logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चतरा के हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित डाहा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदेव यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को पार्टी का पट्टा पहनाकर, प्रमाण-पत्र सौंपकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव ने कहा कि राजद हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज उठाती रही है और पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया ताकि हर गांव और पंचायत में पार्टी के सुप्रीमो लालू यादव की विचारधारा को पहुंचाया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदेव यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी होती है और नए पदाधिकारियों के आने से हंटरगंज प्रखंड में राजद को नई ऊर्जा मिलेगी। पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम में लेंजवा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष यादव, जगदीश यादव, मोहम्मद आरिफ, संतोष पासवान, शैलेन्द्र भारती, मोहन दास, कपिल दास, गनौरी यादव, विकास यादव और राजेश यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Vikash Kumar Yadav
Vikash Kumar Yadav
शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
1 hr ago

चतरा के हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित डाहा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदेव यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को पार्टी का पट्टा पहनाकर, प्रमाण-पत्र सौंपकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव ने कहा कि राजद हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज उठाती रही है और पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया ताकि हर गांव और पंचायत में पार्टी के सुप्रीमो लालू यादव की विचारधारा को पहुंचाया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदेव यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी होती है और नए पदाधिकारियों के आने से हंटरगंज प्रखंड में राजद को नई ऊर्जा मिलेगी। पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम में लेंजवा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष यादव, जगदीश यादव, मोहम्मद आरिफ, संतोष पासवान, शैलेन्द्र भारती, मोहन दास, कपिल दास, गनौरी यादव, विकास यादव और राजेश यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चतरा के हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित डाहा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदेव यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को पार्टी का पट्टा पहनाकर, प्रमाण-पत्र सौंपकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव ने कहा कि राजद हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज उठाती रही है और पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया ताकि हर गांव और पंचायत में पार्टी के सुप्रीमो लालू यादव की विचारधारा को पहुंचाया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदेव यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी होती है और नए पदाधिकारियों के आने से हंटरगंज प्रखंड में राजद को नई ऊर्जा मिलेगी। पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम में लेंजवा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष यादव, जगदीश यादव, मोहम्मद आरिफ, संतोष पासवान, शैलेन्द्र भारती, मोहन दास, कपिल दास, गनौरी यादव, विकास यादव और राजेश यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    चतरा के हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित डाहा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदेव यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को पार्टी का पट्टा पहनाकर, प्रमाण-पत्र सौंपकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव ने कहा कि राजद हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज उठाती रही है और पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया ताकि हर गांव और पंचायत में पार्टी के सुप्रीमो लालू यादव की विचारधारा को पहुंचाया जा सके।

इस मौके पर वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदेव यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी होती है और नए पदाधिकारियों के आने से हंटरगंज प्रखंड में राजद को नई ऊर्जा मिलेगी। पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम में लेंजवा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष यादव, जगदीश यादव, मोहम्मद आरिफ, संतोष पासवान, शैलेन्द्र भारती, मोहन दास, कपिल दास, गनौरी यादव, विकास यादव और राजेश यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • गया जिले के आमस प्रखंड के बाजितपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों की काफी कमी है। यहाँ बेहतर शिक्षा की उम्मीद लगाए सैकड़ों छात्र बैठे हैं। इस विद्यालय में वर्तमान में मैथ, हिंदी, अंग्रेजी और सोशल साइंस के शिक्षकों की बेहद जरूरत है।
    1
    गया जिले के आमस प्रखंड के बाजितपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों की काफी कमी है। यहाँ बेहतर शिक्षा की उम्मीद लगाए सैकड़ों छात्र बैठे हैं। इस विद्यालय में वर्तमान में मैथ, हिंदी, अंग्रेजी और सोशल साइंस के शिक्षकों की बेहद जरूरत है।
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • चतरा के प्रतापपुर प्रखंड की सिद्की पंचायत के नंनई कला गांव में पिछले करीब एक महीने से एकमात्र सार्वजनिक चापाकल खराब पड़ा है। इसके चलते ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे गांव में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। वार्ड सदस्य संदीप कुमार ने बताया कि चापाकल की इस खराबी के संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों को कई बार सूचित कर मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की इस उदासीनता से नाराज होकर ग्रामीणों ने आखिरकार आपसी सहयोग से अपने निजी खर्च पर चापाकल दुरुस्त कराने का निर्णय लिया। मरम्मत के लिए जब चापाकल को खोला गया, तो उसका पाइप फटा हुआ मिला और सिलेंडर भी नीचे गिर चुका था, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। इस मामले में पीएचईडी के कनीय अभियंता अमित कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिल चुकी है और ग्रामीणों को राहत देने के लिए जल्द ही खराब चापाकल की मरम्मत करा दी जाएगी।
    1
    चतरा के प्रतापपुर प्रखंड की सिद्की पंचायत के नंनई कला गांव में पिछले करीब एक महीने से एकमात्र सार्वजनिक चापाकल खराब पड़ा है। इसके चलते ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे गांव में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है।

