Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुंदेलखंड छेत्र बबीना मे कहर बनकर बरसे ओले नागरिकों का हुआ बुरा हाल
Hmao_babina_up93
बुंदेलखंड छेत्र बबीना मे कहर बनकर बरसे ओले नागरिकों का हुआ बुरा हाल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Abhishek Jain1
- झांसी के बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक पढ़ाई के दौरान आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियां करता है और उन पर गलत विचार अपनाने का दबाव बनाता है। साथ ही, छात्राओं ने शिक्षक पर मोबाइल नंबर मांगने, देर रात बात करने के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। मामले से छात्राओं और अभिभावकों में भय का माहौल है। पीड़ित छात्राओं ने निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।2
- झाँसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए वर्षों से किए जा रहे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा किए गए वार्दो की खुली अवहेलना ने आज पूरे क्षेत्र की जनता के आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुँचाई है। "वनवासी राम से रामराजा सरकार" तक बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक जन आक्रोश यात्रा को जिस अभूतपूर्व जनसमर्थन, प्रेम और आक्रोश का सैलाब मिला, उसने यह साफ़ कर दिया है कि अब बुदेलखंड की जनता अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है। यह यात्रा केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की आत्मा की पुकार थी एक ऐसी पुकार जिसे अब अनसुना करना संभव नहीं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्षेत्र के 9 सांसद, जिन पर बुंदेलखंड की आवाज संसद तक पहुँचाने की जिम्मेदारी थी एवं 55 विधायक या तो मौन हैं या अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। यह मौन अब विश्वासघात के रूप में देखा जा रहा है। इसी विश्वासघात और वादा खिलाफी के विरोध में अब एक ऐतिहासिक और जनप्रतिनिधियों को धिक्कारने वाला कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। अखंड बुंदेलखंड के 9 सांसदों क्रमशः सागर, दमोह-पन्ना, छत्तरपुर-खजुराहो, टीकमगढ़-निवाड़ी, दतिया-भिड, झांसी-ललितपुर, जालौन गरौठा, हमीरपुर-महोबा, बांदा-चित्रकूट निर्वाचन क्षेत्र में व 55 विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में" जनप्रतिनिधि धिक्कार यात्रा" का हर निर्वाचन क्षेत्र में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित हैं, जहां अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, सांसदों एवं विधायको को भेजा जाएगा। साथ ही दो ब्लॉकों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, अधिवक्ताओं, किसानों, व्यापारियों से सहयोग वार्ता की जाएगी व न्यूतनम एक हजार उन बुंदेली योद्धाओं को जो राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोई साधारण विरोध नहीं, बल्कि उन टूटे हुए सपनों, कुचले हुए अधिकारों और उपेक्षित अस्मिता की आखिरी चेतावनी है। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा पुनः वादा खिलाफी के विरोध में राम कौ कॉल (कसम) चढ़ाकर, लोगो की कलाई पर राम बंधन बांधने व गंगाजली उठवाकर मौन धारण किए हुए जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध लोगों को तैयार करने के लिए बड़ी टीम तैयार कर रहा है जो आगामी चुनावों में गूंगों को हरा कर बोलने वालों को जिताने का कार्य करेंगे। खून से लिखा हर शब्द यह बताएगा कि बुंदेलखंड की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, अपना अधिकार चाहती है। यह संदेश स्पष्ट है यदि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज नहीं उठाएंगे, तो जनता उन्हें सत्ता से हटाने में भी संकोच नहीं करेगी क्योंकि जो बुंदेलखंड का नहीं वो किसी काम का नहीं।2
- Post by Bablu Ramaiya1
- थाना लहचूरा क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद। सक्षम अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। संपूर्ण प्रकरण के संबंध में SPRA झाँसी की बाइट1
- झांसी में धार्मिक स्थलों पर अब चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार सुबह रक्सा थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बड़ी माता मंदिर में एक अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। पूरी घटना सुबह करीब 11:48 बजे की है, जब मुख्य पुजारी बलराम दास विश्राम कर रहे थे। शातिर चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर पहले दान पेटी का ताला तोड़ा और फिर दो बार में करीब दो से तीन हजार रुपये की नकदी समेट कर फरार हो गया।1
- मऊरानीपुर स्टेशन पर दिखी इंसानियत! पुलिसकर्मी ने जीता लोगों का दिल झांसी में मानवता की मिसाल—पुलिसकर्मी बना सहारा, सिस्टम पर उठे सवाल इंसानियत जिंदा है! झांसी स्टेशन पर पुलिसकर्मी की पहल ने दिल छू लिया झांसी के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। जहां एक ओर एक पुलिसकर्मी की संवेदनशीलता की सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर रेलवे की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं Rashid pathan 63941312211
- Post by Abhishek Jain1