Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरकारी पेयजल नल से निकला कीड़ा,नपा का जाँच दल मोके पर पहुंचा, सरकारी पेयजल नल से निकला कीड़ा,जाँच दल मोके पर पहुंचा हरदा/टिमरनी- टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक 12 में निवासरत सतीश पगारे के घर लगे सरकारी नल में पानी भरने के दौरान कीड़ा दिखाई दिया, बर्तन में कीड़ा पाए जाने पर मोहल्लेवासियों को बताया।सूचना मिलते ही नगर परिषद का जांच दल मौके पर पहुंचा। जांच दल अधिकारी राजाराम कुशवाहा ने बताया कि संबंधित के घर से कुछ दूरी पर पाइपलाइन लीकेज पाई गई है जिसके कारण संभवत: कीड़ा आ गया है। पाइपलाइन सुधार कर दुरुस्त किया जाएगा। चिकित्सक हमेशा समझाइस देते रहे है कि पानी छानकर उपयोग करना चाहिए।
संदीप अग्रवाल Agrawal
सरकारी पेयजल नल से निकला कीड़ा,नपा का जाँच दल मोके पर पहुंचा, सरकारी पेयजल नल से निकला कीड़ा,जाँच दल मोके पर पहुंचा हरदा/टिमरनी- टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक 12 में निवासरत सतीश पगारे के घर लगे सरकारी नल में पानी भरने के दौरान कीड़ा दिखाई दिया, बर्तन में कीड़ा पाए जाने पर मोहल्लेवासियों को बताया।सूचना मिलते ही नगर परिषद का जांच दल मौके पर पहुंचा। जांच दल अधिकारी राजाराम कुशवाहा ने बताया कि संबंधित के घर से कुछ दूरी पर पाइपलाइन लीकेज पाई गई है जिसके कारण संभवत: कीड़ा आ गया है। पाइपलाइन सुधार कर दुरुस्त किया जाएगा। चिकित्सक हमेशा समझाइस देते रहे है कि पानी छानकर उपयोग करना चाहिए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सरकारी पेयजल नल से निकला कीड़ा,नपा का जाँच दल मोके पर पहुंचा, सरकारी पेयजल नल से निकला कीड़ा,जाँच दल मोके पर पहुंचा हरदा/टिमरनी- टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक 12 में निवासरत सतीश पगारे के घर लगे सरकारी नल में पानी भरने के दौरान कीड़ा दिखाई दिया, बर्तन में कीड़ा पाए जाने पर मोहल्लेवासियों को बताया।सूचना मिलते ही नगर परिषद का जांच दल मौके पर पहुंचा। जांच दल अधिकारी राजाराम कुशवाहा ने बताया कि संबंधित के घर से कुछ दूरी पर पाइपलाइन लीकेज पाई गई है जिसके कारण संभवत: कीड़ा आ गया है। पाइपलाइन सुधार कर दुरुस्त किया जाएगा। चिकित्सक हमेशा समझाइस देते रहे है कि पानी छानकर उपयोग करना चाहिए।4
- सिवनी मालवा में बीएचआरसी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में पत्रकार वार्ता, आयुष्मान योजना को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी सिवनी मालवा। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बीएचआरसी ग्रुप द्वारा सिवनी मालवा में हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर शुरू किया गया है। सरोवर मार्ग, गोटियापुरा स्थित अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और इमरजेंसी सहित विभिन्न आकस्मिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी संबंध में अस्पताल प्रबंधन द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में अस्पताल के संचालक डॉ. विशाल सिंह बघेल, डॉ. पूनम सिंह राजपूत एवं डॉ. नवोदित राठौर ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और आगामी सेवाओं की जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की। आयुष्मान कार्ड से सिवनी मालवा में इलाज की सुविधा अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड से उपचार की सुविधा भी अस्पताल में शुरू हो चुकी है। इसके माध्यम से योजना के अंतर्गत चिन्हित बीमारियों का पात्र मरीज सिवनी मालवा में ही नि:शुल्क उपचार करा सकेंगे। आयुष्मान कार्ड को लेकर दूर की भ्रांतियां पत्रकार वार्ता के दौरान चिकित्सकों ने आयुष्मान कार्ड के उपयोग को लेकर लोगों के बीच व्याप्त भ्रांतियों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उपचार में समस्या आ सकती है और कार्ड धारकों को किन आवश्यक जानकारियों का ध्यान रखना चाहिए। चिकित्सकों ने लोगों से अपने आयुष्मान कार्ड की जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों को दुरुस्त रखने की अपील की, ताकि जरूरत पड़ने पर योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो। पत्रकार वार्ता में नगर के पत्रकारगण उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बीएचआरसी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।4
- युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें: मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह | चारखेड़ा रोजगार मेले में मंत्री का युवाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश, बोले—कौशल और प्रशिक्षण से बढ़ाएं अपनी आय; हरसूद-खालवा के युवाओं को ड्राइविंग और सिक्योरिटी गार्ड का प्रशिक्षण दिलाएगी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से चारखेड़ा के बटरफ्लाई पार्क में आयोजित वृत्त स्तरीय रोजगार मेले में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने युवाओं को आत्मनिर्भरता और कौशल विकास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें ऐसे हुनर से जोड़ना जरूरी है, जिससे वे अपनी आय बढ़ा सकें और भविष्य में दूसरों को भी रोजगार देने की स्थिति में आ सकें। मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार रोजगार मेलों, कौशल प्रशिक्षण और शिक्षा के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। “कम पढ़ाई रोजगार की राह में बाधा नहीं बनेगी” मंत्री डॉ. शाह ने हरसूद और खालवा क्षेत्र के कम पढ़े-लिखे जनजातीय युवाओं को लेकर विशेष पहल की बात कही। उन्होंने कहा कि कम शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं के लिए भी रोजगार के रास्ते खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड और हैवी व्हीकल ड्राइवर का प्रशिक्षण एवं लाइसेंस दिलाया जाएगा, ताकि वे अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार हासिल कर सकें और पहले से बेहतर आय अर्जित कर सकें। मंत्री का यह संदेश इस बात पर केंद्रित रहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के योग्य बनाना भी जरूरी है। कौशल आधारित प्रशिक्षण के जरिए युवा अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार दे रही सहायता मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि सरकार जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को भी सरकार की ओर से सहायता दिए जाने की बात कही। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों का लाभ उठाने तथा अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का आह्वान किया। मंत्री के संदेश के बीच रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह चारखेड़ा में वन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 50 से अधिक कंपनियों ने सहभागिता की। रोजगार की तलाश में एक हजार से अधिक युवक-युवतियां मेले में पहुंचे। 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके युवाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। चयन प्रक्रिया के माध्यम से करीब 500 युवक-युवतियों का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया। प्रशिक्षण के बाद 20 से 25 हजार रुपये तक वेतन चयनित युवाओं को संबंधित कंपनियों द्वारा दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें 13 हजार रुपये तक का भत्ता प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को उनकी योग्यता और कार्य के अनुसार 20 से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन पर रोजगार के अवसर मिलने की जानकारी दी गई। “वन विभाग केवल जंगलों तक सीमित नहीं” मंत्री डॉ. शाह ने वन विभाग की रोजगार पहल की सराहना करते हुए कहा कि वन विभाग का कार्य केवल वन और पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है। वन क्षेत्रों और आसपास रहने वाले लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली ऐसी पहलें ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की नई राह खोल सकती हैं। रोजगार मेले का शुभारंभ मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सीसीएफ खंडवा बसु कनोजिया, डीएफओ राकेश कुमार डामोर सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। चारखेड़ा रोजगार मेले में युवाओं की बड़ी भागीदारी और करीब 500 युवाओं का चयन यह संकेत देता है कि कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार को एक साथ जोड़कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं।1
- तितली पार्क, छनेरा हरसूद तितली पार्क छनेरा हरसूद में लगा रोजगार मेला, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह भी रोजगार मेले में शामिल हुए। 🙏 युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों की दिशा में यह मेला रहा खास। 💼✨ तितली पार्क, छनेरा हरसूद तितली पार्क छनेरा हरसूद में लगा रोजगार मेला, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह भी रोजगार मेले में शामिल हुए। 🙏 युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों की दिशा में यह मेला रहा खास। 💼✨1
- मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दो पहिया वाहन चालक फिसलने के खतरे के बीच सफर कर रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों के लिए भी खेतों तक पहुंचना और कृषि कार्य से जुड़े वाहनों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है। विकास के दावों के बीच कीचड़ में तब्दील हुआ कोलारी-नवलगांव मार्ग! खातेगांव विधानसभा क्षेत्र-173 के ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर कन्नौद। मध्यप्रदेश के खातेगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 173 के ग्राम कोलारी से नवलगांव जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और दलदल की स्थिति बन गई है, जिसके चलते ग्रामीणों को इसी खराब रास्ते से आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दो पहिया वाहन चालक फिसलने के खतरे के बीच सफर कर रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों के लिए भी खेतों तक पहुंचना और कृषि कार्य से जुड़े वाहनों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है। बारिश आते ही खुल जाती है सड़क की पोल ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में इस मार्ग की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा मार्ग की स्थायी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब सुधरेगा रास्ता? ग्रामीणों के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि जब सड़क की हालत जिम्मेदारों से छिपी नहीं है, तो फिर इसकी सुध कब ली जाएगी? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन और संबंधित विभाग की नींद खुलेगी? ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि कोलारी-नवलगांव मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने की मजबूरी से राहत मिल सके।1
- बारिश ने दी राहत, किसानों के चेहरे खिले! 🌱 कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली। बारिश ने दी राहत, किसानों के चेहरे खिले! 🌱 कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली। बारिश शुरू होते ही सोयाबीन फसल के किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। फसल के लिए यह बारिश काफी राहत भरी मानी जा रही है। 🌾☔ गर्मी-उमस से राहत, खेतों में लौटी हरियाली—किसानों को बारिश का इंतजार था!1
- गड्ढों का लाडला हुआ 4 महीने का! इटारसी में सड़क के जन्मदिन पर कटा केक, प्रशासन को अल्टीमेटम डिस्क्रिप्शन (Description): इटारसी के वार्ड क्रमांक 06, ब्रिज के नीचे पाइपलाइन खुदाई के बाद पिछले 4 महीनों से अधूरी पड़ी जानलेवा सड़क ने आखिरकार अपने चार महीने पूरे कर लिए हैं! जनता की परेशानी और प्रशासन की गहरी नींद पर तंज कसते हुए युवक कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया और सड़क का केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही, युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम मैना ने नगर पालिका प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। क्या 7 दिन में सुधरेगी इटारसी की यह बदहाल सड़क? देखिए यह खास रिपोर्ट! हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #ItarsiNews #RoadBirthday #MPNews #YouthCongress #Itarsi #AdministrationFailure #PublicIssues #MadhyaPradeshNews गड्ढों का लाडला हुआ 4 महीने का! इटारसी में सड़क के जन्मदिन पर कटा केक, प्रशासन को अल्टीमेटम डिस्क्रिप्शन (Description): इटारसी के वार्ड क्रमांक 06, ब्रिज के नीचे पाइपलाइन खुदाई के बाद पिछले 4 महीनों से अधूरी पड़ी जानलेवा सड़क ने आखिरकार अपने चार महीने पूरे कर लिए हैं! जनता की परेशानी और प्रशासन की गहरी नींद पर तंज कसते हुए युवक कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया और सड़क का केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही, युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम मैना ने नगर पालिका प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। क्या 7 दिन में सुधरेगी इटारसी की यह बदहाल सड़क? देखिए यह खास रिपोर्ट! हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #ItarsiNews #RoadBirthday #MPNews #YouthCongress #Itarsi #AdministrationFailure #PublicIssues #MadhyaPradeshNews1
- चापड़ा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बिजली के खंभे में आग लग गई। बताया जा रहा है कि खंभे के पास कचरे के ढेर में पहले से आग लगी हुई थी, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खंभे में आग भड़क उठी। चापड़ा में बिजली के खंभे पर गिरी आकाशीय बिजली, लगी आग कन्नौद। रविवार को चापड़ा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बिजली के खंभे में आग लग गई। बताया जा रहा है कि खंभे के पास कचरे के ढेर में पहले से आग लगी हुई थी, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खंभे में आग भड़क उठी। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी।1