधुन बढ़ोतरी के साथ आ रहे हैं साथ ही बिजली की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि की गई जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ा जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है।  कांग्रेसियों ने सेवा सरकारी संस्थाओं की ऋण वसूली एवं विद्युत मंडल के द्वारा बिलों की वसूली स्थगित करने सहित विभिन्न मांगों के संबंध मे धरना आंदोलन कर ज्ञापन दिया। आंदोलन के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश पटेल ब्रजमोहन तिवारी रामेश्वर शर्मा  योगेश पाटोदी  धर्मेन्द्र मालवीया जितेंद्र तिवारी अभिषेक भट्ट पप्पू बारवाल अभिषेक जोशी आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन निर्मल पुरोहित ने किया तथा आभार धर्मेंद्र मालवीया ने माना।कांग्रेसियों ने नगर के गांधी चौराहे से बस स्टेंड तक रैली निकाली जिसमें गैस सिलेंडर तथा बाईक को हाथ ठेले पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग का एक्शन खाद्य विभाग की टीम ने बैरागढ़ चीचली के एक घर पर दी दबिश दबिश के दौरान अवैध रूप से सिलेंडर हुए जब्त दबिश में अवैध रूप से LPG के 50 सिलेंडर किए जब्त
    1
    एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग का एक्शन
खाद्य विभाग की टीम ने बैरागढ़ चीचली के एक घर पर दी दबिश 
दबिश के दौरान अवैध रूप से सिलेंडर हुए जब्त
दबिश में अवैध रूप से LPG के 50 सिलेंडर किए जब्त
    user_Haseeb Khan Mansuri Journalist
    Haseeb Khan Mansuri Journalist
    सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाजापुर के टंकी चौराहे पर सोमवार को बाइक में आग लग गई। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अज्ञात कारणों से बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। गनीमत रही कि उसी समय वहां से दमकल की गाड़ी गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक कुछ ही पलों में पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि उसी दौरान दमकल की गाड़ी मौके के पास से गुजर रही थी। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
    1
    शाजापुर के टंकी चौराहे पर सोमवार को बाइक में आग लग गई। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अज्ञात कारणों से बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। गनीमत रही कि उसी समय वहां से दमकल की गाड़ी गुजर रही थी। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक कुछ ही पलों में पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि उसी दौरान दमकल की गाड़ी मौके के पास से गुजर रही थी। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया।
समय रहते आग बुझ जाने से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    12 hrs ago
  • Post by Golu Lala
    1
    Post by Golu Lala
    user_Golu Lala
    Golu Lala
    Architect सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खबर दतिया से देखिए जहां पर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ठंडी सड़क स्थित सीताराम वाटिका में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सेवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राईवेट स्कूल्स प्रदेश अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह चौहान,महासचिव राजकुमार शर्मा,पवन शर्मा,डी पी सी राजेश शुक्ला उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष सलीम खान ने की कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन और विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शानदार सरस्वती वंदना से हुई इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रदीप अग्रवाल कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि शिक्षक और माता-पिता शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कारों पर भी नजर रखें क्योंकि संस्कारहीन शिक्षा का कोई अर्थ नहीं है संस्कारित छात्र ही भविष्य में उच्च स्तरीय पदों को शुशोभित करते हैं और समाज का आईना बन परिवार और देश का नाम रोशन करते हैं कार्यक्रम को चाईल्ड वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पवन शर्मा विद्यालय संचालक अशोक रंगड़ मंडल अध्यक्ष उनाव दिनेश शर्मा और गोविंद सिंह राठौर ने भी संबोधित किया और बच्चों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तारीफ कर विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाये प्रेषित की कार्यक्रम में विद्यालय संचालक राशिद खान सर ने किया ग्रांड पेरेंट्स फूल सिंह कुशवाह मेहबूब खान जशरथ सिंह यादव इंजीनियर लतीफ खान और रामसेवक यादव और अपने पूर्व छात्र-छात्राओं जोली शुक्ला पार्षद कवीन्द्र वर्मा कलेक्टर स्टेनो डॉक्टर राजेंद्र प्रजापति आयुष्मान चिकित्सक राजेश कुमार सेन एच डी एफ सी बैंक में सेवारत होने के लिए सम्मानित किया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों की तालियां बटोर कर वाहवाही लूटी कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार एल सी डी कबीर खान को दितीय पुरस्कार इंडक्शन राघव यादव और तृतीय पुरस्कार मिक्सर ग्राईंडर रहीशा बेगम को प्रदान किया गया इसके साथ ही 20 सांतावना पुरस्कार भी अतिथियों द्वारा वितरित किए गए इस अवसर पर कार्यक्रम में शिवपुरी से राजकुमार शर्मा गजेंद्र शिवहरे गोपेन्द्र जैन पवन शर्मा अशोक रंगड ग्वालियर से कौशलेन्द्र सिंह चौहान गोविंद सिंह राठौर कुमुद तिवारी अभिषेक सिंह दतिया से अशोक यादव राजेश श्रीवास्तव नंद किशोर कुशवाह पवन गुप्ता अरुण श्रीवास्तव महेन्द्र श्रीवास्तव आकाश गौतम पत्रकार बंधु समाज सेवी और सैंकड़ों अभिभावकों उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आशना खान एवं कल्पना राजावत ने एवं आभार विद्यालय संचालक राशिद खान ने किया
    1
    खबर दतिया से देखिए जहां पर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ठंडी सड़क स्थित सीताराम वाटिका में आयोजित किया गया कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रुप में सेवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राईवेट स्कूल्स प्रदेश अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह चौहान,महासचिव राजकुमार शर्मा,पवन शर्मा,डी पी सी राजेश शुक्ला उपस्थित रहे  कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष सलीम खान ने की कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन और विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शानदार सरस्वती वंदना से हुई इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रदीप अग्रवाल कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि शिक्षक और माता-पिता शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कारों पर भी नजर रखें क्योंकि संस्कारहीन शिक्षा का कोई अर्थ नहीं है संस्कारित छात्र ही भविष्य में उच्च स्तरीय पदों को शुशोभित करते हैं और समाज का आईना बन परिवार और देश का नाम रोशन करते हैं कार्यक्रम को चाईल्ड वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पवन शर्मा विद्यालय संचालक अशोक रंगड़ मंडल अध्यक्ष उनाव दिनेश शर्मा और गोविंद सिंह राठौर ने भी संबोधित किया और बच्चों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तारीफ कर  विद्यालय प्रबंधन  को शुभकामनाये प्रेषित की  कार्यक्रम में विद्यालय संचालक राशिद खान सर ने किया ग्रांड पेरेंट्स फूल सिंह कुशवाह मेहबूब खान जशरथ सिंह यादव इंजीनियर लतीफ खान और रामसेवक यादव और अपने पूर्व छात्र-छात्राओं जोली शुक्ला पार्षद कवीन्द्र वर्मा कलेक्टर स्टेनो डॉक्टर राजेंद्र प्रजापति आयुष्मान चिकित्सक राजेश कुमार सेन एच डी एफ सी बैंक में सेवारत होने के लिए सम्मानित किया इस अवसर पर विद्यालय के  छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों की तालियां बटोर कर वाहवाही लूटी कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार एल सी डी कबीर खान को दितीय पुरस्कार इंडक्शन राघव यादव और तृतीय पुरस्कार मिक्सर ग्राईंडर रहीशा बेगम को प्रदान किया गया इसके साथ ही 20 सांतावना पुरस्कार भी अतिथियों द्वारा वितरित किए गए इस अवसर पर कार्यक्रम में शिवपुरी से राजकुमार शर्मा गजेंद्र शिवहरे गोपेन्द्र जैन पवन शर्मा अशोक रंगड ग्वालियर से कौशलेन्द्र सिंह चौहान  गोविंद सिंह राठौर कुमुद तिवारी अभिषेक सिंह दतिया से अशोक यादव राजेश श्रीवास्तव नंद किशोर कुशवाह पवन गुप्ता अरुण श्रीवास्तव महेन्द्र श्रीवास्तव आकाश गौतम पत्रकार बंधु समाज सेवी और सैंकड़ों अभिभावकों  उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आशना खान एवं कल्पना राजावत ने एवं आभार विद्यालय संचालक राशिद खान ने किया
    user_HIGH NEWS LIVE
    HIGH NEWS LIVE
    पत्रकार हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.