आंबेडकर प्रतिमा का मामला: #चबूतरा हटा, #फिर स्थापित, पथराव और लाठीचार्ज #मामला सुरक्षित भूमि पर# अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर हुआ विवाद अमेठीI रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद, आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बार फिर से चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित कर दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिस पर स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में, बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवा दिया। इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने पुनः चबूतरा बनाकर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास किया। प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान, नाराज महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। पुलिस को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा। इस टकराव में कई ग्रामीण घायल हुए। पुलिस ने विवादित मूर्ति को सुरक्षित रूप से थाने में ले आई है। घटना के संबंध में, पुलिस वीडियो ग्राफी के माध्यम से उपद्रव में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेने में सफल रही है, और अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करने की कार्रवाई जारी है। रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का यह मामला अब संवेदनशील हो गया है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश और प्रतिमा की स्थापना के अधिकार को लेकर यह विवाद फिलहाल सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। आगे की कार्रवाई और बातचीत के परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल उप जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि शुक्रवार को खालनिकालने के लिए सुरक्षित भूमि पर पर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर कब्ज का कब्जा की जाने का सूचना मिली थी जिस पर कुछ लोगों द्वारा शनिवार को आज चबूतरा बनाकर अंबेडकर की प्रतिमा रख दी गई जिसको राजस्व टीम अंबेडकर की प्रतिमा हटाकर अन्यत्र रखा गया जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हुआ l मामला को गंभीर देखते हुए पुलिस बल का प्रयोग किया गयाl
आंबेडकर प्रतिमा का मामला: #चबूतरा हटा, #फिर स्थापित, पथराव और लाठीचार्ज #मामला सुरक्षित भूमि पर# अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर हुआ विवाद अमेठीI रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद, आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बार फिर से चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित कर दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिस पर स्थानीय प्रशासन ने
अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में, बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवा दिया। इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने पुनः चबूतरा बनाकर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास किया। प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान, नाराज महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। पुलिस को नियंत्रित करने
के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा। इस टकराव में कई ग्रामीण घायल हुए। पुलिस ने विवादित मूर्ति को सुरक्षित रूप से थाने में ले आई है। घटना के संबंध में, पुलिस वीडियो ग्राफी के माध्यम से उपद्रव में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेने में सफल रही है, और अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करने की कार्रवाई जारी है। रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का यह मामला अब संवेदनशील हो गया है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश और प्रतिमा की स्थापना के
अधिकार को लेकर यह विवाद फिलहाल सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। आगे की कार्रवाई और बातचीत के परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल उप जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि शुक्रवार को खालनिकालने के लिए सुरक्षित भूमि पर पर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर कब्ज का कब्जा की जाने का सूचना मिली थी जिस पर कुछ लोगों द्वारा शनिवार को आज चबूतरा बनाकर अंबेडकर की प्रतिमा रख दी गई जिसको राजस्व टीम अंबेडकर की प्रतिमा हटाकर अन्यत्र रखा गया जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हुआ l मामला को गंभीर देखते हुए पुलिस बल का प्रयोग किया गयाl
- Post by Raju.u.p.441
- राज्यसभा सांसद पंडित लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया उसमें उन्होंने अपने सभी कार्यों का विस्तार से वर्णन किया है इस वीडियो में आप देखेंगे कि लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने विकास कार्यों के बारे में मीडिया को बताते हुए क्या कुछ कहा है।1
- प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की गई। जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने कहा कि फुले महान समाज सुधारक, विचारक और क्रांतिकारी थे। उन्होंने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की और महिलाओं व दलितों की शिक्षा के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला और विधवा विवाह के समर्थक रहे। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर राजकुमार पाल, जावेद अख्तर, निसार अहमद सहित कई नेता मौजूद रहे।1