वार्ड सदस्य संदीप कुमार ने बताया कि चापाकल की इस खराबी के संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों को कई बार सूचित कर मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की इस उदासीनता से नाराज होकर ग्रामीणों ने आखिरकार आपसी सहयोग से अपने निजी खर्च पर चापाकल दुरुस्त कराने का निर्णय लिया।

मरम्मत के लिए जब चापाकल को खोला गया, तो उसका पाइप फटा हुआ मिला और सिलेंडर भी नीचे गिर चुका था, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। इस मामले में पीएचईडी के कनीय अभियंता अमित कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिल चुकी है और ग्रामीणों को राहत देने के लिए जल्द ही खराब चापाकल की मरम्मत करा दी जाएगी।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गया के बाराचट्टी में लोक कल्याण निधि लिमिटेड कंपनी के ऑनर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
    1
    गया के बाराचट्टी में लोक कल्याण निधि लिमिटेड कंपनी के ऑनर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
    user_Ganesh Prasad  Ganesh Prasad
    Ganesh Prasad Ganesh Prasad
    पत्रकारिता बाराचट्टी, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • गया जी के मगध आईजी कार्यालय में हर दिन शिकायतकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
    1
    गया जी के मगध आईजी कार्यालय में हर दिन शिकायतकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • बिहार विधानसभा के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और महागठबंधन के विधायकों की अनुपस्थिति राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। गया के बिपार्ड (विपार्ट) में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से विपक्ष की दूरी को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए इसे टाल दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया था और यदि कोई नहीं आया, तो इस पर वे कुछ नहीं कह सकते। यह दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को संसदीय परंपराओं, सदन की कार्यवाही, विधायी प्रक्रियाओं और जनहित से जुड़े विषयों की बेहतर समझ देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस आयोजन में सत्ता पक्ष के कई विधायक और जनप्रतिनिधि तो मौजूद रहे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई प्रमुख चेहरों की अनुपस्थिति साफ दिखाई दी। विपक्ष के इस कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यह किसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, विपक्ष की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस मुद्दे को तूल देने से बचते हुए साफ किया कि सभी दलों को समान रूप से निमंत्रण भेजा गया था और इसमें शामिल होना या न होना संबंधित नेताओं और विधायकों का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है।
    1
    बिहार विधानसभा के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और महागठबंधन के विधायकों की अनुपस्थिति राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। गया के बिपार्ड (विपार्ट) में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से विपक्ष की दूरी को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए इसे टाल दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया था और यदि कोई नहीं आया, तो इस पर वे कुछ नहीं कह सकते।

यह दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को संसदीय परंपराओं, सदन की कार्यवाही, विधायी प्रक्रियाओं और जनहित से जुड़े विषयों की बेहतर समझ देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस आयोजन में सत्ता पक्ष के कई विधायक और जनप्रतिनिधि तो मौजूद रहे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई प्रमुख चेहरों की अनुपस्थिति साफ दिखाई दी।

