Shuru
Apke Nagar Ki App…
रफीगंज के पौथू पुलिस ने भेटनियां एवं अचुकी गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल रफीगंज पौथू थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भेटनीया गांव निवासी गोपाल महतो के 34 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र महतो उर्फ धर्मेंद्र कुमार तथा आचुकी गांव निवासी विधेश शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र गुंजन शर्मा के रूप में हुई है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय से वारंट जारी था। वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Pappu Kumar
रफीगंज के पौथू पुलिस ने भेटनियां एवं अचुकी गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल रफीगंज पौथू थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भेटनीया गांव निवासी गोपाल महतो के 34 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र महतो उर्फ धर्मेंद्र कुमार तथा आचुकी गांव निवासी विधेश शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र गुंजन शर्मा के रूप में हुई है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय से वारंट जारी था। वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- मुख्यालय की मुख्य बाजार में शौचालय नहीं, महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी,सामुदायिक शौचालय में पानी समेत जरूरी सुविधाओं का अभाव, जांच की मांग मदनपुर प्रखंड मुख्यालय की मुख्य बाजार में रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन यहां एक अदद सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और युवतियों को शौचालय की जरूरत पड़ने पर अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है और कई बार उन्हें आसपास के लोगों के घरों का सहारा लेना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में शौचालय निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों से कई बार मांग और आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक मुख्य बाजार में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। बताया गया कि पंचायत स्तर से अस्पताल रोड के दक्षिण तरफ लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, लेकिन वहां पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहने के कारण उसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य और उपयोगिता की जांच कराने की मांग की है। वहीं, पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मुख्य बाजार में लोगों की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द सुलभ और उपयोगी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबाद #प्रखंडमुख्यालय #मुख्यबाजार #सार्वजनिकशौचालय #महिलाओंकीपरेशानी #जनसमस्या #शौचालयनिर्माण #पंचायतीराज1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वे जन्मदिन पर चांद चौरा दुर्गा मंदिर मे भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में विशेष पूजा -अर्चना एवं हवन किया गया l प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर चाँद चौरा दुर्गा मंदिर मेंपूजा-अर्चना एवं हवनदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गया के पावन चाँद चौरा दुर्गा मंदिर में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया।आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के नेता एबं कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा से प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च ध्येय बनाया है। उनका सार्वजनिक जीवन निरंतर सेवा, परिश्रम और राष्ट्र के विकास के संकल्प से जुड़ा रहा है। श्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर शासन के प्रमुख के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की थी। उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश किया।डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, वह आज करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है। ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिककीसहभागिता आवश्यक है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास, नवाचार, बुनियादी ढांचे, कृषि, महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था और इस वर्ष उनका 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।इस पावन अवसर पर गया की पुण्य एवं आध्यात्मिक धरती से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं असीम ऊर्जा प्रदान करें तथा वे इसी प्रकार देश की सेवा करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते रहें। आज पूजा पाठ एवं हवन करने वालों में भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर श्रीमती सारिका वर्मा वार्ड पार्षद अर्पणा मिश्रा गुंजा सिंह संजू देवी आशा देवी सोनम कुमारी शर्मिला देवी राणा रणजीत सिंह गोपाल प्रसाद यादव सुनील बंबईया रामप्रवेश सिंह संजय यादव गोलू ठाकुर कुंदन सिंह महेश यादव बबलू गुप्ता मंटू कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित हुए पूजा हवन श्री नारायण शास्त्री जी के द्वारा कराया गया1
- प्रधानमंत्री के 76 वे जन्मदिन पर डा मनीष पंकज मिश्रा द्वारा मा दुर्गा मंदिर पर पुजा अर्चना प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, वह आज करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है। ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिककी सहभागिता आवश्यक- डा मनीष पंकज मिश्रा गया जी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर चाँद चौरा दुर्गा मंदिर मेंपूजा-अर्चना एवं हवनदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गया के पावन चाँद चौरा दुर्गा मंदिर में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया।आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ है। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के नेता एबं कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की गई है।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च ध्येय बनाया है। उनका सार्वजनिक जीवन निरंतर सेवा, परिश्रम और राष्ट्र के विकास के संकल्प से जुड़ा रहा है। श्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर शासन के प्रमुख के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की थी। उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश किया है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, वह आज करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है। ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिककीसहभागिता आवश्यक है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, नवाचार, बुनियादी ढांचे, कृषि, महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था और इस वर्ष उनका 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।इस पावन अवसर पर गया की पुण्य एवं आध्यात्मिक धरती से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं असीम ऊर्जा प्रदान करें तथा वे इसी प्रकार देश की सेवा करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते रहें। आज पूजा पाठ एवं हवन करने वालों में भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर सारिका वर्मा वार्ड पार्षद अर्पणा मिश्रा गुंजा सिंह संजू देवी आशा देवी सोनम कुमारी शर्मिला देवी राणा रणजीत सिंह गोपाल प्रसाद यादव सुनील बंबईया रामप्रवेश सिंह संजय यादव गोलू ठाकुर कुंदन सिंह महेश यादव बबलू गुप्ता मंटू कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित हुए पूजा हवन श्री नारायण शास्त्री जी के द्वारा कराया गया है।1
- गया शहर के वार्ड 44 के ब्रह्मयोनि महादलित टोला के एक बच्चे ने पेश की स्वच्छता और जिम्मेंदारी की अनूठी मिसाल। बच्चे के जज्बे को सलाम।1
- अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का डंडा, 3 क्लीनिक सील! छापेमारी से मचा हड़कंप #रामनगर #पश्चिमचंपारण #अवैधक्लीनिक #क्लीनिकसील #प्रशासनिककार्रवाई #छापेमारी #बिहारन्यूज #BiharNews #RamNagar #WestChamparan #BreakingNews #LatestNews #SadhanaNews #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNews #BiharNewsUpdate #HealthDepartment #ActionAgainstIllegalClinic1
- yah kya kar raha abhi tak subah Se Sham Tak kya kar raha ji one1
- पीएम सूर्य घर योजना को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में एक माह तक लगेगा शिविर पीएम सूर्य घर योजना के तहत रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। बुधवार संध्या 5 बजे SDOने बताया कि लोगों के बिजली बिल में कमी लाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से यह पहल की गई है। शिविर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र के इच्छुक उपभोक्ता योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने लोगों1
- खेत में गिरने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत, मुरौली खुर्द के खेत से बरामद हुआ शव नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के पंचपोखरी गांव निवासी 75 वर्षीय कुलदीप शर्मा की खेत में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान स्वर्गीय मुनेश्वर शर्मा के पुत्र कुलदीप शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि कुलदीप शर्मा कुटुंबा थाना क्षेत्र के वर्मा गांव स्थित एक फर्नीचर दुकान में काम करते थे। मंगलवार को वह किसी कार्य से खेत की ओर गए थे। इसी दौरान मुरौली खुर्द गांव स्थित एक खेत में अचानक गिर पड़े। बाद में खेत में उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थानाध्यक्ष ने बताया पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो पाएगा। #BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #टंडवा #कुटुंबा #मुरौलीखुर्द #औरंगाबाद #बिहार #क्राइम_न्यूज #स्थानीय_समाचार #हादसा #मौत #शोक #BreakingNews #LatestNews1
- गया शहर के माडनपुर ब्रह्मचारी बाबा रोड स्थित माता दुर्गा मंदिर से मूर्ति चोरी। स्थानीय थाना को दी गई सूचना।1