*जिलाधिकारी ने किया रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, बकरी पालन केंद्र और मिल्क पाउडर प्लांट की समीक्षा* *जिलाधिकारी ने किया रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, बकरी पालन केंद्र और मिल्क पाउडर प्लांट की समीक्षा* *डेहरी रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट ✍🏻* *डेहरी ऑन सोन (रोहतास)।* जिलाधिकारी, रोहतास ने आज शाहाबाद दुग्ध संघ, आरा की इकाई रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट, डेहरी ऑन सोन का भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों की गहन समीक्षा की। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने डेयरी परिसर में प्रस्तावित *बकरी पालन केंद्र योजना* का जायजा लिया। योजना के तहत लगभग 200 बकरियों के पालन, उनसे प्राप्त दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने पशुपालकों को *DBT के माध्यम से सीधे भुगतान* की व्यवस्था की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नई दुग्ध समितियों का तेजी से गठन किया जाए, अधिक से अधिक पशुपालकों को सहकारिता से जोड़ा जाए और जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने *30 मीट्रिक टन क्षमता वाले मिल्क पाउडर प्लांट* की स्थापना कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रोहतास, प्रबंध निदेशक, शाहाबाद दुग्ध संघ श्री अमित कुमार सुमन सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं डेयरी के कर्मी उपस्थित रहे।

- कॉलेज की डिग्री या skill क्या करना चाहिए पूरा वीडियो में जाने कॉलेज की डिग्री या skill क्या करना चाहिए पूरा वीडियो में जाने1
- पुलिस अभिरक्षा में मृत अमरजीत के परिजनों से मिले सांसद मनोज राम, न्याय का दिया भरोसा। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड के रामडीहरा गांव में पुलिस अभिरक्षा में मृत अमरजीत कुमार यादव के परिजनों से सासाराम सांसद मनोज राम ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव सहयोग एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान सांसद मनोज राम ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए,इस दौरान सासाराम से राजद प्रत्याशी सतेंद्र शाह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अमरजीत कुमार यादव के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मामले में न्याय की मांग की,परिजनों ने सांसद के समक्ष घटना से जुड़ी अपनी बात रखी और निष्पक्ष जांच तथा न्याय की मांग की। सांसद ने परिवार को आश्वस्त किया कि मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक स्तर पर प्रयास किया जाएगा।घटना के बाद गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है। परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।3
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा बाजार में चोरी के बर्तन के साथ दुकानदार गिरफ्तार हसपुरा बाजार में चोरी के बर्तन के साथ दुकानदार गिरफ्तार किया गया है।थाना क्षेत्र के मकबुलपुर गांव में पिछले सप्ताह चोरी हो गया था।1
- bin Mausam barsat ke today breaking news video original aap log kahan se hain please comment kijiega1
- भारत डोमेस्टिक वेयर कंपनी विश्वकर्मा पूजा पर लोगों को दी शुभकामनाएं ,जारी की अपील रोहतास जिले के बिक्रमगंज के युवा उद्यमी एवं भारत डोमेस्टो वेयर कंपनी के निदेशक आनंद कुमार सिंह ने भगवान विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों, जिलेवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की अपील की। आनंद कुमार सिंह ने अपने क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी संदेश दिया। जय बाबा विश्वकर्मा 🙏2
- रफीगंज के पौथू पुलिस ने भेटनियां एवं अचुकी गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल रफीगंज पौथू थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भेटनीया गांव निवासी गोपाल महतो के 34 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र महतो उर्फ धर्मेंद्र कुमार तथा आचुकी गांव निवासी विधेश शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र गुंजन शर्मा के रूप में हुई है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय से वारंट जारी था। वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1
- Bipasha mitr ke pass pardhanmanti yojna ke that ki gaya Karjat Karam haa1
- शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है जल्दी करें शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है जल्दी करें1