विपक्ष के इस कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यह किसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, विपक्ष की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस मुद्दे को तूल देने से बचते हुए साफ किया कि सभी दलों को समान रूप से निमंत्रण भेजा गया था और इसमें शामिल होना या न होना संबंधित नेताओं और विधायकों का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    13 min ago
  • चतरा के हंटरगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को मां कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के सचिव सह हंटरगंज अंचल अधिकारी (सीओ) रितिक कुमार ने की। बैठक के दौरान मां कौलेश्वरी मंदिर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। पिछली बैठक के निर्णयों की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने मंदिर परिसर, पर्वत मार्ग और तलहटी क्षेत्र की गंदगी को गंभीर समस्या बताया और नियमित सफाई के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मियों की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा। श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त धर्मशाला के निर्माण, बुद्धा पार्क को जोड़ने वाले मार्ग के विकास तथा पर्वत के ऊपर बनी पीसीसी सड़क की डीएमएफटी (DMFT) मद से मरम्मत कराने पर सहमति बनी। इसके साथ ही, पर्वत क्षेत्र में पांच तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) लगाने, वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा मंदिर प्रबंधन से जुड़े पुजारियों एवं कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का भी प्रस्ताव रखा गया ताकि उनकी स्पष्ट पहचान सुनिश्चित हो सके। बैठक में अंचल अधिकारी रितिक कुमार ने सड़क किनारे अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को पहले दो बार नोटिस दिया जाएगा और उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा दुकानें हटाने की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना को पत्र भेजा जाएगा ताकि नियमित कार्रवाई कर विधि-व्यवस्था बनाई रखी जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में अंचल नाजिर सुनील कुमार, बीपीएम संजय कुमार सिन्हा, प्रधान पुजारी मिथलेश मिश्रा, अमरेंद्र कुमार केशरी, कौशलेंद्र सिंह, कमल कुमार केशरी, चकला पंचायत की मुखिया दीपा भारती, नावाडीह पंचायत की मुखिया बसंती पन्ना, समरेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह, चैतु यादव, रामबाबू, असर्फी सिंह, दिलीप कुमार दास, नावाडीह पंचायत के मुखिया मदन चौधरी और सबिता पांडे सहित समिति के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    1
    चतरा के हंटरगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को मां कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के सचिव सह हंटरगंज अंचल अधिकारी (सीओ) रितिक कुमार ने की। बैठक के दौरान मां कौलेश्वरी मंदिर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। पिछली बैठक के निर्णयों की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने मंदिर परिसर, पर्वत मार्ग और तलहटी क्षेत्र की गंदगी को गंभीर समस्या बताया और नियमित सफाई के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मियों की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा।

श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त धर्मशाला के निर्माण, बुद्धा पार्क को जोड़ने वाले मार्ग के विकास तथा पर्वत के ऊपर बनी पीसीसी सड़क की डीएमएफटी (DMFT) मद से मरम्मत कराने पर सहमति बनी। इसके साथ ही, पर्वत क्षेत्र में पांच तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) लगाने, वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा मंदिर प्रबंधन से जुड़े पुजारियों एवं कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का भी प्रस्ताव रखा गया ताकि उनकी स्पष्ट पहचान सुनिश्चित हो सके।

बैठक में अंचल अधिकारी रितिक कुमार ने सड़क किनारे अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को पहले दो बार नोटिस दिया जाएगा और उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा दुकानें हटाने की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना को पत्र भेजा जाएगा ताकि नियमित कार्रवाई कर विधि-व्यवस्था बनाई रखी जा सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अंचल नाजिर सुनील कुमार, बीपीएम संजय कुमार सिन्हा, प्रधान पुजारी मिथलेश मिश्रा, अमरेंद्र कुमार केशरी, कौशलेंद्र सिंह, कमल कुमार केशरी, चकला पंचायत की मुखिया दीपा भारती, नावाडीह पंचायत की मुखिया बसंती पन्ना, समरेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह, चैतु यादव, रामबाबू, असर्फी सिंह, दिलीप कुमार दास, नावाडीह पंचायत के मुखिया मदन चौधरी और सबिता पांडे सहित समिति के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • गया के डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत गया-डोभी सड़क मार्ग पर करमौनी कट के पास रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो और बलेनो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन एक ही बारात में शामिल होकर बोधगया से जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान करमौनी कट के पास किसी कारणवश दोनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर सीधे खेत में जा घुसी, जबकि क्षतिग्रस्त बलेनो सड़क पर ही खड़ी रही। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डायल 112 की टीम के अनुसार, दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी सहमति और समझौता हो जाने के बाद मामला पूरी तरह शांत हो गया, जिसके चलते इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
    1
    गया के डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत गया-डोभी सड़क मार्ग पर करमौनी कट के पास रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो और बलेनो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन एक ही बारात में शामिल होकर बोधगया से जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान करमौनी कट के पास किसी कारणवश दोनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर सीधे खेत में जा घुसी, जबकि क्षतिग्रस्त बलेनो सड़क पर ही खड़ी रही।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डायल 112 की टीम के अनुसार, दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी सहमति और समझौता हो जाने के बाद मामला पूरी तरह शांत हो गया, जिसके चलते इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.