logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निर्माणाधीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करें: कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया* *निर्माणाधीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करें: कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया* *गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ पौधरोपण एवं जल संरक्षण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश* *डिंडौरी : 01 अगस्त,2026* कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन, जनमन योजना अंतर्गत जनमन आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन तथा स्मार्ट फिश पार्लर सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं उपयंत्रियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में मानक के अनुरूप गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे भवन लंबे समय तक उपयोगी एवं सुरक्षित बने रहें। बैठक में कलेक्टर ने पंचायत भवन सहित सभी निर्माणाधीन परिसरों के आसपास फलदार एवं छायादार पौधों का पौधरोपण करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा जल संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक निर्माण स्थल पर सोकपिट एवं नाडेप तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पंकज जैन, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपयंत्री एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_लखन बर्मन
लखन बर्मन
पत्रकार Dindori, Madhya Pradesh•
5 hrs ago
dcbf3c0c-ebf2-4198-b9d7-e256baedb079

निर्माणाधीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करें: कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया* *निर्माणाधीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करें: कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया* *गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ पौधरोपण एवं जल संरक्षण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश* *डिंडौरी : 01 अगस्त,2026* कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन, जनमन योजना अंतर्गत जनमन आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन तथा स्मार्ट फिश पार्लर सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं उपयंत्रियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में

6ccc4f0a-bf72-4a39-aff9-7f7f86635475

पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में मानक के अनुरूप गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे भवन लंबे समय तक उपयोगी एवं सुरक्षित बने रहें। बैठक में कलेक्टर ने पंचायत भवन सहित सभी निर्माणाधीन परिसरों के आसपास फलदार एवं छायादार पौधों का पौधरोपण करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा जल संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक निर्माण स्थल पर सोकपिट एवं नाडेप तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पंकज जैन, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपयंत्री एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?
    1
    'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों  के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ☑️कमिश्नर ने मणिबाग में भगवान आशुतोष के किए दर्शन मणिबाग को पर्यटन एवं इको-टूरिज्म का केंद्र बनाने के दिए निर्देश उमरिया//शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने उमरिया जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मणिबाग पहुंचकर प्राचीन शिवलिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन कर मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व तथा यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। ☑️ निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने मणिबाग क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को इस स्थल के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे स्थलों को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। ☑️ कमिश्नर ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं, मार्ग संकेतक, बैठने की व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में प्राकृतिक वातावरण को संरक्षित रखते हुए इको-फ्रेंडली उपाय अपनाए जाएं, ताकि क्षेत्र की धार्मिक एवं प्राकृतिक पहचान बनी रहे और अधिक से अधिक पर्यटक यहां आकर्षित हो सकें। निरीक्षण के समय कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, अनुविभागीय बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
    1
    ☑️कमिश्नर ने मणिबाग में भगवान आशुतोष के किए दर्शन
मणिबाग को पर्यटन एवं इको-टूरिज्म का केंद्र बनाने के दिए निर्देश
उमरिया//शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने उमरिया जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मणिबाग पहुंचकर प्राचीन शिवलिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन कर मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व तथा यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।
☑️ निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने मणिबाग क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को इस स्थल के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे स्थलों को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।
☑️ कमिश्नर ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं, मार्ग संकेतक, बैठने की व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में प्राकृतिक वातावरण को संरक्षित रखते हुए इको-फ्रेंडली उपाय अपनाए जाएं, ताकि क्षेत्र की धार्मिक एवं प्राकृतिक पहचान बनी रहे और अधिक से अधिक पर्यटक यहां आकर्षित हो सकें। निरीक्षण के समय कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, अनुविभागीय बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सूरज उगने से पहले शुरू होती है सोने की तलाश रेत में छिपी दौलत! पीढ़ियों से नदी से सोना खोज रहे हैं ग्रामीण। सूरज उगने से पहले शुरू होती है सोने की तलाश... देखिए कबीरधाम का अनोखा नजारा। रेत में छिपी दौलत! पीढ़ियों से नदी से सोना खोज रहे हैं ग्रामीण।
    1
    सूरज उगने से पहले शुरू होती है सोने की तलाश रेत में छिपी दौलत! पीढ़ियों से नदी से सोना खोज रहे हैं ग्रामीण।
सूरज उगने से पहले शुरू होती है सोने की तलाश... देखिए कबीरधाम का अनोखा नजारा।
रेत में छिपी दौलत! पीढ़ियों से नदी से सोना खोज रहे हैं ग्रामीण।
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    12 hrs ago
  • दुनिया भर में कर्ज लेने में हमारा स्थान नंबर वन पहुंच गया है।
    1
    दुनिया भर में कर्ज लेने में हमारा स्थान नंबर वन पहुंच गया है।
    user_BHIMGE BUSSINESS GROUP. KCR
    BHIMGE BUSSINESS GROUP. KCR
    Entrepreneur मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • कहीं ना कहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बात मैं सच्चाई है।
    1
    कहीं ना कहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बात मैं सच्चाई है।
    user_KCR, KODWAHI NEWS
    KCR, KODWAHI NEWS
    Newspaper publisher मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • भारत देश में करप्शन का इस तरीके से हाल है हमारे छत्तीसगढ़ में
    1
    भारत देश में करप्शन का इस तरीके से हाल है हमारे छत्तीसगढ़ में
    user_KCR, KODWAHI NEWS
    KCR, KODWAHI NEWS
    Newspaper publisher मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • फोनपे का नया नियम के अनुसार फोन पर वॉलेट यूजर करता हूं के लिए
    1
    फोनपे का नया नियम के अनुसार फोन पर वॉलेट यूजर करता हूं के लिए
    user_BHIMGE BUSSINESS GROUP. KCR
    BHIMGE BUSSINESS GROUP. KCR
    Entrepreneur मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • अमेरा कन्या आश्रम में छात्रा की मौत शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई : सुखनंदन धुर्वे कार्यकारी जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कबीरधाम
    1
    अमेरा कन्या आश्रम में छात्रा की मौत शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई : सुखनंदन धुर्वे कार्यकारी जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कबीरधाम
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.