- लखनऊ चारबाग लखनऊ में स्वर्णकार समाज का ऐतिहासिक महा समागम, दिखी एकजुटता और जागरूकता की नई लहर । रवींद्रालय हॉल में शनिवार, 11 अप्रैल को स्वर्णकार (सोनार) समाज का भव्य महा समागम आयोजित किया गया। इस विशाल आयोजन में लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों और अन्य राज्यों से आए स्वर्णकार समाज के हजारों लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान समाज के वक्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि अब स्वर्णकार समाज पूरी तरह जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों को लेकर सजग है। वक्ताओं ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल स्वर्णकार समाज को सम्मान देगा, उन्हें चुनाव में उचित भागीदारी और टिकट प्रदान करेगा, समाज उसी दल का पूर्ण समर्थन करेगा। इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में जोश, उत्साह और एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे यह संदेश गया कि स्वर्णकार समाज अब संगठित होकर अपनी ताकत का अहसास करा रहा है। महा समागम ने न केवल समाज को एक मंच पर लाने का कार्य किया, बल्कि आने वाले समय में सामाजिक और राजनीतिक दिशा तय करने का भी संकेत दिया।1
- रायबरेली में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी योजना का प्रथम चरण शुरू हो गया है। अब गांवों में ही छात्रों को बेहतर पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए लगभग 4 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की किताबें, जिनमें National Book Trust और अन्य प्रकाशनों की पुस्तकें शामिल हैं, उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं 70 हजार रुपये फर्नीचर पर खर्च किए जा रहे हैं। डिजिटल सुविधाओं के लिए कंप्यूटर और उपकरण खरीद में UPDESCO के जरिए 1 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं, साथ ही 20 हजार रुपये डिजिटल कंटेंट पर लगाए जा रहे हैं। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 178 ग्राम पंचायतों में किताबें भेजी जा चुकी हैं, जबकि 7 ब्लॉकों में NBT ने सीधे पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं।3
- थाना अन्तू क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने के प्रकरण में वांछित ₹25,000 का इनामिया अभियुक्त थाना अन्तू पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के विषय में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल की बाइट।1
- प्रतापगढ़। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश का प्रत्येक वर्ग जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। बगैर जाति धर्म देखे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रत्येक क्षेत्र में आज प्रदेश और देश पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उक्त बातें भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्राम संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद के दौरान कही। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सरकार की उपलब्धियों से संबन्धित पुस्तिका भी वितरित की गई। रानीगंज विधानसभा के श्रीनाथपुर, सरायगनई समेत आधा दर्जन गावों मे ग्राम संपर्क अभियान चलाया गया। बतौर संयोजक पहुंचे भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताईं। भाजपा नेता ने ग्रामीणों को आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से योगी सरकार बनाने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने मोदी योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बूथ अध्यक्ष अभय प्रताप शर्मा ने बताया कि सरकार की नीतियों और रीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक घर तक जाकर ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक केके शर्मा, सराय गनई बूथ अध्यक्ष राज कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, कमलाकांत राय, लल्लू नागर, डा. दिनेश मौर्य, त्रिभुवन नाथ शर्मा, दूधनाथ गुप्ता, अजीत कुमार पांडेय, मनीष कुमार दूबे, राजेश कुमार पांडेय, रिशभ पाल, श्यामलाल गुप्ता, मिथुन पांडेय, चुंबक नाथ पांडेय, स्वामी नाथ शर्मा, मोने सिंह, संजय कुमार, कल्लू सिंह, अरुण सिंह, सुनील सरोज, विकास सिंह, दुर्गेश सिंह, बबलू सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।4
- नोएडा में श्रमिकों के लिए सरकार की अपील, अफवाहों से दूर रहने की सलाह नोएडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट अपील जारी की है। सरकार ने कहा है कि भ्रामक सूचनाओं से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, इसलिए श्रमिक केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सरकार ने आश्वासन दिया है कि श्रमिकों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान, ओवरटाइम का दोगुना वेतन, EPF और ESI जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही सुरक्षित कार्यस्थल, महिला श्रमिकों के लिए विशेष प्रावधान और शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया है। प्रशासन ने श्रमिकों से कार्यस्थलों पर शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित श्रम विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर हाल में श्रमिकों के हितों की रक्षा की जाएगी।1
- Post by REPORTER ANKIT2